Home Blog Page 603

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

13 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

पाकिस्तान की जेल में बंद रहे सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर की मौत, सड़क हादसे में लगी थी गंभीर चोटें

0

न्यूज हंट. तरनतारन : जासूसी के आरोप में पाकिस्तान की जेल में जान गंवाने वाले भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह की पत्नी सुखप्रीत कौर का सोमवार को देहांत हो गया। रविवार की शाम सुखप्रीत कौर सड़क हादसे में गंभीर घायल हुई थी। उन्होंने अमृतसर के महाजन अस्पताल में सोमवार को दम तोड़ दिया। सुखप्रीत कौर का मंगलवार को सुबह 11 बजे भिखीविंड में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सरबजीत सिंह की बेटी स्वपनदीप कौर राजस्व विभाग में बतौर नायब तहसीलदार जालंधर में तैनात है। स्वपनदीप कौर ने रविवार को अपनी मां सुखप्रीत कौर (55) को फोन किया कि उसके पास जालंधर आ जाए। पड़ोस में रहता युवक रजवंत सिंह स्कूटी पर बिठाकर सुखप्रीत कौर को अमृतसर बस अड्डे ले जा रहा था कि पताहपुर क्षेत्र में अचानक सुखप्रीत को चक्कर आया और वह स्कूटी से सड़क पर जा गिरी। गिरते ही सिर के पीछे और सीने में गंभीर चोटें लगी।

उन्होंने बताया कि मां सुखप्रीत कौर को इलाज के लिए अमृतसर के महाजन अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। थाना पताहपुर की पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया।

पंजाब में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, PSPCL में होगी 2000 सहायक लाइनमैन की भर्ती

0

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) में सहायक लाइनमैन के 2000 पदों पर भर्ती होगी।  पंजाब में पंजाब के बिजली मंत्री एस हरभजन सिंह (Harbhajan Singh ETO) ने बताया कि पीएसपीसीएल ने पहले विज्ञापन के माध्यम से सहायक लाइनमैन के 1690 पदों के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। अब इन पदों की संख्या 2000 तक बढ़ा दी गई है। इसका संशोधित विज्ञापन जारी किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि योग्य उम्मीदवार 20 सितंबर, 2022 तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस भर्ती के संबंध में विभाग द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 96461-15646 भी जारी किया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को आनलाइन आवेदन करते समय कोई समस्या आती है तो वह कार्यालय के कार्य दिवसों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।

हरभजन सिंह ने कहा कि इन पदों के संबंध में विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, जहां से उम्मीदवार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के संबंध में अधिक विवरण और नवीनतम जानकारी विभाग की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की आनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 25% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 20% की आवश्यकता होगी। इन परीक्षाओं से संबंधित निर्धारित पाठ्यक्रम और नमूना प्रश्न पत्र विभाग की वेबसाइट पर पहले ही अपलोड कर दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में प्रदेश के विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलेगा। बता दें, मान सरकार ने 1 अप्रैल के बाद से अब तक हजारों रिक्त पदों को भरा है। सरकार का कहना है कि जल्द ही अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। कांट्रेक्ट कर्मचारियों को पक्का करने के लिए भी सरकार काम कर रही है। 

Wedding: दुल्हन के सामने दूल्हे को हटाकर लड़के ने कर दी ऐसी हरकत, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

0

शादियों में अक्सर कुछ न कुछ ऐसी यादें कैमरे में कैद हो जाती हैं जो या तो आंखें नम (Emotional) कर देती हैं या फिर हंसते-हंसते लोटपोट होने पर मजबूर कर जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोर-शोर से वायरल (Viral) हो रहा है। इस वीडियो में लड़के की हरकत को देखकर शादी में मौजूद सभी मेहमान (Wedding Guests) हक्के-बक्के रह गए।

इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन को एक साथ स्टेज (Stage) पर लगाई गई कुर्सी पर बैठे हुए देखा जा सकता है। तभी एक लड़का आता है और दुल्हन (Bride) के सामने ही दूल्हे के साथ कुछ ऐसा कर देता है कि कपल (Couple) एक दूसरे को देखता ही रह जाता है।

लड़के ने कर दी ऐसी हरकत

दरअसल इस वीडियो में एक लड़का आता है, दूल्हा-दुल्हन (Groom-Bride) का हाथ पकड़ता है और दूल्हे को कुर्सी से उठा देता है। जैसे ही दूल्हा कुर्सी छोड़ता है, लड़का मौके का फायदा उठाकर फटाक से दुल्हन के बराबर में कुर्सी पर बैठ जाता है। इस वीडियो को देखकर कई लोग खुद को प्रतिक्रिया (Reactions) देने से नहीं रोक पा रहे हैं। बहुत से लोगों की तो हंसी ही नहीं रुक पा रही है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं हजारों लोगों (Social Media Users) ने वीडियो को लाइक भी किया है। कमेंट सेक्शन में कुछ लोग हंसते नजर आए तो कुछ ने अपने दोस्तों को टैग किया।

T20 WC के लिए टीम इंडिया का एलान, बुमराह-हर्षल की वापसी, चाहर-शमी को जगह नहीं

0

T20 WC India Squad : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान सोमवार (12 सितंबर) को कर दिया। अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है। मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को नहीं चुना गया है। हालांकि, स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर शमी और चाहर को चुना गया है। उनके साथ श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

15 सदस्यीय टीम में रवींद्र जडेजा भी नहीं हैं। वह चोट की वजह से टीम का हिस्सा नहीं होंगे। एशिया कप के दौरान जडेजा को चोट लगी थी। उनकी सर्जरी हुई है और वह करीब चार से पांच महीने तक नहीं खेल पाएंगे। जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को चुना गया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान को भी वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है। 

टीम इंडिया के लिए भारतीय टीम में चार बल्लेबाज, दो विकेटकीपर, चार ऑलराउंडर, एक स्पिनर और चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वहीं, दो तेज गेंदबाज, एक स्पिनर और एक बल्लेबाज स्टैंडबाय के तौर पर होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इस प्रकार है-  रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय: मोहम्मद शमी, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया: 

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम

एरोन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, केन रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज शेड्यूल

20 सितंबर: पहला टी-20 (मोहाली)
23 सितंबर: दूसरा टी-20 (नागपुर)
25 सितंबर: तीसरा टी-20 (हैदराबाद)

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज शेड्यूल

28 सितंबर: पहला टी-20 (तिरुवनंतपुरम)
2 अक्तूबर: दूसरा टी-20 (गुवाहाटी)
4 अक्तूबर: तीसरा टी-20 (इंदौर)
6 अक्तूबर: पहला वनडे (लखनऊ)
9 अक्तूबर: दूसरा वनडे (रांची)
11 अक्तूबर: तीसरा वनडे (दिल्ली)

आप भी खोल सकते हैं गैस एजेंसी, जानें लाइसेंस और अप्लाई के तरीके

0

देश में अब रसोई गैस सिलेंडर (LPG) बड़ी संख्या में लोगों के घर के किचन में पहुंच चुका है। केंद्र सरकार ने उज्जवला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत देश के गरीब तबके में रसोई गैस सिलेंडर बांटे हैं। इस वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की खपत बढ़ी है और आने वाले दिनों इसमें इजाफा भी होगा। ऐसे में अगर आप इस क्षेत्र में कारोबार की शुरुआत करते हैं तो आप मोटी कमाई कर सकते हैं। रसोई गैस सिलेंडर वितरण एजेंसी खोलकर बढ़िया मुनाफा कमा सकते हैं हालांकि, इसके लिए आपको मोटी रकम निवेश भी करनी पड़ेगी। देश में एलपीजी की तीन सरकारी कंपनियां हैं और यही डिस्‍ट्रीब्‍यूटरशिप देती हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd) इंडेन गैस की डिस्‍ट्रीब्‍यूटरशिप देती है। भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) भारत गैस के लिए और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) एचपी गैस के लिए डिस्‍ट्रीब्‍यूटरशिप प्रदान करती है। हालांकि, डिस्‍ट्रीब्‍यूटरशिप के लिए कंपनियों ने नियम बनाए हैं, जिसके तहत वितरण एजेंसी का लाइसेंस किसी व्यक्ति को मिलता है। ये कंपनियां समय-समय पर डिस्‍ट्रीब्‍यूटरशिप के लिए आवेदन मंगाती हैं।

कैसे करें आवेदन? : हिंदुस्तान पेट्रोलियम की वेबसाइट के अनुसार, कंपनियां ऑनलाइन या ऑफलाइन आवदेन मंगाती हैं। आवदेन करने के बाद कैंडिडेट का इंटरव्यू किया जाता है। इसमें कई पैरामीटर पर नंबर दिए जाते हैं। इसी आधार पर कैंडिडेट का मूल्यांकन किया जाता है। इसके बाद इंटरव्यू का रिजल्ट जारी किया जाता है। अगर आपका नाम आ जाता है, तो आपके द्वारा दी गई जानकारी को वेरिफाई कर कंपनियां गैस एजेंसी अलॉट कर देती हैं।

फील्ड वेरिफिकेशन : मेट्रो शहर, ग्रामीण क्षेत्र और नगरपालिक में वितरण और ऑपरेशन की अनुमति मिलती है। अगर आप घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के वितरण के लिए एजेंसी लेना चाहते हैं, तो 14.2 किलोग्राम से अधिक वजन के सिलेंडर का वितरण नहीं कर पाएंगे। वितरण एजेंसी के लिए लाइसेंस मिलने से पहले आपके क्रेडेंशियल्स का फील्ड वेरिफिकेशन होगा। OMC अधिकारियों की समिति आपके डॉक्यूमेंट्स और जिस जमीन पर आप रसोई गैस सिलेंडर के लिए वितरण एजेंसी खोलना चाहते हैं, उसकी जांच करेगी।

जमीन की लोकेशन : जमीन की जांच का अर्थ ये है कि आप जहां एजेंसी खोलना चाहते हैं, वहां हर मौसम में गाड़ी के पहुंचने के लिए सड़क होनी जरूरी है। जमीन पर एलपीजी सिलेंडर को स्टोर करने के लिए गोदाम बनेगा। अगर जमीन आपके नाम पर है तो सही है। वरना कम से कम 15 साल की लीज पर आपको जमीन को लेना होगा। अगर लाइसेंस प्रदान करने के लिए आपका चयन होता है, तो आपको खुद ही गोदाम बनवाना होगा।

इन्हें दी जाती है प्रथमिकता : रसोई गैस एजेंसी के लिए सरकार के तय स्टैंडर्ड के अनुसार, सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स के लिए 50 फीसदी रिजर्वेशन होता है। इसके बाद अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के लोगों के लिए भी रिजर्वेशन होता है। स्‍वतंत्रता सेनानी, भूतपूर्व सैनिक, सशस्‍त्र बल, पुलिस सेवा, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और सामाजिक रूप से अक्षम लोगों को भी प्रथमिकता दी जाती है।

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लिए आवेदन के लिए अखबारों में नोटिफिकेश जारी किया जाता है। https://www.lpgvitarakchayan.in पोर्टल पर भी नोटिफिकेशन के बारे में जानकारी मिलती है। अगर किसी क्षेत्र में एक से अधिक योग्य कैंडिडेट हो जाते हैं, तो लकी ड्रॉ के अनुसार रसोई गैस एजेंसी अलॉट की जाती है।

आवेदन के लिए कितना शुल्क? : डिस्ट्रीब्यूटरशिप लेने के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। साथ ही एलपीजी की एजेंसी के लिए आवेदन करने वाले का 10वीं पास होना जरूरी है. उम्र 21 साल से लेकर 60 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य ऑयल मार्केटिंग कंपनी में नौकरी नहीं करता हो। गैस एजेंसी के लिए आवेदन करने का अधिकमत शुल्क 10,000 रुपये है। ये शुल्क नॉन रिफंडेबल होता है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

News Hunt Daily Evening E-Paper

12 September 2022

Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

सरकारी दफ्तर अब आपके स्मार्टफोन में! आज ही डाउनलोड कर लें ये एप, फटाफट होंगे सारे काम

0

सरकारी कामों के साथ ये समस्या होती है कि इसमें समय थोड़ा ज्यादा लगता है, दरअसल किसी भी सकारी दफ्तर में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ आती ही रहती है, इसी वजह से काम की स्पीड थोड़ी स्लो रहती है लेकिन काम हो जाता है। हालांकि आपके पास अगर समय ना हो तो आपको काम करवाने में मशक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आज से कुछ साल पहले तक लोगों को अपने सरकारी काम करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे और तब जाकर काम हो पाता था, हालांकि अब ऐसा नहीं है और अब आप आसानी से अपने काम घर बैठे स्मार्टफोन की मदद से करवा सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ सरकारी Apps डाउनलोड करने पड़ते हैं। आज हम आपको उन्हीं सरकारी Apps के बारे में बताने जा रहे हैं।

mParivahan 

रोड ट्रांसपोर्ट और व्हीकल डिपार्टमेंट से जुड़े सरकारी कामों को अंजाम देने के लिए ये ऐप बेस्ट है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से लेकर, गाड़ी रजिस्ट्रेशन डेट, रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी, वीइकल एज, वीइकल क्लास, इंश्योरेंस वैलिटिडी, फिटनेस वैलिडिटी आदि कामों के लिए आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये ऐप आपको काफी पसंद आएगा और आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे।

mPassport Seva 

अगर आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं या इससे जुड़ी अन्य सेवाओं का लाभ लेना चाहते हैं तो mPassport ऐप आपके बड़े काम आएगा। इसकी मदद से आप पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं, साथ ही साथ कई अन्य सेवाओं का लाभ भी ले सकते हैं. ये ऐप आपके बड़े काम आ सकता है। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं थी तो अब आप इनका इस्तेमाल करके अपने सरकारी काम आसान बना सकते हैं।

MyGov App 

MyGov App एक बेहद ही पॉपुलर ऐप है जिसकी शुरुआत साल 2014 से कर दी गई है। इस ऐप की मदद से आप अपने कई सारे सरकारी काम पूरे कर सकते हैं। इस प्लैटफॉर्म पर आप सरकारी योजनाओं और उनके लाभ जान सकते हैं। यहां तक सरकार को सुझाव भी दे सकते हैं। आपको बता दें कि ये ऐप भारतीयों को सरकार के साथ सीधा जोड़ने में मददगार है। इस ऐप पर आप भी विजिट कर सकते हैं और जानकारियां हासिल कर सकते हैं जो आपके काफी काम आएंगी।

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ना होने पर ई-स्कूटर का चालान, आनंद महिंद्रा ने ऐसे ली चुटकी

0

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन (Mahindra Chairman) आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन कुछ ना कुछ ऐसा पोस्ट करते रहते हैं, जो मोटिवेशनल होने के साथ ही रोचक भी होता है। अब भारतीय उद्योगपति ने एक और मामले पर ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. आइए जानते हैं क्या खास है उनकी नई पोस्ट में।

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने जो ट्वीट किया है, वो केरल पुलिस के कारनामे से जुड़ा है जिसमें पुलिस ने बीते दिनों एक इलेक्ट्रिक स्कूटर का चालान (E-Scooter Chalam) किया था। चालान किस बात के लिए किया गया उसे सुनकर आप खुद चौंक जाएंगे। दरअसल, इस ई-स्कूटर का पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) ना होने के कारण पुलिस ने इसका चालान कर दिया था। इसके बाद पुलिस का यह कारनामा सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया। अब आनंद महिंद्रा ने भी ई-स्कूटर के चालान पर अपने ही अंदाज में चुटकी ली है।

आनंद महिंद्रा ने उठाया बड़ा सवाल
इस मामले पर महिंद्रा चेयरमैन (Mahindra Chairman) ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार को लेकर बड़ी बात कही, या कहें एक बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, ‘और आप सोचते हैं कि इलेक्ट्रिक की राह पर आगे बढ़ने के बीच सबसे बड़ी चुनौती चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर (Charging Infrastructure) है।’ इसके साथ ही आनंद महिंद्रा ने इस कनफ्यूजन को प्रदर्शित करती हुई इमोजी भी शेयर की है। एक अन्य कमेंट में उन्होंने सवाल किया कि हर तरह से क्या इलेक्ट्रिक वाहन वास्तव में नॉन-पॉल्यूटिंग हैं?