23.3 C
Jalandhar
Tuesday, April 7, 2026
Home Blog Page 321

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

13 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

13 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

मोदी ने तीसरी बार बतौर प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण करने के बाद किसान भाइयों को दिया तोहफा  : खन्ना  

कहा 9.3 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि की 17वीं किश्त का जल्द मिलेगा लाभ, आदेश पारित

होशियारपुर 11 जून () भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी ने तीसरी बार बतौर प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले देश के किसानों को प्राथमिकता देते हुए किसान भाइयों से किये वादे पर खरा उतरने के लिए अपनी कलम से किसान सम्मान निधि की १७वीं किश्त को जारी करने के आदेश पारित किये हैं। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसान भाइयों को प्राथमिकता के आधार पर दिए जाने वाले इस लाभ के लिए मोदी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने किसान भाइयों को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए भरसक प्रयास किये हैं और किसानी को आसान बनाने के लिए कृषि से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ किसान भाइयों को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव जय जवान जय किसान के नारे पर कार्य करते हुए देश की सेनाओं और किसानों को मजबूत बनाने के प्रयास किये हैं। प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से खास लगाव है। आने वाले पांच सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के जवान और किसान को सर्वाधिक मजबूत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही दिन किसान योजना की फाइल पर दस्तखत कर दिए हैं। ऐसे में अब किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को 17वीं किस्त का लाभ जल्द मिल पायेगा। खन्ना ने इस तोहफे के लिए प्रधानमंत्री मोदी का किसान भाइयों की तरफ से धन्यवाद किया। 

श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले डॉ. सुभाष शर्मा

0

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के उपाध्यक्ष और श्री आनंदपुर साहिब से चुनाव लड़े डॉ. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब में टूरिज्म के विकास के लिए केन्द्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से दिल्ली में स्थित उनके निवास पर मुलाकात की और मोदी सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी को लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत को अवगत करवाया कि पंजाब की बहुत बड़ी विरासत श्री आनंदपुर साहिब में ही हैं। खालसे की सृजना की भूमि श्री आनंदपुर साहिब, बंदा बहादुर की बहादुरी का स्मारक चप्पड़ चिड़ी, भगत सिंह का पैतृक निवास खटकड़ कलां, श्री गुरु रविदास महाराज की तपोस्थली खुरालगढ़ साहिब, भगवान परशुराम की जन्मस्थली रकासन, साहिबजादों की शहादत की धरती चमकौर साहिब समेत बहुत से ऐतिहासिक व धार्मिक स्थान श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा के अंतर्गत आते हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि यदि यहां पर टूरिज्म का सर्कल बढ़ाया जाए और इसकी विश्व में मार्केटिंग की जाए तो लाखों की गिनती में विदेशी और भारतीय टूरिस्ट इस लोकसभा क्षेत्र में आ सकते हैं, जिससे ना सिर्फ आर्थिक गति को बढ़ावा मिलेगा बल्कि बड़ी गिनती में नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उनके इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने सहमति प्रकट करते हुए कहा कि वह जल्द ही केंद्र सरकार से इस दिशा में प्रयास आरंभ करेंगे, ताकि इस पूरे क्षेत्र में टूरिज्म को विकसित किया जा सके। डॉ. सुभाष शर्मा ने गजेंद्र सिंह शेखावत की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे काबिल आदमी को टूरिज्म और संस्कृति मंत्री बनाने से देश में संस्कृति का विकास होगा और टूरिज्म में भी भारत बहुत तेजी से प्रगति करेगा।

लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे नए सेना प्रमुख

0

लेफ़्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी देश के नए सेना प्रमुख होंगे.मंगलवार को भारत सरकार ने बताया कि वह जनरल मनोज पांडे की जगह लेंगे.

लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी को चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं का बेहतर ऑपरेशनल अनुभव है. वर्तमान में वह सेना के वाइस चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टॉफ़ के रूप में काम कर रहे हैं, जनरल मनोज पांडे 30 जून को रिटायर होने वाले हैं. वरिष्ठता के आधार पर द्विवेदी को इस पद के लिए चुना गया है.

पिछले महीने जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल सरकार ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया था. 31 मई को वो रिटायर होने वाले थे और छह दिन पहले उनका कार्यकाल बढ़ाया गया. ऐसा बहुत कम होता है. रक्षा मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, “सरकार ने वर्तमान में वाइस चीफ़ ऑफ़ आर्मी स्टॉफ़ के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को 30 जून से अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है.”

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 June 2024

10 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar