29 C
Jalandhar
Sunday, April 5, 2026
Home Blog Page 591

पंजाब में पीडब्ल्यूडी का कारनामा, मूसलधार बारिश में बनाई सड़क, चार अफसर सस्पेंड, Watch Video

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : होशियापुर स्थित महिलपुर में पीडब्ल्यूडी के कारनामे की चर्चा दूर-दूर तक हो रही है। विभाग ने सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए माहिलपुर ब्लाक व चब्बेवाल हलके के गांव नंगल खिलाड़ियां व शेरपुर को जोड़ने वाली सड़क को भरी बरसात में बना डाला। लोगों ने विरोध भी किया परंतु इन अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।
कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने के कुछ ही समय बाद प्रिंसिपल सेकरेटरी आफ पंजाब सरकार अनुराग वर्मा ने कार्रवाई करते हुए चार अधिकारियों, जिनमें तरसेम सिंह (एसडीई), विपन कुमार (जेई), प्रवीन कुमार (जेई), जसबीर सिंह (जेई) को बर्खासत किया है।
वहीं, जब इस मामले में पीडब्ल्यूडी होशियारपुर के एक्सईन कमल नयन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला सामने आने के बाद सड़क के निर्माण को रिजेक्ट कर दिया गया है। अब सड़क को दोबारा बनाया जाएगा।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
10 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
10 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

क्या भारत में 5 साल में बंद हो जाएगा पेट्रोल ? जानें क्या कहा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने

0

न्यूज हंट.नई दिल्ली : आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद हो सकता है, ये बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कही है। उनका दावा है कि आने वाले 5 सालों में देश में पेट्रोल पर प्रतिबंध लग जाएगा और देश में इसकी जरूरत ही नहीं रहेगी। हालांकि उनकी ये बात कितनी सच साबित होगी इसका पता तो आने वाले समय में ही लगेगा क्योंकि पारंपरिक लकड़ी और कोयले वाले चूल्हे की जगह एलपीजी को धुंआ रहित व कम प्रदूषण करने का बेहतरीन विकल्प माना जा रहा था और है भी। लेकिन बढ़ती कीमतों ने लोगों को LPG के अलावा अन्य विकल्पों पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अकोला में डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए दावा किया कि देश में आने वाले समय में पेट्रोल पर बैन लग सकता है। इस मौके पर गडकरी को कृषि विश्वविद्यालय ने ‘डॉक्टर ऑफ साइंस’ की उपाधि भी प्रदान की।
केंद्रीय मंत्री के इस बयान को इलेक्ट्रिक वाहनों से जोड़कर देखा जा रहा है। नितिन गड़करी खुद इलेक्ट्रिक वाहनों को खूब प्रमोट करते दिखते हैं। विभिन्न राज्यों की सरकारें भी इलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदने से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक के लिए कई तरह की छूट और सुविधाएं दे रही हैं। गडकरी ने कहा कि निकट भविष्य में दोपहिया और चार पहिया वाहन ग्रीन हाइड्रोजन, एथेनॉल और सीएनजी पर आधारित होंगे।
गडकरी ने क‍िसानों पर फोकस करते हुए कहा कि गेहूं, चावल, मक्का को खेत में पैदा करने से भविष्य नहीं बदला जा सकता, इसल‍िए किसानों को अन्‍नदाता बनने की बजाय ऊर्जा दाता बनने की जरूरत है।

WhatsApp ला रहा कंपैनियन मोड, एक साथ कई मोबाइल पर यूज करें एकाउंट, जानिए कैसे

0

न्यूज हंट.टेक डेस्क : WhatsApp latest News : अब वॉट्सऐप एक नया फीचर ला रहा है, जो यूजर्स को एक से अधिक डिवाइस पर एक ही WhatsApp Account का उपयोग करने देगा। यानि, आप अपने फोन को कनेक्ट किए बिना PC या macOS के लिए व्हाट्सऐप वेब और व्हाट्सऐप पर अपने खाते में लॉग इन कर सकेंगे।
वॉट्सऐप के इस नये फीचर को Companion Mode का नाम दिया गया है जिसकी मदद से यूजर एक से अधिक उपकरणों के बीच चैट हिस्ट्री को सिंक्रनाइज कर सकेगा। टेलीग्राम में यह सुविधा पहले से है और अब वॉट्सऐप भी एक से ज्यादा डिवाइस पर बिना फोन से कनेक्ट किये खुल सकेगा।

अब तक चैट ऐप स्मार्टफोन, चुनिंदा फीचर फोन, पीसी, वेब और मैक पर काम कर रहा है, लेकिन अगर आप उसी खाते का उपयोग अपने फोन के अलावा किसी अन्य डिवाइस पर करना चाहते हैं तो यह दूसरा फोन नहीं हो सकता। दूसरे शब्दों में आप किसी भी समय एक फोन पर अपने वॉट्सऐप अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। आने वाला कंपेनियन मोड इस समस्या का समाधान करेगा।

वर्तमान में मौजूद चैट माइग्रेशन फंक्शन की तुलना में यह निश्चित रूप से आसान होगा, जो Whatsapp अभी एंड्रॉइड और आईओएस उपकरणों के लिए प्रदान करता है। मूल रूप से डेटा ट्रांसफर के लिए एक केबल की आवश्यकता होती है लेकिन वॉट्सऐप का कंपेनियन मोड उसी के लिए इंटरनेट का उपयोग करेगा लेकिन यह सुविधा एक स्मार्टफोन और पीसी, लैपटॉप, टैबलेट सहित तीन अन्य उपकरणों और प्राथमिक फोन के अलावा अन्य चुनिंदा स्मार्ट डिस्प्ले तक ही सीमित होगी।

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और आरोपित लुधियाना से गिरफ्तार, फार्च्यूनर में बठिंडा पहुंचाए थे शूटर और हथियार

0

न्यूज हंट. लुधियाना : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटरों और हथियारों को बठिंडा पहुंचाने का इंतजाम करने वाले बीडीपीओ संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। CIA-2 पुलिस ने उसे बारेवाल कैनाल ब्रिज के पास से काबू किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि आगे किन लोगों के साथ उसके लिंक हैं। उसकी तरफ से कौन-कौन से हथियार वहां पहुंचाए गए थे। उसे अदालत में पेश कर मंगलवार तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। सीआईए प्रभारी बेअंत जुनेजा ने बताया कि 29 जून को पकड़े गए सतवीर सिंह ने संदीप सिंह की फार्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल कर जग्गू भगवानपुरिया से संबंधित शूटरों को बठिंडा पहुंचाया था।
जिक्रयोग्य है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या की डील एक करोड़ रुपये में हुई थी जिसके लिए हर शूटर को पांच लाख रुपये दिए गए। प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब लाए गए शूटर प्रियव्रत फौजी व कशिश ने पूछताछ में यह बात कबूली। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों से अब कैश रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हत्या के दिन जिस वाहन से आरोपित भागे थे, उसमें भी 10 लाख रुपये कैश था दो कनाडा से पंजाब में बैठे किसी अज्ञात को शूटरों तक पहुंचाने के लिए कहा गया था।

पेंशनरों के लिए अच्छी खबर ! PSPCL ने शुरू की ‘पेंशन हेल्पलाइन’, सुबह 9 से शाम 5 बज तक ले सकेंगे लाभ

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा सार्वजनिक सेवाओं को ऑनलाइन करके लोगों की मुश्किलों को दूर करने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने अपने पेंशनरों के लिए समर्पित ‘‘पेंशन हेल्पलाइन’’ की शुरुआत की है।

अपने पेंशनरों के पेंशन के मामलों को समयबद्ध ढंग से अंतिम रूप देने और उनकी समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से स्थापित की गई यह हेल्पलाइन पी.एस.पी.सी.एल. पेंशनरों को क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा डिप्टी सी.ई.ओ. पेंशन और फंड कार्यालय को भेजे गए उनके पेंशन मामलों की स्थिति के बारे में आसानी से जानकारी लेने के लिए टैलीफ़ोन सेवाएं प्रदान करेगी।

अब सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस अपने पेंशन मामलों की स्थिति सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 9646115517 पर कॉल/वाट्सऐप/एस.एम.एस. एक निर्धारित फॉर्मेट, जोकि पी.एस.पी.सी.एल. की वैबसाईट पर उपलब्ध है, के ज़रिये कर सकते हैं। इस सेवा का लाभ कामकाजी दिनों के दौरान सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक लिया जा सकेगा। हेल्पलाइन अधिकारी सम्बन्धित सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस को अपेक्षित जानकारी मुहैया करवाएगा।

