12.4 C
Jalandhar
Saturday, March 21, 2026

जिले में गेहूँ और आलू की बिजाई के लिए खाद की निर्विघ्न सप्लाई को जारी रखा जाये: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

जालंधर,28 अक्तूबर (न्यूज़ हंट)- ज़िले में मौजूदा सीजन के दौरान फसलों की बिजाई के लिए 22000 मीट्रिक टन डी.ए.पी.खाद की सप्लाई की जा चुकी है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्री अमरजीत बैंस की तरफ से ज़िला प्रशास्निक कंपलैक्स में ज़िला कृषि पैदावार समिति की मीटिंग की अध्यक्षता करते दी गई ।

मीटिंग के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आधिकारियों को निर्देश दिए पी.ओ.एस.मशीनों में पड़े स्टाक को तुरंत निल किया जाये जिससे ओर डी.ए.पी.खाद की माँग की जा सके। उन्होने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को गेहूँ और आलू की बिजवाई के लिए खाद की सप्लाई निरंतर जारी रखी जाये। उन्होने यह भी कहा कि ज़िले के समूह खाद डीलरें को निर्देश दिए जाये कि खाद के भंडार के बारे में जानकारी रोज़मर्रा की नोटिस बोर्डों पर दरशाई जाये और सही मूल्य पर खाद की सप्लाई की जाये।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की तरफ से कृषि, बाग़बानी, भूमि और पानी सुरक्षा विभाग और सहकारी सभाओं की तरफ से किये जा रहे अलग -अलग कामों का जायज़ा लिया गया। इस के इलावा बाग़बानी विभाग की तरफ से करतारपुर में चल रहे सैंटर आफ एक्सीलेंस में किये जा रहे कामों और घरेलू बगीचों के लिए दीं जा रही सब्ज़ी किटों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी मुहैया करवाई गई।

इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी जालंधर डा.जसवंत राय ने बताया कि ज़िलो में धान की कटाई का तकरीबन 60 फीसद काम पूर्ण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि धान की पराली की संभाल के लिए आई ई सी कम्पोनेंट के अंतर्गत गाँवों में गाँव स्तर ब्लाक स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे ही ज़िले में तीन वैनों के द्वारा पराली की उचित संभाल से सम्बन्धित जागरूकता भी फैलाई जा रही है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles