30.3 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

Rahu Gochar: डेढ़ साल बाद हो रहा राहु का राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Rahu Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना महत्व है। जिस प्रकार किसी भी ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है उस प्रकार राहु ग्रह के गोचर का भी सभी राशियों पर असर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार राहु और केतु छाया और मायावी ग्रह माने जाते हैं। जो कि हमेशा वक्री चाल चलते हैं और डेढ़ साल बाद अपनी राशि बदलते हैं। वहीं अब राहु साल 2023 में एक बार फिर राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।
साल 2023 में राहु 30 अक्टूबर को राशि परिवर्तन करके मीन राशि में प्रवेश करेंगे। फिलहाल राहु 30 अक्टूबर तक मेष राशि में रहेंगे। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, राशियों पर हर गोचर का असर नकारात्मक और सकारात्मक रूप से पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि राहु का ये गोचर किन राशियों के लाभकारी साबित होगा।
मेष राशि
30 अक्टूबर, 2023 में राहु मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं मेष राशि वालों का अच्छा समय रहेगा और इन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी साथ ही पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। बिजनेसमैन और नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कुल मिलाकर साल 2023 मेष राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। इस दौरान उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर साल 2023 आपके कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाएगा और फाइनेंशियल स्थिति में सुधार लाएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की राहु के गोचर के चलते करियर में जिम्मेदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, आय के नए रास्‍ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। अचानक धन प्राप्‍त हो सकता है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लेकिन इस दौरान आपको सेहत के प्रति सचेत रहना होगा।
मीन राशि
अक्टूबर 2023 में राहु के गोचर से मीन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपको धन की प्राप्ति होगी। जिस भी क्षेत्र में हाथ डालेंगे, वहीं कामयाबी हासिल होगी। दोस्‍तों और रिश्तेदारों की मदद से काम पूरे होंगे, तरक्की मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अच्छा रहने वाला है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles