Home Blog Page 591

Rules Change : बिजली से लेकर पेंशन तक, 1 अक्टूबर से होने वाले हैं कई बड़े बदलाव

0

New Rules From 1st October: 1 अक्टूबर से देश में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। जिसका सीधा लोगों की जेब पर असर होगा। इन बदलावों के बारे में अगर पहले से जानकारी है, तो आगे किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आइए जानते हैं इनके बारे में…

एलीजीपी गैस : 1 अक्तूबर को एलपीजी गैस की कीमतों में भी बदलाव होता है। तेल कंपनियां हर महीने नई कीमतें जारी करती हैं। इस बार देखना यह है कि त्योहारों के सीजन में सरकार लोगों को राहत देती है या जेब पर बोझ डालती है।

मुफ्त बिजली : 1 अक्टूबर से दिल्ली में मुफ्त बिजली को लेकर नियम बदल जाएगा। नए नियमों के मुताबिक अब उन्हीं उपभोक्ताओं को बिजली पर सब्सिडी का फायदा मिलेगा, जो इसके लिए आवेदन करेंगे। अभी राजधानी में 200 यूनिट की फ्री बिजली सब्सिडी मिलती है।

कार्ड टोकनाइजेशन : डेबिट और क्रेडिट कार्ड का टोकनाइजेशन नियम 1 अक्टूबर से लागू होगा। नए नियमों के मुताबिक कोई भी पेमेंट एग्रीगेटर ग्राहक का कार्ड डाटा अपने पास स्टोर नहीं कर पाएंगे।

डीमैट अकाउंट : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने जून महीने में एक सर्कुलर जारी किया था। जिसमें बताया गया था, 30 सितंबर तक डीमैट अकाउंट होल्डर्स को टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया को पूरा करना है। वरना 1 अक्टूबर से खाते को लॉग इन नहीं कर पाएंगे।

म्यूचुअल फंड : एक अक्टूबर या उसके बाद म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले के लिए नॉमिनेशन डिटेल देना अनिवार्य हो जाएगा। ऐसा नहीं करने पर डिक्लेरेशन भरना होगा। जिसमें नॉमिनेशन की सुविधा नहीं लेने की घोषणा करनी होगी।

फाक्सवैगन कार : ऑटोमोबाइल कंपनी फाक्सवैगन की कारें एक अक्टूबर से महंगी हो जाएंगी। कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों की वजह से दो प्रतिशत बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। फाक्सवैगन भारत में अभी चार माडल की बिक्री करती है। इनमें दो सिडान और दो एसयूवी शामिल हैं।

जीएसटी ई-चालान : एक अक्टूबर से जीएसटी के तहत 10 करोड़ रुपये और उससे अधिक के कुल कारोबार वाले व्यापारियों के लिए ई-चालान काटना अनिवार्य होगा। सरकार ने राजस्व घाटे से निपटने और व्यापार जगत से अधिक टैक्स कलेक्शन के मकसद से इसकी सीमा को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया है।

अटल पेंशन योजना : 1 अक्टूबर से आयकर रिटर्न भरने वाले लोग अटल पेंशन योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। यानी जिन लोगों की आय 2.50 लाख से अधिक है। वह इस योजना में निवेश नहीं कर सकेंगे।

October Bank Holidays 2022 : अक्टूबर में कुल 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक कर लें पूरी लिस्ट

0

Bank Holidays In October 2022: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने अक्टूबर 2022 (Bank Holidays In October 2022) की छुट्ट‍ियों की ल‍िस्‍ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार अक्टूबर में कुल 21 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। RBI ने बैंक हॉली डे लिस्ट को तीन कैटेगरी में बांटा है। इसमें Negotiable Instruments Act, Real Time Gross Settlement Holiday और Banks Closing of Accounts शामिल हैं, यानी राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा, कुछ राज्य-विशिष्ट छुट्टियां हैं, जिनमें सभी रविवार के साथ-साथ महीने के दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। आइए जानते हैं अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।

अक्टूबर में कब-कब रहेगी छुट्टी (Bank Holidays in October)

1 अक्टूबर : बैंक का अर्धवार्षिक क्लोजिंग (पूरे देश में)
2 अक्टूबर : रविवार और गांधी जयंती की छुट्टी (पूरे देश में)
3 अक्टूबर : महाअष्टमी (दुर्गा पूजा)  (अगरतला, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची में अवकाश रहेगा)
4 अक्टूबर : महानवमी/श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव (अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, गुवाहाटी,  कोलकाता,  चेन्नई, गंगटोक, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)
5 अक्टूबर : दुर्गा पूजा/दशहरा (विजय दशमी) (पूरे देश में छुट्टी)
6 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
7 अक्टूबर : दुर्गा पूजा (दशाईं) (गंगटोक में अवकाश रहेगा)
8 अक्टूबर : दूसरा शनिवार अवकाश और मिलाद-ए-शरीफ/ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन) (भोपाल, जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और तिरुवनन्तपुरम में अवकाश रहेगा)
9 अक्टूबर : रविवार
13 अक्टूबर : करवा चौथ (शिमला)
14 अक्टूबर : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी (जम्मू, श्रीनगर में अवकाश रहेगा)
16 अक्टूबर : रविवार
18 अक्टूबर : कटि बिहू (गुवाहाटी में छुट्टी)
22 अक्टूबर : चौथा शनिवार
23 अक्टूबर : रविवार
24 अक्टूबर : काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में छुट्टी)
25 अक्टूबर : लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में छुट्टी)
26 अक्टूबर : गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज/दिवाली (बाली प्रतिपदा)/लक्ष्मी पूजा/प्रवेश दिवस (अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में अवकाश रहेगा
27 अक्टूबर : भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में छुट्टी)
30 अक्टूबर : रविवार
31 अक्टूबर : सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में अवकाश रहेगा)

बिजली जाने के बाद भी जलते रहेंगे ये बल्ब, नहीं पड़ेगी इन्वर्टर की जरूरत, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

0

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आपको कई शानदार प्रोडक्ट्स मिलते हैं। ऐसा ही एक प्रोडक्ट Rechargeable LED Bulb है। ये बल्ब आपकी इनवर्टर और दूसरी जरूरतों को कम कर सकता है क्योंकि इसके लिए आपको किसी बाहरी पावर सोर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस बल्ब को आप किसी नॉर्मल बल्ब की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि जब तक इलेक्ट्रिसिटी रहती है तब तक तो ये फोन बिजली से चलेगा। बिजली जाने के बाद इसमें लगी बैटरी पावर सोर्स का काम करती है यानी आपको इसे इनवर्टर या किसी अन्य सोर्स से कनेक्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस कैटेगरी में आपके पास कई सारे अच्छे ब्रांड्स के ऑप्शन हैं।

ऐसे ही कुछ प्रोडक्ट्स की हम एक लिस्ट लाए हैं। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से आप Wipro के Rechargeable LED Bulb खरीद सकते हैं। कंपनी ने इसे Amazon पर इमरजेंसी बल्ब के नाम से भी लिस्ट किया है। 9 Watts की क्षमता वाले रिचार्जेबल एलईडी बल्ब को आप 348 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 2200mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। कंपनी की मानें तो इमरजेंसी मोड में यह 4 घंटे के बैटरी बैकअप प्रोवाइड करता है। ओवर चार्जिंग का खतरा भी नहीं है, क्योंकि कंपनी ने इसमें ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन दे रखी है. बल्ब 6 महीने की वारंटी के साथ आता है।

और भी कई ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स हैं शामिल

आप Halonix का भी रिचार्जेबल एलईडी बल्ब खरीद सकते हैं, जो 349 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है। दो बल्ब का पैक 689 रुपये का पड़ेगा। ये कीमत 9W वाले एलईडी बल्ब की है। Philips का भी बल्ब खरीद सकते हैं। इसके 12W क्षमता वाले वेरिएंट की कीमत 629 रुपये है। 10W वाला रिचार्जेबल एलईडी बल्ब 549 रुपये में आता है। Amazon-Flipkart पर आपको कई दूसरे ऑप्शन भी मिलेंगे।

शादी की पहली रात में क्यों पिलाया जाता है दूध और केसर? जानें क्या है इसके पीछे कारण…

0

लाइफस्टाइल डेस्क : शादी को एक पवित्र बंधन माना गया है। कई चीज़ों को ध्यान में रखते हुए इसके साथ कई रीति-रिवाजों को जोड़ा जाता है। इन्हीं में से एक शादी की रात दूध पीने की प्रथा भी है। ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद की पहली रात सुखी वैवाहिक जीवन की नींव होती है। परंपराओं के अनुसार एक गिलास केसर दूध के साथ दांपत्य जीवन को अपनाने से रिश्ते में मिठास आती है। दूध और केसर का इस्तेमाल आमतौर पर कई हिन्दु रीति-रिवाजों में किया जाता है, खासकर दूध को शुभ माना जाता है और यही एक और कारण है कि शादी की पहली रात को दूध का सेवन किया जाता है। लेकिन पहली रात को दूध पीने के इस रिवाज के अलावा भी कोई इस परंपरा को निभाने की कोई वजह है?
सदियों से केसर को कामोत्तेजक औषधि माना गया है। केसर को ट्रिप्टोफैन से भरपूर दूध में मिलाकर पीने से जीवन शक्ति में सुधार होता है और नवविवाहित जोड़े को तनाव मुक्त करने में भी मदद करता है।

वैज्ञानिक रूप से, यह साबित हो चुका है कि केसर में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिसका रोज़ाना सेवन करने से मूड ठीक हो सकता है, मानसिक स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है, चिंता कम हो सकती है और अवसाद के शुरुआती लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, शादी की पहली रात इस ड्रिंक को पीने के पीछे मकसद है कि शादीशुदा ज़िंदगी की शुरुआत आरामदायक वातावरण और खुशी से हो।

कैसे हुई इस परंपरा की शुरुआत?

प्राचीन शास्त्रों के अनुसार, दूध पीने का ज़िक्र कामसूत्र में किया गया है। माना जाता है यह संभोग के लिए एनर्जी और स्टैमिना देता है। ऐसा पहली रात पर कपल के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए किया जाता था। हालांकि, उस समय दूध में सौंफ का रस, शहद, हल्दी, काली मिर्च और केसर डाला जाता था। फिर वक्त के साथ इसमें कई बदलाव आ गए, लेकिन परंपरा अभी भी है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

30 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

30 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

पंजाब के इस सरकारी स्कूल को डब्ल शिफ्ट में शुरू करने के आदेश

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के हुक्मों पर लुधियाना जिले के सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मुंडीयां कलाँ को डबल शिफ्ट में शुरू करने सम्बन्धी पत्र जारी कर दिया गया है। इस सम्बन्धी जारी पत्र अनुसार सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल मुंडीयां कलाँ को डबल शिफ्ट में तुरंत प्रभाव से शुरू करने के हुक्म जारी किये गए हैं। यहाँ यह बताने योग्य है कि स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने इस स्कूल का 15 सितम्बर 2022 को दौरा किया था। इस स्कूल में 2500 के करीब विद्यार्थियों पढ़ते थे जिनमें से आधे बच्चें खुले आसमान के नीचे बैठ कर पढऩे के लिए मजबूर थे जिस पर स. बैंस ने नाखुशी का प्रगटावा किया था। स्कूल शिक्षा मंत्री ने जल्द इस समस्या को हल करने के हुक्म दिए थे और ज़रुरी कमरों का निर्माण जल्द करने के हुक्म जारी किये थे।

जालंधर में बड़ी घटना : परिवार से कहा था आइलेट्स में 7 बैंड आए, सच सामने आया तो युवक ने उठाया खौफ़नाक कदम

0

न्यूज हंट. जालंधर : जालंधर के ग्रीन एनक्लेव में आइलेट्स की परीक्षा में बैंड कम आने पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसने परिवार वालों से झूठ बोला था कि उसके ज्यादा बैंड आए हैं। परिवार वालों को सच्चाई के बारे में पता चला तो युवक ने यह कदम उठा लिया। मृतक की पहचान हर्ष कुमार पुत्र रशपाल राम के रूप में हुई है। बीती रात हुई इस घटना को लेकर थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मृतक के पिता ने कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी थी।

मौके पर पहुंच थाना रामा मंडी की पुलिस ने हर्ष के शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हर्ष के पिता ने बताया कि वह विदेश जाने की चाह में आइलेट्स कर रहा था। कुछ समय पहले ही हर्ष का आइलेट्स का नतीजा आया था जिसमें उसने बताया था कि 7 बैंड आए हैं। कुछ समय बाद सच सामने आया तो इससे आहत होकर हर्ष ने आत्महत्या कर ली।

LPG ग्राहकों के लिए बड़ी खबर ! एक साल में मिलेंगे सिर्फ 15 सिलेंडर, एक महीने का कोटा भी तय

0

LPG News : घरेलू एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर ग्राहकों के (LPG Gas Cylinder) इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर की संख्या पर राशनिंग होगी। नए नियमों के मुताबिक अब ग्राहक सालभर में सिर्फ 15 सिलेंडर इस्तेमाल कर पाएंगे। उन्हें किसी भी हाल में 15 सिलेंडर से ज्यादा एक साल में सिलेंडर नहीं मिलेगा। हर महीने के लिए भी सिलेंडर का कोटा तय कर दिया गया है। महीने में अब सिर्फ 2 सिलेंडर ही ले पाएंगे। ग्राहकों को 2 से ज्यादा सिलेंडर नहीं मिलेंगे। नए बदलाव के मुताबिक अब साल में 12 सिलेंडर पर ही सब्सिडी मिलेगी। इसके बाद अगर आप सिलेंडर लेते हैं तो उस पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक राशनिंग के लिए सॉफ्टवेयर में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नियम लागू किये जा चुके हैं। ये नियम अधिकारियों ने इसलिए लागू किया है कि क्योंकि ऐसी शिकायत काफी समय से आ रही थी कि कि घरेलू गैर सब्सिडी की रीफिल कॉमर्शियल से सस्ती होने की वजह से वहां इसका इस्तेमाल ज्यादा होने लगा था जिसके कारण सिलेंडर पर राशनिंग की गई है।

गरबा पंडाल में फोटो खींचते मुस्लिम युवकों की हुई पिटाई, मोबाइल में मिली महिलाओं की 250 तस्वीरें

0

Navratri Garba : महाराष्ट्र के अकोला जिले में गरबा में लड़कियों की फोटो खींच रहे 4 युवकों की लोगों ने पिटाई की और पुलिस को सौंपा। ऐसे ही मामले देश के अन्य शहरों से भी सामने आए हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर के एक गरबा पंडाल में पहचान छुपाकर आए 7 मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद के गरबा में भी मुस्लिम लड़कों की पिटाई का मामला सामने आया।

जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के अकोला जिले में गरबा में लड़कियों की फोटो खींच रहे 4 मुस्लिम युवकों की लोगों ने की पिटाई कर दी। भीड़ ने चारों को पुलिस के हवाले कर दिया। ये चारों लड़के उत्तरप्रदेश के हैं। अकोला के रीगल टॉकीज इलाके के राम नगर नवदुर्गा उत्सव मंडल इन लोगों ने महिलाओं के फोटो खींचे। गरबा के आयोजकों ने चारों लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई की। पुलिस जांच में पता चला कि उसके मोबाइल फोन में महिलाओं की 250 से ज्यादा तस्वीरें थीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर के पंढरीनाथ चौराहे के गरबा पंडाल में पहचान छुपाकर आए 7 मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ये युवक वहां फोटो-वीडियो बना रहे थे, उनकी हरकतें देखकर वहां मौजूद बजरंग दल के सदस्यों को उन पर शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने उनका नाम पूछा और आईडी दिखाने को कहा। सभी युवकों ने अपने नाम गलत बताए। आईडी मांगने पर भी नहीं दिखाई। इसके बाद उन युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

उधर, गुजरात के अहमदाबाद शहर के एक गरबा मैदान में मंगलवार रात उस समय हालात तनावपूर्ण बन गए, जब हिंदू संगठनों ने दो मुस्लिम युवकों को पकड़ लिया। इसी बीच पूछताछ के दौरान कुछ युवकों ने इनकी जमकर पिटाई कर दी और मैदान से बाहर कर दिया. घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले को लेकर पुलिस में अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।