30 April 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
30 April 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
29 April 2023
Page 1 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
29 April 2023
Page 4 #news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
28 April 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
28 April 2023
Page 4
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive
27 April 2023

कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि प्रदेश के लोगों को सस्ती दरों पर रेत मुहैय करवाने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान ने पिछले दिनों पांच जिलों की 20 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित की जिससे रेत की पिट हैड सेमत 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट यकीनी बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस ऐतिहासिक कदम के बाद होशियारपुर वासियों में खुशी की लहर हैं, क्योंकि इससे जहां आम लोगों को सस्ते दाम पर रेत मिल रही है वहीं नौजवानों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार भी मिला है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र के तीन खादानों बसी गुलाम हुसैन, महिलांवाली व डगाना कलां में 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक 581 ट्रालियों में 3627 टन रेत बेची जा चुकी है, जिससे पंजाब सरकार को 5,19,527 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि बसी गुलाम हुसैन की खादान से 526 ट्रालियों में 3354 टन रेत बेच कर 4,84,176 रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ वहीं महिलांवाली के खादान से 9 ट्रालियों में 51 टन रेत बेचकर 7352 रुपए और डगाना कलां के खादान से 46 ट्रालियों में 222 टन रेत बेचकर 31,999 रुपए का राजस्व पंजाब सरकार को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस प्रयास से जहां पिछली सरकारों में फल फूल रहे रेत माफिया खत्म हो गए हैं वहीं लोगों की लूट खसूट भी बंद हुई है।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि इन सार्वजनिक खादानों पर 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत की बिक्री की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन खदानों में केवल हाथों से ही रेत की खुदाई करने की अनुमति होगी, जबकि मशीनों के द्वारा खुदाई का कार्य नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि रेत की बिक्री इन खादानों से सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक ही की जाएगी और हर सार्वजनिक माइनिंग वाली जगह पर रेत की निकासी रैगूलेट करने के लिए एक सरकारी अधिकारी हमेशा मौजूद रहेगा।
बसी गुलाम हुसैन खादान में रेत भरने कार्य करने वाले मजदूर अर्जुन सरदार, चमक लाल, इंद्रजीत और ट्रालियों के मालिक लाडी, गगनदीप सिंह, पाला, गुरमुख सिंह व हरप्रीत सैनी ने मुख्य मंत्री भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा व कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सरकार ने 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत बेच कर जहां आम लोगों को राहत पहुंचाई है वहीं उन जैसे कई लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए हैं।
होशियारपुर जिले की मंडियों में बीती शाम तक 141983 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि 141721 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि अब तक पनग्रेन की ओर से 41820 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 33518, पनसप की ओर से 31338, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 19634, एफ.सी.आई की ओर से 12927 व व्यापारियों की ओर से 2484 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक खरीद किए गए गेहूं के लिए किसानों को 192.86 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है, जो कि 95 प्रतिशत बनती है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि अब तक जिले की मंडियों से 58679 मीट्रिक टन गेहूं की लिफ्टिंग की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि औसतन रोजाना 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक की लिफ्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में लिफ्टिंग का काम भी तेजी से जारी है और अधिकारियों को गेहूं के साथ-साथ लिफ्टिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में गेहूं की सुचारु खरीद को लेकर कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और जिला प्रशासन की ओर से मंडियों में से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि लिफ्ंिटग का रोजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए जा चुके हैं और इसकी रोजाना निगरानी की जा रही है।
उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।
26 April 2023
Page 1
#news #breakingnews #latestnews #punjabnews #newdelhi #indianews #epaper #Newshunt #latestnews #LatestUpdates #latestupdates #indianewstodaylive