5 May 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
5 May 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
जल शक्ति केंद्र होशियारपुर की ओर से कुशल कृषि व पानी की संभाल के लिए एक विशेष समागम करवाया गया। जल शक्ति केंद्र, जल शक्ति मंत्रालय की ओर से लागू किए गए जल शक्ति अभियान के अंतर्गत स्थापित किया गया एक ज्ञान केंद्र है। जल शक्ति केंद्र होशियारपुर का प्रबंधन पंडित जगत राम मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से किया जा रहा है। इस समागम में जिले के बड़ी संख्या में किसानों ने शिरकत की।
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने उपस्थिति को संबोधित करते हुए आशा प्रकट की कि विशेषज्ञों की ओर से सांझे किए गए सुझावों व योजनाओं को फील्ड में अपनाया जाएगा। उन्होंने जिले में पानी की संभाल व जल सुरक्षा के प्रति जिला प्रशासन की वचनबद्धता को भी दोहराया। मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह, डा. किरणजीत(ए.डी.ओ. ट्रेनिंग), वरुण चौधरी(सहायक इंजीनियर-ट्यूबवेल विंग, कृषि व किसान कल्याण विभाग), यादविंदर सिंह(जे.ई.-पी.एस.पी.सी.एल), सुखजिंदर सिंह(भूमि सरंक्षण अधिकारी), डा. चमन लाल वशिष्ट(सेवा मुक्त डिप्टी डायरेक्टर, कृषि) व डा. अवतार सिंह(संस्थापक-गुड ग्रो क्रापिंग सिस्टम, फगवाड़ा) ने समागम में बोलते हुए पानी की संभाल व पानी की कुशलता के बारे में अपने विचार सांझे किए। उन्होंने किसानों व विभागीय स्कीमों के बारे में जानकारी दी व स्कीमों का लाभ उठाने की अपील की। इस मौके पर पंडित जगत राम मैमोरियल फोर्स ट्रस्ट के डायरेक्टर संजीव शर्मा व उनकी टीम भी मौजूद थी।
सिखों के तीसरे गुरु श्री गुरु अमर दास जी के आज जन्म दिवस की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी से जालंधर उपचुनाव के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने यहां मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। सुशील कुमार रिंकू पार्टी पार्टी नेताओं और समर्थकों के साथ यहां मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और सरबत के भले और पंजाब की अमन शांति व तरक्की के लिए अरदास की।
आम आदमी पार्टी के ओर से जालंधर उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू के हक में चुनाव प्रचार जोरों पर है। स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने 10 मई को होने वाले जलंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में हल्के के विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया। चुनाव प्रचार के दौरान टैगोर नगर जालंधर सेंट्रल में आयोजित एक विशाल जनसभा के दौरान क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के बारे में जानकारी दी और लोगों से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशिल कुमार रिंकू के पक्ष में वोट डालने की अपील की।
स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों द्वारा चलाये गये चुनाव प्रचार के दौरान मोहल्ला शेख बस्ती वार्ड नंबर 48 जालंधर पश्चिम में भी डोर टू डोर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया गया और उन्हें भगवंत मान सरकार की नीतियों से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने लोगों से कहा कि मान सरकार द्वारा चुनावी घोषणापत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए जा रहे हैं। इनमें से 600 यूनिट मुफ्त बिजली, 29000 सरकारी नौकरी, स्थायी कर्मचारी, 550 मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण, घूसखोरी और भ्रष्टाचार का खात्मा आदि वादे लागु किये जा चुके है। उन्होंने आगे कहा कि शेष सभी वादे निकट भविष्य में पूरे किए जा रहे हैं।
स्माल स्केल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों की ओर से हल्के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी की नीतियों व मान सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर को लोगों का पूरा समर्थन मिला। हल्के के लोगों ने जालंधर उपचुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को बड़े अंतर से जिताने का दावा किया।
4 May 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
4 May 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
पंजाब कौशल विकास मिशन की ओर से चलाई जा रही स्कीम ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना’ के अंतर्गत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) बलराज सिंह की अध्यक्षता में चलाए जा रहे होम हैल्थ एड का कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को नि:शुल्क किताबें व वर्दियां बांटी गई।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ग्रामीण विकास) कार्यालय की ओर से जिला फील्ड मैनेजर महिंदर सिंह राणा, जिला प्लेसमेंट अधिकारी रमन भारती व जिला मोबलाइजर अधिकारी सुनील कुमार भी उपस्थित थे। जानकारी देते हुए फील्ड मैनेजर ने बताया कि इस कोर्स के लिए योग्यता दसवीं पास है और गांव की लड़कियों के लिए यह कोर्स नि:शुल्क है। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों का उद्देश्य बेरोजगार लड़कियों को हुनरमंद बनाकर रोजगार मुहैया करवाना है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के लिए यह कोर्स मदर मैरी नर्सिंग कालेज होशियारपुर में करवाया जा रहा है।
राजस्व में वृद्धि ईमानदार मान सरकार की सफलता व आम जनता के समर्थन का प्रमाण : चीमा
*मासिक एसजीएसटी, आईजीएसटी, उत्पाद शुल्क, स्टाम्प और पंजीकरण से राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई – चीमा
बढ़ा हुआ राजस्व माफिया और भ्रष्टाचार के खात्मे का परिणाम – चीमा
जालंधर, 3 मई
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब सरकार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में पहली बार लोगों ने किसी तीसरे दल के मुख्यमंत्री को चुना और वह भी ऐतिहासिक बहुमत के साथ। पंजाब के लोगों ने जिन उम्मीदों से हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान को चुना था, वे उन सभी उम्मीदों पर खरा उतर रहे हैं।
जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और हमारी पार्टी का एक ही मंत्र है-“ईमानदार राजनीति”। हमारी पार्टी एक भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से पैदा हुई थी। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाकर हमने अपने काम से साबित कर दिया है कि ईमानदारी की राजनीति न केवल संभव है बल्कि फायदेमंद भी है। चीमा ने कहा कि पंजाब में आप की ईमानदार सरकार आम के बाद राज्य का राजस्व में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुई है।
आंकड़े पेश करते हुए चीमा ने कहा कि अप्रैल 2022 में पंजाब का एसजीएसटी संग्रह ₹1532 करोड़ था और अप्रैल 2023 में यह ₹2015 करोड़ था यानी 31.53% की वृद्धि। अप्रैल 2023 में 38.34% की वृद्धि के साथ आबकारी राजस्व अप्रैल 2022 में ₹564.12 करोड़ की तुलना में ₹781.64 करोड़ था। आप सरकार की नई आबकारी नीति की बदौलत राज्य के उत्पाद राजस्व में सालाना 41.41% की वृद्धि दर्ज की गई। स्टाम्प और पंजीकरण से राज्य सरकार ने अप्रैल 2022 के ₹355 करोड़ संग्रह से 24% की वृद्धि के साथ ₹441 करोड़ एकत्र किए। इसी प्रकार वाहनों पर कर से इस वर्ष अप्रैल में राजस्व में 4% की वृद्धि दर्ज की गई। जब हम अप्रैल 2022 और अप्रैल 2023 के कुल राजस्व की तुलना करते हैं तो राज्य के सभी कर से राज्य के राजस्व में 22% की वृद्धि हुई है।
चीमा ने कहा कि पहली बार पंजाब का राजस्व संग्रह एक महीने में 4,000 करोड़ रुपये को पार कर गया है जो एक बड़ी उपलब्धि है और यह केवल एक ईमानदार सरकार में संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में माफिया और भ्रष्टाचार का बोलबाला नहीं है, राजस्व बढ़ रहा है। लोगों को आम आदमी पार्टी की सरकार पर भरोसा है और वे इसमें हमारा साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सबसे अधिक श्रेय और धन्यवाद के पात्र हैं क्योंकि उन्होंने एक ईमानदार सरकार चुनी है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी धन्यवाद दिया।
चीमा ने कहा कि जुलाई 2015 में जब भारत में जीएसटी की शुरुआत हुई तो राज्य सरकारों को अपने स्तर पर भी राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया गया। लेकिन दुर्भाग्य से पंजाब में उस समय कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार थी जिसने पांच साल तक राजस्व बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया और केवल जीएसटी के पैसे पर निर्भर रहा। चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने दो बजट पेश किए और कोई नया टैक्स नहीं लगाया,फिर भी राजस्व में वृद्धि हुई जिसका मतलब है कि एक ईमानदार सरकार और लोगों के समर्थन से सब कुछ संभव है।
फगवाड़ा 3 मई (शिव कौड़ा) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा हलका फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिंद्र सिंह मान ने आज शहर के पुराना सतनामपुरा क्षेत्र में जी.आई. वाटर सप्लाई पाईप लाईन बिछाने के काम का शुभारंभ करवाया। उन्होंने फगवाड़ा के सभी वार्डों का आवश्यक विकास करवाने का भरोसा दिया तथा बताया कि फगवाड़ा विधानसभा हलके का ग्रामीण व शहरी विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। विकास के लिए पंजाब सरकार से जरूरी अनुदान की व्यवस्था करके हर वार्ड के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भगवंत मान सरकार हर शहर और गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान आम आदमी पार्टी की वार्ड प्रधान प्रितपाल कौर तुली ने समूह वार्ड वासियों की तरफ से जोगिन्द्र सिंह मान तथा पंजाब सरकार का आभार प्रकट कर कहा कि भगवंत मान सरकार की जन कल्याण तथा विकास नीतियों से हर पंजाबी प्रभावित है। जब भी फगवाड़ा नगर निगम के चुनाव होंगे तो आम आदमी पार्टी रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर दलजीत सिंह राजू, हरमेश पाठक, चरणजीत सिंह टोनी, राजा कौलसर, गुरदीप सिंह तुली, परमजीत धर्मकोट, लाडी संगतपुर, दविन्द्रपाल जे.ई., रविन्द्र सिंह कलसी एस.डी.ओ., प्रिंस, सुमित खन्ना, मनजीत हदियाबाद, लवली भगतपुरा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
3 May 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive