अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फांसी ने कहा है कि ब्रिटेन के कोरोना वायरस वैरिएंट से अमेरिका के तीस फीसद लोग संक्रमित हैं। बी.1.1.7 नामक यह वैरिएंट अब तक 94 देशों और आधे से अधिक अमेरिका में पहुंच चुका है। फांसी ने कहा है कि इस वैरिएंट से प्रभावित मरीजों के बढ़ने की संभावना है।
डीएवी कालेज नान टीचिग कर्मचारियों ने किया प्रिसिपल के खिलाफ प्रदर्शन
प्राइवेट कालेज नान टीचिग इंप्लाइज यूनियन की ओर से कालेज प्रिसिपल की धक्काशाही वाली नीतियों के खिलाफ डीएवी कालेज हाथी गेट कैंपस में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कालेज प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। चेतावनी दी अगर नान टीचिग कर्मचारियों की ओर से प्रबंधकों ने अन्याय जारी रखा तो नान टीचिग कर्मी कालेज के प्रिसिपल को अपने कार्यालय में बैठने नही देंगे।
कालेज के नान टीचिग कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार करके प्रबंधकों की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रिसिपल कार्यालय के बाहर रोष धरना देना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष राज कुमार महासचिव राजीव कथूरिया और राकेश शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधकों की ओर से नान टीचिग कर्मचारियों के सभी सार्थक काम बंद कर दिए गए है। ड्यूटियों ने कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। वर्षों से लंबित पड़ी आ रही नान टीचिग कर्मचारियों की मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों के हकों के लिए आवाज उठाने वाले नान टीचिंग कर्मचारियों को टारगेट बना कर परेशन किया जा रहा है। जो भी नान टीचिग कर्मी प्रबधकों की और से किए जा रहे गलत कामों में हिस्सेदार नही बनते उनके बेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी पहले भी प्रबंधकों को चेतावनी दी जा चुकी है। अगर प्रबधकों ने अपने कर्मचारी विरोधी व्यवहार न बदला तो संघर्ष को अगले सप्ताह से और अधिक धार दे दी जाएगी। इस दौरान कर्मचारी नेताओं संजीव कुमार, राजीव शर्मा, राकेश कुमार ने संबोधित किया। प्रदर्शन का आह्वान संगठन की 24 सदस्यीय कार्यकारिणी की ओर से किया गया था।
नस्लवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भिड़े अमेरिका व चीन, वाशिंगटन ने लगाया उइगर मुस्लिमों के नरसंहार का आरोप
अमेरिका और चीन अब संयुक्त राष्ट्र में नस्लवाद के मसले पर भिड़ गए। दोनों देशों ने शुक्रवार को एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अमेरिका ने चीन पर उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ नरसंहार के आरोप लगाए। इसके जवाब में चीन ने अमेरिका पर भेदभाव और नफरत फैलाने के आरोप मढ़ दिए। इससे पहले अमेरिका और चीन के बीच अलास्का में हुई उच्च स्तरीय बैठक के दौरान दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों के बीच कैमरे के सामने नोकझोंक हुई थी।
अमेरिका और चीन के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय नस्ली भेदभाव उन्मूलन दिवस कार्यक्रम के दौरान यह टकराव देखने को मिला। अमेरिकी राजदूत थॉमस ग्रीनफील्ड ने कहा कि दासता दुनिया के हर कोने में मौजूद है। इसी तरह नस्लवाद भी एक चुनौती है। उन्होंने कहा, ‘चीनी सरकार ने शिनशियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यक समूहों के खिलाफ नरसंहार और मानवता के विरुद्ध अपराध किए।’ इस पर संयुक्त राष्ट्र में चीन के उप राजदूत दाई बिंग ने कहा कि अमेरिका के आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। झूठ केवल झूठ होता है। उन्होंने अमेरिका पर चीन के आंतरिक मामलों में दखल देने का आरोप भी लगाया।
खुशखबरी…. पंजाब पुलिस में होगी 10 हजार कर्मचारियों की भर्ती, महिलाओं के लिए रिजर्व होंगे 33 फीसद पद
पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने देश की अपनी किस्म के पहले कानून प्रवर्तन तंत्र (law enforcement apparatus) का ऐलान करते हुए कहा कि जिलास्तर पर समर्पित तकनीकी यूनिट, नारकोटिकस यूनिट, सोशल मीडिया यूनिट स्थापित होंगे। इससे राज्य की कानून लागू करने वाली मशीनरी ओर मज़बूत होगी। इसके लिए राज्य में 10 हजार पुलिस कर्मचारियों की भर्ती होगी, जिसमें 33 फीसद पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
पुलीसिंग और जांच-पड़ताल में नई चुनौतियों से निपटने के लिए सीएम ने इस कदम का ऐलान किया है। कहा कि चार साल के समय के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति को स्थिर बनाने के बाद उनकी सरकार कानून लागू करने वाली शक्ति को और कारगर बना रही है। इससे जहांं साइबर अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी वहीं, समाज के कमज़ोर वर्गों की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी।
भाजपा वर्कर करेंगे कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक
- भारतीय जनता पार्टी की ओर से टीकाकरण मुहिम में लोगों को मदद करने के लिए वर्करों की जनसहयोगी टीम बनाई गई है। टीम का नाम कोरोना वैक्सान हेल्पलाइन टीम रखा गया है। यह जानकारी भाजपा जिला अध्यक्ष देहाती प्रधान गौरव खुल्लर ने दी। उन्होंने बताया कि पंजाब प्रधान अश्वनी शर्मा की अगुआई में राजेश हनी को प्रदेश संयोजक व अनुज छाहड़ियां व अशोक दुग्गल को सह-संयोजक बनाया है। इसी क्रम में जगराओं के जिला प्रधान गौरव खुल्लर की ओर से जिले के महासचिव प्रदीप जैन को जिले का संयोजक व संचित गर्ग को सह-संयोजक लगाया गया है। मंडल प्रधान हनी गोयल व मंडल सोशल मीडिया के इंचार्ज अंकुश गोयल भी मौजूद थे। खुल्लर ने बताया कि भाजपा के वर्कर दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान में अपना योगदान देने जा रहे है। केंद्र सरकार ने इस टीके को 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों के लिए मुफ्त कर दिया है। भाजपा वर्कर लोगों में टीके को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने व लोगों को टीका लगाने के लिए जागरूक करने, लोगों को टीकाकरण केंद्र ले जाने, टीकाकरण की नामजदगी करवाने के लिए मुहिम चलाएंगे। इस अभियान को तेजी देने के लिए जिले के सारे मंडलों के संयोजक लगाए गए है जिनमें जसपाल शर्मा सुधार, नवदीप सिंह मुल्लांपुर दाखा, अंकुश गोयल, जगराओं, डा. परमजीत सिंह, गालिब, कपिल गुप्ता सिधवां बेट, हरभजन सिंह जोंधा, दीपक बांसल रायकोट, केवल सिंह हठूर, प्रदीप जंड पक्खोवाल से सदस्य चुने गए हैं।
23 मार्च को शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देंगे किसान, टीकरी बॉर्डर पर मनाया जाएगा युवा दिवस
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 23 मार्च को अब युवा दिवस मनाने की तैयारी है। इस दिन आंदोलन का मंच युवाओं को समर्पित होगा। सरदार भगत सिंह व उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव का यह शहीदी दिवस है। इस दिन युवतियाें से पीली चुनरी और युवाओं से पीली पगड़ी बांधकर आने का आह्वान किया जा रहा है।
इस दिवस के लिए युवाओं की ओर से यात्राएं भी निकाली जा रही हैं। एक यात्रा टीकरी बॉर्डर पर और दूसरी सिंघू बॉर्डर पर पहुंचेंगी। इस दिन हरियाणा और पंजाब से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बॉर्डरों पर जुटाने की जद्दोजहद चल रही है। पिछले दिनों महिला दिवस पर भी पंजाब से भारी संख्या में महिलाएं यहां पहुंची थी। अब उसी तर्ज पर ही युवाओं की भीड़ के जरिये आंदोलन की शक्ति का प्रदर्शन करने की तैयारी है। इसके बाद 26 मार्च को भारत बंद का आह्वान किया गया है। वहीं 28 मार्च को आंदोलनकारियों द्वारा होलिका दहन पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी।
भारत की नई उड़नपरी:स्प्रिंटर धनलक्ष्मी ने हिमा दास और दुती चंद को हराया, फेडरेशन कप में पीटी ऊषा का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
भारत को नई उड़नपरी मिल गई है। तमिलनाडु की स्प्रिंटर धनलक्ष्मी ने 24वें फेडरेशन कप नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 100 मीटर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया और 200 मीटर में सिल्वर जीतीं। धनलक्ष्मी ने 100 मी में भारत की टॉप स्प्रिंटर दुती चंद और 200 मी में हिमा दास को हराया। इतना ही नहीं उन्होंने 200 मीटर इवेंट में पूर्व धावक पीटी ऊषा के 23 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड को भी तोड़ा।
22 साल की धनलक्ष्मी ने 11.39 सेकंड का समय निकाला
फेडरेशन कप के 100 मी इवेंट में 22 साल की धनलक्ष्मी ने 11.39 सेकंड का समय निकाला। वहीं, एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट दुती चंद 11.58 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। हिमा इस इवेंट में गलत स्टार्ट की वजह से डिस्क्वालिफाई हो गईं। 100 मी में नेशनल रिकॉर्ड 11.22 सेकंड का है, जो दुती चंद ने 2019 में 59वें नेशनल ओपन चैम्पियनशिप में बनाया था। धनलक्ष्मी का रिकॉर्ड दूसरे नंबर पर है।
कारोबार में नुकसान की भरपाई करेंगी बीमा कंपनियां:जल्द आ सकते हैं नए बीमा उत्पाद, साइबर अटैक के जोखिम का भी कवर मिलेगा
इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (इरडा) जल्द ही कुछ नए बीमा उत्पाद पेश कर सकती है। इसके तहत कारोबारों को हुए नुकसान की भरपाई हो सकेगी। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम के चलते होने वाले साइबर अटैक भी कवर हो सकेंगे।
कारोबार बंद होने पर कर्मचारियों को मिलेगी सैलरी
इंश्योरेंस रेगुलेटर एक पैनल की ओर से सुझाए गए बिजनेस इंटरप्शन कवर पर भी विचार कर रहा है। इसमें छोटे कारोबारों के बंद होने पर अधिकतम 10 कर्मचारियों को कम से कम 6500 रुपए की सैलरी देने का सुझाव शामिल है। यह सैलरी 3 महीने तक दी जाएगी। CII की ओर से आयोजित वर्चुअल सेमिनार में बोलते हुए इरडा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश माथुर ने कहा कि रेगुलेटर इंडियन पैनडेमिक रिस्क पूल गठित करने पर विचार कर रहा है। इस पूल का गठन देश की बीमा कंपनियों के साथ मिलकर किया जाएगा। यह पूल पैनडेमिक रिस्क को कवर करेगा। इसका कारण यह है कि अंतरराष्ट्रीय बीमा कंपनियां पैनडेमिक कवर की सुविधा नहीं देती है।
साइबर इंश्योरेंस की मांग बढ़ सकती है
माथुर ने कहा कि रिमोट वर्किंग अब एक नया नियम बन गया है। ऐसे में इंश्योरेंस कंपनियों वर्कमैन और एंप्लॉयी कंपनसेशन प्रोडक्ट्स में बदलाव की उम्मीद कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि सामान्यता कोविड-19 का प्रभाव इंडस्ट्री के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इससे साइबर इंश्योरेंस की मांग बढ़ेगी और साइबर अटैक से जुड़े बीमा उत्पादों का विकास होगा।
लॉकडाउन के कारण बिजनेस इंटरप्शन कवर केंद्र बिंदु बने
इरडा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने कहा कि लॉकडाउन के कारण बिजनेस इंटरप्शन कवर केंद्र बिंदु बन गए हैं। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों पर बिजनेस इंटरप्शन से जुड़े क्लेम को निपटाने का दबाव बना हुआ। हालांकि, कंपनियों पर इसका असर पॉलिसी के शब्दों के अनुसार ही होगा।
इरडा ने पिछले साल गठित किया था वर्किंग ग्रुप
इरडा ने पिछले साल इंडियन पैनडेमिक रिस्क पूल की स्थापना के लिए एक वर्किंग ग्रुप गठित किया था। इसका मकसद बिजनेस को चालू रखने में आने वाली चुनौतियों को दूर करना, तनाव में कमी लाना और प्रवासी मजदूरों से जुड़े मुद्दों को सुलझाना था। वर्किंग ग्रुप ने सुझाव दिया था कि पैनडेमिक पूल की स्थापना पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के आधार पर होनी चाहिए। इसके लिए बीमा कंपनियों से प्रीमियम के आधार पर पूंजी जुटाई जानी चाहिए।
एलन मस्क की चीन को खरी-खरी:टेस्ला की कारों का इस्तेमाल जासूसी के लिए हुआ तो कंपनी बंद कर देंगे
अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क ने चीन को खरी-खरी सुनाई है। मस्क ने शनिवार को कहा कि यदि टेस्ला की कार का इस्तेमाल जासूसी के लिए हुआ तो वह अपनी कंपनी बंद कर देंगे। मस्क ने यह प्रतिक्रिया उन रिपोर्ट पर दी जिनमें कहा गया है कि चीन की सेना ने अपने परिसरों में टेस्ला की कारों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
बहुत गोपनीय रहती हैं सूचनाएं
एक प्रमुख चीनी फोरम के वर्चुअल डिस्कशन में बोलते हुए एलन मस्क ने कहा कि हमारे पास किसी भी सूचना को बहुत गोपनीय रखने के कई कारण मौजूद हैं। टेस्ला के CEO ने कहा कि यदि चीन या कहीं और किसी वाहन का इस्तेमाल जासूसी के लिए होता है तो टेस्ला को बंद कर दिया जाएगा।
चीनी सेना ने टेस्ला की कारों में लगे कैमरों पर जताई आपत्ति
अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि चीनी सेना ने टेस्ला की कारों के अपने परिसर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। चीनी सेना ने टेस्ला की कारों में लगे कैमरों से सुरक्षा चिंता जताते हुए यह पाबंदी लगाई है। प्रतिबंध से जुड़ी यह रिपोर्ट्स ऐसे समय में सामने आई हैं जब चीन और अमेरिका के अधिकारी अलास्का में बातचीत कर रहे हैं। जो बाइडेन के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हो रही है।
दुनिया की दोनों सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं को विश्वास बहाल करना चाहिए
टेस्ला के CEO एलन मस्क के दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार अमेरिका और चीन को आपस में विश्वास बहाल करने का आग्रह किया। इसके अलावा मस्क ने क्वांटम फिजिक्स से जुड़े चीनी विशेषज्ञों के एक पैनल के साथ भी विचार-विमर्श किया।
चीन में पिछले साल टेस्ला की 1,47,445 कारों की बिक्री
चीन दुनिया का सबसे बड़ा कार बाजार है और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर यहां बड़ी प्रतिस्पर्धा है। पिछले साल टेस्ला ने चीन में 1,47,445 कारों की बिक्री की थी। हालांकि, टेस्ला को चीन में घरेलू कार निर्माता कंपनी नियो इंक से तगड़ा कंपटीशन मिल रहा है।
