28 C
Jalandhar
Saturday, March 28, 2026
Home Blog Page 692

मानव जीवन में ही परमात्मा की जानकारी संभव – ज्ञान सिंह

होशियारपुर, 6 दिसम्बर (न्यूज़ हंट)- संत निरंकारी मंडल की ब्रांच चण्डीगढ़ के मीडिया सहायक भाई राजिन्दर कुमार जी की माता श्रीमती कांता देवी जी जोकि पिछले दिनों ब्रह्मलीन हो गए थे। उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए शाहबाद मारकंडा के नजदीक पड़ते उनके गाँव गोलपुरा में प्रेरणा दिवस गुरू चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें महात्मा ज्ञान सिंह मुखी अम्बाला विशेष तौर पर पहुंचे।

इस मौके उन्होंने कहा कि पूर्ण सत्गुरू की शरण में जा कर ब्रह्म ज्ञान की प्राप्ति के बाद जीवन और सोच दोनों बदल जाते हैं। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज जी की शिक्षाओं के बारे चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संत हमेशा भक्ति को पहल देते हुए अपने आप को सत्गुरू के वचनों मुताबिक ढाल कर जीवन जीते हैं और दुनिया के लिए प्रेरणा स्रोत बनते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य जन्म सर्व उत्तम जन्म है जिस में परमात्मा की जानकारी संभव है। माता कांता देवी जो कि बहुमुल्य गुणों के धारणी थे, जिन्होंने अपना तमाम जीवन गुरू की शिक्षा मुताबिक व्यतीत किया और अपने समूह परिवार को भी गुरू चरणों के साथ जोड़ा जो कि एक बहुत बड़ी प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि इस समय बच्चों को सही शिक्षा प्रदान करनी अच्छे गुणों के धारणी बनाना, सत्य के रास्ता पर चलाना बहुत कठिन है परन्तु कांता देवी ने गुरू की कृपा से अपने समूह परिवार को गुरू चरणों के साथ जोड़ा जो कि एक बहुत बड़ी प्राप्ति है। सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज के चरणों में यही अरदास है कि पूरा परिवार गुरू चरणों में तोड़ निभा जाये। उन्होंने कहा कि मनुष्य अच्छे गुणों के धारणी हो तो वह कई कार्य सवार सकता है। इस अवसर पर जोनल इंचार्ज शाहबाद मारकंडा सुरिन्दर पाल जी और चण्डीगढ़ से निरंकारी मिशन के श्रद्धालू और बड़ी संख्या में गाँव निवासी और रिश्तेदार इस प्रेरणा दिवस समागम में शामिल हुए।

डा. बी. आर. अम्बेदकर के प्री -निर्वाण दिवस मौके डिप्टी कमिश्नर ने बाबा साहिब को श्रद्धा के फूल किए भेंट

जालंधर, 6 दिसम्बर (न्यूज़ हंट)- भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डाक्टर भीम राव अम्बेदकर जी के आज प्री- निर्वाण दिवस मौके डिप्टी कमिश्नर जालंधर घनश्याम थोरी की तरफ से ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स, जालंधर में उनकी प्रतिमा पर फूल अर्पित कर श्रद्धाँजलि भेंट की गई।

इस अवसर पर संबोधन करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बाबा साहिब डा. बी.आर. अम्बेदकर महान शख्सियत थे, जिन्होंने संविधान की रचना कर देश की तरक्की में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे समाज के कमज़ोर, पिछड़े और दबे कुचले लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि आज के भारत निर्माण में बाबा साहिब के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि बाबा साहिब कमज़ोर , मज़लूम और दबे कुचले लोगों की भलाई के लिए हमेशा समर्पित रहे। वह मानवता की सेवा और सभी के लिए इंसाफ़ और समानता के हक में थे।

श्री थोरी ने कहा कि डा. अम्बेदकर एक दूरअन्देशी व्यक्ति थे, जिन्होंने पक्षपात से मुक्त और समानता वाले भारत की कल्पना की और इस कल्पना को सार्थक रूप देने के लिए हमें ऐसा संविधान दिया, जिसने इस देश को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना दिया।उन्होंने कहा कि पूरा देश आज बाबा साहब का ऋणी है, जिन्होंने देश के हर नागरिक को वोट का हक दिलाया।

उन्होंने ज़िला निवासियों विशेष कर युवाओं को बाबा साहिब की तरफ से दिखाऐ मार्ग पर चलने का न्योता देते हुए आदर्श समाज की सृजना करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा।

इस अवसर पर विजय कुमार नायब तहसीलदार, इकबाल सिंह, नरेश कौल, वरिन्दर कुमार, पुरशोतम लाल, तजिन्दर सिंह, सालीग्राम, रवि कुमार जोद्धा और परमिन्दर कुमार आदि मौजूद थे।

ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो जालंधर में लगाए गए रोज़गार मेलों में 152 युवा रोज़गार के लिए चुने

जालंधर, 6 दिसम्बर (न्यूज़ हंट)- ज़िले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, (डी.बी.ई.ई.) जालंधर की तरफ से दिसंबर महीने में लगाए जा रहे रोज़गार मेलों दौरान अब तक 152 युवाओं का अलग -अलग कंपनियों की तरफ से रोज़गार के लिए चयन किया जा चुका है।

इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) जसप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के ‘घर -घर रोज़गार और कारोबार मिशन के अंतर्गत दिसबंर महीने दौरान डी.बी.ई.ई. में रोज़गार मेले लगाए जा रहे है, जिनमें अब तक अलग -अलग कंपनियों की तरफ से 152 युवाओं का रोज़गार के लिए चयन किया जा चुका है।

उन्होंने आगे बताया कि इसी कड़ी के अंतर्गत अगला रोज़गार मेला 7दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ज़िला रोज़गार और कारोबार ब्यूरो, जालंधर में लगाया जा रहा है, जिसमें कुइक्कर एच.आर. एक्सिस बैंक, पलेसमैडस, मीशो और आई.सी.आई.सी.आई. बैंक जैसी नामी कंपनियाँ युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि ग्रेजुएशन शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस रोज़गार मेले में इंटरव्यू देने के लिए योग्य होंगे और इन कंपनियों की तरफ से योग्य उम्मीदवारों को 15000 से 25000 रुपए प्रति महीना तनख़्वाह पेश की जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि कैंप दौरान कोविड -19 महामारी सम्बन्धित जारी सभी आदेशों की सख़्ती के साथ पालना की जाएगी।

श्री सिंह ने कहा कि यह रोज़गार मेले युवाओं की तकदीर बदलने में सहायक सिद्ध हो रहे है और इन मेलों के द्वारा रोज़गार हासिल करने वाले युवा राज्य के आर्थिक -सामाजिक विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने ज़िले के बेरोजगार नौजवानों को मनचाही नौकरी या स्व रोज़गार के अवसरों के लिए इन रोज़गार मेलों का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की और कहा कि और ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 90569 -20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

ਪੰਜਾਬ 06 ਦਸੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)

ਇੰਡੀਆ ਨਿਊਜ਼ ਦੁਆਰਾ ਕਰਵਾਏ ‘ਮੰਚ ਪੰਜਾਬ’ ਦੌਰਾਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਇੱਕ ਸਮਾਨਤਾਵਾਦੀ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਲਈ ਸਰਬਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਦੀ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਨੀਤੀ ਦੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਵਕਾਲਤ ਕੀਤੀ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਅਤੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਅੱਤਵਾਦ ਦਾ ਡਰ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਨੂੰ ਅਸਲ ਮੁੱਦਿਆਂ ਤੋਂ ਧਿਆਨ ਹਟਾਉਣ ਲਈ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਕਹਿ ਕੇ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਰਕਿਨਾਰ ਕੀਤਾ।

ਪੰਜਾਬ 06 ਦਸੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਘੜਿਆਲ ਆਬਾਦੀ ਨੂੰ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਅਤੇ ਇਸ ਪ੍ਰਜਾਤੀ ਨੂੰ ਲੁਪਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਬਿਆਸ ਕੰਜਰਵੇਸ਼ਨ ਰਿਜਰਵ ਵਿਚ ਘੜਿਆਲ ਪੂਨਰਵਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੇ ਤੀਸਰੇ ਪੜਾਅ ਤਹਿਤ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕੁੱਲਾ ਫੱਤਾ ਦੇ ਜੰਗਲ ਨੇੜੇ ਬਿਆਸ ਦਰਿਆ ਵਿਚ ਵਣ, ਜੰਗਲੀ ਜੀਵ ਤੇ ਕਿਰਤ ਮੰਤਰੀ ਸ੍ਰੀ ਸੰਗਤ ਸਿੰਘ ਗਿਲਜੀਆਂ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ਵਿਚ ਵਣ ਜੀਵ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ 24 ਘੜਿਆਲ ਛੱਡੇ ਗਏ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘੜਿਆਲ ਪ੍ਰਜਾਤੀ ਨੂੰ ਲੁਪਤ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਣ ਜੀਵ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਘੜਿਆਲ ਦੀ ਆਬਾਦੀ ਨੂੰ ਸਥਾਪਿਤ ਕਰਨ ’ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

ਪੰਜਾਬ 05 ਦਸੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਚਮਕੌਰ ਸਾਹਿਬ ਹਲਕੇ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਮਾੜੀ ਹਵੇਲੀ ਵਿਖੇ ਮਾਈਨਿੰਗ ਸਾਈਟਾਂ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ, ਜਿੱਥੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਵੀ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ, ਸਗੋਂ ਉੱਥੇ ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨਿਰਧਾਰਤ 5.50 ਪ੍ਰਤੀ ਕਿਊਸਿਕ ਕੀਮਤਾਂ ਮੁਤਾਬਕ ਰੇਤਾ ਵੇਚਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

ਪੰਜਾਬ 05 ਦਸੰਬਰ (ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ)

ਪੰਜਾਬ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦੇ ਸਪੀਕਰ ਰਾਣਾ ਕੇ ਪੀ ਸਿੰਘ ਦੀ ਮਾਤਾ ਸ਼੍ਰੀਮਤੀ ਰਾਜ ਰਾਣੀ ਨੂੰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਟਿੱਬੀ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਮਿਤ ਹੋਈ ਅੰਤਮ ਅਰਦਾਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸਮੇਤ ਕਈ ਉੱਘੀਆਂ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਸ: ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਲੰਮੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਜੁੜੇ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕੀਤਾ।

राज्य में खेल को बड़े स्तर पर उत्साहित करने के लिए माहरों के पैनल का गठन जल्द: परगट सिंह

जालंधर, 5 दिसम्बर (न्यूज़ हंट)- पंजाब के खेल मंत्री स. परगट सिंह ने आज कहा कि खेल को बड़े स्तर पर प्रफुल्लित करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से सभी प्रमुख खेल के साथ सम्बन्धित सदस्यों के साथ माहिर पैनल का गठन किया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री, जो आज यहाँ जालंधर हाइट्स प्रीमियर लीग के फ़ाईनल मैच दौरान पहुँचे थे, ने कहा कि सभी प्रमुख खेल के नामवर खिलाड़ी इस माहिर पैनल में सदस्य होंगे। उन्होंने कहा कि खेल गतिविधि पर महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ यह माहिर पैनल राष्रीर य और अंतराष्रीेनय मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए सहायक के तौर पर भी काम करेगा। स. परगट सिंह ने कहा कि उनका उदेश्य पंजाब को देश भर में खेल के धुरे के तौर पर उभारना है।

मंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से इस ग्रुप का गठन इस लिए किया जाना है, जिससे खेल के क्षेत्र में इनके अनुभव और महारत का लाभ लिया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि एक महत्वपूर्ण बदलाव के अंतर्गत बड़े स्टेडियम बनाने की बजाय छोटे कस्बों में अति आधुनिक कोचिंग सैंटर स्थापित करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। स.परगट सिंह ने आगे बताया कि सरकार एक नीति बनाने की प्रक्रिया में है, जिस अधीन खेल कोटे के अंतर्गत भर्ती किये गए खिलाड़ियों की सेवाएं विभाग की तरफ से ली जाएंगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि खेल विभाग की तरफ से राज्य के पाँच लाख युवाओं को खेल के साथ जोड़ने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। स. परगट सिंह ने कहा कि राज्य में खेल का माहौल सृजन करने के लिए कॉर्पोरेट फर्मों, प्राईवेट कंपनियों और प्रवासी भारतियों को साथ जोड़ा जाएगा। स.परगट सिंह ने राज्य में खेल का वातावरण बनाने के लिए खिलाड़ियों, यूथ क्लबों और अन्य भागीदारों को प्रयास करने का न्योता दिया।

इस दौरान एन.जी.ओ. वारियरज़ ग्रुप के प्रधान वरुण कोहली ने बताया कि यह टूर्नामैंट उनकी तरफ से हर साल करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि लीग आधारित करवाए गए इस टूर्नामैंट में इस साल चार टीमों की तरफ से भाग लिया गया। श्री कोहली ने ए.जी.आई. इन्फ्रा के श्री सुखदेव सिंह का समागम के सुचारू संचालन के लिए एन.जी.ओ.को अपेक्षित सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद भी किया।

इस अवसर पर विवेक अग्रवाल फ़िल्मज़ एक्टिंग इंस्टीट्यूट से प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों ने शानदार पेशकारी भी दी।

इस अवसर पर दूसरो के इलावा कमांडैंट आई.एस.टी.सी. कपूरथला श्री सन्दीप शर्मा, तैराकी कोच श्री उमेश शर्मा और रजिस्ट्रार एन.आई.टी. श्री एस. के. मिशरा भी मौजूद थे।

इससे पहले श्री वरुण कोहली, श्री रजिन्दर राजा, श्री एस.के मिशरा, श्री अंकुर धुरिया, श्री नितिन पुरी, श्री दविन्दर सैनी, श्री अनुदीप बजाज, श्री विकास शर्मा, श्री अंकुर सहगल, श्री संजीव आहूजा, श्री कमल सहगल, श्री मनप्रीत गाबा, श्री समील मेनन, श्री संजीव अरोड़ा, श्री बोबी रत्न, श्री विशाल गुम्बर, कर्नल (सेवामुक्त) अजय टिककर, श्री तजिन्दर सिंह डिम्पी, श्री विवेक सांबा और अन्य के नेतृत्व वाली वारियर गरुप्पज़ की प्रशासकीय समिति की तरफ से गणमान्यों का स्वागत किया गया।

PARGAT SINGH KICKSTARTS DEVELOPMENT PROJECTS WORTH RS. 1.43 CRORE IN SOFI PIND

Jalandhar, December 5 (NEWS HUNT)- Reiterating his commitment to provide cities like infrastructure in villages, Punjab Education & Sports Minister Pargat Singh today kick-started development projects worth Rs. 1.43 crore in village Sofi Pind, where he assured Panchatay of availability of sufficient funds to accomplish this task.

Accompained by Panchayat members, the minister said that a mammoth exercise to revamp basic infrastructure in rural areas was already underway under which massive funds were being given to Panchayats. He laid foundation stone of road along with interlocking tiles at Rs. 31.24 lakh, construction of wall at Rs. 32.40 lakh, construction of lanes near bus stand sofi pind at Rs. 6.69 lakh, and new roads at Officer enclave at Rs. 70.04 lakh.

Addressing the gathering at these villages, the minister said that the stage government has been according top priority to revamp existing infrastructure besides launching new projects so as to make villages one of the best examples of development. He further directed the officials concerned to complete all these projects within stipulated time frame.

Interacting with Panchayats members here, he assured them smooth flow of funds for development works into their respective villages. He further asked the Panchayats to personally monitor the pace of ongoing works and report if any delay they found. He catagorically asked officials to strictly adhere to quality of all the works besides ensuring timely completion.

Meanwhile, the minister interacted with the people and listed to their problems where he issued on the spot directions to officials concerned to resolve them.

During his visit to Sansarpur village, the Minister dedicated stadium after its renovation was completed at an expenditure of Rs. Seven lakh. He also announced new gym for village besides new six a side turf for hockey ground while directing officials of sport department to send him a proposal in this regard at the earliest.

अकाली राज्य के असली गद्दार: परगट सिंह

जलंधर, 5 दिसम्बर (न्यूज़ हंट)- पंजाब के शिक्षा मंत्री स. परगट सिंह ने आज अकालियों को राज्य के असली गद्दार बताते हुए कहा कि अकालियों ने राज्य को पूरा न होने वाला नुक्सान पहुँचाया है।

कैबिनेट मंत्री आज गाँव प्रतापपुरा की अकाली पंचायत के कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करने उपरांत सभा को संबोधन कर रहे थे। इस अवसर पर सरपंच किरण, पंच हरदयाल सिंह, रणजीत सिंह, जस्सी, बलबीर कौर, संतोख सिंह, जुगराज सिंह अपने समर्थकों सहित कैबिनेट मंत्री की मौजुदगी में कांग्रेस में शामिल हुए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अकालियों ने राज्य और इसके लोगों के साथ द्रोह कमाया हुआ है, जिसके लिए पंजाब निवासी इनको कभी माफ़ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बादल परिवार ने राज्य को बेरहमी के साथ लूटा है, जिसका नुक़सान बादलों को भुगतना पड़ेगा।

कैबिनेट मंत्री ने ज़ोर देते हुए कहा कि केबल माफिया, ड्रग माफिया, रेत माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया और अन्य सब बादलों के बुरे राज्य में अधिक हुए और इस माफिया ने पंजाब की दौलत को खूब लूटा। उन्होंने कहा कि इन सभी माफिया को प्राप्त बादलो की सरप्रस्ती ने राज्य को तबाह कर रख दिया परन्तु अब इनको अपने गुनाहों की सज़ा भुगतनी पड़ेगी क्योंकि लोग इनको सबक सिखाने के लिए 2022 की मतदान का इंतज़ार कर रहे हैं। स. परगट सिंह ने कहा कि बादलों के गुनाह माफ़ करने योग्य नहीं हैं और इनको अपने गुनाहों के लिए जवाबदेह बनाया जायेगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री की तरफ से गाँव में 32 लाख रुपए की लागत के साथ बनने वाले स्पोर्टस पार्क का नींव पत्थर रखने के इलावा पंचायत को विकास कामों के लिए 11 लाख रुपए का चैक सौंपा गया। उन्होंने पंचायत को सभी प्रोजेक्टों को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए ज़रुरी फंड देने का भरोसा भी दिया। कैबिनेट मंत्री ने अगले अकादमिक सैशन से यहाँ के सरकारी स्कूल में कामर्स विषय की पढ़ाई शुरू करने का भी ऐलान किया।