25 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
25 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
मरवाही, बिलासपुर। गौरेला – पेंड्रा- मरवाही स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय में विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा इंटरप्रेनरशिप स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत शिक्षोदय एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन रायपुर के तत्वावधान में छात्र छात्राओं को लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम रोजगार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी की सचिव संध्या चंद्रसेन ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को लोन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार छात्र छात्राएं आने वाले समय में लोन लेकर व्यापार की शुरुआत कर स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं। संन्ध्या ने कहा की छात्र छात्राओं को मध्यम,लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के लिए विद्यार्थी उद्यम पंजीयन करा सकते हैं। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थी इसमें पंजीयन कराकर लोन लेकर स्वरोजगार कर सकते हैं। संध्या ने कहा कि विद्यार्थी ही कल का भविष्य हैं। वे स्वरोजगार के माध्यम से अपने परिवार का पालन पोषण कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य लोक सिंह, उप प्राचार्य एवं शिक्षक के साथ ही विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी संस्था की मनीषा सैमुअल, दीप जोशी, अभिषेक जोशी उपस्थित थे।
फगवाड़ा 23 जनवरी (शिव कौड़ा) सर्व नौजवान वैलफेयर सोसायटी (रजि.) फगवाड़ा की ओर से नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक समागम का आयोजन स्थानीय स्कीम नंबर 3, होशियारपुर रोड फगवाड़ा स्थित सोसायटी द्वारा संचालित वोकेशनल सेंटर में किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि आप्रवासी भारतीय गुरदयाल सिंह कुलार एवं आम आदमी पार्टी एस.सी. विंग जिला कपूरथला के प्रधान संतोष कुमार गोगी शामिल हुए। सोसायटी के प्रधान सुखविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समागम के दौरान आप्रवासी भारतीय कुलार ने नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण करने के पश्चात उनके प्रति उद्गार प्रकट करते हुए बताया कि जब भी भारत के स्वतंत्रता संग्राम की बात होगी तो नेता जी का नाम बहुत ही गर्व से लिया जायेगा। उन्होंने आजाद हिंद फोर्स के जरिये अंग्रेजी साम्राज्य की नींव हिलाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने सोसायटी द्वारा किये जा रहे समाज सेवी कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी तरफ से हर संभव सहयोग देते रहने का विश्वास दिलाया। आप नेता संतोष कुमार गोगी ने भी नेता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि अंग्रेजों के मन में नेता जी का इतना भय था कि भारत को स्वतंत्र करते समय तत्कालीन सरकार के साथ यह करार किया गया कि जब भी नेता जी का पता चले तो उन्हें युद्ध बंदी के रूप में ब्रितानिया हकूमत को सौंप दिया जाये। सोसायटी के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि अमेरिका निवासी गुरदयाल सिंह कुलार द्वारा सोसायटी को हमेशा समाज सेवा में भरपूर सहयोग मिलता है जिसके लिये वे उनके आभारी हैं। सोसायटी की तरफ से मुख्य अतिथि को सम्मानित भी किया गया। मंच संचालन करते हुए सभा के महासचिव डा. विजय कुमार ने गणमान्यों का पधारने पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जगजीत सिंह सेठ, विक्रमजीत विक्की, गुरशरण बस्सी, मैडम पूजा सैनी, मैडम तनु, मैडम रमनदीप कौर, मैडम सपना शारदा, पूजा, मनीषा, सुनीता, अमनदीप, मुस्कान, जैसमीन, हरप्रीत, प्रभजोत, नीलम, कुलदीप कुमारी,रीमा,रानी,रूपम,काजल, मोनिका, रजनी आदि उपस्थित थे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जम्मू-कश्मीर ने अपने अध्यक्ष रविंदर रैना के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी मुख्यालय, त्रिकुटा नगर में राज्य चुनाव समिति की पहली बैठक की। इसमें क्लस्टर प्रभारी लोकसभा चुनाव डॉ. निर्मल सिंह और 2024 लोकसभा चुनाव के लिए गठित विभिन्न विभागों के प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए रविंदर रैना ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के लिए एक चुनौती है क्योंकि पार्टी को पिछले चुनाव में जीती सीटों पर जीत बरकरार रखनी है और अन्य सीटों पर जीत हासिल कर सीटों की संख्या बढ़ानी है. उन्होंने कहा कि वांछित सफलता प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई भाजपा नेताओं को प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की चुनावी सफलता में योगदान देने के लिए अधिक समय देना होगा।
डॉ. निर्मल सिंह ने प्रत्येक विभाग के कामकाज पर बात की और पार्टी नेताओं को अपने कर्तव्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार करने पर जोर दिया। उन्होंने हाल ही में गठित पार्टी के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी ध्यान केंद्रित किया।
भाजपा महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठित विभागों का विवरण साझा किया और कहा कि पार्टी नेताओं का पिछला अनुभव जाहिर तौर पर चुनावों में बेहतर परिणाम लाएगा।
बैठक की कार्यवाही का संचालन करने वाले जम्मू-कश्मीर भाजपा महासचिव डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने कहा कि एक शानदार जीत की जिम्मेदारी इस टीम के समर्पित प्रयासों पर है।
24 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
24 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
23 January 2024

22 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu