28 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
28 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
27 May 2024
Page 1

26 May 2024

पी.डब्ल्यू.डी. और 85 साल से अधिक आयु के 25000 के करीब वोटरों को भेजे जा रहे ज़िला चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर वाले निमंत्रण पत्र
जालंधर, 25 मई (न्यूज़ हंट)- ज़िला प्रशासन द्वारा पर्सनज़ विद डिसएबिलटीज़ (पी.डब्ल्यू.डी.) और 85 साल से अधिक आयु के मतदाताओं को जालंधर लोक सभा चुनाव में अपने योगदान के लिए प्रेरित करने संबंधी ज़िला चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर वाला निमंत्रण पत्र भेज कर 1 जून को वोट डालने की अपील की जा रही है।
डिप्टी कमिश्नर-कम-ज़िला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि ज़िले के 10234 दिव्यांग वोटरों और 85 साल से अधिक आयु के 14224 वोटरों को बी.एल.ओज के द्वारा निमंत्रण पत्र दिए जा रहे है।
इस निंमत्रण पत्र में ज़िला प्रशासन द्वारा पी.डब्ल्यू.डी. और बुज़ुर्ग वोटरों की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई है। इसके इलावा इन वोटरों के लिए तैयार ‘सक्षम’ और ‘वोटर हेल्प लाईन’ मोबायल एप के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें डाउनलोड कर ऐसे वोटर चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग और सीनियर सिटिजन वोटरों के लिए दी जा रही सुविधाओं का लाभ ले सकते है।
उन्होंने आगे बताया कि चुनाव आयोग के आदेशों अनुसार ज़िला प्रशासन द्वारा दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों को होम वोटिंग की सुविधा के इलावा पोलिंग बूथों और व्हील चेयर, रैंप, आने- जाने के लिए यातायात की मुफ़्त सुविधा, कतार रहित वोटिंग जैसी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी, ताकि उनको वोट डालने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके इलावा वोटर किसी भी तरह की जानकारी, सुझाव के लिए टोल फ्री नंबर 1950 भी डायल कर सकते है।
ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि प्रशासन ज़िले भर के पोलिंग बूथों पर दिव्यांग और बुज़ुर्ग वोटरों की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम करने के लिए वचनबद्ध है और इस कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने पी.डब्लयू.डी. और सीनियर सिटीजन वोटरों को प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ लेते हुए मतदान करने की अपील भी की।
फगवाड़ा 25 मई (शिव कौड़ा) होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल की चुनाव प्रचार मुहिम के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र फगवाड़ा के वार्ड नंबर 42 मोहल्ला भगतपुरा में एक प्रभावशाली चुनावी सभा का आयोजन वार्ड इंचार्ज प्रितपाल कौर तुली की अगवाई में किया गय। जिसमें हलका इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान, सीनियर नेता दलजीत सिंह राजू, यूथ नेता हरनूर सिंह हरजी मान और पूर्व कर्मचारी विंग के प्रदेश सचिव हरमेश पाठक विशेष तौर पर शामिल हुए। इस दौरान उपस्थितों को संबोधित करते हुए जोगिंदर सिंह मान ने कहा कि इस बार देश की जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार के मुकाबले काफी कम वोट प्रतिशत इस बात का प्रमाण है कि भाजपा का अपना वोटर ही बूथ तक वोट डालने नहीं जा रहा क्योंकि मोदी सरकार की खराब कार्यशैली से भाजप का वोटर निराश हो चुका है। यूथ नेता हरनूर सिंह हरजी मान ने कहा कि केंद्र में जो भी सरकार बनेगी उसमें आम आदमी पार्टी की भूमिका अहम होगी। इसलिए समय की मांग है कि होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. राजकुमार चब्बेवाल को भारी मतों से विजयी बनाकर राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हाथ मजबूत किये जायें। वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह राजू ने भी मतदाताओं से अपील कर कहा कि 1 जून को सुबह सबसे पहले अपने बूथ पर जाएं और झाड़ू वाला बटन दबाकर डा. चब्बेवाल की जीत सुनिश्चित की जाये। अंत में प्रितपाल कौर तुली ने सभी वरिष्ठ नेताओं और वार्ड वासियों का अभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष नरेश शर्मा, गुरदीप सिंह तुली संयोजक टे्रड विंग, ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुमार हीरो, ब्लॉक अध्यक्ष फौजी शेरगिल, ब्लॉक अध्यक्ष अमरिन्द्र सिंह, इंदर भुल्लर, सरबजीत सिंह, चमन लाल, आशु, ओंकार सिंह, जसदेव प्रिंस, पुष्पिंदर सिंह, मंजीत हदियाबाद, मनप्रीत सिंह, मदन मनोता, परमजीत धर्मसोत, भुपिंदर सिंह, कमलजीत बेदी, बंटी, गोरा, राजिंदर सिंह, सुनील धर्मिन्द्र आदि मौजूद थे।
25 May 2024

24 May 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu