3 May 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
3 May 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
Chennai:
Popular South comedian, director and producer Manobala died in Chennai today. He was 69. Sources close to him say he was suffering from pancreatic issues and was being treated. Manobala was known for his work in the Tamil film industry.
His death has prompted a flood of condolences on social media. Superstar Rajinikanth tweeted “I am saddened by the death of popular director, actor and my friend Manobala. My condolences to his family. May his soul rest in peace”.
2 May 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
2 May 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
1 May 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
1 May 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
होशियारपुर, 30 अप्रैल (न्यूज़ हंट)- डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के तहत अब जिले के सभी पंजाब सरकार के संस्थान मंगलवार, 2 मई, 2023 से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के निवासी सरकारी कार्यालयों के बदले हुए समय को ध्यान में रखते हुए उसी के अनुसार अपने कार्य के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह समय सारणी 15 जुलाई 2023 तक लागू रहेगी।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह बदला हुआ नया समय पंजाब के क्षेत्रीय कार्यालयों, सिविल सचिवालय और अन्य मुख्य कार्यालयों सहित सभी कार्यालयों में समान रूप से लागू होगा। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की खपत को कम करने और कार्यालयों में बेहतर समन्वय और नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इन निर्देशों को अमल में लाने के लिए व ज़िले के कार्यालयों में कामकाज के
सुचारू संचालन के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी सहयोग करें और नए समय का पालन करें।
फगवाड़ा 30 अप्रैल (शिव कौड़ा) श्री खाटू श्याम मंदिर फ्रैंडस कॉलोनी फगवाड़ा के प्रमुख सेवादार पंडित जुगल किशोर के नेतृत्व में स्थानीय रेलवे रोड पर श्याम रसोई के बैनर तले रविवार को बरताई जाने वाली दोपहर के फ्री भोजन की सेवा की श्रृंखला में आज के लंगर का शुभारंभ समाज सेवक बबलू कनौजिया द्वारा करवाया गया। उन्होंने पंडित जुगल किशोर एवं उनकी टीम के इस नेक कार्य की सराहना की। सेवादारों ने हमेशा की तरह प्रेम एवं सम्मान के साथ लंगर की सेवा परोसी। पंडित जुगल किशोर ने सहयोग के लिए गौशाला एवं श्याम रसोई सेवा समिति का आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मुफ्त भोजन की सेवा को दो वर्ष से अधिक समय हो गया हैं। भगवान श्री खाटू शाम जी की कृपा से यह सेवा निर्बाध रूप से जारी है और श्री खाटू शाम जी की इच्छा तक आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर जुगल किशोर चानना, दीपक राणा, हरजीत कौर, गुरदीप सिंह, गोविंद भार्गव, चेतन कुमार, अशोक कुमार, कंचन, प्रिया, सुनीता, आशु, वेद प्रकाश भार्गव, योगेश, मोहित आदि उपस्थित थे।
शिक्षण संस्थानों में उच्च स्तर की सुविधाएं देना, उनकी क्षमता बढ़ाना ही पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य है ! इस विषय पर सरकार के प्रयास एवं योजनापूर्ण कार्य लगातार जारी हैं! मुख्यमंत्री पंजाब सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार लगातार जमीनी हकीकत जानकर, योजना बनाकर एवं उच्च स्तरीय बैठकों के माध्यम से सकारात्मक निर्णय ले रही है! पिछली कैबिनेट बैठक में पंजाब के दो अलग-अलग राज्य विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों को वेतन आयोग का लाभ दिया गया है और वार्षिक बजट के माध्यम से पंजाब के बड़े विश्वविद्यालय को वित्तीय रूप से सक्षम बनाने की दिशा में सफल कदम उठाए गए हैं! यह जानकारी पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने साझा की है! कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा होशियारपुर में आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू का होशियारपुर कैंपस) के वार्षिक टेक फेस्ट 2023 को संबोधित कर रहे थे! उन्होंने परिसर की गतिविधियों की सराहना की और आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में भी पंजाब सरकार द्वारा वेतन आयोग जल्द लागू करने के संबंध में आश्वासन दिया! उन्होंने इस संबंध में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी मंच से पारदर्शी ढंग से साझा की!
इंटर कॉलेज एनुअल टेक फेस्ट-2023 में हिस्सा लेने पहुंचे मुख्य मेहमान ब्रह्म शंकर जिम्पा का स्वागत होशियारपुर कैम्पस के निदेशक प्रो. (डॉ.) यदविंदर सिंह बराड़ एवं विश्वविद्यालय की टीम ने गर्मजोशी से किया! विश्वविद्यालय के कुलसचिव (रजिस्ट्रार) डॉ. एस.के मिश्रा द्वारा भेजा गया स्वागत संदेश भी इस अवसर पर साझा किया गया! दिलचस्प कला एवं प्रतियोगिताओं में छात्रों को नवाचार स्थापना, नए प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया! इस टेक फेस्ट में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया! टेक-फेस्ट में गेमिंग-कोडिंग, क्विज, ड्राइंग, दस्तर बंदी, पोस्टर मेकिंग, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, पेपर प्रेजेंटेशन, गिद्दा, भांगड़ा, सोलो डांस, सिंगिंग, स्किट, मॉडलिंग व अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं कराई गईं!
कार्यक्रम के शुरू में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा, निदेशक प्रो. (डॉ.) बराड़, डिप्टी रजिस्ट्रार गगनजोत सिंह, डॉ. सुनील कुमार कार्यक्रम समन्वयक, मानसी गेरा एवं टीम द्वारा दीप प्रज्जवलन किया गया ! निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) बराड़ ने छात्रों के साथ प्रेरक शब्द साझा किए! उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहशैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। फेस्ट में 04 यूनिवर्सिटी और पॉलिटेक्निक संस्थानों के कुल 200 छात्रों ने भाग लिया! कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने विजेता छात्रों के बीच पुरस्कार वितरण किया !
30 April 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive