Home Blog Page 601

AAP विधायक अमानतुल्लाह के ठिकानों पर ACB के छापे, करीबी के घर मिली ब्रेटा पिस्टल और 12 लाख

0

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। शुक्रवार को खान के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रेड मारी और जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अमानतुल्लाह के घर और 5 ठिकानों पर रेड की जा रही है। जांच टीम ने अमानतुल्लाह से पूछताछ के बाद रेड की है। ये पूरी कार्रवाई वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में की जा रही है। बताया गया है कि रेड के दौरान अमानतुल्ला के ठिकाने से विदेशी पिस्टल ब्रेटा (Baretta) बरामद की गई है। इस पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। बताया गया कि ये पिस्टल अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिली है। साथ ही 12 लाख रुपये कैश भी मिला है। टीमें यहां जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड कर रही हैं।

वहीं, अमानतुल्लाह ने कहा- ये लोग कहते हैं ऊपर से प्रेशर है। कोई भी शिकायत डालता है। CEO वक्फ बोर्ड की शिकायत पर ऐसा हो रहा है। कॉन्ट्रैक्ट के लिए नहीं, पर्मानेंट स्टाफ के लिए नियुक्ति हुई थी। दंगों के समय मेरा पर्सनल अकाउंट, रिलीज अकाउंट नहीं बन सकता था। उन्होंने कहा कि मुझसे पहले 24 लोगों को भर्ती किया गया। सबको मेरिट बेस पर लिया गया। उसी CEO ने इन लोगों भी रखा, जिसने शिकायत की है। ये 2022 के रिकॉर्ड मांग रहे हैं जो हमने दिया। रिलीफ कमिटी 2020 में बनी, FIR उससे पहले हो गई। ना मैंने किसी केस को प्रभावित किया ना कुछ गलत किया। मैंने सभी मानदंडों का पालन किया है। मेरे खिलाफ 23-24 FIR हैं।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

16 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

16 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को मिली ज़मानत, 3 महीने से थे जेल में बंद

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मानव तस्करी मामले में जेल की हवा खा रहे बॉलीवु के जानेमाने  और मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दी है। पटियाला हाईकोर्ट द्वारा सुनाई गई सज़ा पर रोक लगाते हुए पंजाब और हारियाणा हाईकोर्ट ने दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) ज़मानत याचिका मंजूरा कर ली है और उन्हें ज़मानत दे दी है। 14 जुलाई को दलेर मेंहदी को पटियाला पुलिस ने अरेस्ट किया था। पिछले तीन महीने से सलाखों के पीछे कैद दलेर मेहंदी आखिरकार अब बाहर आ सकेंगे।

बता दें कि 19 साल पुराने मानव तस्करी मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने साल 2018 में दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि उस वक्त दलेर मेहंदी को जमानत मिल गई थी, लेकिन इसके बाद दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के सामने अपील दायर कर चुनौती दी थी। चार साल अपील पर चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने 14 जुलाई 2022 को दलेर मेहंदी की अपील को खारिज कर सजा को बरकरार रखा। अपील खारिज होने के बाद दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दी थी जिसपर आज सुनवाई हुई और कोर्ट ने दलेर मेंहदी को राहत की सांस दी।

Roger Federer : टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अचानक लिया संन्यास, फैन्स हुए मायूस

0

टेनिस के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक रोजर फेडरर (Roger Federer) ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोजर फेडरर ग्रैंड स्लैम और एटीपी दौरों में खेलने के संबंध में संन्यास लेने का फैसला किया है। रोजर फेडरर (Roger Federer) ने ट्वीट कर फैंस को अपने संन्यास की बात बताई है। रोजर फेडरर (Roger Federer)  20 ग्रैंड स्लैम जीते चुके हैं।

