23 February 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
23 February 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
23 February 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
22 February 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
22 February 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
#kisanandolan #kisanprotest #kisanandolan #kisanprotest #kisanprotest2024 #farmerprotestnews #farmerprotestdelhi #shambuborder #khanauriborderseal #singhuborder #tikriborder #centregovernment #punjabgovernment #punjabnews #breakingnews
21 February 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
21 February 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
फगवाड़ा 19 फरवरी (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान के पुत्र एवं युवा आप नेता हरनूर सिंह हरजी मान ने गांव हरबंसपुर और पे्रमपुर में आज सरकार आपके द्वार योजना के अन्तर्गत लगाये जन सेवा कैंपों का शुभारंभ करवाया। इस दौरान उन्होंने कैंपों में सरकारी विभागों द्वारा तैयार किये विभिन्न सर्टीफिकेट भी जरूरतमंद लाभार्थियों कों बांटे तथा चल रहे काम के प्रति संतुष्टि प्रकट करते हुए कहा कि यह योजना गांववासियों के लिये बहुत ही लाभदायक बनी है। ग्रामीणों में इस योजना को लेकर भारी उत्साह है। लोग भारी संख्या में अपने काम करवाने के लिये कैंपों में पहुंच रहे हैं। हरजी मान ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार ने अब तक के कार्यकाल में पंजाब के लोगों के हित में जो काम किये हैं वह अन्य राज्यों तथा केन्द्र सरकार को भी प्रेरणा देने वाले हैं। इस दौरान मौजूद रहे विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने बताया कि इन कैंपों में जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, बनवाना या संशोधन करवाना, जाति प्रमाण पत्र, पीसीसी लेने सहित पुलिस विभाग से संबंधित कई कार्य, पेंशन योजना का लाभ, विवाह पंजीकरण, विकलांगता प्रमाण पत्र, फर्द सहित 43 तरह की सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। जो लोग किसी कारणवश शिविर का लाभ लेने से वंचित रह गये हों वे हेल्पलाइन नंबर 1076 पर कॉल करके घर बैठे करीब 44 प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर बी.डी.पी.ओ. रामपाल सिंह राणा, गुरमुख सिंह, जोगा सिंह, मेवा सिंह, सेवा सिंह कशमीर हरबंसपुर आदि उपस्थित थे।
सी.बी.एस.ई. बोर्ड के पेपरों का शेडयूल बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करंे सरकारेंः बीरपाल, नेकू, हैप्पी
होशियारपुर, 19 फरवरी, ( तरसेम दीवाना ) बेगमपुरा टाइगर फोर्स के पंजाब अध्यक्ष बीरपाल ठरोली, दोआबा के अध्यक्ष नेकू अजनोहा और जिला अध्यक्ष हैप्पी फतेहगढ़ ने आज यहां जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने 24 फरवरी को आने वाले धन धन सतगुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर दसवीं और बारहवीं कक्षा के पेपर रखे हैं । उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में सतगुरु रविदास महाराज जी को मानने वालों की संख्या करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों-खरबों में है जिनमें से अधिक्तर अनुसूचित जाति वर्गों से सम्बंधित हैं। सी.बी.एस.ई. बोर्ड के अधिकारियों ने श्री गुरु रविदास महाराज जी के गुरुपर्व के मौके पर जातिवादी नजरिए से पेपर लेने का दिन रखा है। हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि सी.बी.एस.ई. बोर्ड के पेपरों का शेडयूल बनाने तथा जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाये । 24 फरवरी को रखे गये दसवीं और बारहवीं कक्षा के पेपरों को तुरंत रद्द कर अगली तारीखें धोषित की जायें। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के संबंध में दुनिया भर के श्रद्धालुओं द्वारा गुरुपर्व मनाने की तैयारी की जा रही है, लेकिन सी.बी.एस.ई. बोर्ड ने गुरु रविदास महाराज जी के गुरुपर्व के दिन ही पेपर रखे हैं, जबकि उस दिन सरकारी अवकाश होना चाहिए। उन्होने कहा की इससे आदि धर्म समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। सी.बी.एस.ई. बोर्ड को गुरु रविदास जी के गुरुपर्व को ध्यान में रखते हुए इस दिन अवकाश घोषित करना चाहिए।
स्थिर से जुड़कर जीवन सुकून व आन्नद वाला होता है।
– निंरकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज
होशियारपुर , 19 फरवरी ( तरसेम दीवाना ) ब्रहाज्ञान के द्वारा ही जीवन में सहज अवस्था प्राप्त की जा सकती है तथा स्थिर निरंकार प्रमात्मा से जुड़कर जीवन सुकून व आन्नद वाला होता है। यह उद्गार निरंकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज ने स्थानीय नई अनाज मंडी में आज आयोजित निंरकारी सन्त समागम के दौरान कहे। निंरकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज व निरंकारी राजपिता रमित जी का आर्शीवाद प्राप्त करने हरियाणा सहित हिमाचल, चंडीगढ़ व पंजाब के श्रद्वालु पहुंचे।
सत्गुरू माता जी ने कहा कि जिस प्रकार सूर्य अपनी रोशनी देते हुए किसी व्यक्ति विशेष को देखकर अपनी रोशनी नहीं देता तथा प्राकृति भी किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करती। इसी प्रकार हम इंसानों को भी जात-पात, ईष्र्या, द्वेष से उपर उठकर सबसे प्रेम भाव व एकत्व से रहना का आहवान् दिया।
उन्होंने एक उदाहरण के माध्यम से समझाया कि एक पैन अगर विद्यार्थी के हाथ में है तो वो परीक्षा के काम आता है, अगर परिवार में है तो कई कार्य करने के काम आता है। इसी प्रकार लेखक व कहानीकार के लिए पैन कल्पनाओं के आधार पर लेखन के कार्य में काम आता है। पैन किसी प्रकार का भेदभाव या फर्क नहीं करता। इसी प्रकार मुनष्य को भी मनुष्यता को नहीं छोड़ना चाहिए, पूर्णयता मानवीय गुणों को अपनाना ही जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।

सत्गुरू माता जी ने कहा कि प्रत्येक परिस्थिति में एक सा रहना केवल तभी संभव है जब हम स्थिर प्रभु प्रमात्मा के साथ नाता जोड़ लेते है। स्थिर से जुड़कर जीवन सुकून व आन्नद वाला होता है। सत्गुरू माता जी ने आग का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार आग का काम जलाना है। परंतु आग जलाकर अगर तवा रख दिया जाए तो उस पर चपाती बनायी जाती है। आग ने अपने आप को नए स्वरूप द्वारा फायदा देने वाला बना दिया। इसी प्रकार संतो द्वारा क्रोध को क्रिर्यान्वित करने की बात कही है। ब्रहाज्ञान के द्वारा अपने क्रोध व अहंकार पर नियंत्रण करके व्यक्ति अपने भावों को दया, करूणा से युक्त कर सकता है व मनमति को छोड़कर संतमति को अपनाता है। किसी को नुकसान देने का भाव न रखकर दूसरों को सहयोग देने की भावना वाला जीवन बन जाता है। निरंकार का आधार लेकर सद्पयोगी जीवन बन जाता है।
इससे पूर्व निरंकारी राजपिता रमित जी ने अपने आशीष वचनों में बाबा हरदेव सिंह जी के कथन ’’ धर्म जोड़ता है, तोड़ता नहीं’’ पर कहा कि धर्म ने सदैव जोड़ने का काम किया है। केवल स्वयं की मान्यताएं, अंधकार व भ्रांतियां ही धर्म को तोड़ने का कारण बनती है।
उन्होंने कहा कि ब्रहाज्ञान के बाद जब एकत्व का एहसास होता है तो फिर नफरत, वैर विरोध की दीवारें पैदा ही नहीं होती। उन्होंने कहा कि विशालता का गुण भक्ति के द्वारा ही प्रखर होता है। फिर छोटी-छोटी बातों से मन विचलित नहीं होता।
नारायणगढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि जिस मानव के जीवन में ब्रहाज्ञान व प्रेम आ जाता है तो वो स्वयं ही नारायण के घर का बनता चला जाता है।
समागम में शाहबाद जोन के जोनल इंचार्ज श्री सुरेन्द्र पाल व स्थानीय मुखी उर्मिला वर्मा ने निंरकारी सत्गुरू माता सुदीक्षा जी महाराज व निरंकारी राजपिता रमित जी समस्त साधसंगत तथा गणमान्य व्यक्तियों का नारायणगढ़ पहुंचने पर अभिवादन व अभिनन्दन किया। उन्होंने प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, मंडी एसोसिएशन व सभी विभागों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।