35.9 C
Jalandhar
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 435

UPSC Civil Services Exam Result 2022 Live

The Union Public Service Commission (UPSC) Tuesday released the Civil Services 2022 exam results. This year too, women dominated the top positions with Ishita Kishore securing AIR 1 followed by Garima Lohia, Uma Harathi N and Smriti Mishra. Candidates who appeared in the personality test can check their results at the official website – upsc.gov.in. The UPSC CSE preliminary exam was held on June 5, 2022, and the results were released on June 22. The main examination was conducted from September 16 to 25, and the results were declared on December 6. The interviews concluded on May 18.

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 May 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

22 May 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 May 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

21 May 2023

Page 4

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

शहर में लावारिस घूम रहे नंदियों के लिए सरकारी कैटल पाउंड फलाही में की जाएगी अलग से व्यवस्था: ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 20 मई  (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में लावारिस घूम रहे नंदियों के लिए सरकारी कैटल पाउंड में अलग से व्यवस्था की योजना पर काम किया जा रहा है, जिसे जल्द ही अमलीजामा पहना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैटल पाउंड फलाही में अलग से डाक्टर की भी व्यवस्था कर ली गई है, जिससे घायल पशुओं का समय पर इलाज हो पाएगा। वे आज प्रदेश आर्थिक नीति व योजना बोर्ड और सोनालिका उद्योग के वाइस चेयरमैन(कैबिनेट मंत्री दर्जा) अमृत सागर मित्तल के साथ सरकारी कैटल पाउंड फलाही में पशुओं के लिए बनाए गए 200 फुट लंबे नए शैड के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोसायटी फॉर प्रीवेंशन ऑफ क्रूयेलिटी टू एनीमेल्स के अंतर्गत अलग अलग पशुओं के लिए बनाई जाने वाली शैडों का भी नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने बताया कि यह शैडें भी सोनालिका के सहयोग से बनाई जाएगी।  इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार व डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भी उनके साथ थे।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सोनालिका के सहयोग से कैटल पाउंड में पशुओं के लिए इस शैड का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कैटल पाउंड के सुचारु संचालन में सोनालिका उद्योग का अहम योगदान है जो कि हमेशा सहयोग करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि होशियारपुर स्थिल वैटनरी पालीक्लीनिक को अत्याधुनिक बनाया जाएगा, जिसमें ईमारत की मरम्मत को लेकर अत्याधुनिक उपकरण भी मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हर्ष का विषय है कि कैटल पाउंड के गौधन के लिए हर महीने दस दिन का चारा सोनालिका इंडस्ट्री की ओर से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के विकास में सोनालिका उद्योग का अहम योगदान है। उन्होंने बताया कि इस कैटल पाउंड में अभी 470 गौधन है उनकी संभाल बहुत अच्छे तरीके से यहां की जा रही है। उन्होंने इस बात पर खुशी प्रकट की कि सरकारी कैटल पाउंड फलाही बहुत ही व्यवस्थित तरीके से चल रहा है, जिसमें दानी सज्जनों का बहुत बड़ा योगदान है।


कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा व पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन अमृत सागर मित्तल ने कैटल पाउंड का दौरा करते हुए कहा कि यहां की हर जरुरत को पहल के आधार पर पूरा कि या जाएगा। उन्होंने दानी सज्जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैटल पाउंड का वार्षिक खर्च लोगों के दिए दान से ही पूरा हो जाता है। उन्होंने जहां दानी सज्जनों को कैटल पाउंड में ज्यादा से ज्यादा योगदान देने की अपील की वहीं पशु पालकों को अपील करते हुए कहा कि वे अपने पशुओं को सडक़ों पर लावारिस न छोड़ें, क्योंकि यह अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।


             इस दौरान सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, सोनालिका से अतुल शर्मा, पार्षद विजय अग्रवाल, प्रदीप कुमार, वरिंदर वैद, लक्ष्मी नारायण, डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. हारुन रतन, सहायक डायरेक्टर डा. अवतार सिंह, नोडल अधिकारी सरकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी, सीनियर वैटनरी अधिकारी डा. गुरदीप सिंह, डा. सतविंदर सिंह, डा. चंदप्रीत, वैटनरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह, वैटनरी अधिकारी डा. अधिराज सिंह, मैनेजर सर्बजीत सिंह के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने होशियारपुर-चिंतपूर्णी रोड के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 20 मई (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पिछले आठ वर्ष से पुरानी सरकारों ने आदमपुर से माता चिंतपूर्णी को जाने वाली खस्ताहाल सडक़ को बस राजनीति का अखाड़ा बनाया लेकिन लोगों की समस्या का किसी ने समधान नहीं किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राजनीति से ऊपर उठते हुए इस सडक़ के निर्माण को लेकर न सिर्फ अपनी वचनबद्धता दोहराई बल्कि तमाम दिक्कतों को दूर करते हुए इसका निर्माण कार्य भी शुरु करवाया। वे आज होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग(बंजरबाग) में होशियारपुर की तरफ से बनाई जाने वाली सडक़ के निर्माण कार्य को शुरु करवाने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में चौहाल से इस सडक़ का निर्माण कार्य शुरु हुआ है। उन्होंने कहा कि 17 मई को लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आदमपुर से 13.74 करोड़ रुपए की लागत वाले जालंधर- आदमपुर-होशियारपुर सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवाया था।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरसात से पहले इस सडक़ का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष लोगों ने संताप झेला है और हमने लोगों से सरकार बनने से पहले इस सडक़ के निर्माण कार्य का वादा किया था और हमारी सरकार आते ही हमने सडक़ के निर्माण कार्य को पूरा करने की दिशा में कार्य किया, जिसको लेकर केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी जी से बात की व पत्र व्यवहार भी किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में दो बाधाएं थी पहली कानूनी और दूसरी बाधा इसका राष्ट्रीय राजमार्ग होना था, जो कि केंद्र सरकार का अधिकार क्षेत्र था। इन सभी बाधाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान के योग्य नेतृत्व में पार किया गया और अब सडक़ का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। उन्होंने कहा कुछ नेताओं ने सडक़ निर्माण कार्य की दिशा में तो कार्य नहीं किया लेकिन इसे राजनीतिक मुद्दा खूब बनाया। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की समस्याओं को दूर करना है। उन्होंने कहा कि इस सडक़ के निर्माण के बाद जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपूर्णी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी।


ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इस सडक़ का काम शुरु होना दर्शाता है कि पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए कितनी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से पहले ही अधिकारियों को इस सडक़ के निर्माण के लिए गुणवत्ता को यकीनी बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सडक़ के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक का पूरा पालन किया जाएगा और तय समय में सडक़ निर्माण कार्य पूरा होगा।


इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, दि होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, कमल कुमार, सुमेश सोनी, वरिंदर वैद, एक्सियन लोक निर्माण विभाग नेशनल हाईवे तरनजीत सिंह अरोड़ा भी मौजूद थे।

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने छोटी जैटिंग मशीने व एक सीवरेज सक्शन टैंकर का उद्घाटन कर किया रवाना

0

होशियारपुर, 20 मई (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि होशियारपुर शहर को साफ सुथरा रखने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम व शहर वासियों के सहयोग से इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। वे फायर ब्रिगेड कार्यालय में नगर निगम की ओर से खरीदे गई तीन मशीनों के उद्घाटन के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मशीनों को रवाना भी किया। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी व सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने के लिए नगर निगम की ओर से 12 लाख रुपए की लागत से दो छोटी जैटिंग मशीने व एक सीवरेज सक्शन टैंकर लिया गया, जिससे सीवरेज ब्लाकेज जैसी गंभीर समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि छोटी जैटिंग मशीने शहर की तंग गलियों में जाकर सीवरेज ब्लाकेज को हटाने में काफी मददगार साबित होंगी। इसी तरह सीवरेज सक्शन टैंकर उन सीवरेज चैंबरों को जैट मशीन की मदद से तुरंत खाली कर देते हैं जो कि पूरी तरह से भरे हुए हैं।


ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि यह मशीने खरीदना नगर निगम का बहुत अच्छा प्रयास है, जिसके लिए नगर निगम होशियारपुर की पूरी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कहा कि सीवरेज ब्लाकेज शहर की सबसे बड़ी समस्या थी, जिससे शहर वासियों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम की पूरी टीम शहर की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने शहर वासियों को भी अपील करते हुए कहा कि सीवरेज को साफ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही नगर निगम की ओर से सुपर सक्शन मशीन भी ली जाएगी।
इस मौके पर दि होशियारपुर कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, पूर्व पार्षद खरैती लाल कतना, पार्षद विजय अग्रवाल, प्रदीप कुमार, मुखी राम, जसपास चेची, चंद्रावती के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

सांसद सुशील कुमार रिंकू को दी जीत की शुभकामनाएं

0

फगवाड़ा 20 मई (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह मान एवं उनके सपुत्र हरनूर सिंह हरजी मान ने जालंधर लोकसभा उप चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के पर नव निर्वाचित सांसद सुशील कुमार रिंकू को गुलदस्ता भेंट करके शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाताओं ने पंजाब सरकार के कामकाज और पार्टी की नीतियों को देखते हुए भारी मतों से सुशील कुमार रिंकू को विजयी बनाया है। मान ने कहा कि बेशक जालंधर सीट पर सासंद रिंकू को एक साल से भी कम समय मिलेगा लेकिन इस दौरान भी विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। आप पार्टी का एक ही लक्ष्य है जनता की सेवा और पंजाब का संपूर्ण विकास ताकि पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब और भारत का नंबर एक सूबा बनाया जा सके। उन्होंने दोहराया कि आम आदमी पार्टी निकट भविष्य में होने वाले कार्पोरेशन एवं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी सीटों पर शानदार जीत दर्ज करेगी।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

20 May 2023

Page 1

#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive