33.8 C
Jalandhar
Saturday, April 25, 2026
Home Blog Page 438

जिले की मंडियों में अब तक पहुंचे 100 प्रतिशत गेहूं की हो चुकी है खरीद: डिप्टी कमिश्नर

0

होशियारपुर, 13 मई  (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की अलग-अलग मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न जारी हैं। उन्होंने बताया कि बीती शाम तक जिले में 314239 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हुई थी और सारे ही गेहूं की खरीद कर ली गई है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया जिले की सभी 74 मंडियों में से गेहूं की निर्विघ्न खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 88779 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 75436, पनसप की ओर से 73928, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 44812, एफ.सी.आई की ओर से 24820 व व्यापारियों की ओर से 6464 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

ਫਰਾਂਸ ’ਚ ਆਯੋਜਿਤ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਅਤੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ’ਚ ਹਿੱਸਾ ਲੈਣ ਉਪਰੰਤ ਵਤਨ ਪਰਤੇ ਕਰਾਟੇ ਕੋਚ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ

0

ਫਗਵਾੜਾ 13 ਮਈ (ਸ਼ਿਵ ਕੋੜਾ) ਸੈਣੀ ਇੰਡੀਅਨ ਸਕੂਲ ਆਫ ਸੈਲਫ ਡਿਫੈਂਸ ਕਲੱਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਕਰਾਟੇ ਕੋਚ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ (ਥਰਡ ਡਿਗਰੀ ਬਲੈਕ ਬੈਲਟ) ਨੇ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਓਪਨ ਕਰਾਟੇ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਅਤੇ ਸੈਮੀਨਾਰ ਵਿਚ ਭਾਗ ਲੈਣ ਉਪਰੰਤ ਵਤਨ ਪਰਤਣ ਸਮੇਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਡੀਡਾਸ ਓਪਨ ਇੰਟਰਨੈਸ਼ਨਲ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ 6 ਅਤੇ 7 ਮਈ ਨੂੰ ਫਰਾਂਸ ਵਿਚ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਇਸ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਤਹਿਤ ਕਾਤਾ (75-79 ਕਿਲੋ) ਭਾਰ ਵਰਗ ਵਿੱਚ ਭਾਗ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਧੀਆ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਵਿੱਚ ਭਾਰਤ ਅਤੇ ਫਰਾਂਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਟਲੀ, ਸਵੀਡਨ, ਬੈਲਜੀਅਮ, ਪੋਲੈਂਡ, ਅਮਰੀਕਾ ਅਤੇ ਕੈਨੇਡਾ ਦੇ ਕਰੀਬ 500 ਕਰਾਟੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਨੇ ਭਾਗ ਲਿਆ। ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇੱਕ ਸਿਖਲਾਈ ਸੈਮੀਨਾਰ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵ ਦੇ 7ਵੀਂ ਅਤੇ 8ਵੀਂ ਡਿਗਰੀ ਬਲੈਕ ਬੈਲਟ ਚੈਂਪੀਅਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਤਜ਼ਰਬੇ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਦਿੱਤੀ। ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਅਨੁਸਾਰ ਵਿਸ਼ਵ ਭਰ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਜਿਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸਵੈ-ਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਤੀ ਜਾਗਰੂਕ ਹਨ, ਉਸ ਤੋਂ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਲੈਂਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਔਰਤਾਂ ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਲੜਕੀਆਂ ਨੂੰ ਸਵੈ-ਰੱਖਿਆ ਲਈ ਸੈਲਫ ਡਿਫੈਂਸ ਦੀ ਸਿਖਲਾਈ ‘ਚ ਦਿਲਚਸਪੀ ਲੈਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿਚ ਆਸਟ੍ਰੇਲੀਆ, ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ, ਜਾਪਾਨ ਅਤੇ ਕੈਨੇਡਾ ਵਿਚ ਹੋਣ ਜਾ ਰਹੀ ਕਰਾਟੇ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਤਿਆਰੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 10 के श्री रविदास नगर में 20 लाख 45 हजार रुपए की लागत से गली का निर्माण शुरु करवाया

0

होशियारपुर, 13 मई  (न्यूज़ हंट)- कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के विकास के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों तक हर बुनियादी सुविधा पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। वे वार्ड नंबर 10 के मोहल्ला श्री रविदास नगर में 20 लाख 45 हजार रुपए की लागत से गली के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी भी मौजूद थे।


कैबिनेट मंत्री इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गली के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी तरह का कोई समझौता नहीं आना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तय समय में गली का निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के विकास के लिए आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट शुरु किए जाएंगे। उन्होंने इलाका निवासियों के सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
इस मौके पर वार्ड के पार्षद जसपाल सिंह चेची, अमरीक सिंह चौहान, मुखी राम, संदीप व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 6375 केसों का मौके पर निपटारा
– लोक अदालत के लिए जिले में 28 बैंचों का किया गया गठन
– वर्षों से लंबित मामलों का मौके पर ही किया गया निपटारा

0

होशियारपुर, 13 मई (न्यूज़ हंट)- पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज जिले में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस लोक अदालत में लोक अदालत में सिविल मामले, रेंट मामले, एम.ए.सी.टी, 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, फैमिली मैटर, लेबर मैटर्स, बैंक मामले, बिजली व पानी के बिल, ट्रैफिक चालान, कचहरी में पेंडिंग व प्री-लिटिगेटिव व अन्य मामलों का निपटारा करवाने संबंधी केस रखे गए।
जानकारी देते हुए सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के नेतृत्व में जिले में लगाई गई लोक अदालत में कुल 28 बैंच बनाए गए। जिनमें से होशियारपुर ज्यूडिशियल कोर्ट में 10 बैंच व रेवेन्यू कोर्ट में 2 बैंच, सब-डिविजन दसूहा में ज्यूडिशियल कोर्ट के 5 बैंच व रेवेन्यू कोर्ट के 3 बैंच, गढ़ंशकर में ज्यूडिशियल कोर्ट के 3 व रेवेन्यू कोर्ट का 1 बैंच और मुकेरियां में ज्यूडिशियल कोर्ट के 3 व रेवेन्यूट कोर्ट के 1  बैंच का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि लोक अदालतों में 9276 केसों की सुनवाई हुई व 6375 केसों का मौके पर निपटारा किया गया और कुल 146214056 रुपए के अवार्ड पास किए गए।
नेशनल लोक अदालत के दौरान सिविल जज सीनियर डिविजन रुपिंदर सिंह की बैंच के प्रयासों से 6 वर्ष पुराना केस का दोनों पक्षों की सहमति व राजीनामे से निपटारा किया गया। इसके साथ एक केस प्रवीन कुमारी बनाम गुरदीप सिंह आदि का घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा एक्ट 2005 के अंतर्गत मौजूदा शिकायत पटिशनर द्वारा उत्तरदाताओं के बीच समझौता, जो कि और नहीं बल्कि पटीशनर के पती-पत्नी व ससुराली पक्ष थे। पटीशनकर्ता ने अपने पति के साथ अपने ससुराल में खुशी-खुशी रहना शुरु कर दिया है, इस तरह उक्त केस का निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन दसूहा परमिंदर कौर बैंस के प्रयासों से 5 वर्ष पुराना केस राम सिंह बनाम गुरनाम सिंह बेयरिंग नंबर  EXE/110/2019 फांसी की पटीशन का निपटारा किया गया, जिसमें डिक्री धारक को डिक्रिटल रकम 6,95,689 रुपए प्राप्त थी, जिसका अंतिम निर्णय आज राष्ट्रीय लोक अदालत में मौके पर ही किया गया। इसके अलावा अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिविजन अमरदीप सिंह बैंस की ओर से 6 वर्ष पुराने केस कुसुम रानी बनाम ग्राम से सिविल मुकद्दमे का मामला उठाया गया और इस लोक अदालत के दखल, प्रतिवादी ग्राम पंचायत ने वादी के पक्ष में 1,30,000 रुपए की अदायगी लेकर कब्जा देने पर सहमती दी। इस तरह लोक अदालत की ओर से सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इसके साथ एक केस जसविंदर सिंह बनाम दलीप चंद नाम से एक एग्जीक्यूशन का भी निपटारा कर दिया है, जिसमें संपती का कब्जा डिक्री धारक को सफलतापूर्वक प्रदान कर दिया गया, दूसरा केस छतर सिंह बनाम हजारा नाम से एग्जीक्यूशन का भी निपटारा किया गया और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट से संबंधित एक फौजदारी केस का स्टेट बैंक आफ इंडिया बनाम रविंदर सिंह सी.एन.आर नंबर पी.बी.एच.ओ 006712017 के रुप में नेशनल लोक अदालत में निपटाया गया है। जिसका दोषियों ने पूरा अंतिम भुगतान कर दिया। दोषी की ओर से बैंक को पूरी चैक रकम 2,50, 000 अदायगी की गई। इस तरह इस बैंच की ओर से अपनी पूरी कोशिशों से नेशनल लोक अदालत में इस केस का निपटारा किया गया।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत के मौके पर पुलिस विभाग के कर्मचारियों की ओर से ट्रैफिक चालान भुगतान करने आए व्यक्तियों के लिए स्पैशल हैल्प डैस्क लगाया गया ताकि अदालतों में लगे हुए ट्रैफिक चालान आसानी से भुगते जा सकें। उन्होंने लोगों को अपील की कि वे अधिक से अधिक अपने केसों को लोक अदालतों में लगाएं, जिससे समय व धन की बचत होती है और इन लोक अदालतों के फैसलों को दीवानी डिक्री की मान्यता प्राप्त है। लोक अदालत में फैसला होने के बाद केस में लगी सारी कोर्ट फीस वापिस मिल जाती है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में हुए फैसले की कोई अपील नहीं होती और यह अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने बताया कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 9 सितंबर 2023 को लगाई जाएगी।

रोटरी क्लब फगवाड़ा जैम्स की 20वीं जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित

0

फगवाड़ा 13 मई (शिव कौड़ा) रोटरी क्लब फगवाड़ा जैम्स की 20वीं जनरल बॉडी मीटिंग रोटरी प्रधान डा. चिमन अरोड़ा की अध्यक्षता में स्थानीय रेस्तरां में संपन्न हुई। जिसमें डा. जीबी सिंह अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। जिनका क्लब के समूह पास्ट प्रैजिडेंटस ने पुष्पगुच्छ भेंट करके स्वागत किया। बैठक के दौरान क्लब सचिव रोटे. देसराज ने क्लब की गतिविधियों से अवगत करवाया। पीपी रोटे. इन्द्र खुराना ने अतिथि वक्ता डा. जीबी सिंह का औपचारिक परिचय करवाया। डा. जीबी सिंह ने उदर रोगों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देेत हुए पेट दर्द के कारण और निवारण के अलावा लेप्रोस्कोपी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार लेने से पेट संबंधी रोगों की संभावना को कम किया जा सकता है। लेकिन यदि समस्या गंभीर महसूस हो तो तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से राय लेनी चाहिए। उन्होंने रोटेरियन सदस्यों द्वारा दिखाये सम्मान के लिए आभार भी जताया और उपस्थित रोटेरियन सदस्यों के प्रश्रों के उत्तर भी दिये। अंत में रोटेरियन विजय सौंधी ने मुख्य वक्ता सहित सभी गणमान्यों का पधारने के लिए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एसपी सेठी, पीपी सतीश जैन, रोटेरियन महिन्द्र सेठी, दीपक कोहली, राकेश सूद, निखिल गुप्ता, बाल कृष्ण वधवा आदि उपस्थित थे।

मान की अगवाई में लड्डू बांट कर मनाई जालंधर लोकसभा सीट पर जीत की खुशी

0

फगवाड़ा 13 मई (शिव कौड़ा) जालंधर लोकसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की शानदार जीत की खुशी में आज फगवाड़ा के बंगा रोड पर आप कार्यकर्ताओं ने विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र सिंह मान की अगवाई में लड्डू बांटे। जीत की खुशी से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर खूब भांगड़ा डाला तथा आम आदमी पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वार्तालाप में जोगिन्द्र सिंह मान ने कहा कि जालंधर में आप की जीत पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का सुखद परिणाम है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगवाई में जालंधर सीट से सुशील कुमार रिंकू को बड़ी जीत के साथ लोकसभा में भेज कर पंजाब की जनता ने पंजाब सरकार की लोक हित में लागू की जा रही नीतियों पर मोहर लगाई है। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी अब फगवाड़ा नगर निगम तथा 2024 के आम चुनावों की तैयारियों में जुटने जा रही है। उन्होंने पूरे विश्वास के साथ कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पंजाब की सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी इसी तरह शानदार जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर आप नेता हरमेश पाठक, रोहित शर्मा, धर्मवीर सेठी, सतीश सल्होत्रा, धर्मवीर सेठी, प्रितपाल कौर तुली, मोनिका, राजा कौलसर, चरणजीत सिंह टोनी, कृष्ण कुमार हीरो, सौरव हांडा, दविन्द्र कुलथम, अशोक कुलथम, गुरदीप सिंह तुली, फौजी शेरगिल, सरबजीत, चमन लाल, रणबीर, राकेश कुमार केशी, मोनू चौधरी, हरदयाल सिंह हैप्पी, विपन खुराना आदि के अलावा भारी संख्या में आप पार्टी के वर्कर और समर्थक उपस्थित थे।

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

13 May 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

13 May 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 May 2023

Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive

News Hunt Daily Evening E-Paper

0

12 May 2023

Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive