12 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
12 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
12 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
11 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
11 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
फगवाड़ा 10 जनवरी (शिव कौड़ा) शहर के वार्ड नंबर 35 मॉडल टाउन इलाके में आम आदमी पार्टी को उस समय काफी मजबूती मिली जब युवा नेता अखिल मदान ने भगवंत मान सरकारी के कामकाज और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर साथियों सहित आप पार्टी में शामिल होने की घोषणा कर दी। आम आदमी पार्टी के हलका फगवाड़ा इंचार्ज जोगिंदर सिंह मान अखिल मदान एवं अन्यों का स्वागत करने के लिए विशेष रूप से माडल टाउन पहुंचे। उन्होंने युवा नेता का साथियों सहित पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रदेश को रंगला पंजाब बनाने के सपने को साकार करने के लिए युवाओं का सहयोग बहुत जरूरी है। इस दौरान उन्होंने अखिल मदान को वार्ड का प्रधान भी नियुक्त किया और उनसे आप पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने का आह्वान भी किया। अखिल मदान ने विश्वास दिलाया कि वे ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आप पार्टी से जोड़ेंगे तथा आगामी चुनाव में आप की जीत सुनिश्चित बनाई जाएगी। इस अवसर पर युवा आप नेता हरनूर सिंह हरजी मान, हरमेश पाठक, ब्लाक प्रधान नरेश शर्मा, राजेश कौलसर, बलबीर ठाकुर, सुखदेव सिंह लाल, परमजीत धर्मकोट, रंजीत पाबला, चमन लाल, सरबजीत,अनिल पांडे, निर्मल सिंह, गुरदीप सिंह तुली,मनप्रीत सिंह के अलावा, प्रितपाल कौर तुली, रघवीर कौर, अमनदीप कौर, राजन गौतम, कुणाल गुलियान, प्रमोद ढींगरा, कमल बग्गा, जगजीत सिंह सोढ़ी, अनूप बत्रा, राजू बत्रा, अमरजीत सिंह, बलबीर सिंह, नैना मदान, शिवानी मदान, शिवानी गुलियानी, नीलम, सुनीता बग्गा, अनीता ढींगरा, सतनाम कौर, सुनीता गौतम, पूनम बत्रा, सारिका बत्रा, प्रीति बत्रा आदि उपस्थित थे।
फगवाड़ा 10 जनवरी (शिव कौड़ा) केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आज होशियारपुर पधारने पर भाजपा मण्डल फगवाड़ा के प्रैस सचिव हैप्पी ब्रोकर ने पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। इस दौरान वार्तालाप में उन्होंने कहा कि फगवाड़ा-होशियारपुर रोड को फोर लेन करने की मांग बहुत लंबे समय से चली आ रही है। अब केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा फोर लेन सडक़ का काम शुरु करवाना बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि यह सडक़ फोर लेन होने से हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों चिंतपुर्णी धाम, ज्वाला जी, चामुंडा देवी के अलावा देश के विभिन्न राज्यों से धर्मशाला, मैकलोडगंज इत्यादि पर्वतीय पर्यटन स्थलों को आने-जाने वाले पर्यटकों को भारी सुविधा मिलेगी। उन्होंने सडक़ का शिलान्यास करवाने में जहां केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश कैंथ की भूमिका की भरपूर सराहना की वहीं केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी विशेष तौर पर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, भाजपा नेता सुन्दर शाम अरोड़ा, फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला, जिला सचिव नितिन चड्ढा, पियूष मनचंदा एवं हरप्रीत सिंह सोनू इत्यादि उपस्थित थे।
कहा, 2024 में नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय
होशियारपुर (तरसेम दीवाना ) भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई के नेतृत्व में होशियारपुर आगमन पर केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गड़करी का सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर डा. रमन घई ने कहा कि आज होशियारपुर के लिए सुनहरा दिन है कि गड़करी होशियारपुर-फगवाड़ा फोर लेन सड़क के काम की शुरुआत करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार में एनडीए के नेतृत्व में भाजपा संचालित मोदी सरकार देश का सर्वपक्षीय विकास करवा रही है। डा. घई ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत ने सराहनीय प्रगति की है, जो कि पूरे विश्व में एक रिकार्ड है। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की जनता मोदी पर अपना विश्वास जता रही है उससे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय है। उन्होंने कहा कि देश में आज प्रधानमंत्री देश वासियों की पहली पसंद बने हुए हैं तथा इस बार देश की जनता ने भाजपा गठबंधन को 400 से अधिक सीटें जीताकर केन्द्र में एक मजबूत सरकार बनाने का मन बना लिया है। डा. घई ने परिवाहन मंत्री नितिन गड़करी को होशियारपुर के लिए दिए गए विकास कार्यों के लिए भाजपा स्पोर्टस सैल पंजाब की तरफ से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोहित संधू, प्रदेश सचिव डा. पंकज शर्मा, कुलभूषण सेठी, अश्वनी ओहरी, मनोज शर्मा, गौरव आहलुवालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव शर्मा, नरेश कोच, डा. राज कुमार सैनी, गुरप्रीत, डा. वशिष्ट कुमार, मानव खन्ना, कुलदीप धामी, गगन कुमार, मनी कुमार, जसवीर सिंह, बबलू सिंह, करण कुमार, एमएलए कुमार, विक्की कुमार, तारिया सिंह, करनैल सिंह, आजाद कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने ग़ड़करी का होशियारपुर पहुंचने पर स्वागत किया।
14 और 17 जनवरी को गुरुद्वारों में वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैंप
डिप्टी कमिश्नर द्वारा बी.डी.पी.ओ. को सभी गांवो में पब्लिक घोषणा सुनिश्चित करने के निर्देश
जालंधर, 10 जनवरी (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने बुधवार को कहा कि जिला प्रशासन ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए मतदाताओं के रजिस्ट्रेशऩ के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत 14 व 17 जनवरी को जिले के गुरुद्वारों में एस.जी.पी.सी. चुनाव के लिए अधिक से अधिक वोटरों के रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष कैंपो का आयोजन किया जाएगा।
यहां जिला प्रशासकीय परिसर में अधिकारियों और सिख संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 14 जनवरी को माघी त्योहार और 17 जनवरी को श्री गुरु गोबिंद सिंह जी प्रकाश पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होंने के लिए आते है।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर पटवारी गुरुद्वारों में मौजूद रहेंगे और वोटर रजिस्ट्रेशन फार्म जमा करेंगे। उन्होंने कहा कि पटवारी प्रत्येक व्यक्ति से निजी तौर पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करेंगे और उन्हें एक साथ कई फार्म जमा नहीं करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि लोगों को फार्म उपलब्ध करवाए जाएगे और jalandar.nic.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
श्री सारंगल ने सभी ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बी.डी.पी.ओ.) को जिले के सभी गांवों में पब्लिक अनाउसमैंट सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के चुनावों के लिए मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड हो सकें।
उन्होंने लोगों को मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड होने के लिए शिक्षित करने के लिए सिख संगठनों के प्रतिनिधियों से भी सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया की निगरानी सभी एसडीएम और अन्य सीनियर अधिकारियों द्वारा की जानी चाहिए ताकि वोटर रजिस्ट्रेशन को प्रोत्साहित किया जा सके।
बता दे कि एस.जी.पी.सी चुनाव के लिए वोटर के तौर पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए, केसधारी सिख होना चाहिए। कोई व्यक्ति जो अपनी दाढ़ी काटता या शेव करता है, बीड़ी/सिगरेट पीता है या शराब पीता है, वह खुद को वोटर के तौर पर रजिस्टर्ड नहीं कर सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, एसडीएम डा जय इंदर सिंह, बलबीर राज सिंह, ऋषभ बंसल, गुरसिमरन सिंह ढिल्लों और अमनपाल सिंह आदि भी मौजूद थे।
10 January 2024
Page 1
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu
10 January 2024
Page 4
#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu