23 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
23 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
23 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
Sarva Pitru Amavasya 2022: पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की अमावस्या तिथि को सर्वपितृ अमावस्या के नाम से जानते हैं। इसे महालया अमावस्या भी कहते हैं। इस साल 25 सितंबर 2022, रविवार को सर्वपितृ अमावस्या का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन पितरों का श्राद्ध कर्म करने के साथ उन्हें विदाई दी जाती है। कहा जाता है कि जिन लोगों को पितरों की मृत्यु की तिथि मालूम नहीं है। वो लोग इस दिन श्राद्ध कर सकते हैं। सर्वपितृ अमावस्या के दिन कुछ काम जरूर करना चाहिए। वहीं कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आइए जानते हैं कि सर्वपितृ अमावस्या के दिन किन कामों को नहीं करना चाहिए।
दरवाजे से न लौटाएं किसी को खाली हाथ
सर्वपितृ अमावस्या के दिन घर से किसी को भी खाली हाथ न लौटने दें। अगर कोई गरीब, जरूरतमंद आपके द्वार में कुछ मांग रहा है, तो उसे अवश्य ही कुछ न कुछ अपनी योग्यता के अनुसार दें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते है।
न करें किसी का अपमान
सर्वपितृ अमावस्या के दिन किसी का भी अपमान न करें। बिना किसी बात से किसी को बुरा भला न सुनाएं। ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं।
इन चीजों का न करें सेवन
सर्वपितृ अमावस्या के दिन तामसिक भोजन के साथ अंडा, मांस, मछली या फिर मदिरा का सेवन न करें। इसके अलावा कुलथी, मसूर की दाल और अलसी का सेवन करने से बचें।
न काटें बाल और नाखून
सर्वपितृ अमावस्या के दिन बाल, नाखून आदि को नहीं काटना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली में पितृदोष लगता है।
डिस्क्लेमर :
‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है।’
अखिल भारतीय इमाम संघ के मुख्य इमाम डॉ. इलियासी का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राष्ट्रपिता हैं। उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रऋषि भी हैं। इससे पहले संघ प्रमुख भागवत ने दिल्ली के कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थित एक मस्जिद में डॉक्टर इलियासी से मुलाकात की थी।
डॉ. इलियासी ने कहा, ”उनके मस्जिद आने से अच्छा संदेश जाएगा। हमारा पूजा करने का तरीका अलग है लेकिन सबसे बड़ा धर्म मानवता है। हम देश को सर्वप्रथम मानते हैं।
भागवत कस्तूरबा गांधी मार्ग पर स्थिति एक मस्जिद में गए और उसके बाद उत्तरी दिल्ली में स्थित ताजवीदुल कुरान मदरसे का दौरा किया। उनके साथ चल रहे संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि भागवत पहली बार किसी मदरसा गए हैं।
आरएसएस के अधिकारी ने बताया कि अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख उमर अहमद इलियासी ने मदरसे में बच्चों से बात करते हुए भागवत को राष्ट्रपिता बुलाकर संबोधित किया। हालांकि भागवत ने उन्हें टोकते हुए कहा कि राष्ट्रपिता सिर्फ एक हैं और कहा कि सभी भारत की संतान हैं।
उन्होंने कहा कि आरएसएश ने भी बच्चों को देश के बारे में और अधिक जानने की जरूरत पर बात की और जोर देकर कहा कि पूजा करने की पद्धति अलग हो सकती है लेकिन सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए।
इलियासी और भागवत ने मस्जिद में लगभग एक घंटे तक बातचीत की। अखिल भारतीय इमाम संघ के प्रमुख इलियासी का आवास भी यहीं है। इलियासी ने बताया कि भागवत ने मस्जिद और मदरसे का दौरा उनके आमंत्रण पर किया है।
इलियासी ने बाद में बताया, ”वे राष्ट्रपिता हैं। हमने देश को मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर बात की।”
न्यूज हंट. जालंधर : शहर में पुलिस के साथ आम आदमी पार्टी का विवाद बढ़ गया है। दरअसल देर रात दो दुकानदारों की लड़ाई में समझौता करवाने पहुंचे विधायक रमन अरोड़ा और डीसीपी नरेश डोगरा के बीच 7 घंटे चले विवाद के बाद पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है।
शास्त्री चौक में दो दुकानदारों का आपसी विवाद था। दुकान के बाहर अतिक्रमण को लेकर दोनों आपस में भिड़ गए थे। एक दुकानदार की शिकायत पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची थी। इसी बीच डोगरा वहां पहुंच गए। डोगरा दोनों पक्षों में समझौता करवाने का निर्देश देकर मौके से निकल गए। इसके बाद एक दुकानदार ने रमन अरोड़ा से संपर्क साधा और धक्केशाही का आरोप लगाते हुए उनको मौके पर बुला लिया।
अरोड़ा ने मौके पर पहुंचकर एसएचओ व पुलिस कर्मचारियों को फटकार लगाई और डोगरा सहित दुकानदार पर पर्चा दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो क्रास शिकायत करने के लिए अरोड़ा के समर्थक थाना बारादरी पहुंच गए। देर रात शिकायत देने के बाद भी बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को मिशन चौक पारिस्थितिक दफ्तर में समझौते के लिए बुलाया गया। वहां फिर रमन अरोड़ा अपने समर्थकों सहित पहुंचे।
इस संबंधी अरोड़ा ने कहा कि वह मिशन चौक पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का निमंत्रण लेने गए थे। इसी दौरान वहां डोगरा भी मौजूद थे। निमंत्रण देने आए उनके समर्थक और डोगरा के बीच हाथापाई हुई है।
मामले में डीसीपी जगमोहन सिंह का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। डीसीपी डोगरा पर कोई एफआइआर दर्ज नहीं हुई है। एफआइआर दर्ज होने की खबरें निराधार हैं। डीसीपी डोगरा के साथ मारपीट की जाने की वीडियो वायरल हुई है। डीसीपी डोगरा के बयानों पर पुलिस दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है।
7th Pay Commission DA Hike News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और अपने पेंशनधारकों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। इसके तहत ये जानकारी दी है कि 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का फैसला लागू हो चुका है।
सरकार ने जारी किया आदेश!
दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) में लगातार एक खबर वायरल ( Viral News) हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसे वित्त मंत्रालय (Ministry Of Finance) के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (Departament of Expenditure ) द्वारा जारी किया गया है। आपको बता दें कि यह आदेश 20 सितंबर, 2022 को जारी किया गया है। इस ऑफिस मेमोरेंडम (Office Memorundum) में जानकारी दी गई है कि केंद्रीय कर्मचारियों ( Central Government employees) के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया है। इस पत्र में ये भी लिखा है कि महंगाई भत्ते को बढ़ाने का आदेश 1 जुलाई, 2022 से लागू हो चुका है।
जानिए क्या है वायरल पोस्ट?
वित्त मंत्रालय के विभाग डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के इस वायरल लेटर में लिखा है कि राष्ट्रपति को ये बताते हुए हर्ष हो रहा है कि एक जुलाई 2022 से केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी किया जाता है, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट का पीआईबी (PIB) ने फैक्टचेक किया है और इस खबर को फर्जी और फेक करार दिया है। आइये जानते हैं क्या कहा पीआईबी ने…
पीआईबी ने किया फैक्टचेक
पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में इस खबर को झूठा और फर्जी करार दिया है। पीआईबी ने अपने फैक्टचेक में बताया है कि वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर नाम से वायरल हो रहा यह लेटर पूरी तरह से फेक है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते को एक जुलाई 2022 से अतिरिक्त इंस्टालमेंट देने का फैसला किया गया है।
त्योहारों पर ओ सकता है फैसला!
हालांकि इस पर सरकार की तरफ से ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि केंद्र सरकार (Central Government) के कर्मचारियों ( Employees) और पेंशनधारकों (Pensioners) को खुशखबरी मिल सकती है। सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है।
न्यूज हंट. भदौड़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक लाभ सिंह उग्गोके (MLA Labh Singh Ugoke) के पिता ने जहर खा लिया। लाभ सिंह उग्गोके बरनाला जिले के भदोड़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हालांकि उग्गोके का कहना है कि उनको दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है, उनको लुधियाना में भर्ती कराया गया है।
बरनाला जिले की भदौड़ सीट मार्च में हुए विधानसभा चुनाव में एक हॉट सीट थी क्योंकि यहां से तब के पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव लड़े थे। इस चुनाव में लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को शिकस्त दी थी। आम आदमी पार्टी के युवा चेहरे लाभ सिंह उग्गोके ने चन्नी को बड़े अंतर से हराया था। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गोके ने चरणजीत सिंह चन्नी को 37500 वोटों से हराया था।
लाभ सिंह उगोके बेहद साधारण परिवार से आते हैं। वह चुनाव जीतने से पहले तक मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करते थे। मार्च में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में आप के लाभ सिंह उगोके को 63967 और चरणजीत सिंह चन्नी को 26409 वोट मिले थे। बरनाला जिले का गठन साल 2006 में हुआ था। यह शहर संगरूर जिले और भटिंडा शहर के करीब स्थित है।
(न्यूज़ हंट)- भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास के नेतृत्व में भाजपा वर्करो का काफिला दसुहा से चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर मुकेरियां विधायक श्री जंगीलाल महाजन और जिलाध्यक्ष अजय कौशल सेठु विशेष रूप से उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष संजीव मन्हास और विधायक जंगीलाल महाजन ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सरकार भाजपा पर आप विधायकों को खरीदने के झूठे आरोप लगाकर पंजाब के लोगों का ध्यान भड़काने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज हम मुख्यमंत्री आवास पर जाकर भाजपा के ऊपर लगे आरोपों के सबूत मांगेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता से झूठ बोलकर बनी आप सरकार को अपने वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।इस मौके सीनीयर आगू विजय शर्मा, एडवोकेट राजगुलजिन्दर सिंह,नवदीप विरक, मंडल अध्यक्ष बड़ड़ला, कैप्टन शाम सिंह, मंडल अध्यक्ष दसूया रूपिंदर सिंह,नेक मन्हास,अनीता कुमारी, अंजना मन्हास, रेणु कश्यप,चरणजीत सिंह,श्रीराम, कमल किशोर, शिव, रमन गोल्डी, लखविंदर सिंह, वरुण, विकास मनकोट्या, राजिंदर सिंह महाजन, विक्की राणा, डॉ. होशियार सिंह, डॉ. संतोख सिंह, कुलदीप सिंह, विक्रम घोगरा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
22 September 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
22 September 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive