39.6 C
Jalandhar
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 429

फगवाड़ा नगर निगम चुनाव में आप की जीत सुनिश्चित करेगी युवा शक्ति : बंगड़

0

फगवाड़ा 11 जून (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी के युवा नेता वरुण बंगड़ ने पंजाब कैबिनेट के नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह से भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने फगवाड़ा से संबंधित कुछ मांगों की तरफ उनका ध्यान दिलाया जिन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन विभागीय मंत्री की ओर से दिया गया। वरुण बंगड़ ने बताया कि कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने फगवाड़ा के विकास हेतु आवश्यक फंड में किसी तरह की कमी न छोडऩे की बात भी कही है और साथ ही निकट भविष्य में संभावित नगर निगम चुनाव को देखते हुए फगवाड़ा के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को आम आदमी पार्टी से जोडऩे का निर्देश दिया है। युवा आप नेता ने कहा कि फगवाड़ा कार्पोरेशन चुनाव जब भी होंगे तो आप पार्टी की शानदार जीत यकीनी बनाने के लिये फगवाड़ा की युवा शक्ति पूरी तरह से तैयार है क्योंकि पढ़े लिखे युवा जानते हैं कि फगवाड़ा का समूचा विकास तभी संभव है यदि निगम चुनाव में शानदार जीत के साथ प्रदेश की भगवंत मान सरकार के हाथ और मजबूत होंगे

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 June 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

11 June 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

चन्नी के थीसिस पर स्पष्टीकरण जारी करें कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे : जयवीर शेरगिल

0

कांग्रेस की बदतर स्थिति के बारे में सच बोलने वाले चन्नी बधाई के पात्र: भाजपा

चंडीगढ़,9 जून: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के पीएचडी थीसिस पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें चन्नी ने “चाटुकारिता” को कांग्रेस पार्टी की बदतर हालत का मुख्य कारण बताया है।

यहां जारी एक विज्ञप्ति में शेरगिल ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आई खबरों का हवाला दिया कि चन्नी ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से पीएचडी की है और उनकी शोध का विषय इंडियन नेशनल काग्रेस: 2004 से लोकसभा चुनावों में केंद्रीय संगठन और चुनावी रणनीतियों का अध्ययन, था।

शेरगिल ने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चन्नी के थीसिस के शोध की मुख्य खोज यह है कि कांग्रेस की विनाशकारी स्थिति के पीछे चाटुकारिता मुख्य कारण है।  चापलूसों का पार्टी में विशेष स्थान है और कांग्रेस नेतृत्व उन्हीं पर निर्भर है।  कांग्रेस में ऐसे लोगों की जमात तेजी से बढ़ रही है। जिस पर कांग्रेस नेतृत्व में खुद पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

शेरगिल ने कहा कि मीडिया में आई खबरों के मुताबिक चन्नी के थीसिस में यह भी जिक्र है कि कांग्रेस की राज्य इकाइयों के बीच खींचतान चरम सीमा पर है और स्थानीय नेताओं को कमजोर किया जा रहा है। इसलिए पंजाब के प्रदेश नेतृत्व को भी चन्नी के थीसिस पर सफाई देनी चाहिए कि क्या वे राहुल गांधी के तौर-तरीकों से संगठन को कमजोर महसूस करते हैं या नहीं। उन्होने कहा कि चन्नी जो कह रहे हैं, वह एक कड़वा सच है।  हम चन्नी को साहस दिखाने और सच बोलने के लिए बधाई देते हैं।

शेरगिल ने यह भी जिक्र किया कि जब उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था, तो उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा था कि चाटुकारिता कांग्रेस को दीमक की तरह खा रही है।  भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि चूंकि अब पूर्व सीएम चन्नी, जिन्हें खुद राहुल गांधी ने चुना था, ने अपने थीसिस में इन सब चीजों का जिक्र किया है, जिस पर खड़गे को तत्काल स्पष्टीकरण देना चाहिए।

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय युवा उत्सव 12 जून को मनाया जाएगा

0

युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के अदारे नेहरू युवा केंद्र होशियारपुर की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 12 जून को रियात बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट्स, होशियारपुर में किया जा रहा है।  इस प्रोग्राम में केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री, भारत सरकार सोम प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


          जिला यूथ अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस युवा उत्सव में मुख्य तौर पर 5 मुकाबले करवाए जाएंगे, जिनमें पेंटिंग मुकाबला, कविता लेखन मुकाबला, फोटोग्राफी वर्कशाप, भाषण मुकाबला और ग्रुप कल्चरल  प्रतियोगिता शामिल हैं। इस में भाग लेने के लिए भागीदार की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। प्रतिभागियों का पंजीकरण आयोजन स्थल पर किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये जायेंगे, जिससे भाग लेने वाले युवाओं को आवश्यक जानकारी मिलेगी।
        उन्होंने बताया कि सभी प्रतियोगिताओं में पहले तीन विजेताओं को नकद इनाम दिया जायेगा और सभी भागीदारों को सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी मुकाबले की ओर अधिक जानकारी के लिए नेहरू युवा केंद्र होशियारपुर के गोकुल नगर कार्यालय अथवा रायत बाहरा संस्थान में सम्पर्क किया जा सकता है।
          रायत बाहरा संस्थान के कैंपस निर्देशक डॉ. चंदर मोहन ने बताया कि आयोजन स्थल पर सभी व्यवस्थाएं कर ली गयी हैं और स्टाफ सदस्यों की ड्यूटी पहले ही लगा दी गयी है।
           इस अवसर पर निदेशक प्रशासन कुलदीप राणा, प्रो. मनोज कुमार कटुआल, डॉ. पल्लवी पंडित , प्रोगराम सहायक विजय राणा, कार्यक्रम सहायक अश्वनी आदि उपस्थित थे।

फोटोग्राफर्ज वैल्फेयर क्लब ने निकोन कंपनी के सहयोग से फगवाड़ा में लगाई वर्कशाप

0

फगवाड़ा 10 जून (शिव कौड़ा) फोटोग्राफर्का वैल्फेयर क्लब फगवाड़ा द्वारा निकोन कैमरा कंपनी के सहयोग एक जागरुकता वर्कशाप का आयोजन चैंगो फूड कोर्ट बाईपास रोड फगवाड़ा में किया गया। क्लब के प्रधान कुलदीप सिंह मान की अध्यक्षता में आयोजित वर्कशाप में निकोन डीएसएलआर कैमरा (जैड-8) माडल लांच किया गया। इस दौरान श्री राजेश शर्मा ए.एस.ए. निकोन इंडिया, मान वरिन्द्र सिंह (टी.ओ. नार्थ) तथा हरसिमरन पाल सिंह आर.टी. बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने डीएसएलआर जैड-8 माडल की विशेषताओं से अवगत करवाया। अंत में क्लब के संस्थापक मोहन नारंग ने सहयोग के लिये सभी का आभार प्रकट किया। क्लब की तरफ से निकोन कंपनी के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर क्लब चेयरमैन कुलदीप जसवाल, सचिव जसवीर कुमार बोबी, डायरैक्टर देवइन्द्र (अजीत स्टूडियो), अनिल कुमार, पूर्व प्रधान अशोक कुमार, इन्द्र गगन, अमरीक सिंह, इन्द्र कुमार, दीपक कुमार, जसवंत सिंह, राकेश कुमार, हैप्पी भाणोकी, बलविन्द्र, विजय कुमार, गगनदीप सिंह, कमल कुमार, अमरजीत, शाम लाल, एस.पी. स्टूडियो, केछी हीर, रमन कुमार, तरसेम सिंह आदि उपस्थित थे।

डा. वरुण जोशी ने किया वोकेशनल सेंटर की निर्माणाधीन ईमारत का निरीक्षण

0

फगवाड़ा 10 जून (शिव कौड़ा) जिला प्लेसमैंट अधिकारी डा. वरुण जोशी ने सर्व नौजवान सभा (रजि.) फगवाड़ा द्वारा स्थानीय बसंत नगर में बनाई जा रही सर्व सेवा सदन की ईमारत का निरीक्षण किया। सभा के प्रधान सुखविन्द्र सिंह ने उन्हें बताया कि जल्दी ही ईमारत का लेंटर डालने का काम पूरा हो जायेगा। इसके पश्चात डा. जोशी सभा द्वारा सोसवा पंजाब के सहयोग से स्थानीय स्कीम नंबर 3 होशियारपुर रोड फगवाड़ा में चलाए जा रहे वोकेशनल सेंटर पहुंचे तथा सभा के समूह सदस्यों को ए एन मियाजो वल्र्ड वाइड कंपनी के सहयोग से स्वरोजगार सेवा शुरु करने के लिये अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को सरकार की स्वरोजगार संबंधी योजनाओं बारे अवगत करवाया तथा साथ ही आश्वासन दिया कि सभा को ट्रेनिंग पार्टनर बनाकर प्रशिक्षण कोर्स पूरा होने पर सरकारी प्रमाणपत्र दिये जाएंगे जिसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे बेरोजगार युवक एवं युवतियां अपनी रुचि के अनुसार कोई भी कारोबारी प्रशिक्षण लेकर सरकार की आसान ऋण योजनाओं का लाभ उठाते हुए अच्छी आमदनी कमा सकते हैं। ऐसा करके वे इम्पलाई की जगह इम्प्लायर के तौर पर अन्य बेरोजगारों को भी रोजगार दे सकते हैं। उन्होंने समूह महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छोटा कारोबार ही बड़े व्यापार की आधारशिला बनता है। सभा की ओर से डा. वरुण जोशी को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह राय, नरिंद्र सिंह सैनी, साहिबजीत साबी, मनदीप बस्सी, अनूप दुग्गल, राकेश कोछड़, राजकुमार राजा के अलावा शरणजीत बस्सी, मैनेजर जगजीत सेठ, मैडम पूजा सैनी, मैडम सुखजीत कौर, मैडम तनु, पूजा महमी, मनप्रीत, पूनम, अमनजोत, सिमरन, निकिता, दामिनी, खुशप्रीत, ईशा, मानसी, नीलम, बलजिंदर, जोवनप्रीत, अंजली, नीलू, प्रिंयका, परमजीत, रीमा, प्रीती, गुरलीन, मंजीत, आंचल, प्रिया, सुमन, अमनप्रीत आदि उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

10 June 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

10 June 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

9 June 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive