15.8 C
Jalandhar
Monday, January 26, 2026

कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की मजबूती के लिए समय-समय पर सौंपी जाती हैं जिम्मेदारियां: चेयरमैन मरवाहा

होशियारपुर 18 नवंबर (न्यूज़ हंट)- पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का विस्तार करने के उद्देश्य से नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा द्वारा शहर के हर वार्ड में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत वार्ड 50 में बैठक का आयोजन नगर सुधार ट्रस्ट के ट्रस्टी व पार्षद नंबरदार गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर चेयरमैन मरवाहा ने पार्टी से जुड़े नए सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस संबंधी जानकारी देते हुए श्री मरवाहा ने बताया कि पंजाब सरकार की जनहितैषि नीतियों के चलते आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा आगामी चुनाव में भी जनता कांग्रेस को पंजाब की बागदौड़ सौंपने का मन बना चुकी है। इसके चलते ही कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नए जुडऩे वाले लोगों को जिम्मेदारियां सौंपने का अभियान शुरु किया गया है। क्योंकि, कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं और इस नींव को मजबूत बनाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 50 नलोईयां में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियों के कार्ड सौंपे गए। जिसके तहत संतोख को प्रधान, सुरजीत कौर को महिला प्रधान, शाम भट्टी, नरिंदर सिंह, प्रेम लाल व सुरिंदर कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा बलविंदर सिंह, तरसेम लाल, गुरबचन सिंह, कार्तिक सिधू, ज्ञान चंद व जसविंदर सिंह को महासचिव लगाया गया और परमजीत सिंह, बलविंदर सिंह, धर्मपाल कलसी, अस्लम भट्टी, जगमोहन लवली, आशादीप, साइमन भट्टी, कुलदीप कुमार आदि को सचिव नियुक्त किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles