Home Blog Page 623

किसानों की बल्ले-बल्ले! इस दिन मिलेगी 12वीं किस्त की रकम, पीएम मोदी ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

0

न्यूज हंट, बिजनेस डेस्क. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की है। पीएम मोदी जल्दी ही पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment Released) जारी करने वाले हैं।पीएम किसान योजना केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही ये योजना सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। पीएम किसान की अगली किस्त जल्दी ही आने वाली है। दरअसल, इस योजना के तहत किसानों को साल की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच में दी जाती है, जबकि दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में दी जाती है। वहीं, तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच में ट्रांसफर किया जाता है. इस हिसाब से अगले महीने में किसानों के खाते में पीएम किसान की 12वीं किस्त आ सकती है।
अभी कुछ दिन पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए ट्वीट कर कहा, ‘हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं।
अपनी किस्‍त का स्‍टेटस ऐसे करें चेक
1. किस्त का स्टेटस देखने के लिए आप पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं।
2. अब फार्मर्स कॉर्नर (Farmers Corner) पर क्लिक करें।
3. अब बेनेफिशियरी स्‍टेटस (Beneficiary Status) ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा।
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें।
6. इसके बाद आपको अपने स्‍टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी।

पंजाब के एजी (AG) अनमोल रतन सिद्धू ने दिया इस्तीफा, विनोद घई होंगे नए महाधिवक्ता !

0

एएनआइ/न्यूज हंट, चंडीगढ़ : पंजाब के महाधिवक्ता (AG) अनमोल रतन सिद्धू (Anmol Rattan Sidhu) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पंजाब सरकार उनके स्थान पर विनोद घई को नया महाधिवक्ता नियुक्त कर सकती है। घई का नाम लगभग तय बताया जा रहा है। हालांकि अभी इसकी अधिसूचना जारी नहीं हुई है।
भगवंत मान सरकार के सत्ता में आने के बाद अनमोल रतन सिद्धू को एजी के पद पर नियुक्त किया गया था। सिद्धू ने इस्तीफा किन कारणों से दिया अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया है। सिद्धू ने इसी वर्ष 19 मार्च को अपना कामकाज संभाला था। अनमोल रतन सिद्धू असिस्टेंट सालिस्टर जनरल आफ इंडिया व पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल भी रह चुके हैं। अनमोल रतन सिद्धू को पूर्व की चन्नी सरकार ने भी एजी बनाने की की थी घोषणा, लेकिन राजनीतिक कारणों से उनकी नियुक्ति पर पेंच फंस गया था।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस निकले कोविड पाजिटिव, ट्विटर पर दी जानकारी

0

न्यूज हंट, चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वयं ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उधर, बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) एक बार फिर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके बाद वे होम आइसोलेशन में चले गए हैं। इससे पहले जनवरी महीने में भी सीएम कोरोना संक्रमित हो गए थे। सीएम से पहले बिहार सरकार के कई मंत्री भी कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं।

बात पूरे देश की करेँ तों कोरोना महामारी को लेकर अच्छी खबर है। बीते कुछ दिनों से कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। देशभर में मंगलवार को भी कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में देश में संक्रमण के 14,830 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 36 लोगों की मौत भी हुई है। बता दें कि कल (25 जुलाई ) को कोरोना के 16,866 मामले दर्ज किए गए थे।

Flood in Amarnath: पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप भारी वर्षा, यात्रा स्थगित; जलाशयों में आई बाढ़, 4000 श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया

0

न्यूज हंट. जम्मू : पवित्र अमरनाथ गुफा के समीप मंगलवार दोपहर मूसलाधार वर्षा के कारण आसपास के जलाशयों और झरनों में पानी भरने से बाढ़ की स्थिति आ गई। मौके पर मौजूद सेना के जवानों, जम्मू-कश्मीर पुलिस व अन्य सुरक्षाबलों ने गुफा के निचले इलाके में मौजूद 4000 के करीब श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाकर एक बहुत बड़ी त्रासदी को टाल दिया है। अभी भी गुफा के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल अभी तक अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। प्रशासन की ओर से अमरनाथ यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि मौसम में सुधार के उपरांत यात्रा को फिर से सुचारू कर दिया जाएगा।

तीन लाख की ओर बढ़ रहा श्रद्धालुओं का आंकड़ा
बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। आज मंगलवार सुबह जम्मू से सुबह 2189 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। अभी तक बाबा अमरनाथ की यात्रा का आंकड़ा 2.50 लाख पार कर चुका है और जल्द ही इसी सप्ताह यह यात्रा का आंकड़ा तीन लाख के पार होने की उम्मीद है।

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
26 July 2022
Page 1

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

News Hunt Daily Evening E-Paper

News Hunt Daily Evening E-Paper
26 July 2022
Page 4

#news #breakingnews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstoday

Protest in Punjab : सीएम आवास के बाहर अध्यापकाें और पुलिस में धक्कामुक्की, यूनियन अध्यक्ष ने खुद को आग लगाने का किया प्रयास

0

जागरण संवाददाता, संगरूर : Protest In Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार के खिलाफ बेराेजगाराें ने मार्चा खाेल दिया है। साेमवार काे मांगाें काे लेकर प्रदर्शन कर रही 646 पीटीआइ अध्यापक यूनियन पंजाब (614 PTI Teachers Union Punjab) के सदस्याें पर पुलिस का कहर बरपा। यूनियन पिछले कई दिनाें से मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के आवास के समक्ष अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दाैरान आप नेताओं ने राेजगार देने का वादा किया था, लेकिन पांच महीने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही है।
इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछारें डाली। यूनियन के अध्यक्ष ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने अग्निमन यंत्र से बुझा दिया। इस दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके चलते पुलिस ने हल्का बल भी इस्तेमाल किया। इस दाैरान कईयाें के चाेटिल हाेने की सूचना है। माैके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। गाैरतलब है कि राेजगार की मांग काे लेकर कुछ दिन पहले पुलिस में भर्ती अभ्यर्थियाें ने जहर खाकर जान देने की काेशिश की थी।
इस अवसर पर अध्यापक यूनियन के नेताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार भी पिछली सरकारों की तरह बेरोजगारों से मजाक कर रही है। उनकी मांगों को हल नहीं किया जा रहा। मजबूरन धरने प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। पिछले कई दिनाें से मांगाें काे लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन काेई सुनवाई नहीं हाे रही है। अगर जल्द ही मांगें नहीं मानी गई ताे संघर्ष तेज किया जाएगा।

टैक्स वसूली पर वित्त मंत्री ने किया बड़ा ऐलान, सुनकर आप भी करेंगे बल्ले-बल्ले

0

163rd Income-Tax Day: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Taxation System टैक्स सिस्टम पर बड़ा बयान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा लाई गई विश्वास पर आधारित टैक्सेशन सिस्टम से बेहतर कलेक्शन हुआ है और जमा किए गए रिटर्न की संख्या भी बढ़ी है। दरअसल, सीतारमण ने 163वें आयकर दिवस पर दिए अपने अपने संदेश में यह बात कही है। उन्होंने पिछले वित्त वर्ष में 14 लाख करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व संग्रह हासिल करने के लिए विभाग की तारीफ भी की। साथ ही उन्होंने उम्मीद भी जताई है कि रेवेन्यू कलेक्शन में तेजी की रफ्तार चालू वित्त वर्ष में भी जारी रहेगी।
गौरतलब है कि प्रत्यक्ष कर संग्रह 2021-22 में सालाना आधार पर 49.02 फीसदी बढ़कर 14.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है। सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 14.20 लाख करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य रखा है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने कई लंबित मुद्दों का समाधान किया और प्रत्यक्ष करों से संबंधित ढांचागत खामियों को दूर किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल के सालों में जो सुधार किए हैं, उसने टैक्स प्रणाली विश्वास आधारित बनाई है।
आयकर रिटर्न की संख्या बढ़ी
सीतारमण ने कहा कि करदाताओं ने विश्वास-आधारित कर प्रणाली की पुष्टि की है और कहा है कि यह कर संग्रह और बेहतर हुआ है जो आयकर रिटर्न की संख्या बढ़ने से साफ है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि करदाता सेवा और पारदर्शिता को बढ़ाने, विभागीय प्रक्रियाओं की रफ्तार तेज करने के लिए प्रौद्योगिकी का प्रभावी इस्तेमाल किया गया है।
विभाग ने किए सकारात्मक बदलाव
इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने भी बताया है कि टैक्स विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ सक्षम और कारगर कर प्रशासन तक ही सीमित नहीं है बल्कि ईमानदार करदाताओं को सम्मानित करना भी इसका दायित्व है। करदाताओं को समयबद्ध सेवाएं देकर और सकारात्मक बदलावों को अपनाकर विभाग ने खुद को एक समक्ष संगठन साबित किया है। टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या बढ़ी है, जो विभाग की सक्षमता को बताता है।

अबोहर के किसान ने की आत्महत्या, मरने से पहले वीडियो बना प्रशासन पर लगाए ये आरोप

0

न्यूज हंट. अबोहर : पंजाब के अबोहर जिले में एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। दरअसल बाढ़ के पानी से गांव गद्दाडोब के किसानों की फसल पूरी तरह से तबाह हो गई। इसी से आहत पंचायत सदस्य निरंजन सिंह ने विषैला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले निरंजन सिंह ने अपने मोबाइल से एक वीडियो भी बनाया। उसमें वह पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान सरकारी अस्पताल में जुटे। मृतक किसान निरंजन सिंह के बेटे सुखविंद्र सिंह और हरपाल सिंह ने बताया कि उनके पिता के नाम करीब ढाई एकड़ जमीन है लेकिन पिछले कई वर्षों से बाढ़ के कारण उनकी फसलें खराब हो रही हैं।
उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले हुई बरसात के बाद गांव रानीवाला के लोगों ने कर्मपट्टी माइनर तोड़कर बाढ़ का सारा पानी गांव गद्दाडोब की ओर निकाल दिया। इससे उनके अलावा गांव के अन्य किसानों की फसलें पानी में डूब गईं। सुखविंद्र सिंह ने बताया कि उसके पिता निरंजन सिंह ने पंचायत सदस्य होने के नाते पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ का पानी बंद करवाने की गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी।

Mika Di Vohti Winner : खत्म हुआ इंतजार, मीका स‍िंह की दुल्‍ह‍िनया बनेगी ये टीवी एक्ट्रेस, जीता शो

Mika Di Vohti Winner : मीका सिंह की दुल्हनिया से तो आप मिल ही चुके हैं। बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने स्वयंवर रचाकर अपनी होने वाली दुल्हन चुन ली है। मीका ने अपना हमसफर अपनी फ्रेंड और फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) को बनाया है। दुल्हन तो मिल गई, लेकिन अब सवाल ये है कि मीका सिंह शादी कब करेंगे? मीका सिंह ने आकांक्षा पुरी को अपने हमसफर के तौर पर तो चुन लिया है, लेकिन उन्होंने आकांक्षा से शादी नहीं रचाई है। मीका ने सिर्फ आकांक्षा को कंगन और वरमाला पहनाकर ये ऐलान किया है कि वो आकांक्षा को अपनी वोटी के रूप में चुनते हैं।
मीका के फैसले से फैंस खुश भी हैं और निराश भी। खुशी इस बात की है कि मीका सिंह की होने वाली वोटी कौन होगी, इस राज से पर्दा उठ गया है। लेकिन जो फैंस मीका को नेशनल टीवी पर शादी रचाते हुए देखना चाहते थे, उन्हें सिंगर ने शादी ना करके निराश कर दिया है। मीका सिंह ने अपनी राजकुमारी तो चुन ली, लेकिन वो कब शादी करेंगे? इस सवाल पर सस्पेंस अभी भी बरकरार है। लेकिन क्या आप जानते हैं…
मीका सिंह से पहले भी कई दूसरे सेलेब्स ने टीवी पर स्वयंवर रचाया है लेकिन ज्यादातर सेलेब्स ने शो में सगाई करके रिश्ता तोड़ दिया है। रतन राजपूत, राखी सावंत ने भी स्वयंवर में अपना जीवनसाथी चुनकर सगाई की और बाद में रिश्ते को खत्म कर दिया। सिर्फ राहुल महाजन ने ही अपने स्वयंवर में डिंपी से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद उन दोनों का भी तलाक हो गया था।

इतने रिश्ते ठुकरा चुके हैं मीका सिंह
आपको ये भी बता देते हैं कि मीका सिंह अब तक करीब 100-150 रिश्तों को ठुकरा चुके हैं। जी हां, स्वयंवर करते समय मीका सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था- मुझे लगता है कि कई लोग इस तरह से स्वयंवर रचाना चाहते होंगे। मैं खुद को लकी महसूस करता हूं कि मुझे कई सालों बाद ये ऑफर मिला है। मैं पहले इसके लिए तैयार नहीं था। पिछले 20 सालों में मैंने कम से कम 100-150 रिश्तों को ठुकराया है, क्योंकि मेरे लिए मेरा काम बहुत जरूरी था।
खैर, कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला. मीका सिंह को फाइनली उनके सपनों की राजकुमारी मिल गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वयंवर करने से पहले आकांक्षा पुरी संग मीका सिंह के अफेयर की खबरें भी चर्चा में रह चुकी हैं। दोनों की साथ में एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद कहा गया था कि मीका और आकांक्षा ने छिपकर शादी रचा ली है। आकांक्षा पुरी संग वायरल तस्वीर का सच बताते हुए शो में मीका ने एक्ट्रेस संग अपने अफेयर की खबरों को बेबुनियाद बताया था लेकिन किस्मत को शायद यही मंजूर था, तभी को अफेयर की खबरों पर न..न…करते-करते दोनों ने एक दूसरे को हमसफर बनाने का फैसला कर लिया।