3 August 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur
3 August 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur
3 August 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur
फगवाड़ा 2 अगस्त (शिव कौड़ा) लायंस इंटरनैशनल 321-डी की इलेवन स्टार स्पेशल स्टेटस मॉडल लायंस क्लब फगवाड़ा विश्वास द्वारा गांव जमालपुर के सरकारी मिडल और प्राईमरी स्कूल में पौधारोपण किया गया। इसके अलावा स्थानीय खेड़ा रोड पर रेलवे स्टेशन साईड पर भी 100 पौधे रोपे गये। क्लब अध्यक्ष लायन इन्द्रजीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित समागम के दौरान क्लब सदस्यों के साथ स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण में उत्साह सहित भाग लिया। क्लब सचिव लायन सुशील शर्मा ने बताया कि दोनों स्कूलों में लगभग 250 पौधे लगाये गये हैं। इस दौरान स्कूलों की तरफ से इन लगाये गए पौधों की परवरिश करने का वचन भी दिया गया। उन्होंने इस प्रोजैक्ट के डायरैक्टर लायन हरविन्द्र सिंह का भी आभार जताया और कहा कि बड़े पैमाने पर हो रहे पौधारोपण तथा पर्यावरण सुरक्षा के प्रयासों का सार्थक पक्ष यह है कि अब स्कूली बच्चों में भी पर्यावरण सुरक्षा को लेकर काफी अवेयरनैस आ चुकी है। क्लब प्रधान लायन इन्द्रजीत सिंह के अनुसार उनकी क्लब की तरफ से पिछला एक महीना पर्यावरण को सुरक्षित किया गया है। क्लब सदस्यों ने विश्वास दिलाया कि न केवल पौधारोपण बल्कि उनकी संस्था जल संरक्षण, प्लास्टिक पदार्थों का उपयोग न करने सहित पर्यावरण और प्राकृतिक ोतों की सुरक्षा को लेकर भविष्य में भी अभियान जारी रखेगी। इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष लायन बलविन्द्र सिंह, रवि मंगल, सुखजीत समरा, प्रदीप सिंह, जीवन सौंधी, लायन चेतन लेखी के अलावा दोंनों स्कूलों का स्टाप और विद्यार्थी उपस्थित थे।
होशियारपुर, 02 अगस्त (न्यूज़ हंट) : परिवहन मंत्री पंजाब लालजीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के प्रयासों से पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपो को जालंधर से चिंतपूर्णी-ज्वाला जी, लुधियाना से हमीरपुर, होशियारपुर से पाउंटा साहिब वाया चंडीगढ़ व होशियारपुर से ऊना के लिए नए रुप परमिट जारी किए गए हैं। इसी के अंतर्गत आज होशियारपुर से चिंतपूर्णी-ज्वालाजी के लिए दोपहर 12:40 बजे नई बस रुट पर चलाई गई, जिसको कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने बस स्टैंड होशियारपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि यह बस रोजाना जालंधर से सुबह 11:15 बजे, होशियारपुर से 12:40 बजे, चिंतपूर्णी से दोपहर 2:30 बजे चल कर ज्वालाजी में शाम 4 बजे पहुंचेगी व वापसी के समय ज्वालाजी से शाम 5:05 बजे चल कर चिंतपूर्णी से शाम 18:30 बजे, होशियारपुर से रात 8 बजे जालंधर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश वासियों की मांग के अनुसार यह बस शुरु होने से पंजाब के हर जिले के श्रद्धालुओं को माता चिंतपूर्णी व ज्वालाजी में दर्शन करने के लिए सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब से हिमालच प्रदेश को जोडऩे का पंजाब सरकार का यह बड़ा प्रयास है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी जरुरत हुई, लोगों की सुविधा के लिए अन्य रुटों पर भी बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से डेढ़ वर्ष में ग्राउंड जीरो पर काम कर रोजाना जन हित में फैसले लिए जा रहे हैं, जिसकी चारों ओर प्रशंसा हो रही है। इस मौके पर नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार, पंजाब रोडवेज होशियारपुर के जनरल मैनेजर जसबीर सिंह के अलावा ट्रांसपोर्ट विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
होशियारपुर, 02 अगस्त (न्यूज़ हंट) : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर नगर निगम के अंतर्गत खाली स्थानों को ग्रीन बैल्ट के तौर पर विकसित किया जाएगा और जहां ज्यादा बड़ा स्थान होगा वहां नानक बगीचियां लगाई जाएंगी ताकि शहर को हरा-भरा बनाया जा सके। वे आज भंगी चोअ के नजदीक पौधारोपण के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी व डी.एफ.ओ होशियारपुर नलिन यादव भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश को हरा भरा बनाने के लिए पूरे पंजाब में वन विभाग की ओर से बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के साथ-साथ हमारी जिम्मेदारी भी बनती है कि हम न सिर्फ पौधारोपण करें बल्कि उसकी संभाल को भी यकीनी बनाएं। उन्होंने कहा कि हर जिले में 33 प्रतिशत क्षेत्र में ग्रीन होना चाहिए और अन्य जिलों के मुकाबले होशियारपुर जिला काफी हरा भरा भी है लेकिन इसे और ज्यादा हरा भरा बनाने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की जरुरत है।
इस मौके पर कर्नल(रिटा.) मंदीप गरेवाल, पार्षद प्रदीप बिट्टू, रेंज अधिकारी जतिंदर सिंह राणा, जसवीर पाल, कृष्ण कुमार, वरिंदर वैद, सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
होशियारपुर, 02 अगस्त (न्यूज़ हंट) : कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ रही है और उन तक ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने आज अपने कार्यालय में लगाए जनता दरबार में करीब 235 लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों को गौर से सुनते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं वहीं मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से भी ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मात्र सवा साल में ही मुख्य मंत्री भगवंत मान ने प्रदेश वासियों के कल्याण के लिए जो किया है वह दूसरी सरकारें सोच भी नहीं सकती। उन्होंने कहा कि हर वर्ग की जरुरत को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर लोगों तक सीधा लाभ पहुंचा रही है।
2 August 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur
2 August 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur
52वें केवीएस राष्ट्रीय प्री-सुब्रतो कप अंडर-17 (बालक वर्ग) टूर्नामेंट का समापन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक रोमांचक समापन समारोह के साथ हुआ। 5 दिन तक चले इस टूर्नामेंट में, देशभर से केंद्रीय विद्यालयों के अंडर-17 लड़कों के 25 क्षेत्रों के 399 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अद्वितीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में
पूर्व आईपीएस, हॉकी ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता सरदार सुरिंदर सिंह सोढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। एलपीयू के वरिष्ठ डीन डॉ. सौरभ लखनपाल ने
विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ाई। केवीएस चंडीगढ़ संभाग की उपायुक्त महोदया श्रीमती प्रीति सेक्साना ने अपने स्वागत भाषण से जोशीला माहौल
तैयार कर दिया। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में में गुवाहाटी ने देहरादून को 2-1 के स्कोर से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। एर्नाकुलम के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें
टूर्नामेंट के दूसरे उपविजेता का खिताब दिलाया। एर्नाकुलम के केल्विन थॉमस ने 17 गोल के साथ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता। मुख्य अतिथि ने गौरवान्वित
विजेताओं को उनके समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए सम्मानित किया। छात्रों की सांस्कृतिक प्रतिभा ने उनकी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए उत्सव के
माहौल को और भी बढ़ा दिया। दर्शकों को संबोधित करते हुए, मुख्य अतिथि ने छात्रों के जीवन में खेल के महत्त्व पर जोर दिया और उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ
अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। समापन समारोह पी.सी. द्वारा व्यक्त हार्दिक आभार के साथ संपन्न हुआ। सहायक आयुक्त पीसी तिवारी ने इस भव्य
आयोजन को संभव बनाने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापन दिया।
