10 June 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
10 June 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
9 June 2024
Page 1

रामोजी फिल्म सिटी और ईटीवी नेटवर्क के प्रमुख, मीडिया दिग्गज चेरूकुरी रामोजी राव का 8 जून को हैदराबाद में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राव का स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्होंने सुबह 3.45 बजे अंतिम सांस ली।
राव का जन्म 16 नवंबर 1936 को हुआ था। राव के रामोजी समूह के पास सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाला तेलुगु अख़बार ईनाडु है। वे ईटीवी नेटवर्क और इसके अंतर्गत आने वाले कई चैनलों के भी मालिक थे। समूह के पास रामोजी फिल्म सिटी का भी स्वामित्व है, जो विश्व की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण सुविधाओं में से एक है।
2016 में, राव को साहित्य, पत्रकारिता और मीडिया में उनके योगदान के लिए प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
रामोजी समूह के स्वामित्व वाली अन्य कंपनियों में मार्गदर्शी चिट फंड, रामादेवी पब्लिक स्कूल, प्रिया फूड्स, कलांजलि, उषाकिरण मूवीज शामिल हैं। राव आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन भी थे। उन्हें तेलुगु सिनेमा में उनके काम के लिए चार फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, पांच नंदी पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले थे।
विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने राहगीरों को जागरूक किया
चेतना सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन
बिलासपुर, छत्तीसगढ़। संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में चेतना सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंदिर चौक जरहाभाठा में किया गया। इसमें संस्था के छात्र छात्राओं द्वारा पोस्टर एवं हैंडी पकड़े हुए राहगीरों को जागरूक किया गया। स्लोगन के द्वारा लोगों में चेतना जागृत की गई। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर एवं एसआई उमाशंकर पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही साथ आर्यन फिल्म से विकास वर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर के द्वारा चार सवारी दुपहिया वाहन चलाने वालोंं , जेब्रा क्रॉसिंग के आगे निकल के सिग्नल की प्रतीक्षा करने वाले, पैदल राहगीरों, हेलमेट लगा कर न चलने वालों को हिदायत दी गई। संस्था सचिव संध्या चंद्रसेन द्वारा हेलमेट पहने व्यक्ति का सम्मान भी किया गया। इसी कड़ी में संस्था के विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जिसमें हेलमेट पहनो सुरक्षित रहो, किरिया खाथन गुड़ी मां,हेलमेट पहिनबों मुड़ी मां, सड़क का सीधा सा रूल,उल्टा चलने की न करो भूल,अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर आदि स्लोगन शामिल थे। कार्यक्रम में संस्था से अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, मानसी सिंह, अभिषेक जोशी, रंजीता ,रीना आदि उपस्थित रहे।
विजिलेंस ब्यूरो से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा
जालंधर, 7 जून – जालंधर योजना बोर्ड के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने फिल्लौर ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) दफ्तर द्वारा 10 करोड़ रुपये के कथित गबन की व्यापक जांच की सिफारिश की है।
विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को संबोधित अपने पत्र में, अमृतपाल सिंह ने उन फंड के दुरूपयोग का विवरण दिया जो पंजाब निर्माण योजना के तहत वितरित किए गए थे। चेयरमैन के अनुसार यह फंड फर्जी बिलों द्वारा गबन किए जाने की बात सामने आई है, जो बीडीपीओ दफ्तर में सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए यह फंड जारी किए गए थे।
अमृतपाल सिंह ने पत्र में मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए मामले की पूरी जांच विजिलेंस ब्यूरो से कराने की सिफारिश की है।उन्होंने इस योजना से संबंधित सभी वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच की मांग की ताकि गबन को उजागर किया जा सके और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।
चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और ऐसे काम करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
8 June 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
8 June 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar
7 June 2024