Home Blog Page 598

Oscar 2023 : ‘आरआरआर’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को पीछे छोड़ फिल्म ‘छेलो शो’ बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री

0

नई दिल्ली. Gujarati film Chhello Show is India’s official Oscars entry : पिछले कुछ दिनों से ऑस्कर 2023 (Oscar 2023) को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस साल अब तक कई सुपर हिट फिल्में आ चुकी हैं। इनमें दिग्गज डायरेक्टर एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्में शामिल हैं। ऑस्कर 2023 की आधिकारिक एंट्री के लिए भारत की तरफ से इन दो फिल्मों को लेकर ही उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन दोनों ही फिल्मों को पछाड़ते हुए गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ ने बाजी मारी है और ऑस्कर 2023 के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री बन गई है। फिल्म को 95वें अकादमी अवॉर्ड में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेट किया गया है। 

मंगलवार को फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने साल 2021 में आई फिल्म छेलो शो की ऑस्कर 2022 में बतौर ऑफिशियल एंट्री जाने की घोषणा की। ‘छेलो शो’ का डायरेक्शन पान नलिन ने किया है। फिल्म में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। ‘छेलो शो’ को साल 2021 में पहली बार ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। फिल्म का प्रोडक्शन सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मानसून फिल्म्स, छेलो शो एलएलपी और मार्क ड्यूल के बैनर तले किया गया है।

Oscar 2023 के लिए छेलो शो की एंट्री देश में रीजनल सिनेमा को बढ़ावा देगी। ऑस्कर 2022 के लिए भी कोई बड़े बजट की फिल्म नहीं, बल्कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म राइटिंग विद फायर भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री बनी थी। हालांकि, फिल्म अवॉर्ड जीतने से चूक गई थी।

SGPC को झटका ! सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखी HSGPC एक्ट 2014 की मान्यता, धामी ने कही यह बात

0

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा (प्रबंधन) अधिनियम 2014 को बरकरार रखा और अधिनियम की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने 2014 में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के सदस्य हरभजन सिंह द्वारा लाए गए एक रिट मामले में यह आदेश दिया। SGPC ने भी 2019 में अधिनियम को चुनौती देने के लिए एक रिट याचिका दायर की।

याचिकाकर्ता ने हरियाणा के कानून को चुनौती देते हुए दावा किया कि राज्य विधानमंडल के पास गुरुद्वारा प्रबंधन के लिए एक निकाय स्थापित करने का अधिकार नहीं है क्योंकि यह शक्ति संसद के लिए आरक्षित है। हरियाणा कानून को इस आधार पर चुनौती दी गई थी कि इसने 1925 के सिख गुरुद्वारा अधिनियम, 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के पंजाब पुनर्गठन अधिनियम और 1957 के अंतरराज्यीय निगम अधिनियम का उल्लंघन किया था। शीर्ष अदालत ने इस तर्क को खारिज कर दिया कि हरियाणा सरकार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अधीन संचालित गुरुद्वारों पर नियंत्रण हासिल करना चाहती है। उधर, एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि वह इस फैसले की रिव्यू पटीशन डालेंगे।

Indian Railways : सफर के दौरान कोई भी परेशानी है तो डाउनलोड करें RailMadad App, बहुत काम आएगा

0

Indian Railway App: भारतीय रेलवे में यात्रा के दौरान आपने किसी ट्रेन या फिर किसी रेलवे स्टेशन पर समस्या का सामाना किया है। आप चाहते हैं कि शिकायत दर्ज हो जाए और समय की बर्बादी के साथ ज्यादा भागदौड़ भी न करनी पड़े। ऐसे में आप मोबाइल के प्ले स्टोर से रेल मदद (RAIL MADAD) एप डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें पंजीकरण के बाद आप किसी भी ट्रेन या किसी भी रेलवे स्टेशन की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। बस आपको शिकायत, उसका पूरा प्रकरण, समय, टाइमिंग और स्थान सहित जानकारी साझा करनी है। भारतीय रेलवे इस एप की शिकायतों को गंभीरता से लेता है और समस्याओं का निदान करता है। साथ ही रेलवे बेहतर व्यवस्था के लिए यात्रियों के सुझाव भी आमंत्रित करता है।

प्ले स्टोर पर जाकर RAIL MADAD App डाउनलोड कीजिए। इसे ओपन करने पर अपने आप को पंजीकृत करिए। साइन अप करने के लिए अपना नाम, पासवर्ड, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालें। वैरिफेक्शन के लिए संबंधित कोड को भरें। रजिस्टर्ड होने के  बाद लॉगइन करें और आप अब कोई भी शिकायत या सुझाव दे सकते हैं।

ऐसे दे सकते हैं शिकायत या सुझाव

लॉग इन करने के बाद एक विंडो खुलती है जिसमें ट्रेन की शिकायत, स्टेशन की शिकायत, शिकायत को ट्रैक करना और सुझाव के टैब मिलेंगे। अलग-अलग टैब के अनुसार अलग अलग शिकायत या सुझाव दर्ज कर सकते हैं। शिकायत करते समय आपको शिकायत का शीर्षक, दूसरा शीर्षक, घटनाक्रम की तारीख और समय, घटना का पूरा विवरण, यात्रा की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ अगर आपके बात संबंधित शिकायत से ताल्लुक रखने वाले दस्तावेज हैं तो उनके फोटो खींचकर अपलोड भी कर सकते हैं। इसके बाद अपनी शिकायत को सबमिट कर पाएंगे। जिसके स्टेटस की जानकारी ट्रैक कंप्लेंट में देख पाएंगे।

अदर सर्विस में यह मिलेंगे टैब

एप के अंदर अदर सर्विसेज का टैब भी दिया गया है जिसके आधार पर आप आगे टिकट बुकिंग, ट्रेन की पूछताछ, रिजर्वेशन की पूछताछ, रिटाइरिंग रूम बुकिंग और इंडियन रेलवे सलेक्ट कर सकते हैं। यह सभी टैब भारतीय रेलवे की अन्य आधिकारिक वेबसाइट और एप तक ले जाएंगे। इसे डाउनलोड करके आगे की सेवा ले सकते हैं। आपको यहां यूटीएस टिकटिंग का ऑप्शन भी मिलेगा जिसके आधार पर अनारक्षित (Unreserved) टिकट भी बुक करा सकते हैं।

Navratri 2022 Date & Day : कब से शुरू होगा नवरात्रि पर्व, जानिये पूजा विधि और सभी तिथियों के बारे में

0

Shardiya Navratri 2022 : हिंदू धर्म में नवरात्र की खास मान्यता है। साल की दूसरी छमाही में होने पड़ने वाले नवरात्र इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसके साथ ही देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। इसके दो महीने के भीतर दिवाली, दशहरा व करवा चौथ समेत दर्जनभर से अधिक त्योहार और पर्व पड़ते हैं।

26 सितंबर से शुरू हो रहा है नवरात्र

देश-दुनिया में बड़ी श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाए जाने वाले नवरात्रों की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। 26 सितंबर से शुरू होने वाले नवरात्र में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, इसलिए इससे संबंधित तारीख और पूजा आदि के बारे में जरूर जान लें, ताकि त्योहार को लेकर किसी तरह को भ्रम ना रहे। वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्र प्रत्येक वर्ष अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्र की शुरुआत होती है। इस लिहाज से इस साल नवरात्र का त्योहार 26 सितंबर यानि सोमवार से शुरू हो रहा है। नवरात्रि यानी 9 रातें।

9 दिन तक होती है मां के विभिन्न रूपों की पूजा

हिंदू मान्यता के अनुसार, नवरात्रि में 9 दिनों के दौरान मां दुर्गा को अपने घर में स्थापित किया जाता है। इस दौरान यानी 9 दिनों तक मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति रखी जाती है। हिंदू धर्म में इस दौरान लोग मां मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। 

पहले दिन होती है घटस्थापना

नवरात्र का महत्व और मान्यता इस बात से पता चलती है कि 9 दिवसीय यह त्योहार पूरे देश में मनाया जाता है। भारत विविध मान्यताओं और आस्थाओं का देश है, इसलिए नवरात्र अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग प्रकार से मनाया जाता है। बावजूद इसके एकरूपता भी होती है। मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के पहले दिन में घटस्थापना की जाती है।  इसके साथ ही यानी घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि का शुभारंभ हो जाता है। पूजा कराने वाले जानकारों के मुताबिक, पहले दिन व्रत रखने के इच्छुक व्रत रखने का संकल्प लें। पूजा की तैयारी की कड़ी में किसी बर्तन या जमीन पर मिट्टी की थोड़ी ऊंची बेदी बनाकर जौ को बौ दें। अब इस पर कलश की स्थापना करें।

किस दिन कौन-सा नवरात्र

  • 1. प्रतिपदा (मां शैलपुत्री पूजा) 26 सितंबर, दिन सोमवार
  • 2.  द्वितीया तिथि (मां ब्रह्मचारिणी पूजा) 27 सितंबर, दिन मंगलवार
  • 3.  तृतीया तिथि (मां चंद्रघंटा पूजा) 28 सितंबर, दिन बुधवार
  • 4.  चतुर्थी तिथि (मां कूष्मांडा पूजा) 29 सितंबर, दिन बृहस्पतिवार
  • 5.  पंचमी तिथि (मां स्कंदमाता पूजा) 30 अक्टूबर, दिन शुक्रवार 
  • 6. षष्ठी तिथि (मां कात्यायनी पूजा) 01 अक्टूबर, दिन शनिवार
  • 7. सप्तमी तिथि (मां कालरात्रि पूजा) 02 अक्टूबर, दिन रविवार
  • 8. अष्टमी तिथि (मां महागौरी, दुर्गा महा अष्टमी पूजा) 03 अक्टूबर 
  • 9. दशमी तिथि, दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी (दशहरा) 04 अक्टूबर

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Chandigarh University MMS Case : छात्रा सहित तीनों आरोपित सात दिन के पुलिस रिमांड पर

0

Hostel Girls MMS Leak Case : न्यूज हंट. चंडीगढ़ : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक छात्रा द्वारा कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाए जाने के मामले में में कोर्ट ने छात्रा सहित तीनों आरोपियों को 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले पुलिस ने आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मांगी थी। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि इनके फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिन लोगों ने भी वीडियो वायरल किए उनका पता किया जाएगा। पुलिस ने उन आरोपों को भी सही बताया कि आरोपियों की तरफ से वीडियो वायरल किए गए हैं।

उधर पंजाब के डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत कौर देव की देखरेख में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय महिला एसआईटी का गठन किया गया है।

डीजीपी ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। एसआईटी साजिश की तह तक जाएगी। संलिप्त पाए जाने पर किसी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्‍होंने सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि असत्यापित अफवाहों में न पड़ें, आइए समाज में शांति के लिए मिलकर काम करें। एक आरोपी छात्र व दो अन्य गिरफ्तार उत्कृष्ट सहयोग के लिए डीजीपी हिमाचल प्रदेश को धन्यवाद दिया।

PMGKAY: मुफ्त राशन योजना पर आया बड़ा अपडेट, सितंबर के बाद सरकार कर सकती अहम फैसला

0

केन्द्र सरकार गरीबों को मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को 30 सितंबर से आगे बढ़ाने के बारे में जल्द फैसला लेंगी। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना मार्च, 2020 में शुरू की गई थी। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) में शामिल लगभग 80 करोड़ लाभार्थियों को प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलो अनाज (गेहूं और चावल) मुफ्त दिया जा रहा है। इस योजना से गरीब परिवारों को कोरोना महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के दौरान काफी मदद मिली थी।

यह NFSA के तहत सामान्य आवंटन से अधिक है। इस योजना को कई बार बढ़ाया जा चुका है और अब यह 30 सितंबर 2022 तक वैध है। PMGKAY योजना को आगे बढ़ाने के बारे में पूछने पर पांडेय ने मीडिया कर्मियों से कहा कि सरकार को फैसला करना है। खाद्य सचिव ने कहा है कि ये बड़े सरकारी फैसले हैं। केन्द्र सरकार इस पर फैसला करेगी। वह रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की सालाना आम बैठक के मौके पर बोल रहे थे। सरकार ने इस साल मार्च में पीएमजीकेएवाई योजना को और छह महीने यानी सितंबर, 2022 तक बढ़ा दिया था। सरकार ने इस योजना पर मार्च तक लगभग 2.60 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं और सितंबर, 2022 तक 80,000 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे। इससे पीएमजीकेएवाई के तहत कुल खर्च लगभग 3.40 लाख करोड़ रुपये हो जाएगा। इस योजना में लगभग 80 करोड़ लाभार्थी शामिल हैं।

मोगा में अंतिम संस्कार में जुटे लोगों के बीच गैस सिलेंडर में धमाका, 30 लोग बुरी तरह झुलसे, प्रसिद्ध साहित्यकार का बेटा भी शामिल

0

न्यूज हंट. मोगा : क्रांतिकारी लाला लाजपत राय की जन्मस्थली गांव डुढीके में गैस भट्टी पर एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान अचानक आग भड़कने के बाद लपटों ने गैस सिलेंडर को भी घेरे में ले लिया। लोग संभल पाते, उससे पहले ही तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। संस्कार में मौजूद करीब 30 लोग लपटों की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में प्रख्यात साहित्यकार स्व.जसवंत सिंह कंवल के बेटे सर्बजीत सिंह भी शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर बाद करीब ढाई बजे डुढीके में एक व्यक्ति का संस्कार गैस की भट्टी पर किया जा रहा था। इस दौरान जैसे ही भट्टी के लिए गैस सिलेंडर का वाल्व खोला गया, अचानक आग भड़क गई। इससे पहले कि आपरेटर सिलेंडर के वाल्व को नियंत्रित कर पाते, आग ने सिलेंडर को भी चपेट में ले लिया। बड़ी संख्या में लोग उस समय संस्कार के लिए मौजूद थे, कुछ लोग स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

इस कारण वहां मौजूद करीब 30 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। कुछ पल के लिए तो स्थिति ये हो गई कोई किसी को बचाने की स्थिति में नहीं था, लेकिन धमाका तेज होने के कारण थोड़ी ही देर में आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, उन्होंने मौके के हालात देख ग्रामीणों की मदद से पहले तो आग पर काबू पाया।

80 की उम्र में नई पारी ! कैप्टन अमरिंदर भाजपा में शामिल, पंजाब लोक कांग्रेस का भी हुआ विलय

0

नई दिल्ली. पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (Captain Amarinder Singh) सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भी भाजपा में विलय हो गया। इससे पहले उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की थी। अमरिंदर सिंह के पार्टी में शामिल होने पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने कहा कि कैप्टन के पार्टी में आने के मायने हैं। वह शांति और सुरक्षा के पक्षधर हैं। कैप्टन के लिए देश सर्वोपरि है।

पूर्व स्पीकर अजायब सिंह भट्टी, कैप्टन की पुत्री जय इंदर कौर, कैप्टन के खास भरत इंदर चाहल, टीएस शेरगिल, मेजर अमरदीप, कैप्टन के पुत्र रण इंदर सिंह, अमरीक सिंह आहलीवाल पूर्व सांसद, पूर्व विधायक हरचंद कौर, पूर्व सांसद केवल सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन की है। नरेंदर तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि हमारा मानना है कि देश के सही सोच वाले लोगों को एक होना चाहिए। पंजाब जैसे संवेदनशील राज्य को सावधानी से संभाला जाना चाहिए। सीएम के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कैप्टन ने कभी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से पहले राजनीति नहीं रखी। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी भाजपा में शामिल होने पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। इस दौरान भाजपा नेता सुनील जाखड़ और भाजपा पंजाब के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा मौजूद रहे।