37.2 C
Jalandhar
Saturday, July 27, 2024

भारत में कब से लगेगा Twitter ब्लू टिक के लिए चार्ज ? Elon Musk ने खुद दी जानकारी

Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को रविवार से कई देशों में लॉन्च कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Twitter Blue सब्सक्रिप्शन को फिलहाल यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और यूके के यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया गया है। ये फीचर अभी केवल iPhones यूजर्स को ही मिल रहा है। भारत के लॉन्च की भी जानकारी Elon Musk ने दे दी है। Elon Musk ने पहले ही साफ कर दिया था। वो ट्विटर को पूरी तरह से बदलने वाले हैं। ट्विटर ब्लू चार्ज को लेकर वो काफी क्लियर है। इसे धीरे-धीरे ही सही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। ऊपर बताए देशों में इसकी कीमत 7.99 डॉलर रखी गई है।
एक ट्विटर यूजन मस्क को टैग करके सवाल पूछा था कि भारत में ट्विटर ब्लू कब रोलआउट होगा। इसके जवाब में मस्क ने कहा कि आशा करते हैं एक महीने से कम समय में. इसका सब्सक्रिप्शन लेने वाले अकाउंट्स को ब्लू टिक बैज भी दिया जाएगा।
इसके अलावा यूजर्स को कई एडिशनल फीचर्स भी दिए जाएंगे. ये सोशल मीडिया ऐप में बड़ा बदलाव है। अभी तक ब्लू टिक के लिए कोई चार्ज नहीं लगता था। इस वजह से काफी लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं लेकिन, मस्क ने पहले ही साफ कर दिया कि पैसे देने होंगे। ट्विटर ब्लू यूजर्स के ट्वीट, रिप्लाई, मेंशन को प्रायोरिटी मिलेगी। इसको मस्क पहले साफ कर चुके हैं। इसके अलावा यूजर्स को फ्री आर्टिकल्स, लॉन्ग ऑडियो-वीडियो पोस्ट करने की भी सुविधा मिलेगी। कंटेंट को मॉनिटाइजेशन की भी सुविधा मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,900SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles