google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0
google.com, pub-5437488572609618, DIRECT, f08c47fec0942fa0

नव निर्वाचित जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव को खन्ना ने किया सम्मानित

होशियारपुर 27 दिसंबर: भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि टैक्स का पैसा देश के विकास में इस्तेमाल होता है और टैक्सेशन का कार्य करने वाले वकील भी देश के विकास में अहम योगदान डालते हैं। खन्ना ने कहा कि एडवोकेट एस.पी. राणा तथा गौरव गर्ग जो कि टैक्सेशन के माहिर वकील हैं उन्होंने सदैव सरकार और जनता के मध्य कर संतुलन बनाए रखने के लिए अहम भूमिका निभाई है।


उक्त विचार खन्ना ने एडवोकेट एस.पी. राणा के जिला टैक्सेशन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा एडवोकेट गौरव गर्ग को महासचिव बनने पर उन्हें सम्मानित करते हुए व्यक्त किए। खन्ना ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि एडवोकेट एस.पी. राणा तथा गौरव गर्ग टैक्सेशन बार एसोसिएशन में अपने पदों पर पूरी मेहनत व निष्ठा से कार्य करते हुए देश की सेवा करेंगे। इस मौके पर दोनो नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों ने भी श्री खन्ना को विश्वास दिलाया कि वे पूरी मेहनत व ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, गोपी चंद कपूर, उमेश जैन, अनुराग सूद, सुरिंदर पाल दीवान, राजेश नकड़ा, गगन बतरा, नरेश आदि भी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles