Home Blog Page 367

रामोजी फिल्म सिटी के संस्थापक और मीडिया दिग्गज रामोजी राव का निधन

0

रामोजी फिल्म सिटी और ईटीवी नेटवर्क के प्रमुख, मीडिया दिग्गज चेरूकुरी रामोजी राव का 8 जून को हैदराबाद में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राव का स्टार अस्पताल में इलाज चल रहा था और उन्होंने सुबह 3.45 बजे अंतिम सांस ली।

राव का जन्म 16 नवंबर 1936 को हुआ था। राव के रामोजी समूह के पास सबसे ज्यादा प्रसारित होने वाला तेलुगु अख़बार ईनाडु है। वे ईटीवी नेटवर्क और इसके अंतर्गत आने वाले कई चैनलों के भी मालिक थे। समूह के पास रामोजी फिल्म सिटी का भी स्वामित्व है, जो विश्व की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण सुविधाओं में से एक है।

2016 में, राव को साहित्य, पत्रकारिता और मीडिया में उनके योगदान के लिए प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

रामोजी समूह के स्वामित्व वाली अन्य कंपनियों में मार्गदर्शी चिट फंड, रामादेवी पब्लिक स्कूल, प्रिया फूड्स, कलांजलि, उषाकिरण मूवीज शामिल हैं। राव आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के चेयरमैन भी थे। उन्हें तेलुगु सिनेमा में उनके काम के लिए चार फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, पांच नंदी पुरस्कार और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले थे।

ट्रेफिक नियमों का पालन कर ज़िंदगी सुगम बनाएं  : चंद्राकर

0

विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी ने राहगीरों को जागरूक किया

चेतना सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। संस्था विश्वास सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में   चेतना सड़क सुरक्षा एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन मंदिर चौक जरहाभाठा में किया गया। इसमें संस्था के छात्र छात्राओं  द्वारा पोस्टर एवं हैंडी पकड़े हुए राहगीरों को जागरूक किया गया। स्लोगन के द्वारा लोगों में चेतना जागृत की गई। कार्यक्रम में एडिशनल एसपी  नीरज चंद्राकर  एवं एसआई  उमाशंकर पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही साथ आर्यन फिल्म से विकास वर्मा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर के द्वारा चार सवारी दुपहिया वाहन चलाने वालोंं , जेब्रा क्रॉसिंग के आगे निकल के सिग्नल की प्रतीक्षा करने वाले, पैदल राहगीरों, हेलमेट लगा कर न चलने वालों को हिदायत दी गई। संस्था सचिव संध्या चंद्रसेन द्वारा हेलमेट पहने व्यक्ति का सम्मान भी किया गया। इसी कड़ी में संस्था के विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जिसमें हेलमेट पहनो सुरक्षित रहो, किरिया खाथन गुड़ी मां,हेलमेट पहिनबों मुड़ी मां, सड़क का सीधा सा रूल,उल्टा चलने की न करो भूल,अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर आदि स्लोगन शामिल थे। कार्यक्रम में संस्था से अध्यक्ष मिंटू अरोरा, सचिव  संध्या चंद्रसेन, मनीषा सैमुएल, मानसी सिंह, अभिषेक जोशी, रंजीता ,रीना आदि उपस्थित रहे।

जालंधर योजना बोर्ड के चेयरमैन ने फिल्लौर बीडीपीओ दफ्तर द्वारा 10 करोड़ रुपये के गबन की जांच की सिफारिश की

0

विजिलेंस ब्यूरो से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा 

जालंधर, 7 जून – जालंधर योजना बोर्ड के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने फिल्लौर ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) दफ्तर द्वारा 10 करोड़ रुपये के कथित गबन की व्यापक जांच की सिफारिश की है।

विजिलेंस ब्यूरो के डायरेक्टर को संबोधित अपने पत्र में, अमृतपाल सिंह ने उन फंड के  दुरूपयोग का विवरण दिया जो पंजाब निर्माण योजना के तहत वितरित किए गए  थे। चेयरमैन के अनुसार यह फंड फर्जी बिलों द्वारा गबन किए जाने की बात सामने आई है, जो बीडीपीओ दफ्तर में सोची-समझी साजिश की ओर इशारा करता है।

उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए यह फंड जारी किए गए थे।

अमृतपाल सिंह ने पत्र में मामले की गंभीरता पर जोर देते हुए मामले की पूरी जांच विजिलेंस ब्यूरो से कराने की सिफारिश की है।उन्होंने इस योजना से संबंधित सभी वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की जांच की मांग की ताकि गबन को उजागर किया जा  सके और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।

चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है और ऐसे काम करने वालों को सख्त कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

8 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 June 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

7 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 June 2024

Page 1 and Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

6 June 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar

अंडर-19 क्रिकेट में होशियारपुर ने कपूरथला को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की: डा. रमन घई

0

– एशवीर की शानदार बल्लेबाजी, कप्तान हैरल वशिष्ट व हरशित नंदा की गेंदबाजी की बदौलत कपूरथला को आउट राइट विकट्री के आधार पर हराया

होशियारपुर – पंजाब क्रिकेट एशोशिएसन की तरफ से करवाई जा रहे अंडर-19 दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामैंट में होशियारपुर ने कपूरथला को आउट-राइट विकट्री के आधार पर हराकर शानदार जीत प्राप्त की। जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि होशियारपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए कपूरथला टीम को 142 रन पर समेटा। इसमें रवजोत सिंह ने 55 रन व सुभिने महाजन ने 37 रनों का योगदान दिया। होशियारपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए कप्तान हैरल वशिष्ठ ने 7 विकेट, रिशव कुमार व आर्यण अरोड़ा ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। होशियारपुर की टीम ने पहली इंनिंग में 134 रन बनाए। जिसमें अगमप्रीत ने 18, हैरल वशिष्ठ ने 16, जसकरन ने 15 lLe कृष्ण वालिया ने 14  रन का योगदान दिया। कपूरथला की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में वंश कुमार जोशी ने 8 विकेट झटकाए। होशियारपुर की टीम ने कपूरथला टीम को दूसरी पारी में 81 रनों पर समेट दिया। जिसमें युवराज सिंह रगबोत्रा ने 22 व रवजोत सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया। दूसरी पारी में होशियारपुर के लिए गेंदबाजी करते हुए हरषित नंदा ने 6 व हैरल वशिष्ट ने 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में 90 रनों का लक्ष्य लेकर उतरी होशियारपुर की टीम ने 1 विकेट से मैच अपने नाम किया। जिसमें एशवीर सिंह ने 32 रन, आगमप्रीत ने 26, उपल्क्ष राठौर ने 10 तथा रिशव कुमार ने नवाद 4 रन बनाए। इसी प्रकार होशियारपुर की टीम ने दो दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामैंट में कपूरथला को आउट-राइट विकट्री के आधार पर शानदार जीत प्राप्त की। एसडीसीए के अध्यक्ष डा. दलजीत सिंह खेला, डा. पंकज शिव व विवेक साहनी ने होशियारपुर की टीम को जीत पर बधाई दी और आगे भी अच्छा खेलने के लिए आशा प्रगट की। एसडीसीए सचिव डा. रमन घई ने इस जीत पर खिलाड़ियों एवं तीनों कोचों को अच्छे प्रदर्शन के लिए सराहना की और भविष्य में भी होशियारपुर का नाम रोशन करने और राष्ट्रीय स्तर पर नाम बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला कोच दलजीत सिंह, जिला ट्रेनर व राष्ट्रीय क्रिकेटर कुलदीप धामी, दलजीत धिमान, महिला कोच दविंदर कल्याण व अशोक शर्मा ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी।