21.9 C
Jalandhar
Monday, April 6, 2026
Home Blog Page 587

विजिलेंस ने लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की EO और क्लर्क को किया गिरफ्तार; 5 लाख की रिश्वत लेने का आराेप

0

न्यूज हंट, लुधियाना : लुधियाना में करप्शन पर विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। वीरवार सुबह 8 बजे विजिलेंस विभाग की एक टीम ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय (Improvement Trust Office) में रेड की। बताया जा रहा है कि यहां से एक एग्जीक्यूटिव आफिसर (EO) और क्लर्क काे 5 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आराेप के बाद गिरफ्तार किया गया है। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विजिलेंस की टीम ईओ कुलजीत कौर को अपने साथ लेकर गई है। उससे पूछताछ के लिए माेहाली ले जाया गया है। बताया जाता है कि कुलजीत पूर्व कैबिनेट मंत्री की करीबी रही है।
शहर के एक व्यक्ति ने इसकी शिकायत सीएम करप्शन हेल्पलाइन पर की थी जिसके बाद ही कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक क्लर्क काे भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के क्लर्क हरमीत सिंह शिकायतकर्ता से ईओ के नाम पर पैसे की मांग कर रहा था।

Punjab Police: पंजाब पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, लारेंस व रिंदा गिरोह के 9 शार्प शूटर्स सहित 13 गिरफ्तार

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़/जालंधर : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविन्दर रिन्दा से सम्बन्धित अंतर-राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने के थोड़े दिनों बाद पंजाब पुलिस द्वारा इस गिरोह के 9 शार्पशूटरों समेत 13 अन्य साथियों को गिरफ़्तार किया गया है। यह जानकारी आज यहाँ इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) हैडक्वार्टरज़ सुखचैन सिंह गिल ने दी। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने विशेष टीमों के नेतृत्व में दो हफ़्तों तक चले ऑपरेशन के उपरांत इन मुलजि़मों को काबू किया।
पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान तरन तारन से अवतार उर्फ मंगल, जोबनप्रीत, अकाशदीप, हरप्रीत उर्फ काका, अर्शदीप, लवजीत और रेशम उर्फ बाऊ; फिऱोज़पुर से गुरप्रीत उर्फ घुमा शूटर, बॉबी उर्फ बाबा और सोनू उर्फ पुला; जालंधर से गुरप्रीत उर्फ गोपी और हरमन कलसी; कपूरथला से बलविन्दर उर्फ बिल्ला के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े से 13 आधुनिक हथियार और 18 कारतूस भी बरामद किए हैं।
आईजीपी ने बताया कि 29 जून, 2022 को इस गिरोह के 11 सदस्यों की गिरफ़्तारी के बाद जालंधर ग्रामीण पुलिस इस गिरोह के बाकी साथियों को गिरफ़्तार करने के लिए कुछ सुरागों पर काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि गिरफ़्तार किए गए सभी व्यक्ति आपराधिक पृष्टभूमि वाले हैं और इनके खि़लाफ़ लुधियाना, अमृतसर, फिऱोज़पुर, तरन तारन, जालंधर, खन्ना, मोहाली और पटियाला समेत अन्य जिलों में घृणित आपराधिक मामले दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि यह गिरोह पिछले चार सालों से पंजाब के काफ़ी जिलों में सक्रिय है और गिरफ़्तार किए गए अपराधी कत्ल, हथियारबंद डकैती, संगठित फिरौती और हाईवे डकैती समेत अन्य कई अपराधों में शामिल थे। आईजीपी सुखचैन गिल ने कहा कि इस गिरोह का पर्दाफाश करने के बाद पंजाब पुलिस ने कम-से-कम पाँच कत्ल और सात हथियारबंद डकैतियों को नाकाम किया है।
एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वप्न शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच के अनुसार इस गिरोह को घुमा और गोपी द्वारा चलाया जा रहा था। यह दोनों माक्र्स उर्फ मस्सा के साथी थे, जो जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई के निर्देशों पर काम कर रहा था। फिऱोज़पुर का निवासी मस्सा 18 आपराधिक मामलों के कारण जेल में बंद है।
पकड़े गए व्यक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि गुरप्रीत गोपी और जोबनप्रीत, जिनके विरुद्ध सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, बम्बीहा-पिन्दा गिरोह के तीन सदस्यों का कत्ल करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि इस सम्बन्ध में रेकी भी की जा चुकी थी और मध्य प्रदेश से एक हथियार सप्लायर से हथियार भी मंगवाए गए थे।
उन्होंने बताया कि रेशम उर्फ बायो और गुरप्रीत उर्फ घुमा शूटर, जिनके खि़लाफ़ भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं, अपने कट्टर विरोधी बम्बीहा-गौंडर गैंग के दो व्यक्तियों का कत्ल करने की योजना बना रहे थे।
जि़क्रयोग्य है कि पुलिस अब उन व्यक्तियों की पहचान करने और उनको पकडऩे के लिए काम कर रही है, जिन्होंने मुलजि़मों को पनाह, वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की थी। इसके अलावा मध्य प्रदेश से हथियारों के सप्लायरों को गिरफ़्तार करने के लिए कोशिशें जारी हैं। आने वाले समय में इस मामले में और गिरफ़्तारियाँ होने की संभावना है।

Daler Mehndi arrested : दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मशहूर गायक दलेर मेंहदी को 2018 में मानव तस्करी केस में दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी जिसे उन्होंने चुनौती दी थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान पटियाला कोर्ट ने उनकी 2 साल की सजा को बरकरार रखा है। फैसला सुनाने के बाद अदालत में दलेर मेंहदी को गिरफ्तार कर लिया गया। गायक को गिरफ्तार करके मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया और फिर वहां से जेल भेजा जाएगा। इस मामले में सुनवाई के दौरान पटियाला कोर्ट ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया और फिर सजा सुनाई। यह 2003 कबूतरबाजी का मामला हैष मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे।


क्या है पूरा मामला
लोगों को ग़ैर-कानूनी ढंग से विदेश भेजने के आरोप में साल 2003 में दलेर मेहंदी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। कहा गया कि ऐसा करने के लिए दलेर मेहंदी ने मोटी रकम वसूली थी। साल 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को गैर कानूनी ढंग से सेन फ्रांसिस्को व न्यू जर्सी में छोड़ दिया था। इसके बाद दलेर मेहंदी और उनके दिवंगत भाई शमशेर सिंह के खिलाफ केस किया गया था। केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ तकरीबन 35 शिकायतें सामने आई थीं।
दलेर मेहंदी मशहूर गायक हैं। उन्होंने कई हिंदी व पंजाबी गानों पर लोगों को थिरकने के लिए मजबूर किया है। आज भी लोगों के बीच उनके गाने फेमस हैं। शादी या पार्टी में दलेर मेहंदी के गाने डीजे फ्लोर की शान बढ़ाते हैं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
14 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
14 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

पंजाब से बड़ी खबर : पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां का भतीजा गिरफ्तार

0

न्यूज हंट.चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने पूर्व जंगलात मंत्री संगत सिंह गिलजियां के भतीजे दिलजीत सिंह गिलजियां को गिरफ्तार कर लिया है। विजीलेंस की टीम ने उसे मोहाली से गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संगत सिंह गिलजियां का सारा कारोबार व लेन-देन दिलजीत ही देखता था। उसे 14 जुलाई को अदालत में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि संगत सिंह गिलजियां फिलहाल फरार चल रहें। मंगलवार को अदालत ने उनकी जमानत अर्जी रद्द कर दी थी।

सावधान ! SIM Card का यह खतरनाक Scam खाली कर देगा आपका बैंक अकाउंट

0

न्यूज हंट. टेक डेस्क : SIM Swap Scam आजकल बैंक अकाउंट को लूटने का एक आम जरिया बन गया है। सिम स्वॉप स्कैम में हैकर्स आपके सिम कार्ड का डूप्लिकेट कार्ड लेकर आपके डेटा और उसके साथ अकाउंट के पैसों को भी चुरा लेते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हैकर्स आपके सिम की कॉपी किस तरह लाते हैं तो हम आपको बता दें कि साधारण फिशिंग तकनीक की मदद से आपका फोन नंबर, बर्थडेट, ईमेल आईडी आदि हासिल कर ली जाती है। इसके बाद आपके मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करके हैकर्स बहाने से उसी नंबर पर नया सिम ले लेते हैं और SIM Swap Scam को अंजाम देते हैं।
आपको बता दें कि ये पहला सिग्नल है कि आपके साथ SIM Swap Scam किया गया है। ऐसा हो सकता है कि आपके फोन में बहुत समय से बिल्कुल सिग्नल न आ रहा हो। अगर ऐसा हो रहा है तो अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को कॉल करें और अपने सिम को डीएक्टिवेट कराएं। इस या इस जैसे दूसरे स्कैम्स से बचने के लिए अपने स्मार्टफोन को ध्यान से यूज करें। किसी भी रैंडम लिंक पर क्लिक न करें और थर्ड-पार्टी ऐप्स को डाउनलोड करने की कोशिश न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ें और परखें। आपको बता दें कि आकर्षक ऑफर्स और डिस्काउंट्स के रूप में आपके पास कई सारे मैसेज और मेल्स आएंगे जो देखने में बिल्कुल असली लगेंगे। इस तरह के ईमेल्स और टेक्स्ट्स से बचकर रहें और इनपर क्लिक न करें, ये फिशिंग अटैक के माध्यम हो सकते हैं।

पंजाब में अब स्पोर्ट्स किट घोटाला आया सामने, पूर्व चन्नी सरकार के समय का मामला

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : Punjab Sports Kit Scam : वन विभाग में घोटाले के बाद पंजाब में अब पूर्व कांग्रेस सरकार के समय स्पोर्ट्स किट घोटाला होने का मामला सामने आया है। यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल का है। मामले में कार्रवाई करने के लिए पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखा है। उन्‍होंने इसकी विजिलेंस जांच करवाने की मांग रखी है। स्पोर्ट्स किट घोटाले में खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा स्पोर्ट्स किट सप्लाई करने वाली कंपनियां भी जांच के दायरे में आएंगी। सप्लाई की गई स्पोर्ट्स किट्स की क्वालिटी भी घटिया बताई जा रही है।
ध्यान रहे कि इससे पहले पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत व संगत सिंह गिलजियां के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है। साधू सिंह धर्मसोत जेल में हैंं व गिलजियां फरार चल रहे हैं। उन्हें अदालत से भी कोई राहत नहीं मिली है।
दावा किया जा रहा है कि तत्‍कालीन चन्नी सरकार के समय चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले स्पोर्ट्स किट के लिए सीधे खिलाड़ियों के खाते में पैसा ट्रांसफर किया जाता था। बाद में उनसे खास फर्मों के नाम पर चैक और ड्राफ्ट लिए गए। खेल मंत्री मीत हेयर का कहना है कि इसके लिए टेंडर क्यों नहीं किए गए। इससे संदेह पैदा हो रहा है कि घोटाला हुआ।

Free Booster Dose: 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

0

न्यूज हंट. नई दिल्ली : 15 जुलाई से शुरू होने वाले 75 दिवसीय विशेष अभियान के तहत 18-59 आयु वर्ग के लोगों को सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड के टीके (Corona Vaccine) की मुफ्त एहतियाती खुराक (Booster Dose) मिलेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में कोविड की एहतियाती खुराक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जाएगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Minister) ने पिछले हफ्ते सभी लाभार्थियों के लिए Corona Vaccine की दूसरी और एहतियाती खुराक (Precautionary Dose) के बीच के अंतर को नौ से छह महीने तक कम कर दिया। यह टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) की एक सिफारिश का पालन करता है। टीकाकरण की गति में तेजी लाने और बूस्टर शॉट्स को प्रोत्साहित करने के लिए, सरकार ने 1 जून को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘हर घर दस्तक अभियान 2.0’ के दूसरे दौर की शुरुआत की। दो महीने का कार्यक्रम वर्तमान में चल रहा है।


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत की 96 फीसदी आबादी को Covid Vaccine की पहली खुराक दी जा चुकी है। 87 फीसदी लोगों ने दोनों खुराक ले ली है। इस साल 10 अप्रैल को, भारत ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को COVID-19 टीकों की एहतियाती खुराक (Precautionary Dose) देना शुरू किया। देश भर में टीकाकरण अभियान पिछले साल 16 जनवरी को शुरू हुआ था, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया गया था।

सरकारी कॉलेजों में अब ऑनलाइन होगा दाखिला, पंजाब सरकार ने लांच किया पोर्टल

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : राज्य के विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुविधाएं (Online Facilities) मुहैया करवाने के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) के सपने को साकार करने के लिए एक नवीन पहल करते हुए पंजाब सरकार (Punjab Govt) द्वारा आज पंजाब, पंजाबी और गुरू नानक देव यूनिवर्सिटियों से सम्बन्धित राज्य के सरकारी कॉलेजों (Govt Colleges) में दाखि़लों के लिए केंद्रीकृत दाखि़ला पोर्टल (Centralized Admission Portal) शुरू किया गया है।

यहाँ महात्मा गाँधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मगसीपा) में पोर्टल लाँन्च करते हुए उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि राज्य सरकार नौजवानों को शिक्षा और पढ़ाई से सम्बन्धित सभी नवीनतम ऑनलाइन सेवाएं मुहैया करवाना सुनिश्चित बनाने के लिए तेज़ी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीकृत राज्य दाखि़ला पोर्टल को उच्च शिक्षा विभाग (डीएचई), पंजाब के सहयोग के साथ प्रशासनिक सुधार विभाग (डीओजीआर) द्वारा विकसित किया गया है और इससे दाखि़ला प्रक्रिया में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के लिए सुविधा को सुनिश्चित बनाया जा सकेगा। उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में ऐसी और पहलें भी शुरू की जाएंगी।

मंत्री ने आगे कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से प्रशासनिक सुधार विभाग ने मौजूदा सैशन (2022-23) के लिए पोर्टल तैयार किया है। प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा विद्यार्थी से डिजिटल मोड के ज़रिये फ़ीस के भुगतान के लिए पेअगौव इंडिया (पेमैंट गेटवे पार्टनर) के साथ हिस्सेदारी की है।

कॉमन एडमिशन प्लेटफॉर्म उम्मीदवारों के लिए दाखि़ला प्रक्रिया के लिए केंद्रीय हब के तौर पर काम करेगा और विद्यार्थियों को विभिन्न कॉलेजों और कोर्सों में दाखि़ला लेने के लिए केवल एक एप्लीकेशन फॉर्म ही भरना होगा।

जि़क्रयोग्य है कि यह पोर्टल बिना उपस्थित हुए संपर्क रहित दाखि़ला प्रक्रिया को सुनिश्चित बनाएगा। फीस का भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा। यह विद्यार्थियों के साथ संचार करना भी आसान बनाएगा, एप्लीकेशन मैनेजर के ज़रिये कॉलेज फॉर्म भरने या ऐतराज़ों को दूर करने या फीस का भुगतान करने सम्बन्धी सीधे ई-मेल या व्यक्तिगत/बल्क एस.एम.एस. या कॉल के द्वारा आवेदनकर्ता के साथ संपर्क कर सकेगा। इससे मेरिट सूची तैयार करने में भी पूरी पारदर्शिता आएगी और विद्यार्थी दाखि़ला प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन देख सकेंगे।

इस मौके पर अन्यों के अलावा डीपीआई कॉलेजों पंजाब राजीव कुमार गुप्ता, जरनल मैनेजर प्रशासनिक सुधार विनेश गौतम और उच्च शिक्षा डायरैक्टोरेट के अतिरिक्त डायरैक्टर डॉ. अश्वनी भल्ला, डॉ. परमिन्दर सिंह, डॉ. हरलीन बेदी, डॉ. जसविन्दर कौर और डॉ. गुरदर्शन बराड़ उपस्थित थे।