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के पेंशनर इस नंबर पर संपर्क करके तीन से चार कामकाजी दिनों के अंदर-अंदर अपने सवालों के हल/जवाब प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि अगर सेवानिवृत्त कर्मचारी/मृतक के वारिस पी.एस.पी.सी.एल. के मुख्य कार्यालय या पटियाला में सम्बन्धित पेंशन सेक्शन में पहुँच करना चाहते हैं तो वह दोपहर 12:00 से 1:15 बजे तक के निर्धारित समय के दौरान आ सकते हैं।

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन ! DGP गौरव यादव के नेतृत्व में राज्य भर में किए कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन

0

Punjab Police in Action : न्यूज हंट. चंडीगढ़ : असामाजिक तत्वों में डर पैदा करने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए, डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (DGP) पंजाब गौरव यादव के नेतृत्व में आज समूची पुलिस फोर्स (Police Force) द्वारा पंजाब के सभी 28 पुलिस जिलों में कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाए गए।
यह ऑपरेशन राज्य भर में एक ही समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलाया गया और पंजाब पुलिस हैडक्वाटर के ADGP/IGP रैंक के अधिकारियों को हरेक पुलिस जिले में निजी तौर पर ऑपरेशन की निगरानी करने के लिए तैनात किया गया था। सी.पीज/एस.एस.पीज ने पुलिस फोर्स की भारी तैनाती के दौरान इस ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए बदनाम मुहल्लों/गाँवों की पहचान की, जहाँ नशों की भरमार है या कुछ क्षेत्र जो अपराधियों और असामाजिक तत्वों के लिए पनाहगाह/सुरक्षित ठिकानें बन चुके हैं।
डीजीपी गौरव यादव, जो मोहाली में एडीजीपी कानून-व्यवस्था ईश्वर सिंह के साथ अलग-अलग सोसायटियों में ऑपरेशन के दौरान शामिल हुए, ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने नशों और गैंगस्टरों के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता नीति अपनाई है और ऐसे ऑपरेशन तब तक जारी रहेंगे जब तक पंजाब में से नशों और गैंगस्टरों का ख़ात्मा नहीं हो जाता। इस मौके पर डीजीपी के साथ डीआईजी रोपड़ रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर और एसएसपी एसएएस नगर विवेक शील सोनी भी मौजूद थे।
डीजीपी ने कहा कि हम नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कस दिया है और मैं ऐसे असामाजिक तत्वों को चेतावनी देते हूँ कि वह स्वैच्छा से राज्य को छोड़ दें, नहीं तो पंजाब पुलिस उनके साथ सख़्ती से निपटेगी।
ऑपरेशन के मौके पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता पंजाब को नशा-मुक्त राज्य बनाने के लिए नशों के खि़लाफ़ लड़ाई को और मज़बूत करने के साथ-साथ गैंगस्टर कल्चर को ख़त्म करना, कानून-व्यवस्था को कायम रखना और अपराध का पता लगाना है। उन्होंने कहा कि बुनियादी पुलिस व्यवस्था जिसमें संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखना और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अग्रिम तैयारियाँ करना शामिल है, को पुनर्जीवित करने के साथ-साथ थानों को अपग्रेड भी किया जाएगा।
इस ऑपरेशन के साथ इलाका निवासियों को परेशानी होने सम्बन्धी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन निवासियों की सुरक्षा के लिए ही चलाया जा रहा है और इस ऑपरेशन को चलाने से पहले रैज़ीडैंट्स वैलफेयर सोसायटियों को भी भरोसे में लिया गया था। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमने सभी पुलिस कर्मचारियों को इस ऑपरेशन के दौरान घर-घर जाकर चैकिंग करने के समय हरेक निवासी के साथ दोस्ताना और विनम्रता से पेश आने की सख़्त हिदायत की है। उन्होंने कहा कि निवासियों ने पंजाब पुलिस के इस ऑपरेशन की सराहना भी की।
ऐसे ऑपरेशन लोगों के साथ सीधा संपर्क कायम करते हुए पुलिस फोर्स को सक्रिय और लामबंद करने में भी सहायक होंगे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
09 July 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
09 July 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday