13.7 C
Jalandhar
Monday, January 26, 2026

विधायक अरोड़ा की अगुवाई में होशियारपुर तरक्की की राहों पर अग्रसर: एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर 10 दिसंबर (न्यूज़ हंट)- कांग्रेसी कमेटी की मजबूती के लिए शुरु किए गए अभियान के तहत वार्ड 21 में शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू व पार्षद सुलेखा रत्न की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा विशेष तौर से उपस्थित हुए। इस अवसर पर श्री मरवाहा ने अश्वनी कुमार को वार्ड प्रधान, जतिंदर कुमार व मधु बाला को उपाध्यक्ष, परमजीत सिंह को महासचिव, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष, राज कुमार, पलविंजर सिंह, राम गोपाल व गुरमेज कौर को सचिव, सतवंत सिंह मीडिया इंचार्ज, बलजीत सिंह को संयुक्त सचिव, गीता रानी, निर्मल कौर, मनप्रीत कौर, परमजीत कौर, उत्कर्ष शर्मा, भृगुकांत, सोनू कुमार, ममता भटनागर, बिमला देवी तथा समरप्रीत सिंह को सदस्य नियुक्त करते हुए उन्हें आई-कार्ड सौंपे। इस मौके पर श्री मरवाहा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए उसके कार्यकर्ता सबसे ऊपर होते हैं और कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सफलतापूर्वक चल रही है तथा आगामी चुनावों में भी सत्ता आसीन होगी। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा की अगुवाई में करवाए गए विकास कार्यों और चल रहे विकास कार्यों से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और इसके चलते लोग पार्टी के साथ जुडक़र विकास में योगदान डालने हेतु आगे आ रहे हैं। उन्होंने वार्ड पार्षद और वार्ड निवासियों को श्री अरोड़ा की तरफ से आश्वस्त किया कि वार्ड की शेष समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
22,800SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles