Home Blog Page 414

राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी से मुलाकात की

0

पी.सी.सी. जारी करने में तेजी लाने और विदेशों में फंसे पंजाबियों की वापसी के लिए अधिक सक्रिय भूमिका निभाने को कहा

जालंधर, 15 जनवरी (न्यूज़ हंट)- राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी जालंधर श्री अनूप सिंह से मुलाकात की है और उन्हें दोआबा क्षेत्र में विदेश जाने से संबंधित पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) शीघ्र जारी करने के लिए व्यापक प्रबंध करने के लिए कहा है।

आज यहां क्षेत्रीय पासपोर्ट दफ़्तर में बैठक के दौरान राज्यसभा सदस्य ने कहा कि दोआबा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग विदेश में रहते है, जिस कारण उनके आने-जाने के लिए कई मामलों में पीसीसी की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लंबी और  उलझन वाली होने के कारण लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है, जिसे क्षेत्रीय पासपोर्ट और अन्य संबंधित विभाग मिलकर दूर कर सकते हैं।

इसके अलावा, उन्होंने फर्जी एजेंटों के दबाव के कारण विदेश में फंसे लड़कों और विशेषकर लड़कियों की वापसी के लिए पासपोर्ट दफ़्तर को और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट प्राप्त करने में लगने वाले समय को लगभग एक महीने तक कम करने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि आवेदकों को शीघ्रता से पासपोर्ट जारी किया जा सके।

राज्य में जालंधर ई-सेवा सेवा प्रदान करने में अग्रणी

0

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों/कर्मचारियों की प्रशंसा की 

जालंधर, 15 जनवरी (न्यूज़ हंट)- एक अहम उपलब्धि हासिल करते हुए, सेवा केंद्रों के द्वारा लोगों को नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान में जालंधर ने 0.01% की न्यूनतम पैंडेंसी के साथ पंजाब में पहला स्थान प्राप्त किया है।

पंजाब सरकार की ताजा रिपोर्ट के बारे में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि ईमानदार प्रयासों, प्रभावी तंत्र और उच्च अधिकारियों की रोजाना निगरानी के साथ, जिले ने सेवा केंद्रों के द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाएं प्रदान करने में पहला स्थान प्राप्त किया है| उन्होंने यह भी बताया कि यूनियन की हड़ताल के कारण लंबित मामलों को भी प्रभावी ढंग से निपटाया गया है, जो इस उपलब्धि को और अधिक संतोषजनक बनाता है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पिछले एक वर्ष में 14 जनवरी 2023 से 15 जनवरी 2024 तक कुल 368481 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 7175 नामंजूर किए गए और 355024 आवेदनों मंजूर किए गए जबकि 5514 आवेदन प्रक्रियाधीन थे, अन्य का निपटारा कर दिया गया था और इन 5514 में से केवल 51 आवेदन लंबित थे जिन्हें निर्धारित समय के भीतर नहीं खत्म किया गया था।

श्री सारंगल ने लोगों को तुरंत सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा की कड़ी मेहनत और वचनबद्धता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पूरी टीम के प्रयासों के बिना यह सम्मान हासिल करना संभव नहीं था, जो इस प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि लोगों को समय पर सेवाएं उपलब्ध करवाने का सख्ती से पालन किया जाए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों को किसी परेशानी के बिना सेवाएं प्रदान करने को प्राथमिकता देने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह नतीजे प्राप्त करने के लिए प्रशासन ने जीरों पैंडेसी नियम का पालन किया। श्री सारंगल ने कहा कि जीरों पैंडेंसी सुनिश्चित करने के लिए रोजाना शाम की बैठकें, प्रत्येक आवेदन की निजी निगरानी और प्रभावी तंत्र और अन्य उपाय किए गए। सारंगल ने अधिकारियों/कर्मचारियों को नागरिक सेवाओं के प्रति इसी तरह का जोश जारी रखने को कहा।

पंजाब सर्विस एक्ट, 2018 के तहत, राज्य के लोगों को नागरिक-केंद्रित सेवाएं प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा यह ई-सेवा आनलाइन प्रणाली शुरू की गई थी।

“सरकार-तुहाडे द्वार ” के तहत 43 विभिन्न सेवाएं जिनमें जन्म और मृत्यु सर्टिफिकेट, हलफ़ीया बयान, लाभार्थी बच्चों के लिए वज़ीफ़ा, रिहायश सर्टिफिकेट ,एससी सर्टिफिकेट ,निर्माण श्रमिक रजिस्ट्रेशन, बुढापा पेंशन, बी.सी.सर्टिफिकेट, बिजली बिल भुगतान, जन्म सर्टिफिकेट में नाम जोड़ना, आय रिकार्ड का निरीक्षण, विवाह रजिस्ट्रेशन (अनिवार्य), मृत्यु सर्टिफिकेट के कई मामले, निर्माण श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण, रजिस्टर्ड और अन रजिस्टर्ड दस्तावेजों की वैराफाई कापी ,जन्म सर्टिफिकेट में सुधार, मृत्यु /एनएसी सर्टिफिकेट, ग्रामीण क्षेत्र सर्टिफिकेट, जन्म सर्टिफिकेट की कापी, जनरल जाति सर्टिफिकेट, विधवा/बेसहारा पेंशन, नान-इनकंबरैंस सर्टिफिकेट, बंधक इक्विटी की एंट्री, जन्म सर्टिफिकेट में देरी से एंट्री, ओबीसी सर्टिफिकेट, आय और संपत्ति सर्टिफिकेट, दिव्यांगता पेंशन, फर्द, यूडीआईडी सर्टिफिकेट के लिए आवेदन, दस्तावेजों के काउंटर साइन, विवाह रजिस्ट्रेशन (आनंद), शगुन योजना, मुआवजा बांड, आश्रित बच्चों की पेंशन, सीमा क्षेत्र सर्टिफिकेट,देर से मृत्यु सर्टिफिकेट, एनआरआई सेवाओं में दस्तावेजों पर काउंटर साईन, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट के लिए काउंटर साईन, मृत्यु सर्टिफिकेट में सुधार,कंडी क्षेत्र सर्टिफिकेट में एंट्री आदि सेवाएं लोगों को सेवा केंद्र पर प्रदान की जाती है।

महिलाओं के सम्मान का प्रतीक बना लोहड़ी का त्यौहार : तलवाड़

0

15 जनवरी 2024 (न्यूज़ हंट)- 51 लड़कियों की लोहड़ी के साथ संपन्न हुआ लोहड़ी मिलन 2024

कभी लड़कों की खुशी में मनाया जाने वाला लोहड़ी का त्यौहार आज समाज की जागरूकता के  चलते महिलाओं के सम्मान का त्योहार बन चुका है। आज एक और जब बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात होती है तो दूसरी और समाज अब बेटा समझाओ की बात भी करता है। उपरोक्त  शब्द यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष संजीव तलवाड ने नीति तलवाड द्वारा करवाए गए लोहड़ी मिलन 2024 को संबोधित करते हुए कहे। तलवाड ने कहा कि युग बदलते महिलाओं की भूमिका भी बदलने लगी पर संक्रिया सोच कहीं ना कहीं महिलाओं के उत्थान में विघ्न पैदा करने में सहायक ही रही पर जैसे-जैसे समाज में जागरूकता आनी शुरू हुई महिलाओं का कार्य क्षेत्र भी बड़ा और उनका सम्मान भी बड़ा है आज यहां पर 51 कन्याओं की लोहड़ी डालना इस बात का संकेत देता है की महिलाएं कहीं भी पुरुष से कम नहीं है।

इस मौके जानकारी देते हुए पूर्व पार्षद नीति तलवाड ने कहा कि आधुनिक  समाज में महिलाओं की भूमिका सराहनीय रही है और महिला ने हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है उन्होंने कहा धरती से लेकर आकाश तक महिला ने अपना साम्राज्य कायम किया है इसीलिए आज धरती पर जन्म लेने वाली हर कन्या का परिवार अपने आप को भाग्यशाली महसूस करने लगा है कि उसकी बेटी बेटे के मुकाबले में कहीं कम नहीं है ।नीति तलवाड ने कहा कि हमारे परिवार का मानना है की समरसता केवल बात करने से नहीं आएगी उसके लिए व्यावहारिक रूप से पहल करनी होगी इसलिए समय-समय पर हमारी तरफ से समरसता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों को किया जाता रहा है और आगे भी यह  चलता रहेगा । कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय सांपला ,हलका इंचार्ज दासूया सुशील पिंकी ,नगर निगम की सी. मेयर प्रवीण सैनी मास्टर कुलविंदर झंडा के अलावा इलाके के सामाजिक व राजनीतिक लोगों ने भाग लिया  कार्यक्रम में  नव जन्म 51 कन्याओं की लोहड़ी के साथ-साथ आशा वर्कों को भी सम्मानित किया गया

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

15 January 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

15 January 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

14 January 2024

Page 1

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

14 January 2024

Page 3

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

14 January 2024

Page 4

#NEWS #breakingnews #latestnews #punjabnews #lohri #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive #hoshiarpur #jalandhar #jammu

गोवा राष्ट्रीय मुकाबलों में पंजाब के पैरा खिलाड़ीयों का शानदार प्रदर्शन : खन्ना

0

होशियारपुर के मिथुन ने हासिल किया स्वर्ण, अन्य खिलाड़ीयों ने अर्जित किए 4 कांस्य पदक


होशियारपुर 13 जनवरी (न्यूज़ हंट) भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि पैरालंपिक कमेटी आफ इंडिया के चीफ पैट्रन का दायित्व भी निभा रहे हैं ने गोवा राज्य के पनजी में हो रही 22वीं नैश्नल एथलैटिक्स चैम्पियनशिप 2024 में पंजाब के पैरा खिलाड़ीयों द्वारा अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक 5 पदक हासिल करने तथा होशियारपुर के मुकेरियां निवासी मिथुन द्वारा स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाकर पंजाब के साथ साथ होशियारपुर का नाम रोशन करने के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी।
इस मौके खन्ना ने बताया कि गोवा में पंजाब का डंका बजाते हुए पंजाबी पैरा खिलाड़ीयों ने अब तक 5 पदक हासिल किए हैं जिनमें होशियारपुर के मिथुन ने 400 मी. दौड़ में स्वर्ण, दर्शना देवी ने शाऊटपुट में कांस्य, जसविंदर सिंह ने 400 मी. दौड़ में कांस्य, आन्या बंसल ने शाऊटपुट में कांस्य, विवेक शर्मा ने 100मी दौड़ में कांस्य पदक हासिल कर पंजाब का गौरव बढ़ाया है। खन्ना ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि आगे के मुकाबलों में भी पंजाब के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर पंजाब के ताज के पदकों से सजाएंगे।

कैबिनेट मंत्री जिंपा व डिप्टी कमिश्नर ने चिल्ड्रन होम में बच्चों के साथ मनाई लोहड़ी

0

होशियारपुर, 13 जनवरी: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने प्रदेश वासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए परमात्मा से कामना की कि यह त्यौहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए और समाज में फैली बुराईयां खत्म हो। वे आज जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से चिल्ड्रन होम राम कालोनी कैंप में आयोजित लोहड़ी समागम में बच्चों के साथ लोहड़ी मनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व रैड क्रास सोसायटी के सचिव मंगेश सूद भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान जिला रैड क्रास सोसायटी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसायटी की ओर से यहां अक्सर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन किए जाते हैं, जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज लोहड़ी उत्सव का आयोजन किया गया है, जिस दौरान चिल्ड्रन होम के सभी बच्चों को लोहड़ी के शगुन के तौर पर 200-200 रुपए, गर्म स्पोर्ट्स शूज, स्कूल बैग, ड्राइंग बुक, कलर्स, नोट बुक, लंच बाक्स, वाटर बोतल, गर्म जुराबें भेंट की गई। उन्होंने अन्य समाज सेवी संस्थाओं को भी आह्वान किया कि वे राम कालोनी कैंप स्थित चिल्ड्रन होम व ओल्ड एज होम में आकर अपने खुशी के दिन व त्यौहार मनाएं ताकि यहां रहने वाले बच्चों व बुजुर्गों को अपनत्व का एहसास हो।
इस मौके पर आज्ञा पाल सिंह साहनी, राजेश जैन, राजीव बजाज, आदित्य राणा, सर्बजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।