30.3 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

Gujarat Election 2022 : कौन हैं ईसूदान गढ़वी? जिन्हें AAP ने गुजरात में बनाया CM उम्मीदवार

न्यूज हंट. अहमदाबाद : गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) ने ईसूदान गढ़वी (Isudhan Gadhvi) को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है। आज AAP के चीफ व दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने गढ़वी के नाम पर मुहर लगाई। ईसूदान गढ़वी गुजरात के सबसे लोकप्रिय टीवी पत्रकारों व एंकरों में से एक रहे हैं। वह वीटीवी न्यूज में काम करते थे।
ईसूदान गढ़वी का वीटीवी न्यूज पर ‘महामंथन’ शो रात 8-9 बजे आता था, जिसकी लोकप्रियता बढ़ने पर 9.30 बजे तक का कर दिया गया। गढ़वी, अक्सर खुद को लोगों की आशा और न्याय का वादा करने वाले ‘नायक’ के रूप में वर्णित करते हैं। वो कहते थे, “मेरे शो के लाखों दर्शक थे। लोगों ने खूब प्यार दिया और जब शो स्टूडियो से बाहर शिफ्ट होता था तो सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हो जाते। विशेष रूप से किसानों ने उनमें अपना मसीहा देखा।”
40 वर्षीय गढ़वी द्वारका जिले के पिपलिया गांव के एक आर्थिक रूप से सशक्त किसान परिवार से हैं और जैसा कि उनके उपनाम से संकेत मिलता है, वह गढ़वी जाति से ताल्लुक रखते हैं, जो गुजरात की अन्य पिछड़ी जातियों में शामिल है। संयोग से, गुजरात में ओबीसी की आबादी 48 प्रतिशत है। गढ़वी की अपनी लोकप्रियता और साफ-सुथरी छवि के अलावा यही कारक उनके पक्ष में जा सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles