33.8 C
Jalandhar
Thursday, May 1, 2025

पंजाब में लोगों को नहीं काटने होंगे थानों के चक्कर, आनलाइन दर्ज होंगी शिकायतें, सीएम ने लांच किया पोर्टल

न्यूज हंट. चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सोमवार को राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पंजाब पुलिस (Punjab Police) का लोक शिकायत निवारण पोर्टल लांच किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पोर्टल को लांच करने का उद्देश्य नागरिकों को पुलिस स्टेशनों के चक्कर से बचना है। अब लोग घर बैठे कंप्यूटर पर एक क्लिक से अपनी अपनी शिकायत को आनलाइन दर्ज करवा सकेंगे। वहीं शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई इस पर भी निगरानी भी कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को नागरिक केंद्रित शासन प्रदान करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यह अनूठा साफ्टवेयर लोक शिकायत निवारण के लिए एक संपूर्ण समाधान प्रदान करेगा। शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए भगवंत मान ने कहा कि शिकायतकर्ता वेबसाइट Pgd.punjabpolice.gov.in पर जा सकते हैं। अपना नाम और मोबाइल नंबर भरने सहित कुछ सरल चरणों का पालन करके एक स्थायी खाता बनाएं।
इसके बाद उन्होंने कहा कि एक पासवर्ड जनरेट होगा और पोर्टल पर एक स्थायी खाता स्थापित किया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि इसके बाद शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत की प्रगति को ट्रैक कर सकेगा। कार्यकारी डीजीपी गौरव यादव ने इसे पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। किस शिकायत पर कितनी देर में एक्शन हुआ। क्या कार्रवाई हुई यह साथ की साथ पता चलेगा। लोगों का समय बचेगा और उन्हें इंसाफ मिलेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,300SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles