38.9 C
Jalandhar
Thursday, April 16, 2026
Home Blog Page 347

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 March 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 March 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

मैरिज पैलेस/रिसोर्ट में होने वाले राजनीतिक समागमों व बैठकों की अग्रिम सूचना देनी बनाई जाए यकीनी: कोमल मित्तल

0

जिला चुनाव अधिकारी ने मैरिज पैलेसों व होटलों के मालिकों को चुनाव आयोग से जारी हिदायतों से करवाया परिचित

होशियारपुर, 20 मार्च (न्यूज़ हंट)-लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में सभी मैरिज पैलेस/रिसॉर्ट मालिकों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

 जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान चुनावी सभाएं या रैलियां करने की अग्रिम सूचना मैरिज पैलेस मालिकों की ओर से प्राथमिकता के आधार पर दी जाए ताकि संबंधित ड्यूटी पर तैनात टीमों की ओर से किसी भी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न होना यकीनी बनाया जा सके। 

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चुनावी रैली/बैठक के दौरान होने वाले खर्चों का पता लगा कर संबंधित उम्मीदवार या पार्टी की ओर से किया गया खर्च बुक करने के लिए जरूरी है कि पैलेस मालिक की ओर से इसकी सूचना पहले प्रशासन को दी जाए। उन्होंने मैरिज पैलेस/रिसोर्ट मालिकों को निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू समारोह की आड़ में चुनावी बैठक/रैली से बचने के लिए, समारोह का निमंत्रण पत्र  (कार्ड) साथ लगाया जाए व बनता परमिट यकीनी बनाया जाए। इससे संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए या समस्या के समाधान के लिए मैरिज पैलेसों के मालिक जिला प्रशासनिक काम्प्लेक्स की पांचवीं मंजिल के कमरा नंबर 514 पर संपर्क किया जा सकता है।

 इस मौके पर सहायक कमिश्नर दिव्या. पी, चुनाव तहसीलदार सरबजीत सिंह, आबकारी अधिकारी, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार और लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद गढ़ भोगपुर में नतमस्तक हुए शिअद (ब) के हलका (शहरी) इंचार्ज

0

फगवाड़ा 20 मार्च (शिव कौड़ा) शिरोमणी अकाली दल (ब) के विधानसभा हलका फगवाड़ा (शहरी) इंचार्ज रणजीत सिंह खुराना आज अपने साथियों सहित गुरुद्वारा श्री गुरु हरगोबिंद गढ़ साहिब (भोगपुर) में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार संत बाबा तलविंदर सिंह परमेशर से आशीर्वाद लिया। रणजीत सिंह खुराना ने बताया कि शिरोमणी अकाली दल (ब) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्हें विधानसभा हलका (शहरी) फगवाड़ा का इंचार्ज नियुक्त करके बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। अत: अपनी नियुक्ति के लिए वे अलग-अलग गुरु घरों में माथा टेक कर गुरु साहिबान का शुक्रिया अदा करने के साथ संतों-महापुरुषों का आशीर्वाद ले रहे हैं। जिसके बाद चुनाव प्रचार अभियान युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल, यूथ अकाली दल व स्त्री अकाली दल के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं के साथ संवाद करते हुए लोकसभा चुनाव में होशियारपुर निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करेंगे। रणजीत सिंह खुराना को संत बाबा तलविंद्र सिंह परमेशर ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर शरणजीत सिंह अटवाल, सरूप सिंह खलवाड़ा, बहादुर सिंह संगतपुर, अवतार सिंह मंगी, सुखबीर सिंह किन्नड़ा, परमिंदर सिंह जंडू, जसविंदर सिंह भगतपुरा, गुरमुख सिंह चाना, गुरदयाल सिंह लखपुर आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री के अपने जिले में नकली तथा गैर कानूनी शराब से मौतें होना बहुत दुखदाई घटना: सुभाष शर्मा

0

गैर कानूनी नशे के मुद्दे पर भगवंत मान के बड़े-बड़े दावों की खुली पोल: सुभाष शर्मा

चंडीगढ़, 20 मार्च (न्यूज़ हंट): भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपने गृह जिले संगरूर में नकली तथा गैरकानूनी शराब से हुई पांच मौतों की अत्यंत दुखदाई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदनाए व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब सरकार के गैरकानूनी नशों के खिलाफ किए जा रहे बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती है। उन्होंने कहा कि नाजायज शराब से हुई पांच मौतें के लिए पंजाब की भगवंत मान  सरकार सीधे तौर पर जिम्मेवार है।

सुभाष शर्मा ने मांग करते हुए कहा कि इस घटना के जिम्मेवार इलाके के सिविल तथा पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कारवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार हर फ्रंट पर फेल हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मन को इस घटना की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 March 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 March 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 March 2024

19 March 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu