35.9 C
Jalandhar
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 436

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 May 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 May 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

19 May 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

Italy floods leave nine dead and force 13,000 from their homes

More than 20 rivers have burst their banks in Italy, leaving nine people dead and forcing 13,000 from their homes after six months’ rainfall fell in a day and a half.

Almost every river flooded between the north-east coast at Rimini and the city of Bologna, 115km (70 miles) away. Some 280 landslides took place and more evacuations were ordered overnight. “It was a very bad 48 hours. Water and mud took over our whole village,” said Roberta Lazzarini, 71. Her home of Botteghino di Zocca, south of Bologna, was hit by a torrent on Wednesday. Streets, houses and gardens were inundated and Roberta said she was still scared.

“I’ve never seen anything like that here. We were stuck and didn’t know what to do. I just hope it doesn’t happen again.” Firefighters helped residents flee their houses, including a 97-year-old woman who had to leave her bedroom in a rubber dinghy.

गांवों के विकास से ही पंजाब सही मायने में बनेगा ‘रंगला पंजाब’: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 18 मई  (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि गांवों की तरक्की के लिए पंजाब सरकार बहुत ही गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं और यह तभी संभव है जब गांवों का सही मायने में विकास हो। वे गांव नंगल शहीदां में 19 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त विकास राशी में से 5 लाख रुपए कम्यूनिटी सैंटर, 7 लाख रुपए पानी व सीवरेज पर और 7 लाख रुपए गांव के अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गांवों के विकास में वहां की महिलाओं व नौजवानों की अहम भूमिका होती है। इस लिए गांव की महिलाएं व नौजवान गांव की तरक्की में अपना पूरा योगदान दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनकी मांग के अनुसार गांवों में प्रोजैक्ट शुरु कर रही है, इसके अलावा नौजवानों के लिए खेल स्टेडियम व जिम की व्यवस्था की जा रही है ताकि वे नशे से दूर रह सके। उन्होंने युवाओं को अपनी विरासत को संभालने व खेल के प्रति ज्यादा से ज्यादा उत्साह दिखाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नंबरदार गुरमेल सिंह, बाबा भूपिंदर सिंह, राजेश कुमार के अलावा समूह पंचायत व अन्य गणमान्य मौजूद थे।

चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती है मेधावी छात्रा गुरलीन कौर

फगवाड़ा 18 मई (शिव कौड़ा) स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, फगवाड़ा की छात्रा गुरलीन कौर चाना ने सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 10+2 वार्षिक के परीक्षा परिणाम में 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय और अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है। गुरलीन कौर ने कहा कि स्कूल स्टाफ के अच्छे मार्गदर्शन तथा माता-पिता तजिन्द्र कौर व पिता जगजीत सिंह चाना से मिले प्रोत्साहन के कारण वह अच्छे अंक लाने में सफल रही है। उसने बताया कि वह भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा हासिल करेगी जिसके लिये तैयारी भी शुरु कर दी है। गौरतलब है कि गुरलीन कौर के पिता पत्रकारिता में जाना-पहचाना नाम हैं और उनके भाई डेंटल सर्जरी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। जगजीत सिंह चाना के अनुसार उनकी बेटी को पढ़ाई का बहुत शौक है, वहीं उसने स्कूल की अन्य गतिविधियों जैसे भाषण, कविता और डिबेट में कई अंतर-स्कूल प्रतियोगिताएं जीती हैं। गुरलीन कौर की मां तजिंदर कौर गृहिणी हैं। उन्होंने अपनी पुत्री की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि उनके परिवार को अपनी प्रतिभाशाली बेटी पर गर्व है।

डा. कटारिया के नेतृत्व में एंटी करप्शन फाउंडेशन फॉर पीपुल्ज ने करवाया जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह

0

फगवाड़ा 18 मई (शिव कौड़ा) एंटी करप्शन फाउंडेशन फार पीपुल्ज ने समाज सेवा की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए जिला होशियारपुर के एक ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह मसीही रीति-रिवाज के अनुसार करवाया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. दर्शन कटारिया ने बताया कि उनकी संस्था पिछले पांच साल से गरीब परिवारों की हर संभव मदद करने की कोशिश कर रही है। जिसमें मुख्य रूप से राशन, दवाइयां, सर्जरी, आंखों का ऑपरेशन, कन्या विवाह आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि उक्त कन्या के विवाह की सभी रस्में और अन्य प्रबंध उनकी संस्था द्वारा किए गए। सभी पदाधिकारियों व फाउंडेशन के सदस्यों के सहयोग से शगुन के तौर पर वर-वधु को नगद सहायता सहित अन्य जरूरी सामान भी दिया गया है। फाउंडेशन के पंजाब डायरैक्टर तुलसी राम खोसला ने बताया कि फाउंडेशन जून के प्रथम सप्ताह में नवांशहर के एक जरूरतमंद परिवार की दो कन्याओं का विवाह करवा रही है। जो भी सज्जन इस नेक कार्य में सहयोग देना चाहते हैं वे फाउंडेशन के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर मैनेजर बागला जी, मैनेजर हरमेश पाल सिंह जगपालपुर, सरपंच मंजीत सिंह बरना, धर्मेंद्र झा, अवतार अंबेडकर, बाबा सोहन सिंह बसूटा, मास्टर ज्ञानचंद, मैनेजर बलदेव कोमल, सतनाम सिंह, डा. भिंडर, रीतप्रीत पाल सिंह आदि उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 May 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

18 May 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

17 May 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive