30.3 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

Twitter ने भारत में शुरू की कर्मचारियों की छंटनी, मेल पर आ रहे टर्मिनेशन के मैसेज

न्यूज हंट. टेक डेस्क : Tesla कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) के सोशल मीडिया साइट ट्विटर (Twitter) के अधिग्रहण के बाद बड़े स्तर पर छंटनी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो ट्विटर ने भारतीय कर्मचारियों (Indian Employees) की छंटनी शुरू भी कर दी है। ट्विटर इंडिया (Twitter) के कुछ कर्मचारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर इस बात की जानकारी दी है। इसके पहले पिछले सप्ताह एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ ही मुख्य वित्त अधिकारी और कुछ अन्य शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया था। वहीं इसके बाद कई और शीर्ष स्तर के अधिकारियों ने खुद से भी इस्तीफा दे दिया।
मस्क ने अब कंपनी के वैश्विक कार्यबल को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू की है। ट्विटर इंडिया के एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई-भाषा को बताया, ‘छंटनी शुरू हो गई है। मेरे कुछ सहयोगियों को इस बारे में ईमेल से सूचना मिली है।’ एक अन्य सूत्र ने कहा कि छंटनी ने भारतीय टीम के ‘महत्वपूर्ण हिस्से’ को प्रभावित किया है, हालांकि, अभी छंटनी का पूरा ब्योरा नहीं मिला है। ट्विटर इंडिया (Twitter India) ने इस संबंध में ईमेलके जरिये किए गए सवालों का जवाब खबर लिखे जाने तक नहीं दिया था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles