22.6 C
Jalandhar
Sunday, March 29, 2026
Home Blog Page 686

शांति नगर निवासियों ने बड़ी संख्या में थामा कांग्रेस का दामन, विधायक अरोड़ा ने किया स्वागत

होशियारपुर 14 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों एवं बलाई जा रही भलाई योजनाओं से प्रभावित होकर आम लोगों के साथ-साथ अलग-अलग पार्टियों से जुड़े नेता एवं कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर के गांव शांति नगर के निवासी पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर विजय कुमार, पवन कुमार, मनोहर लाल, बिंदर, राम प्रकाश, अशोक कुमार, मनोहर, रामपाल, रणजीत, अजय कुमार बब्बू, बलजीत, शाम लाल, करन कुमार व कमल सिंह ने साथियों सहित कांग्रेस का हाथ थामा। उनका स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि जनता विकास एवं भलाई योजनाओं का समय पर लाभ चाहती है और कांग्रेस ने बिना भेदभाव विकास करवाकर लोगों का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस सरकार बनेगी और उस दौरान और भी तेजी से विकास करवाकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जाएगा ताकि जो कार्य इस कार्यकाल में नहीं हो सके उन्हें पहल के आधार पर करवाया जा सके। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, सरपंच राम कुमार व सरपंच उगदित आदि मौजूद थे।

बाल अधिकारों की सुरक्षा के बारे में राष्ट्रीय कमिशन की टीम ने किया चिल्ड्रेन होम का दौरा

जालंधर, 14 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- बाल अधिकारों की सुरक्षा के बारे में राष्ट्रीय कमिशन की एक टीम की तरफ से आज स्थानीय गांधी वनिता आश्रम में बने निगरानी घर और चिल्ड्रेन होम का दौरा करके वहां रह रहे बच्चों को दी जा रही सुविधाओं का जायज़ा लिया और बच्चों के साथ बातचीत भी की गई।

टीम में शामिल सलाहकार दीप्ति बहल, सीनियर तकनीकी माहिर शैशटा के शाह और बाल अधिकार कमिशन पंजाब के मैंबर डा. दीपक ज्योति ने चिल्ड्रेन होम में बच्चों के साथ बातचीत करते उनसे, यदि कोई समस्या है, सम्बन्धित भी बातचीत की गई। टीम ने सुविधाओं की समीक्षा करते हुए रसोई घर, रिहायशी कमरे, बाथरूम आदि का भी जायज़ा लेने के साथ-साथ दवाएँ, शिक्षा सुविधाओं, मनोचिकित्सक की उपलब्धता, सुरक्षा इंतज़ाम और काउंसलर की सुविधा के बारे में भी विस्तार के साथ जानकारी हासिल की। टीम की तरफ से बच्चों को दिए जा रहे खाने की क्वालिटी भी देखी गई।

निगरानी घर और चिल्ड्रेन होम में दी जा रही सुविधाओं पर तसल्ली टीम ने ज़िला प्रशासन की तरफ से इन स्थानों पर किए इंतज़ाम की प्रशंसा की।

ज़िला प्रोगराम अधिकारी जी.एस. रंधावा टीम को बताया कि डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के नेतृत्व में बच्चों की भलाई के लिए समय -समय पर ज़रुरी प्रयत्न किए जाते है और हर अपेक्षित सुविधा यकीनी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि इन स्थानों पर 146 बच्चे रह रहे है, जिनको समय -समय पर अलग -अलग गतिविधियों में शामिल करके उनके पूरे विकास को यकीनी बनाया जा रहा है। ज़िला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारतीय ने टीम को बताया कि गांधी वनिता आश्रम का सारा क्षेत्र सीसीटीवी की निगरानी में है और बच्चों की सुरक्षा के पुख़्ता प्रबंध है। लीगल प्रोबेशन अधिकारी सन्दीप कुमार ने बच्चों को ज़रूरत पड़ने पर दी जा रही मुफ़्त कानूनी सहायता के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके सीपीओ हरनीत कौर, सुपरडैंट हरविन्दर कौर आदि मौजूद थे।

पर्यावरण प्रति तलवाड़ दंपत्ति का योगदान अमूल्य: महावीर सिंह (फारेस्ट चीफ कंजऱवेटिव)।

होशियारपुर 14 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- समाज सेवी संस्थाओं एवं पर्यावरण प्रेमियों की वजह से ही धरती पर संतुलन बना हुआ है। वन विभाग ऐसे सभी पर्यावरण प्रेमियों का आभारी है, जो वनों का अपने परिवार की तरह पालन पोषण करते हैं। तलवाड़ दंपत्ति ने भंगी चोअ की बेकार पड़ी जमीन पर जो पौधा रोपण का कार्य शुरू किया है, वह आने वाले समय में लोगों को सुविधाजनक जीवन जीने के लिए सहायक होगा। उपरोक्त शब्द वन चीफ कंकारवेटिव स. महावीर सिंह ने भंगी चोअ में तलवाड़ दंपत्ति दवारा शुरू की गई श्री गुरू तेग बहादुर पार्क का निरीक्षण करते हुए कहे।
महावीर सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे हमारी धरोहर हैं। एक पौधा लगा कर हम अपनी कई पाढिय़ों के लिए आक्सीजन एवं फलों आदि का प्रबंध कर देते हैं। उन्होने कहा कि अगर सोचा जाए, तो यह निरंतर चलने वाला कार्य है। इस लिए अपने जीवन में जितना ज्यादा हो सके, पौधे जरूर लगाएं।
इस मौके पर स.महावीर सिंह ने समाज सेवी संस्थाओं के प्रमुखों से निवेदन किया कि वो भी अपने स्तर पर ऐसी बेकार पड़ी जगहों पर छोटे-छोटे जंगल बनाने शुरू करें, जिस से धरती तो उपजाऊ होगी ही, साथ ही साथ यह जंगल समय पर बारिश करवाने के लिए भी सहायक होंगे। उन्होने संस्थाओं को आश्वासन दिया कि इस नेक कार्य के लिए वन विभाग उन को पूरा सहयोग देगा।

इस अवसर संजीव तिवाड़ी वन कंकारवे़िटव नार्थ सर्कल होशियारपुर, अमनीत सिंह वन मंडल अफसर होशियारपुर, संजीव कुमार वन रेंज अफसर होशियारपुर, संजीव तलवाड़ पूर्व चेयरमैन, यूथ डिवैलपमैंट बोर्ड पंजाब, पूर्व पार्षद नीति तलवाड़, हर्षिता, ब्लाक फारेस्ट अफसर होशियारपुर, करणवीर, राजीव महाजन, राकेश सहारन, सविता सहारन, यशिका सहारन व अन्य लोग भी उपस्थित थे।

सोनिया गांधी ने बनाई पंजाब कांग्रेस की चुनाव समिति, नवजोत सिंह सिद्धू होंगे मुखिया

नई दिल्ली, दिसंबर 13 (न्यूज़ हंट)- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को 29 सदस्यीय पंजाब चुनाव समिति का गठन कर चुनाव की तैयारियों का संकेत दिया और राज्य की सभी जिला समितियों के अध्यक्षों और कार्यकारी अध्यक्षों की घोषणा की।

आगामी राज्य चुनावों के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने वाली प्रदेश चुनाव समिति में अध्यक्ष के रूप में पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सदस्य होंगे।

चुनाव समिति में पांच बार की राज्यसभा सांसद अंबिका सोनी, राज्य के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, लोकसभा और राज्यसभा से पंजाब के सभी सांसद और राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल हैं।

पैनल में शामिल अन्य लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल, पूर्व राज्य पार्टी प्रमुख एचएस हंसपाल और मोहिंदर सिंह कापी, एआईसीसी सचिव केएल शर्मा, विधायक रमिंदर अमला, राज्य इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल सिंह, राज्य कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत नागरा, सुखविंदर डैनी शामिल हैं। और पवन गोयल।

पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष गुरप्रीत कांगड़, विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, श्याम सुंदर अरोड़ा, राणा सोढ़ी, साधु सिंह धर्मसोत, अजायब सिंह भट्टी, नवतेज चीमा को भी पैनल में हामिद मसीह, राज्य अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राज कुमार छाबेवाल, पंजाब महिला के साथ नामित किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष बलबीर रानी सोढ़ी, प्रदेश युवा अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों, पंजाब एनएसयू अध्यक्ष अक्षय शर्मा और पंजाब सेवा दल के मुख्य आयोजक निर्मल कैरा।

कांग्रेस के संविधान के अनुसार, राज्य अध्यक्ष सभी राज्य चुनाव समितियों का प्रमुख होता है।

सोनिया गांधी को आज नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों में जालंधर अर्बन के लिए बलराज ठाकुर हैं; जालंधर ग्रामीण के लिए दर्शन तहली; गुरदासपुर के लिए दर्शन महाजन, सुभाष सूद (फतेहगढ़ साहिब); नरेंद्र लल्ली (पटियाना अर्बन), गुरदीप सिंह उन्थसर (पटियाला रूरल), अश्विनी पप्पू (अमृतसर अर्बन), भगवंत सच्चर (अमृतसर रूरल); किरणदीप मीठा (तरण तारन); रमेश सिंह (कपूरथला), संदीप भाटिया (एसबीएस नगर); दर्शन सहोता (फरीदकोट); संजीव बैंस (पठानकोट); ऋषिव जैन (एसएएस नगर); अश्विनी शर्मा (लुधियाना अर्बन); करनजीत गालिब (लुधियाना ग्रामीण) एल रूपिंदर गिल (खन्ना); राजिंदर छाबड़ा (फिरोजपुर), गुरप्रीत सिंह (बरनाला); जसपाल दास (मलेरकोटला), कमलजीत बराड़ (मोगा); रंजम कामरा (फाजिल्का); हरचरण सोथा (मुक्तसर साहिब); अरुण वाधवा (बठिंडा अर्बन); कुलविंदर सिंह (बठिंडा ग्रामीण); मंगत बंसल (मनसा);

ਪੰਜਾਬ 13 ਦਸੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਖਰੜ ਅਤੇ ਮੋਰਿੰਡਾ ਦੇ ਸਰਬਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ 100 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਨੀਂਹ ਪੱਥਰ ਰੱਖਿਆ, ਮੋਰਿੰਡਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ ਦੇਣ ਲਈ 10 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਵਾਧੂ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ 140 ਯੂਥ ਕਲੱਬਾਂ/ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀਆਂ ਨੂੰ 6.85 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਚੈੱਕ ਵੀ ਸੌਂਪੇ।

भाजपा को जोरदार झटका: पूर्व पार्षद गुरप्रीत कौर साथियों सहित कांग्रेस में शामिल, विधायक अरोड़ा ने किया सम्मानित

होशियारपुर 13 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- कांग्रेस के बढ़ते कदमों को उस समय और बल मिला जब वार्ड नंबर 22 से भाजपा की पूर्व पार्षद गुरप्रीत कौर पत्नी प्रदीप कुमार साथियों सहित कांग्रस में शामिल हो गईं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा को एक और जोरदार झटका लगा है। पूर्व पार्षद गुरप्रीत कौर के कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गुरप्रीत कौर ने कहा कि होशियारपुर में विधायक अरोड़ा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों से वह काफी प्रभावित हैं और प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जनता को काफी लाभ मिल रहा है। जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसके अलावा उन्हें भाजपा की नीतियों से दुखी होकर यह कदम उठाने को विवश होना पड़ा है। इस अवसर पर गुरप्रीत कौर का स्वागत करते हुए श्री अरोड़ा ने कहा कि जो लोग विकास पसंद हैं उनके लिए कांग्रेस के द्वार सदैव खुले हैं। उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव विकास र्का करवाने तथा होशियारपुर को खुशहाल एवं विकसित बनाने के लिए उन्होंने पूरी इमानदारी से कार्य किया है और कई प्रोजैक्ट स्थापित करवाए हैं। जिसके लिए पंजाब सरकार से उन्हें पूरा सहयोग मिला है। इस अवसर पर उन्होंने गुरप्रीत कौर व उनके पति तथा साथियों को आश्वस्त किया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, ब्लाक अध्यक्ष कैप्टन कर्मचंद, पार्षद जगरुप धामी, ओंकार सिंह धामी मेजर, सुखविंदर सिंह नंबरदार, अवतार सिंह धामी, सन्नी, रत्न चंद, जरनैल सिंह, प्रीतम दास, तेजिंदर सिंह साबी, हरमिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह साबी आदि मौजूद थे।

SPEED UP PACE OF ONGOING DEVELOPMENT WORKS- OP SONI

Jalandhar, December 13 (NEWS HUNT)- Deputy Chief Minister OP Soni today directed the officials of various departments to further expedite the pace of ongoing development works in both urban and rural areas to complete these in stipulated timeline, which further provide facilities to people.

While reviewing the status of works here at the district administrative complex, the Deputy CM asked the officials from local bodies department to ensure all projects related to their departments concerned to be accomplished within stipulated time-frame.

Accompanied by Education Minister Pargat Singh, Mayor Jagdish Raj Raja, MLAs Rajinder Beri, Sushil Kumar Rinku, Avtar Singh Bawa Henry, and Surinder Chaudhry, Mr. Soni said that Punjab Government was committed for the welfare of all sections of society adding that a slew of projects are being executed by the government to achieve the task of holistic development.

Deputy Commissioner Ghanshyam Thori apprised the Deputy CM that the Jalandhar is a front runner in the state in issuing timely mutations to property owners. He added that the district has implemented all the welfare and development schemes in letter and spirit as a total of 122 works under first phase of urban environment improvement program (UEIP) had been completed so far out of as many as 127 works by Municipal Corporation Jalandhar where as ADC (urban development) has completed 185 works of 188 total allotted works under this scheme. Likewise, under the second phase of this program 124 projects were accomplished to date out of a total of 198 works while about 215 works out of 237 were completed by the ADC (UD). The DC further mentioned that under MGNREGA as many as 85 percent beneficiaries were provided payments within seven days adding that under smart village campaign phase-II a total of 2708 works have been completed out of total 3075 projects which translates into 91 percent expenditure and 90 percent projects’ completion.

Throwing a light on the Covid-19 vaccination program in Jalandhar, the DC said about 91.06 percent and 54.08 percent eligible beneficiaries out of a total of 16.21 lakh beneficiaries have received their first and second doses respectively. He also said that the Jalandhar district has covered 91.02 percent families under AB-Sarbat Sehat Bima Yojna by issuing cards to as many as 2,63,891 beneficiaries who can avail the cashless healthcare services up to Rs. 5 lakh at 13 government and 71 empanelled private hospitals in the district.

Mr. Thori also apprised the Deputy CM that the Jalandhar is a leading district in terms of providing citizen centric services through Sewa Kendras by rendering services to as many as 3.46 lakh applicants out of a total of 3.68 lakh visitors by November, 2021. Likewise, the administration has ensured benefits of social security schemes including old age, widow, specially-abled, and dependent children pension up to November this. He further mentioned that under the UDID scheme a total of 19150 cards have been issued to specially-abled persons so far in Jalandhar.

Under smart city project a total of 71 projects costing Rs. 1460.06 crore to be completed in the city, he said while also detailing the progress made under Jal Jivan Mission, Swachh Bharat Abhiyan, construction of Modal Playgrounds, Hariyawal Scheme, Smart roads, Bio-remediation project at Wariyana dump site, LED lights in the city, drainage system, and Bultron Park sports hub project.

Prominent amongst others present on the occasion included IGP GS Dhillon, SSP Satinder Singh, Commissioner Municipal Corporation Jalandhar Karnesh Sharma, ADC (D) Jaspreet Singh, ADC (UD) Himanshu Jain, ADC (G) and Amarjit Singh Bains.

Kejriwal’s health model a flop show:

Interacting with media persons after the review meeting, the Deputy Chief Minister termed Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal’s health model a flow show. He said that not just health all his so called models have proved failure there adding that the countrymen have themselves witnessed the deterioration of healthcare infrastructure in Delhi during the second wave of Covid-19 pandemic triggering chaos in the national capital.

Responding to a query, Mr. Soni who is also holding the portfolio of health minister said that all the genuine demands of nurses and Asha workers would be fulfilled within a short span of time as the state government was sympathetically considering all their genuine concerns.

आशुतोष वार्ड 25 से कांग्रेस प्रधान नियुक्त, एडवोकेट मरवाहा व डावर ने की नियुक्तियां

होशियारपुर 13 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- कांग्रेस कमेटी की मजबूती के लिए चलाए गए अभियान के तहत वार्ड 25 में शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू व पार्षद बलविंदर कौर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने आशुतोष साबी को वार्ड प्रधान नियुक्त व अन्य सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस अवसर पर एडवोकेट मरवाहा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पंजाब सरकार की नीतियों और उनके द्वारा जन कल्याण हेतु चलाई गई योजनाओं के प्रति लोगों को जागरुक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ ले सकें। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भी कांग्रेस का है और लोग कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बना चुके हैं। क्यंकि, अन्य पार्टियों के पास सिर्फ वायदे हैं, लेकिन पंजाब की मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी की अगुवाई वाली सरकार ने जनता की भलाई के लिए वह कर दिखाया है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा द्वारा करवाए गए विकास कार्यों का जनता पर काफी प्रभाव है और कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम यह सीट भारी मतों से विजयी रहेंगे। इस अवसर पर आत्मा राम, तजिंदर सिंह, हेम राज, लखविंदर सिंह, नवित मल्ल, हजारा सिंह चीमा, अतुल, सतनाम संह, कमलजीत सिंह, मनदीप सिंह, सुभाष चंद्र, सन्नी, लव कुमार, गुरसिमरन सिंह, मोहन सिंह, जतिंदर कौर, साहिल, साबू, जसवीर सिंह आदि मौजूद थे।

CRACKDOWN AGAINST ILLICIT LIQUOR-57000 KG LAHAN SEIZED FROM 57 UNDERGROUND PITS IN MAND AREAS

JALANDHAR, DECEMBER 13 (NEWS HUNT)- In a major crackdown against illicit liquor mafia, the excise teams of Jalandhar Range 1 & 2 today seized 57000 kilogram lahan from 57 underground pits in Mand area of Bilga, Noormahal and Phillaur.

Disclosing this here today, an official spokesperson said that under the supervision of Excise officers of Jalandhar East and West alongwith excise police staff a search operation was carried out in the morning near villages Bhode, Burj, Boote dia chhanna,behra and Dharma Dia Chhanna in Mand area of Bilga, Noormahal and Phillaur. The teams led by Excise Inspectors Resham Lal, Ravinder Singh, Ram Murti, Paramjit Singh and Baldev Krishan of Range Jalandhar 1 & 2 recovered 57 underground pits containing approximately 57000kg lahan besides 50 bottles illicit liquor in one tube, which were destroyed. The team also confiscated three iron drums, five containers of iron, which are found to be unclaimed. The spokesperson said that the crackdown against illicit liquor would be intensified in coming days and strict action would be initiated against those found indulged in this malpractice.

ਪੰਜਾਬ 12 ਦਸੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)

ਲੋੜ ਵੇਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਮੋਢੇ ਨਾਲ ਮੋਢਾ ਜੋੜ ਕੇ ਖੜ੍ਹਨ ਦੀ ਵਚਨਬੱਧਤਾ `ਤੇ ਖਰਾ ਉਤਰਦਿਆਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਨਾਭਾ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਲੇ ਖੇਤੀ ਕਾਨੂੰਨਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੌਰਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਗੁਆਉਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ 11 ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਕਲਰਕ ਵਜੋਂ ਨਿਯੁਕਤੀ ਦੇ ਪੱਤਰ ਸੌਂਪੇ।