अगले हफ्ते लंदन में  होने वाले लेवर कप आखिरी एटीपी इवेंट होगा जिसमें रोजर फेडरर (Roger Federer) हिस्सा लेंगे. फेडरर ने अपने करियर के सफर में प्रशंसकों और प्रतियोगी को धन्यवाद दिया और कहा कि 41 साल की उम्र में, उन्हें लगता है कि इसे छोड़ने का समय आ गया है। लेवर कप का आयोजन अगले सप्ताह 23 से 25 सितंबर तक लंदन में होगा। उन्होंने कहा, ‘मेरी उम्र 41 साल है. मैंने 24 साल में 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं। मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि टेनिस ने मेरे साथ और अधिक उदारता से व्यवहार किया है और अब मुझे यह पहचानना होगा कि मेरे प्रतिस्पर्धी करियर के अंत का समय कब है।’

रोजर फेडरर (Roger Federer) ने आखिरी बार 2021 के फ्रेंच ओपन में हिस्सा लिया था। रोजर फेडरर (Roger Federer) पिछले 3 साल लगातार चोट से जूझ रहे थे, संन्यास के फैसले के पीछे ये भी एक बड़ा कारण हो सकता है। फेडरर ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम वर्ष 2003 में जीता था, उसके बाद उन्होंने 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1 फ्रेंच ओपन, 8 विंबलडन और 5 यूएस ओपन के खिताब अपने नाम किए। वहीं फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम खिताब 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में जीता था।

राजस्थान के दौसा में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी एक साल की बच्ची, Video में रोती-बिलखती दिखी

0

न्यूज हंट. जयपुर : राजस्थान के दौसा में एक साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई है। ये घटना दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के जस्सापाड़ा गांव की बताई जा रही है जहां पर अंकिता गुर्जर नाम की मासूम 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। यह बच्ची खेलते खेलते बोरवेल में गिरी है। जैसे ही परिजनों को इस बात की जानकारी लगी, तत्काल प्रशासन को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर भेजे गए ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके।

अभी के लिए प्रशासन ने जयपुर से एसडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुला लिया है और राहत एवं बचाव कार्य शुरू हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह काफी पुराना बोरवेल है और कच्चा है। करीब 200 फीट का यह बोरवेल बताया जा रहा है जिसमें अंकिता 60-70 फीट की गहराई पर अटकी हुई है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की कोशिश है कि बोरवेल में गिरी बच्ची को सकुशल बाहर निकाला जाए। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मेडिकल टीम भी तैनात कर दी गई है और बच्ची को पाइप के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है, वहीं निगरानी के लिए सीसीटीवी भी बोरवेल में लगाया गया है।

जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें बच्ची काफी रोती-बिलखती दिख रही है। रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है कि उसे जल्द से जल्द बाहर निकाला जाए, लेकिन ये ऑपरेशन काफी चुनौतिपूर्ण दिखाई दे रहा है। बच्ची बोरवेल के बीच में कही अटक गई है, ऐसे में बिना उसे चोट लगे बाहर निकालना टीम की पहली प्राथमिकता है। वहीं बच्ची को ऑक्सीजन की कमी ना हो, इसलिए एक पाइप के जरिए लगातार ऑक्सीजन भी दी जा रही है। अब कितनों घंटों तक ये रेस्क्यू चलता है, अभी स्पष्ट नहीं…

विजीलैंस ब्यूरो ने बीडीपीओ सहित तीन पंचायत सचिवों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया, दो गिरफ़्तार

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : राज्य में से भ्रष्टाचार के ख़ात्मे के लिए चलाई जा रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज ग्राम पंचायत मनावा ज़िला तरन तारन की ज़मीन चकोते पर देने सम्बन्धी पिछले दो सालों में चकोतो की रकम 8,85,000 रुपए कम वसूली दिखाकर पंचायती फंडों में फ्रॉड और गबन करने के दोषों के अंतर्गत तत्कालीन बी. डी. पी. ओ., सहित तीन पंचायत सचिवों के खि़लाफ़ मुकद्दमा दर्ज करके दो पंचायत सचिवों को गिरफ़्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में ब्यूरो ने दोषी लाल सिंह, एस. ई. पी. ओ., चार्ज बी. डी. पी. ओ. वलटोहा, ग्राम पंचायत मनावा के पंचायत सचिव राजबीर सिंह, ग्राम विकास अफसरों (वी. डी. ओ.) परमजीत सिंह और सारज सिंह के खि़लाफ़ मुकद्दमा नंबर 16, तारीख़ 14. 09. 2022, जुर्म अधीन धारा 406, 409, 420, 468, 471 और 120-बी, आई. पी. सी. और 13(1) (ए), 13 (2) भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर में मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। इस मुकद्दमे में पंचायत सचिव राजबीर सिंह और वी. डी. ओ. परमजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया है।

प्रवक्ता ने विवरण देते हुये बताया कि पंचायत मनावा, ब्लाक वलटोहा की तरफ से साल 2019- 20 में पंचायत की 24 एकड़ 07 कनाल 09 मरले ज़मीन चकौतेदारों को 7,35,000 रुपए में देकर चकोते की प्राप्त यह रकम ग्राम पंचायत मनावा के बैंक खाते में आज तक भी जमा नहीं करवाई गई। इसके इलावा लाल सिंह, एस. ई. पी. ओ. चार्ज बी. डी. पी. ओ. बतौर प्रबंधक और राजबीर सिंह पंचायत सचिव की तरफ से हाईकोर्ट और पंचायत विभाग की हिदायतों अनुसार ज़मीन की बोली न करवा के उक्त ज़मीन की बोली को मुबलग 7,35,000 रुपए के मुकाबले अपनी मनमर्ज़ी की कीमत पर अपने चहेते को साल 2020-21 और साल 2021-22 में क्रमवार मुबलग 3,35,000 रुपए और 2,50,000 रुपए में कम कीमत पर दे दी। इस तरह इन पंचायत मुलाजिमों ने दो सालों में चकोते की रकम 8,85,000 रुपए की कम वसूली दिखाकर पंचायत के फंडों में यह फ्रॉड और गबन किया गया है जिस कारण इन दोषियों के विरुद्ध मुकद्दमा फ़ौजदारी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मुकद्दमे की आगे जाँच जारी है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

15 September 2022

Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

15 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

आप्रेशन लोट्स के तहत हमारे 35 विधायकों को तोड़ने की कोशिश, 10 विधायकों को आए फोन, शीतल अंगुराल को धमकी : चीमा

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) बुधवार को विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे। चीमा ने कहा कि भाजपा ने आपरेशन लोटस के तहत इन विधायकों को खरीदने का प्रयास किया। भाजपा के नेताओ ने आप के 10 विधायकों को फोन किया। चीमा ने कहा कि जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को फोन आया और उन्हें मारने तक की धमकी दी गई। उन्होंने कहा कि विधायक बलजिंदर कौर को भी फोन आया है। भाजपा आप के 35 विधायकों को तोड़ना चाहती है। आप इस मामले में डीजीपी को शिकायत करेगी, ताकि जांच हो सके।

चीमा ने कहा कि भाजपा को जिन राज्यों में लोग नकार देते हैं वह वहां आपरेशन लोटस के तहत काम करती है। सरकारें बनाती है। भाजपा के लिए सत्ता खरीद-फरोख्त की दुकान है।  भाजपा ने पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में आपरेशन लोटस चलाया। अब पंजाब में भी भाजपा यह प्रयास कर रही है,  लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक बिकने वाले नहीं हैं।

हरपाल चीमा के साथ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी, प्रिंसिपल बुधराम, मंजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, दिनेश चड्ढा, रमन अरोड़ा, पुष्पिंदर हैप्पी, नरेंदर कौर, शीतल अंगुरल आदि विधायक मौजूद थे।

हरपाल सीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में बिखर गई है। कांग्रेस के नेता बिकाऊ माल बन गए हैं और उन्होंने भाजपा के आगे घुटने टेक दिए हैं। चीमा ने कहा कि भाजपा का आपरेशन लोटस गोवा में सफल हुआ। आपरेशन लोटस के तहत बीजेपी ने कांग्रेस के 8 विधायक तोड़ लिए, लेकिन यह आपरेशन पंजाब में विफल रहा। चीमा ने कहा कि देश में अगर कोई पार्टी बीजेपी को टक्कर दे सकती है तो वह आम आदमी पार्टी है। एक तरफ देश में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ा है वहीं बीजेपी का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है।