17 June 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
17 June 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
NTPC Vidyut Vyapar Nigam Limited (NVVN), a wholly owned subsidiary of NTPC, commissioned its first Rooftop Solar Photovoltaic Project at IIT Jodhpur, Rajasthan on June 14, 2023. The one MW Grid-connected Solar Project has been implemented by NVVN under the RESCO model, with a Power Purchase Agreement duration of 25 years. Under the RESCO model for implementing rooftop solar installation, a renewable energy service company (“RESCO”), (i.e., an energy service company that provides energy to consumers from renewable energy sources), designs, builds, funds and operates the entire solar power plant (roof or ground-mounted), the consumer pays the developer against assured monthly unit generation per kW and DISCOM adjusts generated units in consumer’s electricity bill.
The project is set up on the roofs of 14 buildings inside the campus of the IIT. The rooftop project will generate around 14.9 Lakhs units per annum and will meet 15% of the electricity requirement of IIT Jodhpur. The project will result in a reduction of carbon dioxide emissions of 1,060 tonnes per year.
NTPC Vidyut Vyapar Nigam Limited was formed by NTPC in the year 2002 to tap the potential of power trading in the country. NVVN holds the highest Category ‘I’ power trading license as per the latest regulation of the Central Electricity Regulatory Commission.
NVVN is trading in gypsum and is now diversifying into renewables, e-mobility, and conversion of Waste to Green Fuel, and offers complete business solutions across the power value chain.
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से विशेष पहलकदमी करते हुए जेलों में बंद कैदियों व हवालातियों की तंदुरुस्ती के लिए मैडिकल टैस्ट कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से केंद्रीय जेल के कैदियों व हवालातियों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष अभियान 15 जून से शुरु कर दिया गया है जो कि 14 जुलाई तक चलेगा। वे आज मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जेल के सभी कैदियों के स्वास्थ्य की संपूर्ण जांच कर उनको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत सभी कैदियों को कवर किया जाएगा। इसमें कैदियों की सैक्सुअल ट्रांसमिटिड डिजीज, एच.आई.वी, टी.बी व हैपेटाइटस की स्क्रीनिंग की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह डाटा किसे के साथ भी साझा नहीं किया जाएगा।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि अलावा डेंगू की रोकथाम के लिए एक अभियान के तौर पर गतिविधियां और तेज की जाएं। इस दौरान उन्होंने ई.ओज व बी.डी.पी.ओज को शहरी व ग्रामीण इलाकों में डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार फागिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू का लारवा चैक करना यकीनी बनाया जाए, ताकि डेंगू के मच्छर को पैदा होने से पहले ही रोका जा सके। उन्होंने मासिक बैठक के दौरान उन्होंने कोविड-19 संबंधी आ रहे मामलों की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग को जरुरी प्रोटोकाल का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी क्लीनिक के माध्यम से लोगों तक बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना यकीनी बनाया जाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं की डिलिवरी अधिक से अधिक सरकारी अस्पतालों में करवाने के लिए गतिविधियां और तेज की जाएं। उन्होंने कहा कि डिलिवरी के दौरान बी.पी.एल परिवारों से संबंधित महिलाओं को दी जाने वाली वित्तिय सहायता भी सुचारु ढंग से दी जाए। उन्होंने ड्रग एंड कास्मैटिक एक्ट के अंतर्गत मैडिकल स्टोरों की जांच यकीनी बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि अनियमितता सामने आने पर सख्त एक्शन लिया जाए। उन्होंने कहा कि टी.बी. की बीमारी संबंधी भी अधिक से अधिक जागरु कता फैलाई जाए व ऐसे मरीज सामने आने पर उनका फौरी इलाज किया जाए।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने रोड सेफ्टी संबंधी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सडक़ दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले में चिन्हित किए गए ब्लाइंड स्पाट्स पर कार्य किया जाए और वहांं ट्रैफिक लाइटों के अलावा हर जरुरी प्रबंध यकीनी बनाया जाए ताकि कीमती जानों को बचाया जा सके। इस दौरान उन्होंने जहां सेफ स्कूल वाहन स्कीम की समीक्षा की वहीं अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी बस स्टैंड के बाहर वाहन न खड़ें हो। उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए चुने गए पांच स्कूल ऑफ एमीनेंस पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मिड-डे-मील के अंतर्गत दिए जा रहे खाने की गुणवत्ता बरकरार रखने की हिदायत भी की। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग स्कूलों में बाथरु मों व कमरों की साफ-सफाई के अलावा अन्य सुविधाएं भी यकीनी बनाएं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अच्छा माहौल दिया जा सके। इस दौरान उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान व स्कूल शिक्षा विभाग के अन्य प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्र मातृ वंदना योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जी.एस.टी, एक्साइज, इंटीग्रेटिड चाइल्ड डेवलेपमेंट स्कीम, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टाप सैंटर, कृषि विभाग, स्मार्ट राशन कार्ड, फूड सेफ्टी, सहकारिता विभाग, पशु पालन विभाग, सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

फगवाड़ा 16 जून (शिव कौड़ा) पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा के निर्देशानुसार जिला कपूरथला भाजपा के कार्यकारी प्रधान करनजीत सिंह ने फगवाड़ा के युवा भाजपा नेता नितिन चड्ढा को जिला सचिव नियुक्त किया है। इससे पहले नितिन चड्ढा भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कपूरथला के महासचिव थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा एवं परिश्रम के उपहार स्वरूप पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी है। नवनियुक्त जिला सचिव नितिन चड्ढा ने अपनी नियुक्ति के लिये उक्त पदाधिकारियों के अलावा केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, उनकी धर्मपत्नी श्रीमति अनीता सोम प्रकाश के अलावा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल तथा फगवाड़ा के पूर्व मेयर अरुण खोसला का विशेष आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे भाजपा के वफादार सिपाही हैं इसलिए जो जिम्मेवारी उन्हें मिली है उसे पूरी कत्र्वय निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन की मजबूती के लिये काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की विगत नौ वर्ष की उपलब्धियों को हर मतदाता तक पहुंचाया जायेगा ताकि आने वाले कार्पोरेशन चुनाव में फगवाड़ा सहित जिला कपूरथला में भाजपा की जीत का परचम फहराया जा सके।
16 June 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
16 June 2023
Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
15 June 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
15 June 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
जनसुरक्षा अभियान की प्रगति की समीक्षा, गांव स्तर के कैंप लगाने में तेजी लाने के निर्देश
जालंधर, 14 जून 2023- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन ने जन सुरक्षा अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले के सभी बैंकों को निर्देश दिए कि इस अभियान को ग्रामीण स्तर पर तेजी से लागू किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सस्ती बीमा योजना का लाभ मिल सके।
आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जालंधर के सभी बैंकों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि 30 जून तक चलाए जा रहे जन सुरक्षा अभियान अधीन पंचायत स्तर पर कैंप लगाने के कार्य में तेजी लाई जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पीएमजेजेबीवाई जैसी सस्ती बीमा योजनाओं का लाभ उठा सके।
अधिक से अधिक इन योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गैरसंगठित क्षेत्र को इन सस्ती बीमा योजनाओं का लाभ मिलना यकीनी बनाया जाए विशेषकर मगनरेगा श्रमिकों को इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उचित कदम उठाए जाए । उन्होंने कहा कि गांव पंचायतों के माध्यम से गांव स्तर पर कैंप लगाने में ब्लाक विकास पंचायत अधिकारियों को पहले ही सहयोग करने का निर्देश दिया जा चुका है। इस मौके पर उन्होंने निजी क्षेत्र के बैंकों को भी इस अभियान को पूरी तरह से लागू करने में कोई कमी न छोड़ने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (यूटी) मेजर डा. इरविन कौर, एलडीएम. एमएस मोती सहित विभिन्न बैंकों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
दसूहा/होशियारपुर, 14 जून 2023- मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ज़िला होशियारपुर में अब तक के दूसरे सबसे बड़े क्षेत्रफल से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया गया है। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज गाँव डड्याल (ब्लॉक दसूहा) में 850 एकड़ पंचायती ज़मीन से अवैध कब्ज़ा छुड़वाया। इस अवसर पर विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मन भी मौजूद थे।
इसके बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इस ज़मीन का बाजारी मूल्य करीब 170 करोड़ रुपए बनता है। उन्होंने बताया कि इस गाँव की कुल 1013 एकड़ पंचायती ज़मीन में से 115 एकड़ क्षेत्रफल पर अवैध कब्ज़ा करके बैठे लोगों द्वारा पहले ही स्वेच्छा से कब्ज़ा छोड़ा जा चुका है जबकि दो पक्षों द्वारा 49 एकड़ पंचायती ज़मीन सम्बन्धी केस अदालत में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा अदालती मामलों के निपटारे संबंधी पैरवी में और तेज़ी लाई जायेगी और रहती ज़मीन को भी जल्द कब्ज़े से मुक्त करवा लिया जायेगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि सरकारी ज़मीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने ख़ास तौर पर कहा कि सरकारी ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े करने वाले किसी भी शख़्स को बख्शा नहीं जायेगा, फिर चाहे वह कितना भी रसूखवान क्यों न हो।
ज़िक्रयोग्य है कि इससे पहले सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्ज़े हटाने की ऐतिहासिक पहल करते हुए मुख्यमंत्री स. भगवंत मान ने ज़िला एस.ए.एस. नगर के ब्लॉक माजरी में सबसे बड़े क्षेत्रफल 2828 एकड़ पंचायती ज़मीन का कब्ज़ा छुड़वाने की मुहिम की बागडोर ख़ुद संभाली थी।
केबिनेट मंत्री स. भुल्लर ने बताया कि अब तक विभाग द्वारा कुल 11442 एकड़ का कब्ज़ा छुड़वाया जा चुका है जिसमें से पिछले साल सरकार द्वारा करीब 2709 करोड़ रुपए मूल्य की 9030 एकड़ ज़मीन को कब्ज़ामुक्त करवाया गया था जबकि इस वर्ष दूसरे चरण के अंतर्गत अब तक लगभग 2412 एकड़ सरकारी ज़मीन का कब्ज़ा छुड़ाया जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह ख़ुद आगे आकर सरकारी ज़मीन से अवैध कब्ज़े छोड़ें ताकि इस ज़मीन से एकत्रित होने वाला राजस्व पंजाब के कल्याण हेतु इस्तेमाल किया जा सके।
स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सरकारी ज़मीनों से अवैध कब्ज़े छुड़वाने के लिए काम कर रहे विभाग के शामलात सेल को और मज़बूत किया जायेगा ताकि पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने में कोई परेशानी न आए।
इस अवसर पर संयुक्त निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायती राज पंजाब जगविंदरजीत सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) बलराज सिंह, एसडीएम दसूहा ओजस्वी अलंकार (आईएएस), उप निदेशक रणवीर सिंह, डीडीपीओ भूपिंदर सिंह मुल्तानी, डीएसपी बलबीर सिंह, बीडीपीओ धनवंत सिंह रंधावा, नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, पंचायत व इलाका निवासी हाजिर थे।