21.4 C
Jalandhar
Thursday, March 12, 2026
Home Blog Page 848

आप्रेशन रेड रोज़ – आबकारी विभाग ने 35,000 लीटर लाहन की नष्ट, एफ.आई.आर.दर्ज

0

जालंधर, 22 मई- ( न्यूज़ हंट )

गैर कानूनी शराब का कारोबार करने वालों विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए और सख़्ती दिखाते हुए जालंधर और लुधियाना की आबकारी विभाग की टीम की तरफ से सतलुज दरिया के किनारों के साथ -साथ जांच अभियान चला कर 35000 लीटर लाहन ज़ब्त की गई। टीम की तरफ से दोनों जिलों के दरिया के साथ लगते आठ गाँवों वीरन, धरमे दीया छन्ना,बूटे दीया छन्ना, अकूवाल, गौरसिया ख़ान मुहम्मद में जांच की गई।

 इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए आबकारी अधिकारी हरजोत बेदी ने बताया कि सहायक कमिश्नर एक्साईज जालंधर हरसिमरत कौर और राजेश अहरी के आदेशों पर मिशन रैड रोज़ के अंतर्गत सांझा जांच अभियान चलाया गया। उन्होनें बताया कि इस तलाशी अभियान के अंतर्गत 35000 लीटर लाहन इन स्थानों से बरामद की गई और मेहतपुर पुलिस स्टेशन में लुधियाना निवासी आरोपी सरबजीत सिंह के ख़िलाफ़ एफ.आई.आर दर्ज़ की गई। लाहन को दरिया सतलुज के किनारे पर नष्ट किया गया। आबकारी अधिकारी ने यह भी बताया कि यह देखने में आया है कि ग़ैर कानूनी शराब दरिया सतलुज में बूढ़ा नाला के बहते पानी में दबा कर बनाई जा रही थी। उन्होनें कहा कि यह शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है, क्योंकि यह सीवरेज का पानी इस्तेमाल करके बनाई गई थी। लाहन के इलावा 60 बोतलें ग़ैर कानूनी शराब, 11 लोहे के बड़े ड्रम, एक सिलवर का बर्तन, 3 प्लास्टिक पाईपें और लकड और एक प्लास्टिक की ट्यूब को भी छापेमारी दौरान ज़ब्त किया गया है।

उन्होनें बताया कि विभाग की तरफ से ग़ैर कानूनी शराब की समगलिंग और बनाने से रोकने के लिए बडे स्तर पर छापेमारी की जा रही है और इसी दौरान बड़ी मात्रा में ग़ैर कानूनी शराब लाहन बरामद करने के इलावा शराब बनाने वाली भट्टियाँ को भी नष्ट किया गया है। यह छापेमारी आबकारी और पुलिस की सांझी टीमों जिस में आबकारी इंस्पेक्टर रेशन माही, रवीन्द्र सिंह, कमलजीत सिंह चीमा, हरदीप सिंह बैंस और अन्य शामिल थे की तरफ से गई।

प्रशासन ने ब्लैक फंगस बीमारी से निपटने के लिए 100 एफोटैरीसिन टीकों की माँग की – डिप्टी कमिश्नर

0

जालंधर, 22 मई 2021- ( न्यूज़ हंट )
डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने मुख्य सचिव श्रीमती विन्नी महाजन की तरफ से कोविड की स्थिति का जायज़ा लेने के लिए की जा रही वर्चुअल बैठक में पहुँच करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के बढ रहे मामलों दौरान जालंधर जिले में भी कोविड के मामलों में कमी देखी जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि देश भर में ब्लैक फंगस के बढ रहे मामलों के चलते ज़िला प्रशासन की तरफ से इस बीमारी का असरदार ढंग से मुकाबला करने के लिए 100 एमफोटैरीसिन टीकों की माँग की गई है। उन्होनें कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से ज़िले में सारी स्थिति पर बारीकी के साथ निगरानी की जा रही है और रोज़ाना की सबंधित विभागों से रिपोर्ट ली जा रही हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ज़िले भर में लैवल -2 और लैवल -3 के 2010 बैंडो के इलावा सात दिनों तक अपेक्षित मात्रा में आक्सीजन का स्टाक उपलब्ध है। उन्होनें कहा कि बैंडो और आक्सीजन की रोज़ाना की माँग कम हो रही है, जो कि एक अच्छा संकेत है। उन्होनें बताया कि ज़िला निवासियों को कोविड वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोविड प्रोटोकाल की पालना करने के लिए अवगत करवाने के इलावा अब ब्लैक फंगस बीमारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला निवासियों को कोविड की दूसरी लहर का उचित ढंग से मुकाबला करने के लिए ज़िला प्रशासन के साथ सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद किया। उन्होनें लोगों को यह भी अपील की कि वायरस प्रति लापरवाह न की जाए, क्योंकि हमारी किसी भी प्रकार की लापरवाही की भारी कीमत अदा करनी पड़ सकती है।

कोविड मृत्यु दर कम होने से जालंधर राज्य भर में 15वें रैंक पर – डिप्टी कमिश्नर

0

जालंधर, 22 मई- ( न्यूज़ हंट )

डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी के नेतृत्व में ज़िला प्रशासन की तरफ से किये जा रहे प्रयत्नों से जालंधर ज़िले में कोविड कारण मृत्यु दर सबसे कम होने के कारण राज्य भर में सी.एफ.आर्मज इंडैक्स में 15वें स्थान पर है।

 इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि ज़िले में कोविड के 56400 पाजिटिव केस पाए गए थे ,जिनमें से 1290 की मौत होने से मृत्यु दर 2.29 प्रतिशत है। उन्होनें बताया कि तेज़ी से कोविड सैंपल लेने, कोविड मरीज़ों के संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान करने और समय पर इलाज की सुविधा उपलब्ध करवाने के कारण ही कोविड मृत्यु दर को सबसे कम किया जा सका है।

 डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ज़िले में कोविड टैस्टिंग के चलाई गए अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की सांझी टीमों की तरफ से ज़िले के अलग -अलग स्थानों पर व्यापक कोविड टैस्ट किये गए। इसके साथ ही हाट- स्पाट इलाकों में 100 प्रतिशत सैंपलिंग के साथ-साथ पाजिटिव लोगों के संपर्क में आए लोगों की अधिक से अधिक पहचान की गई। उन्होंने यह भी बताया कि समय पर घर में एकांतवास करने और इलाज उपलब्ध करवाने ने भी मृत्यु दर को काबू में रखने में मदद की।

 डिप्टी कमिश्नर ने यह भी बताया कि इसके इलावा ज़िला प्रशासन की तरफ से कोविड वायरस को फैलने से रोकने के लिए रणनीति भी अपनाई गई, जिस के अंतर्गत होम आइसोलेशन में व्यक्तियों को पूरी निगरानी में रखा गया और यदि किसी व्यक्ति में कोविड के गंभीर लक्षण दिखाई दिए, तो उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया। उन्होनें बताया कि कोविड महामारी दौरान पैदा हुए अलग -अलग मामलों को हल करने के पुख्ता प्रबंध किये गए और ज़िले के कोविड केयर सैंटरों में अपेक्षित मात्रा में आक्सीजन स्पलाई को भी सुनिश्चि किया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला प्रशासन महामारी के इस कठिन समय दौरान ज़िला निवासियों को बढिया डाक्टरी सेवाएं उपलब्ध करने के लिए वचनबद्ध है और लोगों की कीमती जानें बचाने और वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਆਪ ਦੀ ਸੇਵਾ ਲਈ 24 ਘੰਟੇ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

0

ਪਠਾਨਕੋਟ , 22 ਮਈ 2021   ( ਨਿਊਜ਼ ਹੰਟ ) : ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਕਰੋਨਾ ਕਾਲ ਦੋਰਾਨ ਪਹਿਲੀ ਲਹਿਰ ਚੋਂ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਦਾ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੁਣ ਦੂਸਰੀ ਲਹਿਰ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਆਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਿਹ 2.0 ਜਿਲ੍ਹਾ ਪਠਾਨਕੋਟ ਵਿੱਚ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ । ਜਿਵੈ ਕਿ ਪਹਿਲੀ ਲਹਿਰ ਦੋਰਾਨ ਵੀ ਅਸੀਂ ਸਾਰਿਆਂ ਨੇ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਅਪਣਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਵਾਰ ਫਿਰ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੋ ਸਹਿਯੋਗ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਇਹ ਬਹੁਤ ਵੱਡਾ ਸਹਿਯੋਗ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਰੋਨਾ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਨਵੀਂਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸਕਿਲਾਂ ਹੱਲ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਟੋਲਫ੍ਰੀ ਨੰਬਰ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਟੋਲ ਫ੍ਰੀ ਨੰਬਰਾਂ ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਤੁਸੀਂ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਮਲਿਕਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਿਵਲ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਟੋਲਫ੍ਰੀ ਨੰਬਰ  1800-180-3361 ਹੈ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਸਮੱਸਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸ ਨੰਬਰ ਤੇ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੰਟਰੋਲ ਦੇ ਨੰਬਰ 0186 2346642 ਅਤੇ 0186 2345542 ਤੇ ਵੀ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ  ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮੈਡੀਕਲ ਕੰਟਰੋਲ ਰੂਮ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਠਾਨਕੋਟ  ਵਿਖੇ ਸਥਾਪਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦਾ ਨੰਬਰ 1800-180-3360 ਹੈ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੈਡੀਕਲ ਸੁਵਿਧਾ ਲਈ ਇਸ ਨੰਬਰ ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰੋ ਤਾਂ ਜੋ ਕਰੋਨਾ ਵਾਈਰਸ ਤੋਂ ਉਹ ਅਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਅਤੇ ਅਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰੱਖ ਸਕਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਅਸੀਂ ਤੱਦ ਹੀ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਅਗਰ ਅਸੀਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਾਂਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਸਕ ਲਗਾ ਕੇ ਰੱਖੋਂ, ਸਮਾਜਿੱਕ ਦੂਰੀ ਬਣਾ ਕੇ ਰੱਖੋਂ ਅਤੇ ਬਾਰ ਬਾਰ ਸਾਬਣ ਨਾਲ ਹੱਥਾਂ ਨੂੰ ਧੋਂਦੇ ਰਹੋ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡ ਪੱਧਰ ਤੇ ਜੋ ਕਰੋਨਾ ਮਿਸ਼ਨ ਫਤਿਹ 2.0 ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਸਿਹਤ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਦੇਵੋ ਤਾਂ ਜੋ ਅਸੀਂ ਜਿਲ੍ਹੇ ਨੂੰ ਕਰੋਨਾ ਮੁਕਤ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ।

पंजाब: सरकार ने 24 मई से सभी स्कूलों में समर वेकेशन का किया एलान – शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला

0

22 मई ( न्यूज़ हंट )-

पंजाब में 24 मई से 23 जून तक सभी स्कूलों में गरर्मी की छुटि्टयां घोषित कर दी गई हैं। शिक्षा मंत्री विजयइंदर सिंगला ने यह घोषणा की।

 

जालंधर में अब ग़ैर ज़रूरी वस्तुओं की दुकानें /दफ़्तर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेगें – डिप्टी कमिश्नर

0

जालंधर, 21 मई 2021-  ( न्यूज़ हंट )

ज़िले में कारोबार सम्बन्धित गतिविधियों को और आसानी के साथ जारी रखने के चलते अहम कदम उठाते हुए डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी की तरफ से ग़ैर ज़रूरी वस्तुओं की दुकानों /संस्थानों और दफ़्तरों के समय को दो घंटे और बढा दिया है और अब यह दुकानें सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुल सकेंगी।

 ज़िला प्रशासन की तरफ से यह आदेश कुछ दिन पहले जारी किये गए थे, जो कि 21 मई 2021 तक लागू रहने थे,अब ग़ैर ज़रूरी दुकानों को खोलने के समय का जायज़ा लेते हुए इनके समय को बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बढा दिया गया है ।

डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने बताया कि अब ग़ैर ज़रूरी वस्तुओं के श्रेणी में आती दुकानों, निजी कारोबार और दफ़्तर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुल सकेंगे।

 ज़िक्रयोग्य है कि ज़रूरी सेवाओं की श्रेणी में आती सेवाएं अगले आदेशों तक सुबह 7 बजे से शाम 5बजे तक रोज़ाना की तरह खुलेंगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह कदम उठाने का मुख्य उदेश्य ज़िले में आर्थिक गतिविधियों को और उचित ढंग के साथ चलाने के साथ- साथ व्यापार और औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधियों की तरफ से कारोबार आसानी से चलाने सम्बन्धित और राहत पहुँचाने की जा रही माँग को देखते हुए किया गया है।

 डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला निवासियों से अपील की कि कोविड वायरस को फैलने से रोकने के लिए कोविड प्रोटोकाल की सख़्ती के साथ पालना की जाये। उन्होनें दुकानदारों को भी अपील की कि कोविड महामारी से बचाव के लिए राज्य सरकार के दिशा -निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी की पालना, मास्क पहनना आदि को पूरी तनदेही के साथ सुनिश्चित किया जाये, जिससे ज़िले को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त ज़िला बनाया जा सके।

कमिश्नरेट पुलिस ने दो नशा तस्करों से 6800 ट्रामाडोल गोलियाँ की बरामद मुख्य उदेश्य जालंधर में नशें की स्पलाई लाईन को तोड़ना – पुलिस कमिश्नर

0

जालंधर, 21 मई-  ( न्यूज़ हंट )

जालंधर में नशें की स्पलाई लाईन को तोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनसे 6800 ट्रामाडोल (कमर्शियल कुआंटिटी)की गोलियाँ बरामद की गई हैं।

 इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर जालंधर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर भगतवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की तरफ से टी प्वाईंट नजदीक लाल रत्न सिनेमा में विशेष जांच नाका लगाया गया। उन्होनें बताया कि पुलिस को संकेत मिले थे कि अश्वनी शर्मा उर्फ बिन्नी पुत्र देस राज निवासी मखदूमपुरा जो कि शहीद उधम सिंह नगर नज़दीक कृष्णा मैडीकल स्टोर चलाता है अपनी हांडा सीविक कार पीबी -08 -बीएच -0297 में ट्रामाडोल की गोलियाँ स्पलाई करने जा रहा है। उन्होनें बताया कि सब इंस्पेक्टर की तरफ से ड्रग इंस्पेक्टर अनुपम कालिया के साथ मिल कर दुकानों पर छापा मारा गया और कार की बारीकी के साथ जांच की गई।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच दौरान पुलिस पार्टी की तरफ से कार में से 3800 ट्रामाडोल गोलियाँ बरामद की गई। उन्होनें आगे बताया कि पूछताछ दौरान शर्मा ने खुलासा किया कि वह पिछले लम्बे समय से यह कारोबार चला रहा था और यह गोलियाँ सम्राट सबरवाल पुत्र चरनजीत लाल निवासी मकान नंबर 304,दिलबाग नगर जो दिलखुशा मार्केट में शक्ति ट्रेडर मैडीकल दुकान करता है से लाता था। उन्होनें बताया कि इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए सब इंस्पैक्टर अमनप्रीत कौर और ड्रग इंस्पेक्टर अनुपम कालिया के नेतृत्व में पुलिस पार्टी की तरफ से दिलखुशा मार्केट में दुकान पर छापा मारा गया।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच दौरान पुलिस पार्टी की तरफ से दुकान में 3000 ट्रामाडोल गोलियाँ बरामद की गई। उन्होनें बताया कि पुलिस पार्टी की तरफ से दुकान के मालिक सम्राट सबरवाल को गिरफ़्तार कर केस दर्ज किया गया। उन्होनें बताया कि नशें की स्पलाई के साथ जुड़े और लोगों का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है।

डिप्टी कमिश्नर ने एक अन्य ज़िला निवासी को कोविड दवाओं की काला बाज़ारी उजागर करने पर 25000 रुपए दे कर किया सम्मानित कहा, इसका मुख्य उदेश्य महामारी दौरान लोगों को गलत तरीके से अधिक पैसे वसूलने से रोकना |

0

जालंधर, 21 मई-  ( न्यूज़ हंट )

डिप्टी कमिश्नर जालंधर श्री घनश्याम थोरी ने आज कोविड -19 के गंभीर मरीज़ों की जान बचाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में काला बाज़ारी करके लाभ कमाने वालों को उजागर करने वाले एक व्यक्ति को सम्मानित किया गया।

 डिप्टी कमिश्नर ने रीमा गुगलानी निवासी माडल हाऊस जोकि फ्री लांसर पत्रकार भी हैं, को 25000 रुपए का चैक सौंपते हुए उनकी तरफ से लोगों की जान बचाने वाली दवाओं की जा रही काला बाज़ारी को उजागर करने के लिए किये गए प्रयत्नों की प्रशंसा की।

उन्होनें बताया कि इस प्रकार के प्रयत्न जीवन रक्षक दवाओं में पारदर्शिता को उत्साहित करने के साथ-साथ दूसरे को भी इस संकट की घड़ी में गलत ढंग तरीके से पैसे कमाने विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने के लिए प्रेरित करेगें। उन्होनें कहा कि कोविड -19 के मरीज़ों के इलाज में कमिया और अधिक पैसे वसूलने को बिल्कुल सहन नहीं किया जायेगा और यदि ज़िले में इस प्रकार का केस सामने आता है, तो उसके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जायेगी।

ज़िक्रयोग्य है कि रीमा गुगलानी की तरफ से कोविड -19 के मरीज़ के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर रैमडीसीविर टीकों की ज़रूरत की पोस्ट की गई थी, जिस पर डीलर की तरफ से उसके साथ संपर्क करके उनके पास दवा होने और मनचाही कीमत लेने के बारे में कहा गया। इस उपरांत रीमा गुगलानी की तरफ से मोबायल फ़ोन पर डीलर के साथ हुई बातचीत की रिकार्डिंग और वायस मैसिजज़ डिप्टी कमिश्नर श्री घनश्याम थोरी के साथ सांझे किये गए। इस पर डिप्टी कमिश्नर की तरफ से जांच करवाई गई, जिसमें पुलिस आधिकारियों ने अपराधियों ख़िलाफ़ एफ.आई.आर. दर्ज करने की सिफ़ारिश की गई।

 डिप्टी कमिश्नर ने ज़िला निवासियों से अपील की कि कोविड के इलाज में होने वाली कमियों, इलाज और दवाओं में अधिक पैसे वसूलने सम्बन्धित आगे आए,जिससे राज्य सरकार के दिशा -निर्देशों को सही अर्थों में लागू किया जा सके।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ज़िला प्रशासन स्वास्थ्य संकट की इस घड़ी में ज़िला निवासियों को मानक स्वास्थ्य सुविधाएं राज्य सरकार की तरफ से निर्धारित किये गए वाजिब दामों पर उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होनें कहा कि ज़िला निवासी इस प्रकार की कोई भी जानकारी वटसएप नंबर 9888981881 और 9501799068 और हैल्पलाइन नंबर 0181 -2224417 पर भेज सबूतों सहित भेज सकते हैं।

ट्रांसपोटर द्वारा जानलेवा अमानवीय हमला कर ज़ख्मों पर नमक लगाने के शिकार ड्राइवर से के.ड़ी भंडारी मिले

0

जालंधर 21 मई- ( न्यूज़ हंट ) बीते रविवार को जालंधर की सत करतार ट्रांसपोट के मालिक द्वारा अपने ड्राइवर का अपहरण कर दर्जन के क़रीब उसके शरीर पर तेजधार हथियार से चीरे लगा ज़ख्मों पर नमक भरने की अमानवीय जानलेवा घटना के शिकार ज्वाला नगर मक़सूदा के रहने वाले पीड़ित सतनाम उर्फ़ बिल्ला जो मूल निवासी हमीरा जिला कपूरथला का है उसके गाँव जाकर पूर्व विधायक सी.पी.एस के.ड़ी भंडारी उनके परिवार से मिले।इस विषय पर जानकारी देते हुए पूर्व विधायक के.ड़ी भंडारी ने बताया कि पीड़ित को जिस तरह मारा गया वो केवल ईश्वरीय कृपा अथवा अपनी छह व सात साल की दो बेटियों की क़िस्मत से बच गया है क्युकी उसके शरीर पर लगे घावो को देख कर नही लगता की कोई इतनी मार खाने के बावजूद बच जाए।भंडारी ने कहा यह घटना राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग,मुख्यमंत्री व ड़ी.जी.पी के ध्यान मे ला दी गयी है क्युकी यह केवल अपहरण जानलेवा हमला नही मानवता को शर्मसार करने वाला जुर्म है।वही इतनी गंभीर घटना का जुर्म करने के बावजूद अग़र आरोपी पकड़ने के बाद छोड़ दिया जाए तो गरीब आदमी इंसाफ़ की उम्मीद किससे करेगा।भंडारी ने पीड़ित को इंसाफ़ दिलाने के लिए कल उच्च पुलिस अधिकारियों से मिलुंगा व हर स्तर पर आपराधियो के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर बताऊँगा की आरोपी को पकड़ छोड़ने वाले पुलिस अधिकारी पर भी क़ानूनी कारवाई होनी चाहिए। क्युकी अपने शहर मे हर रोज आपराधिक घटनायो का क्रम चर्म सीमा पर पहुँच गया है।जिसको सीधा पुलिस थानो मे राजनीतिक दखल के चलते पंजाब पुलिस पुरी तरह विफल हो गयी है।इस मौके पर भंडारी के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के उप-प्रधान एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की,युवा भाजपा नेता सन्नी शर्मा,अनुपम शर्मा भी गये थे।