20 May 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
हमारे बच्चों को रोजगार के लिए घर छोडऩे की नौबत नहीं आने दूंगा : डा. सुभाष शर्मा
गऊशालाओं की संभाल के लिए अहम कदम उठाऊंगा : डा. सुभाष शर्मा
भाजपा प्रत्याशी द्वारा बलाचौर, पोजेवाल, मालेवाल और काठगढ़ में तूफानी चुनावी दौरे
बलाचौर: श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज बलाचौर में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया। संबोधन के दौरान डा. सुभाष शर्मा ने श्री आनंदपुर साहिब हलके का सबसे अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि कॉटन उद्योग में काम करने के लिए हमारे हलके के सैकड़ों युवा नौकरी के लिए महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में जाते है। छोटी उम्र में घर से दूर जाने के कारण युवाओं और उनके परिवारों दोनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डा. शर्मा ने रविवार को जनता से वादा किया कि अगर उन्हें श्री आनंदपुर साहिब कि पवित्र धरती कि सेवा करने का मौका मिला तो वह यहां पर कॉटन उद्योग से जुड़ा एक बड़ा प्रोजेक्ट लेकर आएंगे ताकि यहां के युवाओं को अपने घर के पास ही रोजगार मिल सके। इसके लिए श्री आनंदपुर साहिब से लेकर दिल्ली तक जितने चक्कर लगाने पड़ेंगे वह लगाएंगे लेकिन प्रोजेक्ट अवश्य इस हलके में लाया जाएगा। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि सिर्फ प्रोजेक्ट ही नहीं मोदी सरकार से यहां पर कौशल केंद्र स्थापित करने का भी आग्रह करूँगा ताकि युवाओं को कॉटन इंडस्ट्री से जुड़ी हर तकनीक का ज्ञान हो। जब हमारे युवाओं को तकनीक का ज्ञान होगा तो वह एक तो अच्छा वेतन हासिल कर पाएंगे और अगर जरूरत पड़ी तो स्किल्ड युवा अपना लघु या मध्यम उद्योग भी स्थापित कर पाएंगे।

डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब की मान सरकार द्वारा वित्तीय सहायता नहीं देने के कारण श्री आनदंपुर साहिब में गौशालाओं की संभाल ठीक तरह से नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में गऊ को माता का दर्जा दिया गया है । गौ संरक्षण और गौशालाओं में पर्याप्त सुविधाओं बिजली, शैड, तूड़ी, चारा आदि का होना बहुत जरूरी है। डा.शर्मा ने कहा सांसद बनने के बाद अपने सांसद कोष से हर साल बड़ी राशि गौशालाओं के संभाल के लिए जारी करूँगा। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि गौ माता की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का काम है जिसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण से किसानों को भी फायदा होगा।
भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने आज पोजेवाल,मालेवाल,काठगढ़,बेगोवाल आदि में तूफानी चुनावी दौरे किये जिसमे स्थानीय लोगों का मोदी के लिए समर्थन साफ़ दिखाई दे रहा था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के समर्थक और नेता भी मौजूद थे।
जनरल आब्जर्वर, ज़िला चुनाव अधिकारी की निगरानी और उम्मोदवारों/ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पूरी की गई प्रक्रिया
जालंधर, 19 मई (न्यूज़ हंट)- लोक सभा हलका- 04 जालंधर (अ.ज.) के लिए 1 जून को मतदान के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली इलैक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों और वी.वी. पेट्स की दूसरी रैंडमाईज़ेशन आज यहाँ लोक सभा मतदान के लिए जालंधर हलके लिए नियुक्त जनरल आब्जर्वर जे. मेघनाथ रैडी, ज़िला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल की निगरानी में पूरी की गई। इस मौके उम्मीदवार/ अलग- अलग राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
इस सम्बन्धित और ज्यादा जानकारी देते हुए ज़िला चुनाव अधिकारी ने बताया कि ज़िले में पोलिंग प्रक्रिया को निर्विघ्न और उचित ढंग से पूरा करने के लिए 1951 पोलिंग बूथ बनाए गए है, जिनके लिए कुल 4682 बैलट यूनिट, 2340 कंट्रोल यूनिट और 2533 वी.वी.पेट्स की बूथ अनुसार बाँट के लिए रैंडमाईज़ेशन की प्रक्रिया पूरी की गई है।
उन्होंने बताया कि बैलट और कंट्रोल यूनिट 20- 20 प्रतिशत और वी.वी.पेट्स 30 प्रतिशत आरक्षित रखे गए है। उन्होंने यह भी बताया कि लोक सभा हलके लिए उम्मीदवारों की गिनती 15 से अधिक होने के कारण प्रत्येक पोलिंग बूथ पर दो बैलट यूनिट लगाए जाएंगे।
ज़िला चुनाव अधिकारी ने कहा कि रैंडेमाईज़ेशन का उद्देश्य आज़ाद और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाना है, जिसमें किस बूथ पर कौन सी मशीन जाएगी, पूरी तरह पारदर्शी प्रणाली के द्वारा तय किया जाता है।
उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन लोक सभा मतदान निर्विघ्न, स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से करवाने के लिए वचनबद्ध है, जिसके लिए पुख़्ता प्रबंध यकीनी बनाऐ जा रहे है।
उपरांत रैंडमाईज़ेशन दौरान सॉफ्टवेयर के द्वारा जनरेट सूचियों उम्मीदवारों/ राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के इलावा चुनाव हलका अनुसार सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भी स्पलाई की गई, जिनके अनुसार ई.वी.एमज़/ वी.वी.पेट्स तैयार की जाएंगी। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, डी.आई.ओ. रणजीत सिंह, ई.वी.एम. नोडल अधिकारी डा. दमनदीप सिंह, चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह और उम्मीदवार और राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
फगवाड़ा 19 मई (शिव कौड़ा) शिव सेना पंजाब की एक विशेष बैठक सिटी प्रधान अंकुर बेदी की अध्यक्षता में स्थानीय कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें शिव सेना पंजाब के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत करवल, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश पलटा, प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि दत्त के अलावा व्यापार सैल के प्रधान अशोक आहूजा, वरिष्ठ नेता गोपाल चोपड़ा और विनोद गुप्ता शामिल हुए। इस दौरान अंकुर बेदी ने वरिष्ठ सदस्यों से विचार विमर्श के पश्चात रोहित कुमार को भगतपुरा क्षेत्र का प्रधान घोषित किया। जबकि हरप्रीत सिंह, चेतन और अमरजीत सिंह को उप प्रधान, अनमोल व कन्हैया को सचिव तथा टोनी और वंश को संयुक्त सचिव बनाया गया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रजीत करवल तथा प्रदेश प्रवक्ता विपन शर्मा ने अनेकों युवाओं को शिव सेना पंजाब में शामिल करते हुए सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और ठारह वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं से लोकसभा चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को मतदान का महत्व पता होगा तभी देश का लोकतंत्र मजबूत बना रहेगा। इसके अलावा उन्होंने नशे से दूर रहने तथा देश और धर्म की सेवा में यथा संभव योगदान के लिये भी उपस्थित युवाओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर सुनील जलोटा, अश्वनी शर्मा, मनोज टंडन, मुनीष कामदा, लक्ष्मण दास लाकड़ी, डिंपी दारा, दिनेश बंसल, रजनीश सोनी, गौरव परमार व कुन्दन शर्मा सहित शिव सेना के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
19 May 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
19 May 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
18 May 2024

17 May 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu