होशियारपुर – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का होशियारपुर पहुंचने पर भाजपा स्पोर्टस सैल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रधान मोहित संधू व डा. पंकज शर्मा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का जत्था रोशन ग्राउंड में आयोजित होने वाली रैली के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई कार्यकर्ताओं का जत्था किया रवाना और कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश में पार्टी मजबूत हुई है और जनाधार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा व उनकी सारी टीम पार्टी की मजबूूती के लिए कार्य कर रही है, जिसके चलते आने वाले समय में भाजपा ही एकमात्र विकल्प होगी। क्योंकि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार ने कई मील पत्थर स्थापित किए हैं, जिनके बल पर 2024 में केन्द्र में फिर से भाजपा का परचम फहराएगा। उन्होंने कहा कि श्री नड्डा का होशियारपुर दौरा कार्यकर्ताओं में नई जान फूंक कर जाएगा और कार्यकर्ता मिशन 2024 के लिए आज से ही जुट जाएंगे। इस मौके पर विजय अग्रवाल, नीरज शर्मा, रजनीश, जसवीर सिंह, डा. राज कुमार, हरप्रीत, दलजीत सिंह, घनश्याम, सोनू कुमार, कुंदन सिंह, यंगबहादुर सिंह, रिंकू सिंह, परमजीत राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
News Hunt Daily Evening E-Paper
14 June 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
14 June 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
13 June 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
13 June 2023
Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
12 June 2023
Page 1#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
News Hunt Daily Evening E-Paper
12 June 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
विदेशों में महिलाओं के शोषण रोकने के लिए जल्द लागू होगी नीति- डा. बलजीत कौर
नीति निर्माण के लिए पीड़ितों और अन्य पक्षों के साथ लंबी विचार-चर्चा
लोगों के विचारों को नई नीति में मिलेगी जगह
चर्चा के दौरान अनाधिकृत एजेंटों पर नकेल कसने की जरूरत पर दिया जोर
जालंधर, 11 जून
पंजाब सरकार की तरफ से विदेशों में बढिया जिंदगी की दौड में राज्य की औरतों के शोषण को रोकने संबंधी नीति निर्माण के लिए आज अपनी तरफ की पहली विचार –चर्चा सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री डा. बलजीत कौर के नेतृत्व में जालंधर में आयोजित की गई।
जालंधर के जिला प्रशासकीय परिसर में हुई चर्चा के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री स. बलकार सिंह, विधायक इंद्रजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा, पंजाब कंटेनर एंड वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाडा सहित पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की और अपने साथ हुई त्रासदी की कैबिनेट मंत्री को जानकारी दी।
कैबिनेट मंत्री ने उनके दुख को सांझा करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यत्नशील है।
विचार-चर्चा के दौरान कुछ महिलाओं ने बताया कि एजेंटों ने उन्हें नौकरी का झांसा देकर खुशहाल जीवन का सपना दिखाया और उन्हें विदेश भेज दिया जहां उन्हें कई तरह के शोषण का शिकार होना पड़ा।
कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब की महिलाओं के इस तरह के दुर्भाग्यपूर्ण शोषण और दुर्व्यवहार को राज्य सरकार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और इसे रोकने के लिए सख्त कानूनी संशोधन किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि चर्चा के दौरान एजेंटों की तरफ से धोखाधड़ी की सबसे बड़ी समस्या सामने आई है, जिसे पंजाब सरकार अनाधिकृत एजेंटों पर नकेल कस दूर करेगी।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि पंजाब में चल रही ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ योजना के माध्यम से महिलाओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के जिन जिलों में सखी वन स्टॉप सेंटर खोले गए है, वहां शोषण या हिंसा से पीड़ित महिलाएं सखी वन स्टॉप सेंटर से संपर्क कर तत्काल मुफ्त सहायता प्राप्त कर सकती है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार महिलाओं के कल्याण और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है, इसके लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत विभिन्न योजनाओं को लागू किया जा रहा है और अन्य नई योजनाओं को मंजूरी दी जा रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स. बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जालंधर में पहले वर्किंग वुमेन होस्टल का निर्माण और नीति निर्माण के लिए खुली चर्चा एक बहुत ही सार्थक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व में नीति निर्धारण में स्थानीय लोगों को शक्ति दी जा रही है।
इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष सचिव विम्मी भुल्लर, पुलिस व सिविल अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, विषय विशेषज्ञ सहित अन्य लोग मौजूद थे।
डा. बलजीत कौर ने पंजाब के पहले वर्किंग वुमेन होस्टल का नींव पत्थर रखा
2. 17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होस्टल में 100 महिलाओं के रहने के प्रबंध-बच्चों की देखभाल के लिए क्रैच बनेंगे
राज्य के विभिन्न शहरों में इस प्रकार के होस्टल खोलने की योजना
जालंधर, 11 जून
पंजाब के महिला एवं बाल विकास विभाग और सामाजिक सुरक्षा मंत्री डा. बलजीत कौर ने कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में अपनी तरह के पहले होस्टल का नींव पत्थर रखा।
इस होस्टल पर 2.17 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी, जिसमें 100 महिलाओं के रहने की व्यवस्था के साथ-साथ छोटे बच्चों की देखभाल के लिए क्रैच का प्रबंध भी होगा।
आश्रम में नींव पत्थर रखने के अवसर पर डा. बलजीत कौर ने कहा कि विभाग द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही है, जिनमें कामकाजी महिलाओं के लिए होस्टल की भी योजना एक है। इसी योजना अधीन पंजाब सरकार अलग-अलग शहरों में वर्किंग वुमेन होस्टल बनाने की योजना बना रही है, जिसकी शुरुआत आज जालंधर से की गई है।
इन होस्टलों में जहां 100 कामकाजी महिलाओं के ठहरने का प्रबंध होगा, वहीं होस्टल में क्रैच भी खोले जाएंगे, ताकि महिलाएं अपने छोटे बच्चों को क्रैच में छोड़ कर बिना चिंता अपने काम पर जा सकें।
कैबिनेट मंत्री ने इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया।उन्होंने कहा कि यह योजना जरूरतमंद महिलाओं में आत्म-सम्मान की भावना पैदा करने के साथ-साथ सुरक्षित माहौल देने में मदद करेगी।
होस्टल की सुविधा कामकाजी महिलाओं, जो अकेली, विधवा, तलाकशुदा, विवाहित आदि ले सकती है, बशर्ते उनके पति या नजदीकी परिवार उस शहर/क्षेत्र में न रहते हो। इसके इलावा समाज के पिछड़े वर्ग की महिलाओं और विकलांगों को विशेष पहल दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि कई महिलाएं दूसरे शहरों में घर से बाहर काम नहीं कर पाती है क्योंकि उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक आवास नहीं मिलता है, जो महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में बाधक है।
उन्होंने कहा कि अगर कामकाजी महिलाओं को इस प्रकार के होस्टलों की सुविधा मिल जाए तो वे घर से बाहर बड़े शहरों में काम करने या नौकरी पाने से नहीं हिचकेंगी, जिससे महिलाओं के विकास के साथ-साथ पंजाब का भी विकास होगा।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन, विभाग की डिप्टी डायरैक्टर रूपिंदर कौर, एसडीएम बलबीर राज सिंह, उच्च अधिकारी अमरजीत सिंह भुल्लर,जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।
सांसद सुशील रिंकू से मिला ट्रैवल एजेंटों और स्टडी एब्राड कंसलटेंटस का शिष्टमण्डल
फगवाड़ा 11 जून (शिवकौड़ा) ट्रैवल एजेंटों और स्टडी एब्राड कंसलटेंटस का एक शिष्टमण्डल एकोस संस्था के अध्यक्ष अशोक भाटिया के नेतृत्व में जालंधर में आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू से मिला तथा अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हुए सरकारी तौर पर समाधान करवाने की अपील की। इसके अलावा पुलिस कमिशनर जालंधर कुलदीप चाहल को भी एक ज्ञापन सौंप कर पंजीकृत ट्रैवल एजेंटों और विदेश में पढ़ाई की कंसलटेंसी एजेंसियों को बिना वजह परेशान न करने की बात कही। अशोक भाटिया ने बताया कि सांसद रिंकू ने उनकी समस्याओं को बड़े ही गौर से सुना तथा सभी समस्याओं का शीघ्र एवं उचित हल करवाने का आश्वासन दिया। इसी तरह सी.पी. कुलदीप चाहल ने भी संस्था की मांग के अनुरूप इन्फोरमेशन फार्म में आवश्यक सुधार करने का निर्देश पुलिस को आदेश जारी किया। भाटिया ने कहा कि फर्जी ट्रैवल एजेंटों तथा स्टडी एजेंसियों के विरुद्ध सरकार तथा पुलिस की मुहिम में उनकी संस्था पूरा सहयोग करने के लिये प्रतिबद्ध है। इस दौरान कमल कुमार ने बताया कि एकोस ट्रैवल एजेंटों की मान्यता प्राप्त संस्था है। इस संस्था से जुड़े सभी सदस्य लाईसेंस धारक हैं जो बहुत ही जिम्मेवारी के साथ अपना कारोबार करते हैं। इस अवसर पर दविन्द्र शर्मा, सुखविन्द्र सिंह, परनीत सिंह, अरविन्द्रपाल सिंह, सचिन मोंगा, अशीष आहूजा, संजीव कुमार, निखिल कुमार, परमजीत सिंह, पुनीत, भगत सिंह एवं भूषण आदि मौजूद थे।
