37.3 C
Jalandhar
Tuesday, March 10, 2026
Home Blog Page 857

कोरोना को लेकर सरकार की चेतावनी, अगले चार हफ्ते रहेंगे काफी भयावह, लापरवाही पड़ेगी भारी

0

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को केंद्र सरकार ने चेतावनी दी है कि अगले चार हफ्ते काफी भयावह होंगे। ऐसे में लोगों की लापरवाही भारी पड़  सकती है। महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों और टीकाकरण की स्‍थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कुल कोविड मामलों में से 92 फीसद मरीज रिकवर हो चुके हैं। 1.3 फीसद मौतें हुई हैं। लगभग 6 फीसद नए कोविड मामले हैं। महाराष्ट्र में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट फरवरी में 6 फीसद हो गई थी। अब यह 24 फीसद हो गई है, जो चिंता का विषय है। सबसे अधिक कोरोना के मामले वाले जिलों में 7 महाराष्ट्र के हैं। देश के कुल मामलों में से लगभग 58 फीसद मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं। कोविड से मृत्यु के मामलों के लगभग 34 फीसद महाराष्ट्र में दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में 3,000 दैनिक औसत मामलों की तुलना में औसत दैनिक नए मामले 44,000 से अधिक हो गए। औसत दैनिक मृत्यु भी 32 से 250 हो गई है।

हरदोई में अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश, तीन लोग गिरफ्तार, असलहा और गोलियां बरामद

0

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) में अवैध हथियारों की फैक्ट्री (Illegal Arms Factory) का पर्दाफाश हुआ है. शाहाबाद पुलिस ने छापेमारी कर असलहा निर्माता, एक सप्लायर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक शख्स फरार होने में कामयाब रहा. पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच अवैध तमंचा, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित तमंचे, कारतूस खोखा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं. यह असलहा फैक्ट्री एक लेखपाल के गन्ने के खेत में संचालित की जा रही थी. इसी महीने होने वाले पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election 2021) को देखते हुए पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है.

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) कपिल देव सिंह ने बताया कि जनपद में पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शस्त्र फैक्ट्री के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनुराग वत्स के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है. एएसपी पश्चिमी और सीओ शाहाबाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम हिरौली में लेखपाल रामकिशन के गन्ने के खेत से अवैध तमंचा फैक्ट्री पर रेड डाला बरामद. उन्होंने कहा कि पुलिस को यहां से भारी मात्रा में बने, अर्धनिर्मित हथियार, अवैध असलहे बनाने के उपकरण कारतूस और खोखा मिले हैं.

पुलिस ने असलहा निर्माता राधेश्याम, सप्लायर रमेश और ग्राहक लल्लू को गिरफ्तार किया है. जबकि पुलिस को देखकर एक असलहा सप्लायर भाग निकलने में सफल रहा. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. असलहा सप्लायर राधेश्याम के विरुद्ध मुरादाबाद के काठ थाना में भी एक मुकदमा पंजीकृत है. एएसपी कपिलदेव सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के लिए यह तैयारी चल रही थी सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.

यूपी के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी बोले- बांदा जेल में मुख्तार को नहीं मिलेगी VIP सुविधा

0

पंजाब के रोपड़ जिले के रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल शिफ्ट हो रहे बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी को जेल में आम कैदी की तरह रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को शिफ्ट करने की तैयारी पर बताया कि बांदा जेल में सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद कर दी गई है।

कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने बताया कि बांदा जेल की बैरक में विभाग ने विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा के इंतजाम काफी सख्त कर दिए हैं। बांदा जेल बैरक में हर तरफ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जेल में मुख्तार अंसारी को आम बंदी की तरह रखा जाएगा। उनको किसी भी प्रकार की कोई वीआईपी सुविधा नहीं दी जाएगी।

मुख्तार अंसारी को बांदा में जेल नियमों के हिसाब से रहना होगा। उन्होंने कहा कि वहां पर मुख्तार की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल निराधार हैं। वहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी मुस्तैद है। वैसे भी लम्बे समय तक मुख्तार अंसारी वहां पर बंद रहे हैं।

अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी के सांसद लल्लू सिंह ने मुख़्तार अंसारी मामले पर कहा कि उनके अपराधों के मामले में कानून अपनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को काफी सुदृढ़ करना है, इसलिए अब सरकार किसी भी माफिया को छोडऩे वाली नहीं है।

मुख्तार अंसारी के बुधवार तड़के बांदा जेल में पहुंचने की संभावना है। रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश पुलिस का करीब सौ सदस्यीय दल मंगलवार दिन में करीब दो बजे मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लेकर निकला है। एंबुलेंस में डाक्टर्स के साथ मेडिकल स्टाफ भी मौजूद है। मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी के अपराधों की फाइल काफी मोटी है। 

अब ATM कार्ड के बिना भी निकाल सकते हैं पैसा, QR कोड स्कैन कर हो जाएगा काम

0

ATM से पैसे निकालने के लिए अब डेबिट कार्ड (Debit Card) की जरूरत नहीं होगी। यूपीआई ऐप (UPI App) के माध्यम से क्यूआर कोड (QR Code) स्कैन करके भी ATM से पैसे निकाले जा सकेंगे। ATM निर्माता एनसीआर कॉर्पोरेशन ने कहा कि उसने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म पर आधारित पहला इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल (ICCW) समाधान लॉन्च किया है। इस नई सुविधा को शुरू करने के लिए सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) ने NCR से हाथ मिलाया है। बैंक ने QR कोड आधारित इंटरऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल सुविधा की अनुमति देने के लिए अपने 1,500 एटीएम को पहले ही अपग्रेड कर लिया है।

सिटी यूनियन बैंक के प्रबंध निदेशक एन कामकोडी ने कहा कि हमने ICCW समाधान देने के लिए NCR के साथ भागीदारी की है, जो हमें हमारे ग्राहकों को अगली पीढ़ी का समाधान देने में सक्षम बनाएगा। इससे हमारे एटीएम में UPI क्यूआर कोड का उपयोग करके नकद निकासी की जा सकती है।

कैसे करेगा काम

नए ATM से पैसे निकालने के लिए सबसे पहले स्मार्टफोन पर कोई भी UPI ऐप (GPay, BHIM, Paytm, Phonepe, Amazon) को खोलना होगा। इसके बाद ATM स्क्रीन पर दिख रहे QR code को स्कैन करना होगा। यूजर्स को स्क्रीन पर क्यूआर कोड को स्कैन करना होगा और अपने मोबाइल फोन के माध्यम से नकद निकासी को अधिकृत करना होगा। लेनदेन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए, QR कोड को लगातार बदला जाएगा। मौजूदा समय में निकासी सीमा, 5,000 पर है। 

सचिन तेंदुलकर हुए अस्पताल में भर्ती, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान बोले डॉक्टर के साथ 2011 विश्व कप की जीत सेलिब्रेट कीजिए

0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित हैं। उनको पिछले हफ्ते ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। सचिन के अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से उनके चाहने वाले शुभकामना संदेश दे रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने भी मास्टर ब्लास्टर के लिए एक खास ट्वीट किया है।

शुक्रवार सुबह सचिन ने अपने अस्पताल में भर्ती होने की खबर ट्विटर के जरिए तमाम लोगों के साथ साझा की। उन्होंने लिखा, कि डॉक्टर की सलाह से बेहतर देखभाल के लिए मुझे अस्पताल में भर्ती किया गया है। मैं बिल्कुल ठीक हूं और जल्दी घर वापस लौटने की उम्मीद कर रहा हूं। इसी के साथ उन्होंने टीम के साथियों को 10 साल पहले आज के दिन ही 2011 विश्व कप जीतने की बधाई भी दी।

राजनीतिक संरक्षण छोड़ केंद्र सरकार से बातचीत करें किसान, हल निकलेगा : श्वेत मलिक

0

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश प्रधान श्वेत मलिक ने किसानों का आहवान किया है कि वे राजनीतिक संरक्षण छोड़ कर खुले मन से केंद्र सरकार के साथ बातचीत के टेबल पर आएं। बातचीत के जरिए ही हल निकाला जाएगा। सरकार हर तरह के समाधान के लिए तैयार है। अभी कृषि सुधार कानूनों पर चिंतन का दौर है। श्वेत मलिक शुक्रवार को लुधियाना के सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने सूबे की कैप्टन सरकार के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली और चुनावी साल में कैप्टन सरकार की ओर से गिनाई जा रही उपलब्धियों को झूठ का पुलिंदा करार दिया, क्याेंकि पंजाब के युवाओं, किसानों, आम लोगों, बुजुर्गों समेत हर वर्ग से किए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया गया है। अब चुनावी साल में फिर से कैप्टन प्रशांत किशोर के कंधे पर सवार होकर अपनी नैय्या पार लगाने की फिराक में हैं, लेकिन अब सूबे की जनता जागरूक हो गई है।

तीन करोड़ जनता के भविष्य पर लगा ताला’

मलिक यहां तक कह गए कि इतिहास में ऐसी झूठी सरकार नहीं आई है और इस सरकार का नाम तो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। कैप्टन सरकार ने सूबे की तीन करोड़ जनता के भविष्य पर ताला लगा दिया। अब वोट की चाबी से जनता की ताले को खाेल कर कैप्टन सरकार को चलता करेगी

पीएम मोदी- तमिलनाडु में सबका साथ, सबका विकास पर करेंगे काम, बुनियादी ढांचे-सिंचाई पर जोर

0

Assembly Elections 2021, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पश्चिम बंगाल (West Bengal) और असम (Assam) में चुनाव प्रचार के बाद अब दक्षिण भारत का रुख कर चुके हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी यहां 4 चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। आज सबसे पहले पीएम मोदी तमिलनाडु के मदुरै में एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। आइए जानते हैं मदुरै में पीएम मोदी क्या कर रहे हैं…

तमिलनाडु में सबका साथ, सबका विकास- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र से प्रेरित होकर एनडीए सरकार 130 करोड़ भारतीयों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम कर रही है। तमिलनाडु और विशेष रूप से दक्षिणी तमिलनाडु के लिए हम बुनियादी ढांचे, सिंचाई, निवेश पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के केंद्रीय बजट में आर्थिक गलियारों की एक श्रृंखला की घोषणा की गई है और उनमें से एक मदुरई-कोल्लम गलियारा है। तमिलनाडु में रेलवे इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स के लिए आवंटित फंड में 2009 की तुलना में रिकॉर्ड 238% की वृद्धि हुई है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने 2024 तक भारत में हर घर में नल के पानी के कनेक्शन सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन शुरू किया। तमिलनाडु में, मिशन शुरू होने के बाद से 16 लाख से अधिक नल जल कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

अमित शाह और शरद पवार की मुलाकात से अटकलें हुईं तेज, महाराष्‍ट्र सरकार को लेकर एनसीपी ने कही यह बात

0
  • वसूली मामले में घिरी राकांपा और महाराष्ट्र सरकार को लेकर तेज जांच और राजनीति के बीच गृह मंत्री अमित शाह और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की मुलाकात से अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। वैसे अमित शाह और शरद पवार कोई भी इस मुलाकात को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन शाह ने ऐसी मुलाकात का खंडन भी नहीं किया। 
  • इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सब कुछ सार्वजनिक नहीं किया जाता है। बताया जाता है कि दोनों नेताओं के बीच शनिवार को अहमदाबाद में मुलाकात हुई थी और उसमें राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे। सचिन वाझे की गिरफ्तारी और मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ हर महीने उगाही के लगाए गए आरोपों के बाद पवार और शाह की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। 
  • दरअसल, इस भेंट के बाद मुंबई में भी दलों के रुख बदलने लगे हैं। शरद पवार की सुर में सुर मिला रहे शिवसेना की ओर से पहली बार प्रदेश के गृह मंत्री औए राकांपा नेता अनिल देशमुख पर परोक्ष हमला हुआ। राजनीतिक गलियारे में चर्चा तो यह भी है कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर कार मिलने और सचिन वाझे की गिरफ्तारी के बाद बुरी तरह फंसी शिवसेना ने राकांपा को घेरने के लिए परमबीर सिंह के मार्फत अनिल देशमुख पर उगाही के आरोप लगवा दिए। जाहिर है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में चौतरफा घिरी महा विकास अघाड़ी सरकार के घटक दलों के बीच सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। इस बीच शाह और पवार की मुलाकात ने महाराष्ट्र में नए गठबंधन की संभावनाओं को हवा दे दी है।

शाह और पवार का अहमदाबाद पहुंचना महज संयोग नहीं

पांच राज्यों के व्यस्त चुनावी कार्यक्रमों के बीच में अमित शाह का अहमदाबाद इस तरह पहुंचने को सामान्य रूप में नहीं देखा जा रहा है। अमित शाह इसे ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहते हैं कि यह राजनीतिक दौरा नहीं था और अहमदाबाद वे सिर्फ अपनी पोती से मिलने गए थे। लेकिन अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने के दौरान ही शरद पवार और प्रफुल्ल पटेल के भी वहां पहुंचने को महज संयोग नहीं माना जा सकता है। किसी कार्यक्रम में जयपुर गए पवार का अहमदाबाद जाना तो केवल संयोग माना ही नहीं जा सकता है। सरखेज गांधीनगर हाईवे पर स्थित अडाणी शांतिग्राम के कॉरपोरेट गेस्ट हाउस में इन नेताओं की मुलाकात हुई। 

LIVE Bengal Chunav 2021: शाम साढ़े पांच बजे तक 80.43 फीसद हुए मतदान, सुवेंदु अधिकारी ने ममता पर लगाए गंभीर आरोप

0

बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। सूबे के चार जिलों की कुल 30 सीटों के लिए वोट पड़ रहे हैं। इनमें पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा और दक्षिण 24 परगना शामिल हैं। कोरोना संबंधित नियमों का पालन करते हुए चुनाव हो रहे हैं। मतदान के समय भी बढाया गया है। कई जगहों पर हिंसा के बीच शाम साढ़े पांच बजे तक 80.43 फीसद मतदान हुआ है। पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप लगाने का दौर जारी है। नंदीग्राम में काफी तनावपूर्ण माहौल है। इस बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यहां के एक मतदान केंद्र का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से लोगों को लाकर नंदीग्राम में अशांति फैलाई जा रही है। उन्होंने राज्यपाल जगदीप धनखड़ से बात की। इससे पहले यहां से भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ। हालांकि, सुवेंदु को इस दौरान कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। मीडिया की गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा। इससे इलाके में तनाव का माहौल हो गया है। टीएमसी ने नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। 

आज से 45 साल से ज्यादा उम्र के सामान्‍य लोगों को लग रही कोरोना वैक्‍सीन, जानें रजिस्ट्रेशन सहित सभी जरूरी जानकारी

0

कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण आज यानी 1 अप्रैल, 2021 से देश में शुरू हो गया है। इसमें 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का टीका लगाया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन और ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन (Pre and on the spot registration) दोनों तरह की व्यवस्था हैं। इससे पहले बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने टीकाकरण अभियान की मौजूदा स्थिति, उसकी गति व आगे की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। 

बता दें कि 16 जनवरी से देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू हुआ था, जो कि अब तीसरे चरण में कदम रखने जा रहा है। वैक्सीनेशन अभियान में अब तक हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वॉरियर्स, बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का वैक्सीनेशन किया गया था। वैक्सीनेशन के लिए लाभार्थी को आधार कार्ड या फिर अन्य पहचान-पत्र ले जाना आवश्यक होगा।