27 February 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
27 February 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
26 February 2024
Page 1

25 February 2024

जम्मू (ऋषि कुमार)- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) के अध्यक्ष की तत्काल नियुक्ति की मांग को लेकर आज जम्मू विश्वविद्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य सचिव अक्षी बिल्लोरिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जेकेपीएससी के अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण नेतृत्व की कमी और महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं में संभावित देरी के बारे में जम्मू-कश्मीर के युवाओं की चिंताओं को उजागर किया। बिलोरिया ने कहा, “अध्यक्ष की अनुपस्थिति के कारण महत्वपूर्ण परीक्षाओं के आयोजन में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे अनगिनत जम्मू-कश्मीर युवाओं के जीवन पर असर पड़ रहा है, जो पहले से ही भारी बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।” “यह अस्वीकार्य है। हम पारदर्शिता, दक्षता और समय पर भर्ती प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए एक अध्यक्ष के तत्काल गठन की मांग करते हैं।”
होशियारपुर, 23 फरवरी (न्यूज़ हंट)- केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों को इसका समय पर लाभ प्राप्त हो सके। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जिला विकास कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी(दिशा) के अंतर्गत की बैठक के दौरान जिले में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक जंगी लाल महाजन, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, कमेटी सदस्य पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, डा. दिलबाग राय, महिंदर कौर जोश, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) गुरप्रीत सिंह गिल, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, एस.पी नवनीत कौर गिल, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप सिंह भी मौजूद थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को सुचारु ढंग से लागू किया जाए, ताकि इन योजनाओं का संबंधित लाभार्थियों को फायदा पहुंचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना, समग्र शिक्षा अभियान, मैडिकल कालेज के निर्माण, जननी सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, मगनरेगा, पी.एम.के.वी.वाई, बी.एस.एन.एल व नेशनल हाईवेज अथारिटी की ओर से किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने खुशी प्रकट करते हुए बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों 02 अरब 62 करोड़ 21 लाख 68 हजार रुपए की राशी (2,62,21,68,000) लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की हिदायतों के अनुसार लाभार्थियों की ओर से अपना ई-के.वाई.सी. करवाना अनिवार्य है जो कि अपने नजदीकी सेवा केंद्र से करवाया जा सकता है। उन्होंने इस दौरान जहां नेशनल हाईवे को अपने सभी प्रोजैक्ट समय पर पूरा करने संबंधी हिदायत दी वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना निर्माण कार्य में और अधिक गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लेते हुए कहा कि शुरु किए गए कार्य जल्द मुकम्मल कर उनके उपयोगिता सर्टिफिकेट भेजे जाएं।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जिले में एम.पी लैड फंड के अलावा अन्य केंद्रीय योजनाओं के अंतर्गत शुरु किए गए विकास कार्य जल्द मुकम्मल करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को जिले में सुचारु ढंग से लागू करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाई जा रही है और इन योजनाओं का संबंधित विभागों से लगातार रिव्यू भी किया जा रहा है। उन्होंने विभागों को शुरु किए गए विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे करने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
होशियारपुर 24 फरवरी (न्यूज़ हंट)- भा.ज.पा. के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं के मार्गदर्शन में श्री गुरू रविदास जी महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्षय में कार्यक्रम का आयोजन प्रिं. कर्मजीत कौर की अध्यक्षता में किया गया।
इस मौके प्रिं. कर्मजीत कौर ने कालेज की छात्राओं को श्री गुरू रविदास जी महाराज के जीवन के बारे में बताते हुए उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं से भी अवगत कराया। इस मौके प्रिं. कर्मजीत कौर ने कहा कि श्री गुरू रविदास जी महाराज ने जीवन में सादगी लाने तथा प्रभु सिमरन करने की शिक्षा के साथ साथ धार्मिक तथा सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करने की भी शिक्षा दी है। श्री गुरू रविदास जी ने जात पात को भूलकर समाज के प्रगति के रास्ते पर अग्रसर होने के लिए प्ररित किया है। इस मौके प्रिं. कर्मजीत कौर के साथ साथ समूह स्टाफ तथा ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ने भी श्री गुरू रविदास जी की प्रतिमा स्वरूप को नमन किया। इस मौके ट्रस्टी अश्विनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद सहित कालेज का समूह स्टाफ तथा छात्राएं भी मौजूद थीं।
24 February 2024