27 March 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
27 March 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
26 March 2024
Page 1

होशियारपुर ( तरसेम दीवाना ) जेएसएस आशा किरण स्पेशल स्कूल एड टीचर ट्रेनिंग इंस्टीचयूट में दो दिवसीय पुनर्वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में मुखय अतिथि के रूप में डा. अनूप कुमार माडर्न अस्पताल होशियारपुर पहुंचे जिन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, इस अवसर पर आशादीप वेलफेयर सोसाइटी के सलाहकार परमजीत सिंह सचदेवा ने मुखय अतिथि सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर कोर्स कोआर्डिनेटर बरिंदर कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 है, इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन जगदीश शर्मा प्रिंसिपल सेंट फ्रांसिस होम पठानकोट, अंकुश कुमार लेक्चरार प्रेम आश्रम ऊना, बरिंदर कुमार, निरवैर कौर लेक्चरार आशा किरण स्कूल ने इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर राजस्थान, हिमाचल और पंजाब के स्पेशल शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर बताया गया कि स्पेशल शिक्षक जो विशेष बच्चों के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं, वे भारतीय पुनर्वास परिषद, दिल्ली में पंजीकृत हैं और उनके पंजीकरण को नवीनीकृत करने के लिए सीआरई कार्यक्रम में भाग लेना आवश्यक है जिसमें उन्हें नई प्रौद्योगिकियों की जानकारी मिलती है। इस अवसर पर डा. अनुप कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति और विशेष शिक्षा विषय पर चर्चा की, उन्होंने कहा कि हमें हर विषय पर शोध करने की जरूरत है और हमें हर विषय की मूल बातों को अच्छी तरह से समझना चाहिए और शोध के माध्यम से ही हमें काम को आगे बढ़ाना चाहिए। इस मौके पर आशादीप वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष तरणजीत सिंह सी.ए. ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं दी गई तथा मुखय अतिथि को धन्यवाद दिया गया। इस अवसर पर अतिथियों को विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग भेंट की गई। इस मौके पर आशादीप वेलफेयर सोसाइटी के सचिव हरबंस सिंह, मलकीत सिंह महेरू, हरमेश तलवाड़, प्रेम कुमार लेक्चरार, लेक्चरार निरवैर कौर, प्रिंसिपल शैली शर्मा, कोर्स कोऑर्डिनेटर बरिंदर कुमार, डिप्लोमा स्टूडेंट आदि भी मौजूद थे।
कैप्शन- दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत करते डा. अनुप कुमार एवं अन्य।
फगवाड़ा 23 मार्च (शिव कौड़ा) जनरल समाज मंच रजि. पंजाब की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा का आयोजन सतसंग भवन पुरानी दाना मण्डी में किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंच के फाऊंडर मैंबर प्रोफेसर पी.के. बांसल ने की। इस दौरान मंच के पंजाब प्रधान स. फतेह सिंह एवं प्रदेश महासचिव गिरीश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंजाब प्रधान फतेह सिंह ने शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण करने के पश्चात अपने संबोधन में कहा कि शहीद भगत सिंह सहित जिन क्रान्तिकारियों ने भारत की आजादी के लिये अपने प्राणों का बलिदान दिया वे इस देश के सभी नागरिकों के साथ न्याय चाहते थे। बेशक डा. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में गठित देश के संविधान में सभी नागरिकों के लिये समानता की बात मौलिक अधिकार के रूप में दर्ज की गई है। लेकिन विडंबना है कि दोआबा में ही तस्वीर इसके उलट दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि दोआबा की दो लोकसभा सीटें हैं और दोनों ही लंबे समय से आरक्षित हैं। इतना ही नहीं फगवाड़ा विधानसभा सीट और इसके इर्द-गिर्द फिलौर, बंगा, आदमपुर इत्यादि विधानसभा सीटें भी आरक्षित हैं जिस वजह से यहां की राजनीति वर्ग विशेष के इर्द-गिर्द घूमती है और जनरल समाज को इसका खामियाजा भुगतने को विवश होना पड़ता है। उन्होंने मांग कर कहा कि सीटों के आरक्षण में रोटेशन सिस्टम को लागू किया जाये। इस दौरान मंच के प्रदेश महासचिव गिरीश शर्मा ने पेपर चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इस चौक का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर फगवाड़ा नगर कौंसिल द्वारा बहुत पहले पास किया जा चुका है लेकिन तब नैशनल हाई-वे अथारिटी से मंजूरी की आवश्यकता थी लेकिन अब जबकि यह चौक पुल के नीचे और कार्पोरेशन के अधिकार में है तो अविलंब वहां भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाये। इस अवसर पर कमल माटा, विपन शर्मा, रणजीत सिंह खुराना पूर्व पार्षद, हरजिन्द्र सिंह खालसा, राजिन्द्र सिंह चंदी, मनीष प्रभाकर पूर्व पार्षद, तेजस्वी भारद्वाज, अशोक डीलक्स, इन्द्रजीत करवल, योगेश प्रभाकर, दीपक भारद्वाज, राजीव चहल, शुभ शर्मा, प्रदीप आहूजा, बलविन्द्र ठाकुर, हितेन्द्र राणा, परवीन धुन्ना, ओ.पी. गौड़ सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
जम्मू ( अमित केसर)- भाजपा तालाब तिल्लो मंडल शहीद सरदार भगत सिंह, शिवराम राजगुरु, सुखदेव थापर की बहादुरी और समर्पण को श्रद्धांजलि देता है जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा तालाब तिल्लो मंडल अध्यक्ष केशव चोपड़ा द्वारा किया गया जिसमें पूर्व मंत्री सत शर्मा सीए, पूर्व पार्षद हरदीप सिंह मनकोटिया, मंडल अध्यक्ष रेहड़ी बख्शी नगर अतुल बख्शी और अन्य नेताओं ने शहीदों को याद किया और श्रद्धांजलि दी।
सत शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्र भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा, उनकी शहादत भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक मील का पत्थर थी।
एचएस मनकोटिया ने बोलते हुए कहा कि देश के लिए मर-मिटने का उनका जुनून देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा और इन नायकों ने लोगों के कल्याण के लिए लड़ाई लड़ी और उसी के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
केशव चोपड़ा ने शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि भारत की युवा पीढ़ी इन महान क्रांतिकारियों से हमेशा प्रेरणा लेती रहेगी जिन्होंने देश की आजादी के लिए चेहरे पर मुस्कान के साथ अपने प्राणों की आहुति दे दी।
कृष्ण लाल शर्मा, विकास बाली। गुरचरण सिंह, जतिंदर खजूरिया, राजेश सैनी, परवीन घई, सुदेश गुप्ता, दीपक कुमार, रमन शर्मा, राकेश शर्मा, कुशांत दफारा, कृष्ण लाल, जुगल किशोर, राजिंदर टिकू, काली भगत, संजीव गुप्ता, भूपिंदर गुप्ता, जतिन गुप्ता, डॉ. संचित शर्मा एवं अन्य लोगों ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
24 March 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
24 March 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
23 March 2024