12 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
12 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
– अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
होशियारपुर, 11 अगस्त: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिम्पा ने आज अपने कार्यालय में एक जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने इस दौरान जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनकी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अपने कार्यालय में जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने करीब 400 शिकायतों का निपटारा किया। प्राप्त शिकायतों में से अधिकांश शिकायतें स्थानीय विकास कार्यों, पानी और बिजली आपूर्ति, सड़क सुधार, स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवाओं, राजस्व और अन्य नागरिक मुद्दों से संबंधित थी।
जनता दरबार में ब्रम शंकर जिम्पा ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से हल करने के लिए लगातार प्रयासरत है।
ब्रम शंकर जिम्पा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके समाधान में किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता की भलाई है और किसी भी नागरिक की समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिए वे सीधे जनता से जुड़े रह सकते हैं और उनकी समस्याओं को सुनकर तुरंत समाधान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि सरकार और जनता के बीच की दूरी कम हो और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े।
कैबिनेट मंत्री ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें और प्रत्येक शिकायत का व्यक्तिगत रूप से फॉलोअप करें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, डीएसपी अमरनाथ, वरिंदर शर्मा बिंदू, सतवंत सिंह सियाण भी मौजूद थे।
फगवाड़ा 11 अगस्त (शिव कौड़ा) बार एसोसिएशन फगवाड़ा की तरफ से समृद्ध पंजाबी विरासत से जुड़ा तीज महोत्सव एसोसिएशन की सचिव एडवोकेट धनदीप कौर की देख रेख में स्थानीय होटल ग्रैंड अंबेसडर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान एसोसिएशन के समूह सदस्य अपने परिवारों संग शामिल हुए। तीज महोत्सव की शुभकामनाएं देने के लिये हलका विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल विशेष रूप से समागम में शामिल हुए। जबकि विशेष अतिथि के रूप में सरकारी वकील रविन्द्र राय और चार्टड एकाऊंटेंट दीपक गुप्ता ने उपस्थिति दर्ज करवाई। विधायक धालीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़े रखने के लिए ऐसे प्रयास हर स्तर पर जारी रहने चाहिए। तीज उत्सव में शामिल महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर पंजाबी संस्कृति का जीवंत उदाहरण पेश किया। बच्चों ने डी.जे. की धुन पर नाचकर खूब मौज मस्ती की। साथ ही बच्चों की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया। एसोसिएशन की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत करके उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गिद्दा, किकली, बोलियां और पारंपरिक पंजाबी लोकगीत गाकर तीज महोत्सव को चरम पर पहुंचाया। कार्यक्रम के दौरान लजीज पारंपरिक व्यंजन भी परोसे गए। आयोजकों की तरफ से विधायक धालीवाल को सम्मान स्वरूप समृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर सीनियर एडवोकेट चौधरी शरदा राम, सुरेश नारंग, रमन नारंग, आर.एस. खेड़ा, चौधरी गुरदेव सिंह के अलावा एसोसिएशन के उप प्रधान हरिन्द्र कौल, संयुक्त सचिव मनप्रीत कौर, कैशियर सुनीता बसरा, पूर्व उप प्रधान अशीष शर्मा, कुलदीप कुमार, लखबीर सिंह, संजना दड़ौच, ममता, नवजोत कौर, मोनिका मित्तल, गगनदीप सिंह, मनदीप सिंह नारंग, शुभलीन, मनमोहन सिंह, पल्लवी, रीना रानी बराड़ आदि बार सदस्य और कलर्क चन्दन आदि उपस्थित थे।
11 August 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
11 August 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #hoshiarpur #jalandhar #haryana #phagwara
10 August 2024

09 August 2024

फगवाड़ा 8 अगस्त (शिव कौड़ा) गुरु नानक पुरा वेलफेयर सोसायटी और प्रेम नगर वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त प्रयास से गुरुनानक पुरा स्थित पार्क में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस प्रोजेक्ट को महिलाओं का भरपूर समर्थन मिला। महिलाओं ने जहां पौधे लगाने में मदद की, वहीं घरों में पौधे लगाने के अलावा गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने का वायदा करते हुए पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की बात कही। इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे नगर कौंसिल फगवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने पर्यावरण के दो महत्वपूर्ण तथ्यों पेड़ और पानी पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने लगाए गए पौधों की अच्छी तरह से देखभाल करने की पुरजोर अपील की और कहा कि जंगल और जल के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। इस अवसर पर गमलों में लगे तुलसी के पचास पौधे वितरित किये गये। जल संरक्षण का संदेश देने के लिए स्टिकर भी जारी किये गये। गुरु नानकपुरा वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान करमजीत सिंह संधू ने सभी के सहयोग और विशेषकर पार्क में ओपन जिम बनाने के लिए नगर निगम फगवाड़ा को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रेम नगर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुधीर शर्मा, सचिव सुरिंदर पाल, जसविंदर सिंह भगतपुरा, उज्वल कुमार, गीता शर्मा, सतबीर कौर, सुनीता प्रभाकर, प्राची गुप्ता, संदीप कौर, राजकुमार कनौजिया, मोहन लाल तनेजा, राकेश कुमार, लक्की कुमार आदि उपस्थित थे।