29.7 C
Jalandhar
Sunday, April 19, 2026
Home Blog Page 368

अंजना कुमारी महिला मोर्चा मंडल बडडला की प्रधान व जोती महामंत्री नियुक्त।

0

ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता को भाजपा में हमेशा सम्मान मिलता है: संजीव मन्हास।

गढ़दीवाला जिला (होशियारपुर)- दसूहा हलके की ओर से भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला प्रभारी बलविंदर सिंह लाडी और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला प्रभारी संजीव मन्हास विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कैप्टन शाम सिंह ने अपनी टीम का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा भाजपा मंडल बडला का अंजना कुमारी को प्रधान व जोती को महामंत्री नियुक्त किया।इस अवसर पर संजीव मन्हास ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र एसी पार्टी है जिसमें ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि अंजना कुमारी के प्रधान व जोती के जनरल सेक्रेटरी बनने से पार्टी मजबूत होगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच अनिल कुमार, इंजीनियर विजय सिंह, मंडल अध्यक्ष विपन कुमार, महासचिव अनीता कुमारी, पूजा पठानिस, रजनी शर्मा, कुलजीत सिंह, विपन कुमार किसान मोर्चा के अध्यक्ष पप्पू एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आयुर्वेदिक (डी फार्मेसी )उपवेद वेलफेयर सोसाइटी रजिस्टर नंबर मुकेरिया होशियारपुर यूनियन द्वारा डिप्टी कमिश्नर को एक ज्ञापन पंजाब सरकार सेहत मंत्री के नाम सोपा गया

0

होशियारपुर, (शरमिदर सिंह) अध्यक्ष रामपाल शर्मा की देखरेख में एक प्रति मंडल माननीय डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर श्रीमती कोमल मित्तल को मिला जिसमें उन्होंने काफी लंबे समय से आ रहे डी फार्मेसी (उपवेदो) की मुश्किलों को हल करने के लिए एक ज्ञापन दिया जिसमें उन्होंने मांग की कि जितने भी बेरोजगार उपवेद हैं उन्हें पंजाब सरकार जल्दी से जल्दी रोजगार मुहैया करवाए एवं जो अपनी प्रैक्टिस कर रहे हैं उन्हें पहल के आधार पर कुछ छूट दी जाए क्योंकि क्रोना काल में भी आयुर्वेदिक  उपवेदो मैं अपनी बहुमूल्य भूमिका निभाई थी रामपाल शर्मा ने कहा कि हमारी सोसाइटी की मुख्य मांग की है कि पंजाब सरकार द्वारा खोलेंगे मोहल्ला क्लिनिको पर बेरोजगार अप वेदों को नौकरी पर रखा जाए और जितनी भी करियाना की दुकानें हैं   उन पर  खुलेआम आयुर्वेदिक समान धड़ल्ले से बिक रहा है उपवेदो की मांग है कि जिन्होंने कोर्स किए हैं और जिनके पास डिग्री है उन्हें ही हक होना चाहिए कि वह यह सामान बेच सकें क्योंकि ना तो सरकार इन बेरोजगार  उपवेदो को रोजगार दिला रही है और ना ही उन्हें प्रैक्टिस करने के अहम हक दे रही है इसके साथ साथ हमारी यह पुरजोर मांग की है कि जो भी आयुर्वेदिक दवाइयों में समान पड़ता है वह आम दुकानों पर और ना ही करियाना की दुकानों पर  बेचा जाए यह हक सिर्फ उन्हें ही होना चाहिए जिन्होंने कोर्स किए हैं मौके पर  उपवेद यूनियन के चेयरमैन मलकीत सिंह ,सचिव रामपाल ,सलाहकार शमशेर सिंह ,बिंदर ,प्रदीप ,सौरभ ,लखविंदर ,विक्रम आदि उपवेद मौजूद हुए

सरबंस दानी श्री गुरू  गोबिंद सिंह ने धर्म की खातिर न्यौछावर किया सर्वस्व : खन्ना

0

दशमेश पिता के प्रकाशोत्सव के उपलक्षय में निकाले गए नगर कीर्तन के समक्ष खन्ना हुए नत्तमस्त
होशियारपुर 17 जनवरी (न्यूज़ हंट)-भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना दशमेश पिता श्री गुरू  गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्षय में गढ़शंकर में निकाले गए नगर कीर्तन के समक्ष नत्मस्तक हुए।


इस मौके खन्ना ने श्री गुरू  गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री गुरू  गोबिंद सिंह जी ने सिखाया है कि धर्म ही सर्वोपरि है। धर्म की रक्षा के लिए हर इंसान को तैयार रहना चाहिए। इंसान में संत और सिपाही दोनो गुण होने चाहिए। मानवता की सेवा के लिए हमें संत की भांति अपने आचार और विचार रखने चाहिए तथा जब बात धर्म की रक्षा की हो तो एक सिपाही की तरह धर्म की खातिर बलिदान देने के लिए भी सदैव तैयार रहना चाहिए। इस मौके खन्ना ने कहा कि सरबंस दानी गुरू  गोबिंद सिंह जी ने सारा जीवन धर्म की रक्षा के लिए लगाया और धर्म की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। श्री गुरू  गोबिंद सिंह जी, पिता गुरू  तेग बहादुर जी, माता गुजरी व उनके चार साहिबजादों का बलिदान इतिहास का सबसे बड़ा बलिदान है। उन्होंने इस मौके नगर कीर्तन में विराजमान श्री गुरू  ग्रंथ साहिब को नमन किया। 

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 January 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 January 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

Rapid development of under-developed colonies necessity to make “Jammu Smart City”: Baru

0

16-01-2024 (News Hunt)- The rapid development of the under-developed colonies, and early and proper delimitation of Wards before upcoming ULB elections is necessary to make “Jammu Smart City” stated BJP senior leader and former JMC Councillor Sanjay Kumar Baru while addressing, prominent residents of JMC Ward-32, Seora, Nandani and adjoining villages at Gol Gojral in Jammu west Assembly Constituency in the presence of former Sarpanches Raj Kumar Babbi, Sr. Avinash Singh and social leader Ramesh Bakshi.


Sanjay Baru said that all these Panchayats were included in Jammu West Constituency recently during the delimitation of Assembly Constituencies and adjoining villages were added in Jammu Municipal Corporation in the last JMC elections, but the way the new wards were created by Jammu Municipal Corporation (JMC), some of them were very big with population and area wise, so despite the sincere efforts, those areas could not be developed as per requirements. In order to cope with the situation before the upcoming elections, delimitation of all Wards of Jammu Municipal Corporation has been done.


On the occasion, Baru also interacted with the locals and listened to the problems faced by them.
Local Residents raised the issues like Black topping of lanes, proper transportation, Street lights, collection of dirty water because of an absent drainage system etc.


Locals requested the Senior BJP leader to ensure the opening up of the blocked main approach road by the JDA, connecting to the residential colony at camp Gole Gujaral, Shree Rama Chandra mission, village Khearian, Trilokpur, Seora, Ranjitpur, Khanpur, Nandani, Raipur Jagir, Power Grid Station.


Baru assured the local people that he had already taken up the matter with the concerned department officials and added that under the Modi government, the long pending public issues are being addressed as per the aspirations of the people.
Sr. Gian Singh, Ashok Sharma, Mushtaq Ahmed, Yog Raj Sharma, Prof. Waqar, Kaku Ram, former Panch Kalu Ram, Lamberdar Sohan Lal, Jaga Jatt permanent residents and others were present on the occasion.

अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन फगवाड़ा में निकाली जायेगी भव्य शोभायात्रा : खोसला

0

फगवाड़ा 16 जनवरी (शिव कौड़ा) श्री राधा कृष्ण सेवा समिति कटैहरा चौक फगवाड़ा द्वारा प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम वाले दिन शहर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है। कौमी सेवक राम लीला त्यौहार कमेटी के सहयोग से 22 जनवरी दिन सोमवार को आयोजित की जा रही शोभा यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष अरुण खोसला पूर्व मेयर ने कहा कि भगवान श्री राम जी की जन्म स्थली अयोध्या नगरी में नवनिर्मित जन्मभूमि मंदिर स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देश-विदेश के समूह सनातन समाज में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को फगवाड़ा में विशाल शोभा यात्रा का शुभारंभ प्रात: 11 बजे मौनी बाबा मन्दिर पुरानी दाना मंडी से किया जायेगा। जो कि सेंट्रल टाऊन, गुरु हरगोबिंद नगर, गुड़ मंडी रोड, गांधी चौक, बांसावाला बाजार, गौशाला बाजार, सराय रोड बंगा रोड से होते हुए वाया पेपर चौक श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर में समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सारे रास्ते कीर्तन मंडलियों द्वारा प्रभु राम जी के भजनों का गुणगान जारी रहेगा। भगवान राम के जीवन पर आधारित सुन्दर झाकियां विशेष आकर्षण का केन्द्र होंगी। इस शोभायात्रा का जहां पूरे मार्ग के दौरान पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत होगा वहीं श्रद्धालुओं की सेवा में लंगर प्रसाद के स्टाल भी विभिन्न संस्थाओं एवं मार्किट कमेटियों द्वारा लगाये जायेंगे। शोभायात्रा की समाप्ति पर श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में भी लंगर की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने जहां फगवाड़ा के समूह धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक संगठनों, मन्दिर कमेटियों, नगर पार्षदों, गांवों के सरपंचों, पंचों एवं गणमान्यों को इस भव्य एवं विशाल शोभायात्रा में शामिल होकर भगवान राम जी का आशीर्वाद लेने का खुला निमंत्रण दिया वहीं बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूरे जोर-शोर से जारी हैं और श्री राम भक्तों में शोभायात्रा को लेकर भारी उत्साह है।

ਦਾਨੀ ਸੱਜਣਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਬੇਗਮਪੁਰ ਦੇ ਸਰਬ ਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ ਆਰਥਕ ਸਹਾਇਤਾ

0

ਫਗਵਾੜਾ 16 ਜਨਵਰੀ (ਸ਼ਿਵ ਕੋੜਾ) ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਈਮਰੀ ਸਕੂਲ ਬੇਗਮਪੁਰ ਤਹਿਸੀਲ ਫਗਵਾੜਾ ਦੇ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਚਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ‘ਚ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਅਮਰਨਾਥ ਵਾਸੀ ਬੇਗਮਪੁਰ ਨੇ 11 ਹਜਾਰ, ਬਲਾਕ ਸੰਮਤੀ ਮੈਂਬਰ ਪਵਨ ਸੋਨੂੰ ਨੇ ਪੰਜ ਹਜਾਰ ਅਤੇ ਰਾਜੂ ਰੋਇਲ ਸਟੂਡੀਓ ਬੇਗਮਪੁਰ ਨੇ ਆਪਣੀ ਨੇਕ ਕਮਾਈ ਵਿਚੋਂ 2100 ਰੁਪਏ ਦਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਰਕਮ ਦੀ ਨਗਦੀ ਤੇ ਚੈੱਕ ਕਮੇਟੀ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਰਿਟਾ. ਪਿ੍ਰੰਸੀਪਲ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੰਗੜ ਨੂੰ ਭੇਂਟ ਕੀਤੇ। ਉਕਤ ਦਾਨੀ ਸੱਜਣਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਮੁਢਲੀ ਸਿੱਖਿਆ ਇਸੇ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਹੈ ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਤੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਦਿਲ ਵਿਚ ਬਹੁਤ ਸਤਿਕਾਰ ਹੈ। ਇਸ ਸਕੂਲ ਦੇ ਚਲ ਰਹੇ ਸਰਬ ਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਤਸੱਲੀ ਪ੍ਰਗਟਾਈ ਅਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਕੂਲ ਦੇ ਆਧੂਨਿਕ ਸੁਵਿਧਾ ਸੰਪਨ ਹੋਣ ਨਾਲ ਇੱਥੇ ਪੜਨ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋੜਵੰਦ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧ ਰੱਖਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਲਾਭ ਮਿਲੇਗਾ। ਉਹਨਾਂ ਆਪਣੇ ਬਚਪਨ ਦੀਆਂ ਯਾਦਾਂ ਵੀ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਸ ਸਮੇਂ ਸਕੂਲੀ ਇਮਾਰਤ ਦੀ ਹਾਲਤ ਬਹੁਤ ਹੀ ਖਸਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਸਹੂਲਤਾਂ ਵੀ ਬਹੁਤ ਘੱਟ ਸਨ। ਰਿਟਾ. ਪਿ੍ਰੰਸੀਪਲ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੰਗੜ ਨੇ ਦਾਨੀ ਸੱਜਣਾਂ ਦਾ ਆਰਥਕ ਸਹਿਯੋਗ ਲਈ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਹੁਤ ਜਲਦੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਸਰਬ ਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਐਨ.ਆਰ.ਆਈ. ਜਸਬੀਰ ਰਿੰਕੂ, ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ ਮੈਡਮ ਕ੍ਰਿਤਿਕਾ, ਪਰਮਜੀਤ ਪੰਮਾ, ਸੁਰਜੀਤ ਕੌਰ, ਇੰਦੂ ਆਦਿ ਹਾਜਰ ਸਨ।

जिले की तहसीलों व सब तहसीलों में विशेष कैंप लगाकर लंबित इंतकाल किए दर्ज

0

होशियारपुर, 15 जनवरी (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के निर्देशों पर जिले की सभी तहसीलों व सब तहसीलों में विशेष कैंप लगाकर लंबित पड़े इंतकाल दर्ज किए गए, जिसका आम लोगों को बहुत लाभ पहुंचा है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर यह दूसरा विशेष कैंप लगाया गया है, जिसमें लोगों के लंबित इंतकालों को दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशों पर आज जिले के राजस्व अधिकारियों की ओर से जिले की तहसीलों व सब तहसीलों में कैंप का आयोजन किया गया जहां लोगों के पैंडिंग इंतकाल को क्लीयर किया गया। उन्होंने बताया कि इस विशेष कैंप में जिले के सभी सी.आर.ओ, कानूनगो व पटवारी तहसीलों में मौजूद है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों पर लोगों की समस्याएं निपटाने के लिए हमेशा इस तरह के कैंप जारी रहेंगे। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याएं दूर करने में कोई कमी न छोड़ी जाए।


 इस दौरान एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस के नेतृत्व में होशियारपुर, भूंगा व शाम चौरासी तहसील में विशेष कैंप लगाए गए हैं। उन्हंोंने बताया कि डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर यकीनी बनाया जा रहा है कि तहसील में काम करवाने आए लोगों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।

नशे का जड़ से खात्मे करने के लिए सभी विभाग एकजुटता से करें कार्य: कोमल मित्तल

0

होशियारपुर, 15 जनवरी (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में नशे के खात्मे के लिए सभी विभाग एकजुटता से कार्य करें ताकि समाज में फैले इस जहर को जड़ से खत्म किया जा सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, ड्रग कंट्रोलर, आबकारी व कराधान, पुलिस विभाग के अलावा अन्य सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर नशे को रोकने संबंधी हर जरुरी कार्रवाई अमल में लाएं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा भी मौजूद थे।


डिप्टी कमिश्नर ने एक्साइज विभाग, ड्रग इंस्पेक्टर व पुलिस को संयुक्त तौर पर मैडिकल स्टोरों की चैकिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशे के खात्मे को लेकर जिला प्रशासन किसी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ेगा और हर जरुरी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि सभी विभागों को सर्तक रहते हुए कहा कि जहां भी उन्हें नशे की बिक्री संबंधी कोई बात ध्यान में आती है तो वे पुलिस विभाग को इसकी जानकारी दें। उन्होंने नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र को भी इस दिशा में सार्थक सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।  उन्होंने बताया कि नशे संबंधी जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।


डिप्टी कमिशनर ने इस दौरन सडक़ हादसों को रोकने संबंधी अधिकारियों को गुड समारीटन के बारे में लोगों को जागरुक करने संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से सडक़ हादसों के पीडि़तों की जान बचाने वाले मददगार व्यक्तियों को 5-5 हजार रुपए पुरस्कार राशी के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत मददगार व्यक्ति को अस्पताल के डाक्टर या पुलिस द्वारा गुड समारीटन सर्टीफिकेट दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने जहां सेफ स्कूल वाहन स्कीम की समीक्षा की वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी बस स्टैंड के बाहर वाहन न खड़ें हो।


डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों को बच्चों व गर्भवती महिलाओं को लगने वाले रुटीन टीकाकरण को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों तक बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना यकीनी बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालों में करवाने के लिए गतिविधियां और तेज की जाएं। उन्होंने कहा कि डिलिवरी के दौरान बी.पी.एल परिवारों से संबंधित महिलाओं को दी जाने वाली वित्तिय सहायता भी सुचारु  ढंग से दी जाए। उन्होंने ड्रग एंड कास्मैटिक एक्ट के अंतर्गत मैडिकल स्टोरों की जांच यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि टी.बी. की बीमारी संबंधी भी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए व ऐसे मरीज सामने आने पर उनका फौरी इलाज किया जाए।


डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते स्कूल ऑफ एमीनेंस पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील के अंतर्गत दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने की हिदायत भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों में बाथरुमों व कमरों की साफ-सफाई के अलावा अन्य सुविधाएं भी यकीनी बनाएं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान व स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने नगर परिषदों के कार्यकारी अधिकारियों व बी.डी.पी.ओज को पेंडिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, जल सप्लाई व सेनीटेशन विभाग, मगनरेगा, स्मार्ट विलेज कैंपेन, पंजाब निर्माण, यू.ई.आई.पी प्रोग्राम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जी.एस.टी, एक्साइज, इंटीग्रेटिड चाइल्ड डेवलेपमेंट स्कीम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सैंटर, कृषि विभाग, स्मार्ट राशन कार्ड, फूड सेफ्टी, सेफ स्कूल वाहन पालिसी, सहकारिता विभाग, पशु पालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।