Aadhaar Registration : नई दिल्ली (एजेंसी) : ‘सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण-2’ नीति के नए दिशा-निर्देशों के अनुसार आंगनवाड़ी सेवा योजना (Anganwari Sewa Yojana) सभी लाभार्थियों के लिए है बशर्ते लाभार्थी ने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र में अपनी आधार पहचान (Aadhaar Card) का पंजीकरण करा रखा हो। यह जानकारी न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है।
महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आंगनवाड़ी सेवा योजना के तहत लाभ लेने के लिए बच्चे का ही आधार कार्ड होना आवश्यक नहीं है। नाबालिग संतान को इस योजना के तहत लाभ दिलाने के लिए उसकी मां के आधार कार्ड का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दिशा-निर्देशों के अनुसार किशोरियों के लिए लागू योजनाओं में भी बालिकाओं को आधार नंबर की आवश्यकता होगी।
इस योजना में शामिल होने वाली 14 से 18 साल की किशोरियों की पहचान करने का जिम्मा संबंधित राज्यों का होगा। संशोधित पोषण-2 योजना के तहत असम समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में 14 से 18 साल की किशोरियों को अहमियत दी जाएगी।
Aadhaar Registration : आंगनवाड़ी योजनाओं के लिए नजदीकी केंद्र में आधार का पंजीकरण अनिवार्य, सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
3 August 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
3 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
2 August 2022
Page 1
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
News Hunt Daily Evening E-Paper
News Hunt Daily Evening E-Paper
2 August 2022
Page 4
#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday
Asia Cup 2022: एशिया कप की तारीखों का ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला; देखें शेड्यूल
Asia Cup 2022 Schedule : 27 अगस्त से शुरू होने वाले एशिया कप(Asia Cup) का शेड्यूल जारी हो गया है। BCCI सचिव और एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। इस महीने के आखिरी में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को भिड़ंत होगी। इस बार एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहला मैच दुबई में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होगा। वहीं टूर्नामेंट के दूसरे दिन दुबई में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगी।
एशिया कप 2022 में इस बार 27 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्रुप मैच होंगे। इसके बाद 3 से 9 सितंबर तक सुपर-4 की टीमों के मैच होंगे। 11 सितंबर को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप 2022 की मेजबानी इस बार श्रीलंका को करनी थी, लेकिन देश इन दिनों राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऐसे में अब टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात को दी गई है। टी20 विश्वकप से पहले इस टूर्नामेंट से सभी टीमों की अच्छी तैयारी हो जाएगी।
The wait is finally over as the battle for Asian supremacy commences on 27th August with the all-important final on 11th September.
The 15th edition of the Asia Cup will serve as ideal preparation ahead of the ICC T20 World Cup. pic.twitter.com/QfTskWX6RD
— Jay Shah (@JayShah) August 2, 2022
बैट से पत्नी की हत्या, शराब पिलाकर दोस्त का प्राइवेट पार्ट काटा, अवैध संबंध के शक में डबल मर्डर
न्यूज हंट, करनाल : हरियाणा के करनाल में पुलिस ने Double Murder की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में हत्या के आरोपी विश्वजीत को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। पुलिस ने वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है जिससे उसने दोस्त की हत्या की थी। इससे पहले आरोपी अपनी पत्नी की बड़ी बेहरमी से हत्या कर चुका है।
जानकारी के मुताबिक, विश्वजीत के पिता एक समय में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। विश्वजीत का पहले एक स्कूल था, जिसमें उसका दोस्त केयर टेकर के रूप में काम करता था। विश्वजीत को अपनी पत्नी और दोस्त के अवैध संबंधों को लेकर शक था, जिस वजह से उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।
दो महीने पहले आरोपी ने अवैध संबंध के शक में बैट से अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी, उसी ने शनिवार को दोस्त नवीन की भी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। नवीन का प्राइवेट पार्ट भी 90 प्रतिशत काट दिया था। दोस्त की हत्या करके आरोपी विश्वजीत ने कमरे में ताला लगा दिया और दूसरे कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहता रहा। वह दोस्त की लाश को जब तक ठिकाने लगा पाता, उससे पहले ही उसे शक के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि विश्वजीत ने 3 जून को अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। 5 जून को उसका अंतिम संस्कार तक कर दिया था। आरोपी से परिवार और ससुराल पक्ष के लोग संपर्क नहीं रखते थे, इस कारण पत्नी की मौत का पता किसी को नहीं लगा।
Hackers का खतरनाक Attack! ये 13 Apps मोबाइल में हैं तो तुरंत करें डिलीट; नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
Dangerous Smartphone Apps : स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज के समय में शायद सब कोई करता है और ऐसे में, सभी के फोन्स में कई सारे ऐप्स भी होंगे। आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से डाउनलोड किये गए ऐप्स भी कई बार हैकर्स के रडार पर होते हैं यानी हैकर्स स्मार्टफोन ऐप्स को हैकिंग का जरिया बना लेते हैं और फिर उनसे लोगों के स्मार्टफोन को आसानी से एक्सेस कर लेते हैं। हम आपको आज कुछ ऐसे खतरनाक स्मार्टफोन ऐप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आपको कभी डाउनलोड नहीं करना चाहिए और अगर आप डाउनलोड कर चुके हैं, तो उन्हें आपको तुरंत डिलीट कर देना चाहिए…
खतरनाक हो सकते हैं स्मार्टफोन ऐप्स
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक खतरनाक एंड्रॉयड मैलवेयर थ्रेट फैल गया है जिससे हजारों एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स को खतरा है। इस थ्रेट की वजह से कई सारे गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) ऐप्स को खतरनाक घोषित कर दिया गया है और इनको डाउनलोड करने से यूजर्स का बैंक अकाउंट भी खाली हो सकता है।
इन ऐप्स को तुरंत करें Delete
आइए हम आपको उन 13 ऐप्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको कभी डाउनलोड नहीं करना चाहिए और अगर आपके फोन में ये ऐप्स हैं तो इन्हें तुरंत डिलीट कर दें। Junk Cleaner, EasyCleaner, Power Doctor, Super Clean, Full Clean -Clean Cache, Fingertip Cleaner, Quick Cleaner, Keep Clean, Windy Clean, Carpet Clean, Cool Clean, Strong Clean और Meteor Clean, वो ऐप्स हैं जिनसे आपको बचकर रहना चाहिए।
बचने के लिए करें ये काम
एंड्रॉइड यूजर जिन्होंने अपने फोन में उपरोक्त में से कोई भी ऐप इंस्टॉल किया है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित रहने के लिए उन्हें जल्द से जल्द हटा दें। ऐप को अनइंस्टॉल करने के बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड भी बदलें।
पंजाबी गीतकार जानी को मिली धमकी, CM मान से मांगी सुरक्षा
न्यूज हंट, चंडीगढ़ : पंजाब के मशहूर गीतकार जानी (Jaani) को गैंगस्टरों से जान से मारने की धमकी मिली है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि किस गैंग ने उन्हें यह धमकी दी है। गैंगस्टरों की धमकी मिलने के बाद पंजाबी गायक व गीतकार जानी जौहन ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने एक लेटर लिखकर अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है। उन्होंने यह चिट्ठी मोहाली के एसएसपी विवेकशील सोनी और एडीजीपी (सिक्योरिटी) को भी भेजी है। 33 साल के पंजाबी गानों के लेखक जानी मोहाली के सेक्टर-70 स्थित होमलैंड हाइट्स सोसायटी में परिवार के साथ रहते हैं।
बता दें कि कुछ दिन पहले जानी का मोहाली में कार एक्सीडेंट भी हुआ था। जानी की फार्च्यूनर गाड़ी बीच सड़क पर पलट गई थी। गनीमत रही थी कि इस दुर्घटना में जानी को ज्यादा चोट नहीं आई थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय गाड़ी में जानी के अलावा उनके दो दोस्त भी सवार थे। उन्हें भी हल्की चोटें आई थी।

CWG 2022 : ऐतिहासिक लॉन बाल मुकाबले में भारत ने जीता गोल्ड, टेबल टेनिस में शानदार शुरुआत
CWG 2022 Day 5 updates : कॉमनवेल्थ गेम्स का 5वां दिन भारत के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। चौथे दिन भारत ने 3 मेडल जीतकर अपने मेडलों की संख्या को 9 कर लिया। चौथे दिन भारत ने जूडो में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के अलावा वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा चौथे दिन भारत बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बाल इवेंट के फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पहले ही पक्का कर चुका है। Commonwealth के 5वें दिन भारत ने लॉन बाल इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत ने लॅान बॅाल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका टीम को 17-10 से हरा दिया। नयनमोनी सैकिया, पिंकी, लवली चौबे और रूपा रानी टिर्की ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस खेल में भारत का पहला पदक है।
#CommonwealthGames22 | Indian Women's Fours team in Lawn Bowls wins historic gold medal by beating South Africa 17-10 in final pic.twitter.com/MQkoIxhiXz
— ANI (@ANI) August 2, 2022
