होशियारपुर (तरसेम दीवाना ) यूथ सिटिजन कौंसिल पंजाब ने देश के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय़ ध्वज लहराया। इस अवसर पर कौंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंच कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए डा. घई ने कहा कि तिरंगे के लिए हम सब भारतीय तन-मन-धन से पूर्ण समर्पित हैं तथा हम सभी को देश की आजादी ने अपनी शहादत देने वाले शहीदों के प्रति सदैव श्रद्धासुमन अर्पित करने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी व तिरंगे के लिए हाजारों देश भक्तों ने शहीदी प्राप्त की थी। आज सारा देश उन शहीदों का ऋणी रहेगा। इस अवसर पर कौंसिसल के जिला अध्यश्र डा. पंकज शर्मा, मोहित संधु, डा. वशिष्ठ कुमार, गौरव वालियां, डा. राजकुमार सैनी, बब्लू करनैल और एमएलए सिंह आदि कार्याकर्ता उपस्थित थे।
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 August 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
News Hunt Daily Evening E-Paper
15 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं |
News Hunt Group wishing you all a very Happy Independence Day.
From- Raman Kumar Verma
Chief Editor- News Hunt and Panchayat Bani
पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है तीज का त्यौहारः डा. गुरप्रीत कौर
– मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी ने विधायक टांडा की ओर से आयोजित तीज कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर की शिरकत
होशियारपुर, 14 अगस्तः होशियारपुर के उपमंडल टांडा में अज्ज तीयां साडे वेहड़े-2024 बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन वड़ैच फार्म में विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस विशेष समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, जिला योजना कमेटी की चेयरपर्सन कर्मजीत कौर व विधायक जसवीर सिंह की पत्नी रमनदीप कौर गिल भी मौजूद थी।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक गीतों और नृत्य के साथ हुई, जिसमें इलाके की महिलाओं के अलावा स्कूल व कालेजों की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर महिलाएं पारंपरिक पंजाबी परिधानों में सजी हुई थीं और उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की रौनक और भी बढ़ गई थी।
मुख्य अतिथि डॉ. गुरप्रीत कौर ने इस दौरान शमां रोशन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने तीज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह त्यौहार नारी शक्ति का प्रतीक है और पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने बताया कि तीज का त्यौहार महिलाओं की समृद्धि, खुशहाली और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का एक अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि तीज का त्यौहार पंजाब की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखने का एक महत्वपूर्ण जरिया है। इस त्यौहार के माध्यम से महिलाएं अपनी संस्कृति के करीब आती हैं और पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करती हैं।
डॉ. गुरप्रीत कौर ने इस मौके पर पंजाब सरकार की प्राप्तियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिनमें रोजगार के अवसर प्रदान करना, महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने के प्रयास शामिल हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पंजाब सरकार हमेशा से महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी इसी दिशा में कार्य करती रहेगी।
समारोह के अंत में विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने सभी अतिथियों और क्षेत्र की महिलाओं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली छात्राओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में मदद करते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सामंजस्य को भी बढ़ावा देते हैं। उन्होंने डॉ. गुरप्रीत कौर का विशेष रूप से धन्यवाद किया कि उन्होंने इस कार्यक्रम में शिरकत कर इसे और भी खास बना दिया। विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे, ताकि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत जीवित रहे और नई पीढ़ी इसे आत्मसात कर सके। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों ने तीज के उत्सव का भरपूर आनंद लिया और समृद्ध पंजाबी संस्कृति की झलक को करीब से महसूस किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा की पत्नी विभा शर्मा, विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण की पत्नी प्रभजोत कौर, एस.पी नवनीत कौर, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह पाबला, केशव सैनी, सरकारी कालेज की प्रिंसिपल शशि बाला भी मौजूद थे। मंच संचालन नरिंदर अरोड़ा व नवप्रीत कौर ने संयुक्त रुप से किया।
News Hunt Daily Evening E-Paper
14 August 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
News Hunt Daily Evening E-Paper
14 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
News Hunt Daily Evening E-Paper
13 August 2024

12 August 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara