28.3 C
Jalandhar
Friday, September 22, 2023

चंडीगढ़ में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, कॉलेज की चौथी मंजिल से लगा दी छलांग, मां पंजाब पुलिस में

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स (GCG) की एक छात्रा ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे कॉलेज की मुख्य इमारत की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत अन्य छात्राओं की छुट्टी कर दी। छात्रा की पहचान सेक्टर-39 निवासी इशिता (19) के रूप में हुई है। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक समस्याओं की वजह से वह अवसाद में चल रही थी। इस वजह से ही उसने यह कदम उठाया है। छात्रा बुधवार को ठीक समय पर कॉलेज पहुंच गई। कॉलेज में छात्राओं की संख्या कम थी। कॉलेज पहुंचने के बाद वह सीधे मुख्य इमारत की चौथी मंजिल पर गई और वहां से छलांग लगा दी।
गेटकीपर ने यह सब देखा लेकिन वह रोक पाता इससे पहले ही छात्रा कूद गई। घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने अन्य छात्राओं की छुट्टी कर दी। पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। पुलिस छात्रा को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा के परिवार को भी जानकारी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि छात्रा की मां पंजाब पुलिस में है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,868FollowersFollow
21,200SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles