बठिंडा, 19 अगस्त ( सतपाल मान ):– डीएवी कॉलेज बठिंडा में तीज का त्योहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने पंजाबी संस्कृति को समर्पित गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के दौरान बीसीए पार्ट ।। की छात्रा हुसनप्रीत को “मिस तीज” के खिताब से नवाजा गया। निर्णायक मंडल में पंजाबी विभाग की प्रो. कुलविंदर कौर और प्रो. किरण कौर शामिल थीं। श्रीमती मनप्रीत कौर ने मिस तीज को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का समापन जोश और उल्लास से भरपूर गिद्धा की प्रस्तुति के साथ हुआ।
कॉलेज के प्राचार्यडॉ. राजीव कुमार शर्मा ने तीज के अवसर पर विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा “त्योहार पुरानी पीढ़ियों की कहानियों कला रूपों और लोकगीतों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम हैं। उन्होंने भव्य तीज समारोह भी सराहना की।
